बालोतरा जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवड़ी गांव के पास नेशनल हाईवे-25 पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जोधपुर से सांचौर की ओर जा रही एक स्लीपर बस ओवरटेक के प्रयास में सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयावह थी कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ। बालोतरा एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि बस चालक आगे चल रही दो गाड़ियों को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति में आ रहे ट्रेलर से बस की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर ड्राइवर साइड से हुई, जिससे बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि बस का ढांचा मुड़ गया और अंदर फंसे यात्रियों को निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ शव बस की खिड़कियों से बाहर लटके हुए दिखाई दिए। हादसे में तीन और छह साल के दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनके सिर धड़ से अलग हो गए। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए।टक्कर के बाद नेशनल हाईवे-25 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। बालोतरा कलेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि शवों को बालोतरा के नाहटा अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है, जबकि घायलों को कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Rajasthan News: बालोतरा में नेशनल हाईवे-25 पर स्लीपर बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर, छह की मौके पर मौत
बालोतरा जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवड़ी गांव के पास नेशनल हाईवे-25 पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जोधपुर से सांचौर की ओर जा रही एक स्लीपर बस ओवरटेक के प्रयास में सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयावह थी कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ। बालोतरा एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि बस चालक आगे चल रही दो गा