भारत-जिम्बाब्वे मैच में दिखी मिस्ट्री गर्ल कौन?: ग्लैमर देख फैंस में बढ़ी उत्सुकता, ओटीटी पर बिखेर चुकीं जलवा

1 of 7 नैना भान - फोटो : Twitter Here is the videopic.twitter.com/83mUd2ezz4 — Gems of Internet ☠️💀 (@InternetKaAdda) February 27, 2026 भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्वकप 2026 के मैच एक खास वजह से चर्चा में है। मैच के दौरान एक मिस्ट्री गर्ल दिखी, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई। फैंस में उसको जानने को लेकर उत्सुकता दिखी और सोशल मीडिया पर उस मिस्ट्री गर्ल को लेकर खूब बात हुई। चेन्नई में खेले गए मैच के दौरान जैसे ही कैमरा उस मिस्ट्री गर्ल की ओर घूमा, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं। भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें बनाए रखी हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 नैना भान - फोटो : Instagram दरअसल, भारतीय पारी के दौरान 10वें ओवर के खत्म होने पर कैमरा दर्शक दीर्घा की ओर घूमा। उस वक्त भारत का स्कोर एक विकेट पर 109 रन था। बिग स्क्रीन पर एक लड़की दिखी, जिसकी स्माइल बेहद क्यूट दिख रही थी। 3 of 7 नैना भान - फोटो : Instagram स्क्रीन पर अपना चेहरा देख वह मिस्ट्री गर्ल भी मुस्कुरा उठी। उसने स्क्रीन की ओर इशारा भी किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उसको लेकर काफी बातें हुईं। फिर खुलासा हुआ कि वह लड़की कोई और नहीं, बल्कि नैना भान हैं। नैना एक्ट्रेस, मॉडल और कंटेंट क्रिएटर हैं। 4 of 7 नैना भान - फोटो : Instagram वह नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘क्लास’ और ‘मेड इन हेवन’ में काम कर चुकी हैं। नैना ने खुद ही अपनी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है। उनको लेकर हो रही चर्चा का स्क्रीनशॉट भी उन्होंने शेयर किया है। नैना ने स्टोरी में लिखा- मैंने भारत-जिम्बाब्वे का मैच चेन्नई में देखा। 5 of 7 नैना भ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk

GDP: नई शृंखला के तहत भारत की तीसरी तिमाही की जीडीपी वृद्धि दर घटकर 7.8% हुई, जानिए दूसरी तिमाही से क्या बदला

भारतीय अर्थव्यवस्था ने एक बार फिर अपने मजबूत प्रदर्शन से बाजार और अर्थशास्त्रियों को चौंका दिया है। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद ) के आंकड़े जारी हो गए हैं, जिसने 7.8 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की है। चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 8.4% थी। देश की अर्थव्यवस्था की इस तेज रफ्तार और इसके पीछे के मुख्य कारणों को आइए एक आसान सवाल-जवाब के जरिए विस्तार से समझते हैं। त्योहारी मांग: तीसरी तिमाही के दौरान त्योहारों का सीजन होने की वजह से बाजार में उपभोक्ताओं की मांग में जबरदस्त इजाफा देखा गया। जीएसटी में कटौती: सरकार द्वारा विभिन्न सेक्टर्स में की गई जीएसटी कटौती ने उत्पादन को बढ़ाने में बड़ा सहारा दिया है, जिसका सीधा असर विकास दर पर पड़ा है। नए आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में खत्म हुई तीसरी तिमाही में भारत की जीडीपी 7.8 प्रतिशत की मजबूत दर से बढ़ी है। देश के आर्थिक आंकड़ों के हालिया ‘रीसेट’ के बीच आई यह रिपोर्ट देश के सकारात्मक आर्थिक रुझान को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।अर्थशास्त्रियों ने अनुमान लगाया था कि दिसंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी (यह अनुमान 7% से 8.7% के दायरे में था)। लेकिन 7.8 प्रतिशत का वास्तविक आंकड़ा यह साबित करता है कि देश में आर्थिक गतिविधियां बाजार की उम्मीदों से कहीं ज्यादा बेहतर स्थिति में हैं।इस तेज वृद्धि के पीछे मुख्य रूप से दो बड़े फैक्टर काम कर रहे हैं: पिछले साल और पिछली तिमाही के मुकाबले यह प्रदर्शन कैसा है? अगर पिछले साल की इसी तिमाही से तुलना करें, तो तब जीडीपी ग्रोथ 6.2 प्रतिशत (2011-12 आधार वर्ष के साथ) रही थी। इसका मतलब है कि सालाना आधार पर विकास की गति में ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk

Pakistan-Afghanistan Clash: पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव सुलझाने के लिए आगे आया चीन, शांति बनाए रखने की अपील की

माओ निंग ने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान करीबी पड़ोसी हैं। ये दोनों ही देश चीन के भी पड़ोसी और अच्छे दोस्त हैं। चीन इस टकराव के कारण हुई मौतों से बहुत दुखी है। उन्होंने साफ किया कि चीन हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है। चीन ने कहा दोनों पक्ष शांति और संयम से काम लें। उन्हें आपसी बातचीत से अपने मतभेदों को सुलझाए। चीन ने अपील की है कि हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए जल्द से जल्द सीजफायर किया जाए।चीनी प्रवक्ता के अनुसार, तनाव कम करना दोनों देशों और वहां के लोगों के हित में है। इससे पूरे इलाके में शांति और स्थिरता बनी रहेगी। माओ ने यह भी बताया कि चीन अपने स्तर पर दोनों देशों के मध्य बीच-बचाव की कोशिश कर रहा है। चीन हालात सुधारने और रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने को तैयार है। जब उनसे पूछा गया कि क्या चीन अपने नागरिकों और कंपनियों को वहां से निकालने या उड़ानें बंद करने पर विचार कर रहा है, तो उन्होंने कहा कि वे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। चीन अपने नागरिकों को हर जरूरी मदद देगा।चीन एक विशेष तीन-पक्षीय व्यवस्था के जरिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान से जुड़ा रहता है। वह समय-समय पर बैठकें करता है ताकि दोनों देशों के मतभेद दूर हो सकें। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल ‘तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान’ और ‘बलूच लिबरेशन आर्मी’ जैसे गुट कर रहे हैं। वहीं, अफगान तालिबान इन आरोपों को गलत बताता है। अफगानिस्तान का कहना है कि पाकिस्तानी सेना की हवाई कार्रवाई और आक्रामक रुख के कारण लड़ाई बढ़ रही है। चीन इन विवादों को खत्म कराकर क्षेत्र में अपना प्रभाव और शांति बनाए रखना चाहता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk

UP: सीएम योगी ने दिए निर्देश, सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले देना सुनिश्चित करें, तीन मार्च को भी छुट्टी

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी समेत सभी श्रेणी के कर्मियों का भुगतान भी त्योहार से पहले सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि किसी भी कर्मचारी को पर्व के दौरान आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।इसी के साथ मुख्यमंत्री ने शनिवार 28 फरवरी को कार्यदिवस घोषित कर दिया है। वहीं, कर्मचारियों को 03 मार्च का अवकाश दिया जाएगा। होली पर्व के अवसर पर 2, 3 और 4 मार्च को अवकाश रहेगा।मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि भुगतान और अवकाश संबंधी आदेशों के पालन में किसी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कर्मचारियों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगी।चल-अचल संपत्ति का विवरण न देने वाले राज्यकर्मियों को 10 मार्च तक ब्योरा देने पर जनवरी का वेतन जारी किया जाएगा। लेकिन 31 जनवरी 2026 तक विवरण न देने वाले 47816 कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। मुख्य सचिव एसपी गोयल द्वारा जारी शासनादेश के मुताबिक, 24 नवंबर 2025 को जारी आदेश के तहत कर्मचारियों को 31 जनवरी 2026 तक चल-अचल संपत्ति का विवरण देना था।6 जनवरी 2026 को स्पष्ट किया गया था कि जो कर्मचारी विवरण अपलोड नहीं करेंगे, उन्हें जनवरी का वेतन नहीं मिलेगा। 31 जनवरी तक 47,816 कर्मचारियों ने ब्योरा नहीं दिया। सरकार ने 26 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक एक बार फिर अवसर दिया है, लेकिन इसे प्रतिबंधों के साथ जोड़ा गया है। संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान चयन वर्ष में पदोन्नति पर विचार नहीं किया जाएगा। देय होने पर भी इस वर्ष एसीपी का लाभ नहीं मिलेगा। विदेश यात्रा, प्रतिनियुक्ति आदि के लिए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk

PAK-Afghanistan War LIVE: तालिबान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, इस्लामाबाद के पास आर्मी कैंप को ड्रोन से उड़ाया

03:33 PM, 27-Feb-2026 तालिबान का ड्रोन हमले का दावा, पाकिस्तान ने नकारा पाकिस्तान में अफगान तालिबान ने ड्रोन से हवाई हमले करने का दावा किया है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय और एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी दी कि उन्होंने पाकिस्तान में सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से सफल हवाई हमले किए हैं। वहीं, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि आतंकियों ने ड्रोन का इस्तेमाल करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें एंटी-ड्रोन सिस्टम से मार गिराया गया और इसमें किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पाकिस्तान में अफगान तालिबान ने ड्रोन से हवाई हमले करने का दावा किया है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय और एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी दी कि उन्होंने पाकिस्तान में सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से सफल हवाई हमले किए हैं। वहीं, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि आतंकियों ने ड्रोन का इस्तेमाल करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें एंटी-ड्रोन सिस्टम से मार गिराया गया और इसमें किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। 03:09 PM, 27-Feb-2026 तालिबान का ड्रोन हमला नाकाम, सभी मार गिराए पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने जानकारी दी है कि पाकिस्तानी तालिबान ने ड्रोन से हमले करने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि सभी ड्रोन को मार गिराया गया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने जानकारी दी है कि पाकिस्तानी तालिबान ने ड्रोन से हमले करने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि सभी ड्रोन को मार गिराया गया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। 01:57 PM, 27-Feb-2026 पाक-अफगान सीमा पर मोर्टार हमला, कैंप में अफरातफरी पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar : आरोप- JDU ने बिहारी उद्यमी का दोहन किया; जवाब- पूंजी से तिगुना चुनावी चंदा RJD को कंपनी ने कैसे दिया?

जदयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार राजद पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि हम लगातार 2005 से सत्ता में हैं। हमें इलेक्ट्रॉल बांड के रूप में 23 करोड़ रुपया मिलता है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल को 17 महीना में 85 करोड़ इलेक्ट्रॉल बांड के रूप में चंदा मिलता है। उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि चंदा शराब की कंपनियां देती हैं। नीरज कुमार ने मांग करते हुए कहा कि अगर इतना चंदा शराब की कंपनी ने दिया है तो किस कारण दिया है इसको स्पष्ट करना चाहिए। नीरज कुमार ने कहा कि इससे बड़ा जालसाजी क्या होगा। पश्चिम बंगाल की कंपनी IFDA इंडस्ट्री लिमिटेड 2023-24 में उसकी पूंजी मात्र 13 करोड़ 87 लाख है जबकि 35 करोड़ का चुनावी चंदा देता है। नीरज कुमार ने कहा कि हमारा सवाल केवल एक है कि इलेक्ट्रॉल बांड के रूप में चंदा लेना गुनाह नहीं था, लेकिन जब बिहार में शराबबंदी लागू था तो फिर शराब की कंपनियों से आपने पैसा क्यों लिया? इस सवाल का जवाब आप दे नहीं रहे हैं। मुद्दे को भटका रहे हैं।नीरज कुमार एमएलसी सुनील कुमार सिंह को चुनौती देते हुए जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सुनील सिंह ने सदन में शराब डिलेवरी करवाने का वादा किया लेकिन वह छुरछुरी-पटाखा साबित हुए। सुनील सिंह जेल जाने से डर गए।. एक्साइज एक्ट का सेक्शन 30 के तहत आप बेउर जेल की शोभा बढ़ाते। इसलिए मैं तो बस उनके उनके द्वारा शराब की बोतल लाने का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन वह डर गए हैं।नीरज कुमार ने कहा कि आज एकादशी है और एकादशी में भी आप झूठ बोलने लगे? बोलने और करने में अंतर होता है, इसलिए अगर हिम्मत है तो शराब मंगवाइए। आप अपने वादे से मुकरिये मत। नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह को सलाह देते हुए कहा कि आप महुआ बाग और कौटिल्य नगर में अपना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Excise Scam: दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूर्व सांसद के. कविता बरी, कोर्ट के फैसले पर कहा- सत्यमेव जयते

के कविता ने हैदराबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायपालिका ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में झूठ के जाल को काटा है। यह मामला तब चर्चा में आया जब कविता को मार्च 2024 में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें अगस्त 2024 को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा किया गया था।इस फैसले से के. कविता को व्यक्तिगत और राजनीतिक रूप से एक बड़ी राहत मिली है। यह मामला फिलहाल कानूनी रूप से समाप्त होता दिख रहा है, लेकिन इसके राजनीतिक निहितार्थों पर चर्चा जारी रहने की संभावना है। गौरतलब है कि इस मामले में कविता के साथ ही आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी बरी कर दिया गया है।17 नवंबर 2021 को दिल्ली सरकार ने राज्य में नई शराब नीति लागू की। इसके तहत राजधानी में 32 जोन बनाए गए और इनमें कुल मिलाकर 849 दुकानें खुलनी थीं। नई शराब नीति में दिल्ली की सभी शराब की दुकानों को प्राइवेट कर दिया गया। सरकार ने तर्क दिया था कि इससे 3,500 करोड़ रुपये का फायदा होगा।सरकार ने लाइसेंस की फीस भी कई गुना बढ़ा दी। जिस एल-1 लाइसेंस के लिए पहले ठेकेदारों को 25 लाख देना पड़ता था, नई शराब नीति लागू होने के बाद उसके लिए ठेकेदारों को पांच करोड़ रुपये चुकाने पड़े। इसी तरह अन्य कैटेगिरी में भी लाइसेंस की फीस में काफी बढ़ोतरी हुई।नई शराब नीति से जनता और सरकार दोनों को नुकसान होने का आरोप लगे। वहीं, बड़े शराब कारोबारियों को फायदा होने की बात कही थी। भारतीय जनता पार्टी का यही आरोप था। तीन तरह से घोटाले की बात कही गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk

‘घूसखोर पंडित’ से ‘केरल स्टोरी 2’ तक, टाइटल पर उठे विवाद पर क्या बोले जानकार? कैसे तय होता है फिल्मों का नाम

पहले इतना तमाशा नहीं होता था: अभय सिन्हा, इम्पा के अध्यक्ष ‘आज फिल्म का टाइटल पास करना सबसे मुश्किल काम हो गया है। पहले नामों पर इतना विवाद नहीं होता था। आज हर नाम पर लोग धार्मिक या राजनीतिक एंगल ढूंढ लेते हैं। इसके चलते हमें भी बहुत सावधानी रखनी पड़ती है।’ कुछ लोग 10–10 टाइटल बुक कर लेते थे: संग्राम शिर्के, अध्यक्ष, वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ‘टाइटल पर आज पहले से कहीं ज्यादा सतर्कता बरती जाती है। हम IMPAA के साथ मिलकर टाइटल बुक करते हैं। सबसे पहले देखते हैं कि कहीं दो फिल्मों का नाम एक जैसा न हो, वर्ना सीधे प्रोड्यूसर का नुकसान होता है। पहले तो कई लोग 10 टाइटल बुक कराकर बैठ जाते थे और बाद में दूसरों को ब्लैकमेल करते थे। ऐसे में अब हमने हर टाइटल को तीन साल के लिए ही मान्य कर दिया है। अगर फिल्म नहीं बनती तो टाइटल वापस ले लेते हैं।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 1 min · National Desk

INS Anjadip: अब कांपेंगे भारत के दुश्मन, युद्धपोत अंजदीप के शामिल होने से बढ़ी नौसेना की ताकत; जानिए खासियत

‘डॉल्फिन हंटर’ के रूप में डिजाइन यह पोत ‘डॉल्फिन हंटर’ के रूप में कार्य करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य तटीय क्षेत्रों में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाना, उनका पीछा करना और उन्हें नष्ट करना है। यह पोत स्वदेशी, अत्याधुनिक पनडुब्बी रोधी युद्ध प्रणाली से लैस है। चेन्नई बंदरगाह पर आयोजित एक आधिकारिक समारोह में एडमिरल त्रिपाठी ने नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों, सरकारी अधिकारियों और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में औपचारिक रूप से जहाज को कमीशन किया। नौसेना ने कहा कि कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स द्वारा निर्मित, आईएनएस अंजदीप एक अत्याधुनिक पोत है जिसे विशेष रूप से तटीय युद्ध वातावरण की चुनौतियों का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है। पनडुब्बी रोधी युद्ध की भूमिका के अलावा यह युद्धपोत तटीय निगरानी, कम तीव्रता वाले समुद्री अभियानों और खोज एवं बचाव अभियानों को अंजाम देने के लिए भी सुसज्जित है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इसे डॉल्फिन हंटर के रूप में डिजाइन किया गया है। जो तटीय क्षेत्रों में दुश्मन की पनडुब्बी का पता लगाकर उसे निष्क्रिय करने में सक्षम है। करीब 77 मीटर लंबे इस श्रेणी के युद्धपोत वॉटरजेट से चलने वाले नौसेना के अब तक के सबसे बड़े युद्धपोत हैं। इनमें अत्याधुनिक हल्के टॉरपीडो, स्वदेशी पनडुब्बी रोधी रॉकेट और उथले पानी में काम करने वाला सोनार सिस्टम लगाया गया है। इससे समुद्र के काफी अंदर तक मौजूद दुश्मन के खतरों का पता लगाने और उनको नष्ट करने की क्षमता बढ़ेगी। यह जहाज नौसेना की तटीय निगरानी और समुद्री बारूदी सुरंग बिछाने की क्षमता को भी मजबूत करेगा। अंजदीप नाम कर्नाटक के कारवार तट के पास स्थित अंजदीप द् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk

President: राष्ट्रपति मुर्मू ने 'प्रचंड' हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान, भारत-PAK सीमा पर सह-पायलट बन रचा इतिहास

आज की इस उड़ान के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आक्रमण हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने वाली पहली भारतीय राष्ट्रपति बन गई हैं। यह राष्ट्रपति द्वारा अग्रिम मोर्चे के सैन्य प्लेटफॉर्म के साथ उच्च-स्तरीय सहभागिता की श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने पिछले वर्ष अक्टूबर में अंबाला वायुसेना स्टेशन पर राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी, जिससे वह भारतीय वायुसेना के दो अलग-अलग लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली पहली भारतीय राष्ट्रपति बनीं। अप्रैल 2023 में उन्होंने असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में लगभग 30 मिनट की उड़ान भरी थी। इस दौरान उन्होंने ब्रह्मपुत्र और तेजपुर घाटी के ऊपर से उड़ान भरते हुए हिमालय का दृश्य भी देखा। एलसीएच प्रचंड ने जैसलमेर स्थित भारतीय वायु सेना (आईएएफ) स्टेशन से उड़ान भरी। उड़ान से पहले कैप्टन ने राष्ट्रपति को जानकारी दी। जैतून के हरे रंग की वर्दी और हेलमेट पहने हुए उन्होंने प्रस्थान करने से पहले कॉकपिट से हाथ हिलाकर अभिवादन किया।भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति ने उड़ान के दौरान कॉकपिट से राष्ट्र के नाम संदेश भी दिया। उन्होंने कहा, ‘प्रचंड हेलीकॉप्टर आत्मनिर्भरता का एक सशक्त प्रतीक है। इस समय मैं जैसलमेर जिले के ऊपर उड़ान भर रही हूं। मैं हमारे वीर सैनिकों को हार्दिक शुभकामनाएं और गहरी कृतज्ञता व्यक्त करती हूं। आपको मेरा सादर सलाम। जय हिंद, जय भारत।‘यह उड़ान लगभग 25 मिनट तक चली। हेलीकॉप्टर पोखरण फायरिंग रेंज के ऊपर से गुजरा, जहां भारतीय वायुसेना शाम को ‘वायु शक्ति’ नामक अग्नि शक्ति प्रदर्शन आयोजित करेगी। राष्ट्रपति मुर्मू दिन-दुशाला-रात्रि प्रदर्शन का भी अवलोकन करेंगी। इससे पहले व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk