और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं यह हमला उस समय हुआ, जब कुछ घंटे पहले ही अफगानिस्तान ने सीमा पार कर पाकिस्तान पर हमला किया था। दोनों पड़ोसी देशों के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। कतर की मध्यस्था में हुआ संघर्षविराम समझौता अब कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। काबुल में कम से कम तीन धमाकों की आवाज सुनी गई। हालांकि, हमलों की सही जगह के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली। किसी के हताहत होने की भी तत्काल पुष्टि नहीं हुई। तालिबान शासन के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने दक्षिण में कंधार और दक्षिण-पूर्वी प्रांत पक्तिया में भी हवाई हमले किए। अफगानिस्तान ने कहा कि उसके लड़ाकों ने गुरुवार देर रात पाकिस्तान की सीमा के अंदर हमला किया। यह कार्रवाई रविवार को अफगान सीमा क्षेत्रों पर पाकिस्तानी हवाई हमलों के जवाब में की गई। ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान ने यह भी दावा किया कि उसने पाकिस्तानी सेना की एक दर्जन से अधिक चौकियों पर कब्जा किया है। वहीं, पाकिस्तान सरकार ने कहा कि रविवार के हवाई हमले उन कथित आतंकियों के खिलाफ थे, जो उस इलाके में छिपे हुए थे। पाकिस्तान ने गुरुवार को अफगानिस्तान की ओर से किए गए हमले को बिना उकसावे की कार्रवाई बताया। उसने इस दावे को भी खारिज किया कि उसकी सेना की चौकियों पर कब्जा कर लिया गया है। यह हमला उस समय हुआ, जब कुछ घंटे पहले ही अफगानिस्तान ने सीमा पार कर पाकिस्तान पर हमला किया था। दोनों पड़ोसी देशों के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। कतर की मध्यस्था में हुआ संघर्षविराम समझौता अब कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।काबुल में कम से कम तीन धमाकों की आवाज सुनी गई। हालांकि, हमलों की सही जगह के बारे में तत्काल कोई जानकार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें