600 वाली टिकट 1900 की त्योहार में चलने वाली भीड़ को देखते हुए प्राइवेट बस कंपनियों ने अपने किराए में तीन गुना से ज्यादा इजाफा कर दिया है। आम दिनों में जो टिकट 600-900 रुपये तक रहती थी। वही टिकट खरीदने के लिए लोगों को 1900 से 3300 रुपये तक देने पड़ रहे हैं। इसके बाद भी बसों में लोगों को जगह नहीं मिल रही है। यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट, जेवर टोल, रबूपुरा और दनकौर कट पर यात्रियों की लगी भीड़ लग रही है। शुक्रवार को भी यही हाल देखने को मिला। सुबह से ही सभी प्वाइंटों पर बस का इंतजार करने वालों की भीड़ थी। जो देर रात तक बनी रही। लोग बसों का इंतजार करते रहे और घंटों इंतजार करने के बाद उन्हें अपने शहर जाने के लिए बसें मिल सकी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें