और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने क्या दावा किया? ‘अफगान टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान सरकार के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी किया। इस बयान में कहा गया कि यह अभियान 26 फरवरी यानी गुरुवार की शाम आठ बजे शुरू हुआ। इसमें डुरंड रेखा के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में स्थित पाकिस्तानी सैन्य पोस्ट को निशाना बनाया गया। मंत्रालय ने इस हमले को अफगान हवाई क्षेत्र के उल्लंघन और हालिया पाकिस्तानी हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों की हत्या को लेकर जवाबी कार्रवाई बताया। बयान के अनुसार, संघर्ष करीब चार घंटे चला और तालिबान के सेना प्रमुख के आदेश पर आधी रात को समाप्त हुई। ये भी पढ़ें: ‘55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, कब्जे में 19 सैन्य पोस्ट’ बयान में कहा गया कि इस हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, दो ठिकाने और 19 सैन्य पोस्ट कब्जे में लिए गए या नष्ट किए गए और कुछ अन्य पोस्ट छोड़ दिए गए। एक पाकिस्तानी टैंक नष्ट किया गया, एक सैन्य परिवहन वाहन कब्जे में लिया गया और हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया। इसमें आठ तालिबानी लड़ाके भी मारे गए और कई घायल हुए। इससे पहले 21 फरवरी की देर रात और 22 फरवरी की शुरुआती घंटों में पाकिस्तानी सेना ने हवाई हमले किए थे। यूएनएएमए ने की थी पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि 23 फरवरी को अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने बयान जारी कर कहा था कि उन्हें पाकिस्तानी हवाई हमलों के कारण नागरिकों के मारे जाने की विश्वसनीय जानकारी मिली है। यूएनएएमए के अनुसार, नंगरहर प्रांत के बेहसूद और खोघ्यानी जिलों में हवाई हमलों में 13 नागरिक मारे गए और सात अन्य घायल हुए, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Afghanistan-PAK Clash: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के टकराव में अब तक क्या? चौंका रहे दोनों देशों के हमलों के दावे
और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने क्या दावा किया? 'अफगान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान सरकार के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी किया। इस बयान में कहा गया कि यह अभियान 26 फरवरी यानी गुरुवार की शाम आठ बजे शुरू हुआ। इसमें डुरंड रेखा के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में स्थित पाकिस्तानी सैन्य पोस्ट को निशाना बनाया गया। मंत्रालय ने इस हमले को अफगान हवाई क्षेत्र के उल्लंघन और हालिया पाकिस्तानी हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों की हत्या को लेकर जवाबी कार्रवाई बताय