‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा के दादा का निधन, एक्ट्रेस ने लिखी भावुक पोस्ट; पुरानी यादों को फैंस के साथ किया साझा

एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक भावुक पोस्ट करते हुए अपने दादा के निधन की जानकारी फैंस को दी है। वह उनके साथ गुजारी गई पुरानी यादों को भी साझा कर रही हैं। अनीत पड्डा अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘आप मेरी जिंदगी का एकमात्र प्यार थे। आप हमसे दूर जा रहे थे, लेकिन आप ‘माखन’ को नहीं भूले। आपने हमारे प्यार को थामे रखा, तब भी जब आप अपनी यादों को थामे नहीं रख पा रहे थे।’अनीत आगे लिखती हैं, ‘मैं साथ बिताए सभी वर्षों को अपने साथ रखूंगी। मैं एक अच्छी इंसान बनूंगी। मैं आपके चुटकुलों को अपने साथ रखूंगी। जब भी मौका मिलेगा, उन्हें दोहराऊंगी। मैं आपकी दयालुता और रोशनी को हर अंधेरे कमरे में ले जाऊंगी। मैं आपकी कहानियों को अपने साथ रखूंगी, उन्हें पूरी दुनिया को सुनाऊंगी। मैं आपके प्यार को अपने साथ रखूंगी। आपने ही मुझे बिना शर्त प्यार करना सिखाया था। मैं आपके प्यार को अपने साथ रखूंगी।’पोस्ट के आखिर में अनीत लिखती हैं, ‘आज मैंने आसमान में सबसे चमकीला तारा देखा और मुझे पता चल गया कि आप वहां चले गए हैं। मैं आपसे हमेशा प्यार करती रहूंगी दादू।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 1 min · National Desk

Nuclear De-escalation: US-ईरान के बीच PAK में दूसरे दौर की वार्ता, कुशनर इस्लामाबाद रवाना; वेंस पर संशय बरकरार

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक खतरनाक मोड़ पर खड़ा है, जहां कूटनीति और टकराव के बीच सीधी जंग छिड़ती दिख रही है। इसी तनावपूर्ण माहौल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान में प्रस्तावित दूसरे दौर की बातचीत के लिए अपने विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर को इस्लामाबाद के लिए भेजा है। हालांकि इस वार्ता को लेकर तस्वीर अभी भी पूरी तरह से साफ नहीं पाई है। कारण है कि इस वार्ता में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के जाने को लेकर संशय अभी तक बरकरार है। ऐसे में जहां एक तरफ ट्रंप ने स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर को इस्लामाबाद भेजकर साफ संकेत दे दिया है कि अब निर्णायक लड़ाई बातचीत की मेज पर लड़ी जाएगी। वहीं दूसरी ओर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के पाकिस्तान जाने पर छाया संशय इस वार्ता की गंभीरता और रणनीति दोनों पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। बता दें कि जेडी वेंस के पाकिस्तान जाने को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अभी तक अमेरिका से रवाना नहीं हुए हैं। एक सूत्र ने बताया कि वेंस फिलहाल अमेरिका में ही हैं और उनके पाकिस्तान जाने को लेकर कोई स्पष्ट पुष्टि नहीं है। इससे यह संकेत मिलता है कि बातचीत की तैयारी अभी पूरी तरह पक्की नहीं है। ईरान की ओर से भी स्थिति पर अनिश्चितता बरकरार ऐसा नहीं है कि वार्ता को लेकर केवल अमेरिका की ओर से तस्वीर साफ नहीं है। इस बातचीत को लेकर ईरान की ओर से भी स्थिति अनिश्चित बनी हुई है। ईरानी अधिकारियों ने संकेत दिया है कि वे बातचीत में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। इससे पहले ईरान ने अमेरिका पर बदनीयती का आरोप लगाते हुए बातचीत में अनिच्छा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 2 min · National Desk

UP: 'दो लाख 85 हजार दिए हैं, फिर भी दे दी दबिश', गैंगस्टर और सिपाही की ऑडियो वायरल, एसओ व दो सिपाही सस्पेंड

UP: ‘दो लाख 85 हजार दिए हैं, फिर भी दे दी दबिश’, गैंगस्टर और सिपाही की ऑडियो वायरल, एसओ व दो सिपाही सस्पेंड स्मैक तस्करी की दर्ज प्राथमिकी से नाम निकलवाने को लेकर चरथावल थाने की हिस्ट्रीशीटर संजीदा और तितावी थाने के सिपाही के ऑडियो से भूचाल मच गया। एसओ और एक अन्य सिपाही का नाम भी बातचीत में लिया गया। एसएसपी संजय वर्मा ने शुरुआती जांच के बाद एसओ पवन चौधरी, थाने की एसओजी टीम के सिपाही नवीन और अनीस को निलंबित कर दिया। एसपी देहात अक्षय संजय महादीक को विभागीय जांच सौंपी गई है। रविवार को यह ऑडियो वायरल हुई। महिला हिस्ट्रीशीटर संजीदा और सिपाही के बीच प्राथमिकी से नाम निकालने को लेकर बातचीत की जा रही थी। इसके बाद महिला ने अपनी वीडियो भी जारी की, जिसमें काम नहीं होने पर रुपये वापस दिलाने की बात कही थी। एसएसपी ने ऑडियो का सच जानने के लिए सीओ फुगाना यतेंद्र नागर से जांच कराई। एसएसपी ने बताया कि रविवार को एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें महत्वपूर्ण तथ्य थे। थाना प्रभारी और दो सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। आरोप : दो लाख 85 हजार लिए…फिर भी दी दबिश ऑडियो में महिला और सिपाही के बीच बात हो रही है। दोनों थाना प्रभारी का नाम लेकर रुपये के लेन-देन की बात कर रहे हैं। ऑडियो में एसओ का नाम भी लिया जा रहा है। कांस्टेबल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: क्षत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता- कौन फिर तुझको बरेगा

आज का शब्द: क्षत और सूर्यकांत त्रिपाठी “निराला” की कविता- कौन फिर तुझको बरेगा ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- क्षत, जिसका अर्थ है- घाव, जख्म, जिसे क्षति या आघात पहुँचा हो, घायल। प्रस्तुत है सूर्यकांत त्रिपाठी “निराला” की कविता- कौन फिर तुझको बरेगा कौन फिर तुझको बरेगा तू न जब उस पथ मरेगा? निखिल के शर शत्रु हनकर, क्षत भले कर क्षत्र बनकर, तू चला जबतक न तनकर,– धर्म का ध्वज कर न लेगा। देश के अवशेष के रण शमन के प्रहरण दिया तन तो हुआ तू शरणशारण, विश्व तेरे यश भरेगा। मिलेंगे जन अशंकित मन खिलेंगे निश्शेष-चेतन, विषद-वासों के विभूषण, चरण के तल, तू तरेगा। हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 7 hours ago …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 1 min · National Desk

24 की बात थी मांग रहा था 40 हजार! रजिस्ट्री को लेकर हुआ विवाद, बच्चों के सामने चाकू से गोदकर दंपती की हत्या

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में सोमवार की रात आठ बजे घर के भीतर बच्चों के सामने मां-बाप की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आए तो हत्यारोपी मौके से भाग गए। पुलिस का कहना है अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक मकान को लेकर कोई विवाद है। यह मकान एक साल पहले खरीदा गया था। मगर अभी तक रजिस्ट्री नहीं हुई थी। सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी राजा (30) करीब एक साल पहले पड़ोसी फहीम से रामगंगा किनारे बने एक कमरे का मकान दो लाख 24 हजार रुपये में खरीदा था। पॉलिश का काम करने वाले राजा ने दो लाख रुपये देकर मकान पर कब्जा ले लिया था। राजा इस मकान में अपनी पत्नी फराह (30), बेटी अफ्शा (8), बेटे आतिफ (8), डेढ़ साल दूसरे बेटे अब्बास के साथ रह रहा था। फहीम ने मकान की रजिस्ट्री नहीं कराई गई थी अब फहीम 24 हजार के बजाए 40 हजार रुपये लेकर मकान की रजिस्ट्री कराने की बात कर रहा था।इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम भी राजा और फहीम के बीच विवाद हुआ था। राजा ने फहीम की पिटाई की तो उसके हाथ में चोट आ गई थी। सोमवार की रात करीब आठ बजे राजा और उसकी पत्नी फराह कमरे में मौजूद थे। डेढ़ साल का बच्चा अब्बास चरपाई पर लेटा हुआ था। बच्ची की तबीयत खराब चल रही है जबकि बेटी अफ्शा और आतिफ के मकान सामने ही खेल रहे थे। इसी दौरान फहीम बेटा फरजंद, अपने चचेरे और एक अन्य युवक के साथ राजा के घर में आ गया। आरोपियों ने राजा के साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी बचाने आई तो उसके साथ मारपीट की। शोर शराबा सुनकर बेटी और बेटा भी कमरे में आ गए। इसके बाद आरोपियों ने बच्चों के सामने ही चाकू से गोदा और राजा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 2 min · National Desk

केजरीवाल को कोर्ट से झटका: जस्टिस शर्मा ही करेंगी सुनवाई, आवेदन खारिज; कहा- निर्णय दबाव में नहीं लिए जाते

आबकारी नीति मामले में आज हाईकोर्ट अरविंद केजरीवाल की रिक्यूजल याचिका पर अपना फैसला सुनाया। केजरीवाल दिल्ली हाईकोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। इस दौरान केजरीवाल ने अपना जवाबी हलफनामा रिकॉर्ड पर लेने की मांग की। सुनवाई को दौरान केजरीवाल ने कहा, मैडम अगर मेरा जवाब रिकॉर्ड पर नहीं लिया गया तो यह न्याय के प्रति लापरवाही होगी। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा यदि किसी न्यायाधीश का फैसला ऊपरी अदालत द्वारा बदला जाता है तो किसी भी प्रतिवादी को यह कहने का हक नहीं है कि आमुख जज फैसला करने योग्य नहीं हैं। जज की क्षमताओं पर फैसला इसकी उच्च अदालत करती है ना की प्रतिवादी।अदालत में अखिल भारतीय देवता परिषद के कार्यक्रमों में न्यायमूर्ति के शामिल होने पर कहा कि वह महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई थीं, जिसमें उन्होंने जूनियर वकीलों और अन्य बार के सदस्यों को संबोधित किया था। केवल अरविंद केजरीवाल की आईडियोलॉजी से सहमति न रखने के चलते यह आरोप गलत है।न्यायमूर्ति शर्मा ने कहा मेरा न्यायिक करियर 34 वर्षों का रहा है। क्या अब यह हो सकता है कि जजों को वादकारी द्वारा तय अतिरिक्त परीक्षा पास करनी पड़े कि वे मामले की सुनवाई के योग्य हैं? क्या उन्हें वादकारी द्वारा बनाए गए मानकों के आधार पर पहले खुद को साबित करना होगा? ऐसे में जजों को यह भी साबित करना पड़ेगा कि उन्होंने किसी संगठन के कार्यक्रम में भाग नहीं लिया या उनके परिवार के सदस्य विधि पेशे में नहीं हैं।न्यायमूर्ति शर्मा ने कहा कि आवेदक ने अपने लिए ‘विन-विन’ या कैच-22 की स्थिति बना ली है। यदि अदालत खुद को अलग करती है तो उसके दावे सही ठहरेंगे, और यदि नहीं करती है तो वह फिर भी फैसले पर सवाल उठा सकता है। अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 2 min · National Desk

GT vs MI: आईपीएल में मुंबई की चौथी सबसे बड़ी जीत, अपने दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर ऑलआउट हुई गुजरात

GT vs MI: आईपीएल में मुंबई की चौथी सबसे बड़ी जीत, अपने दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर ऑलआउट हुई गुजरात ये भी पढ़ें: GT vs MI: ‘पहला शतक हमेशा खास होता है’, मुंबई के लिए संकटमोचक बने तिलक वर्मा; POTM अवॉर्ड जीतकर क्या बोले? तिलक वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद अश्विनी कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों के अंतर से मात दी। सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने तिलक की 101 रनों नाबाद पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 15.5 ओवर में सिर्फ 100 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। बता दें कि, यह मुंबई की रनों के अंतर से आईपीएल में उनकी चौथी सबसे बड़ी जीत है। वहीं, गुजरात दूसरी बार अपने सबसे छोटे स्कोर पर ऑलआउट हुई। मुंबई ने लगाई छलांग लगातार चार मैचों में हार के बाद यह मुंबई की पहली जीत है। वहीं, मौजूदा सत्र की दूसरी जीत के साथ हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम ने चार अंकों के साथ अंक तालिका में छलांग लगाकर सातवां स्थान हासिल कर लिया है। उनका नेट रन रेट भी +0.067 हो गया। वहीं, गुजरात फिलहाल छह अंकों के साथ छठे पायदान पर बनी हुई है। आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल टीम मैच जीते हारे टाई बेनतीजा अंक नेट रन रेट प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 2 min · National Desk

US: ट्रंप बोले- ईरान के साथ नए समझौते से दुनिया में आएगी शांति, ओबामा-बाइडन की गलतियों को सुधारा जाएगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच जो समझौता किया जा रहा है, वह (पूर्व राष्ट्रपति) बराक ओबामा और जो बाइडन की ओर से किए गए संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) से कहीं बेहतर होगा। यहां जेसीपीओए का मतलब ओबामा और बाइडन के कार्यकाल में ईरान के साथ किए गए परमाणु समझौते से है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

April 21, 2026 · 1 min · National Desk

GT vs MI Highlights: मुंबई ने गुजरात को 99 रनों से हराया, तिलक वर्मा और अश्विनी कुमार चमके

11:10 PM, 20-Apr-2026 मुंबई ने गुजरात को 99 रनों से हराया तिलक वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद अश्विनी कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों के अंतर से मात दी। सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने तिलक की 101 रनों नाबाद पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 15.5 ओवर में सिर्फ 100 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। लगातार चार मैचों में हार के बाद यह मुंबई की पहली जीत है। वहीं, मौजूदा सत्र की दूसरी जीत के साथ हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम ने चार अंकों के साथ अंक तालिका में छलांग लगाकर सातवां स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, गुजरात फिलहाल छह अंकों के साथ छठे पायदान पर बनी हुई है। तिलक वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद अश्विनी कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों के अंतर से मात दी। सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने तिलक की 101 रनों नाबाद पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 15.5 ओवर में सिर्फ 100 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।लगातार चार मैचों में हार के बाद यह मुंबई की पहली जीत है। वहीं, मौजूदा सत्र की दूसरी जीत के साथ हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम ने चार अंकों के साथ अंक तालिका में छलांग लगाकर सातवां स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, गुजरात फिलहाल छह अंकों के साथ छठे पायदान पर बनी हुई है। 10:46 PM, 20-Apr-2026 GT vs MI Live Score: आठवां विकेट गिरा अश्विन कुमार ने शाहरुख खान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

Trump: ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; कहा- संघर्षविराम बढ़ाने की संभावनाएं कम, समझौता नहीं हुआ तो बरसेंगे बम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक साक्षात्कार के दौरान घोषणा की कि ईरान के साथ चल रहा दो सप्ताह का संघर्षविराम बुधवार शाम को समाप्त हो जाएगा। उन्होंने बहुत स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस बात की अत्यधिक संभावना नहीं है कि वह इस समय सीमा को आगे बढ़ाएंगे। ट्रंप ने ब्लूमबर्ग को दिए फोन इंटरव्यू में बताया कि यह संघर्षविराम सात अप्रैल की शाम को शुरू हुआ था और इसकी मियाद अब खत्म होने वाली है। ट्रंप के इस बयान से साफ है कि वह ईरान पर दबाव बनाने की रणनीति अपना रहे हैं और बिना किसी ठोस नतीजे के इस अस्थायी शांति को जारी रखने के पक्ष में बिल्कुल नहीं हैं।राष्ट्रपति ट्रंप ने बातचीत के दौरान साफ किया कि वह किसी भी खराब समझौते के लिए जल्दबाजी नहीं दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझ पर किसी समझौते के लिए दबाव नहीं डाला जा सकता। हमारे पास दुनिया भर का समय है। ट्रंप का मानना है कि अमेरिका को ईरान की शर्तों पर झुकने की कोई जरूरत नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि क्या समझौता न होने पर क्या युद्ध फिर से शुरू हो जाएगा, तो उन्होंने स्पष्ट उत्तर दिया कि अगर कोई ठोस नतीजा नहीं निकलता है, तो वह निश्चित रूप से संघर्ष के फिर से शुरू होने की उम्मीद कर रहे हैं। उनके इस रुख ने शांति वार्ता की मेज पर बैठे राजनयिकों के लिए चुनौती और बढ़ा दी है।एक तरफ अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल शांति वार्ता के अगले दौर की तैयारी कर रहा है, वहीं दूसरी ओर ट्रंप का गुस्सा सातवें आसमान पर है। पीबीएस न्यूज के मुताबिक, एक फोन कॉल के दौरान ट्रंप ने बेहद खतरनाक चेतावनी देते हुए कहा, “अगर मंगलवार या बुधवार तक समझौता नहीं हुआ और संघर्षविराम खत्म हुआ, तो फिर ढेर सारे बम फटने शुरू हो जाएंगे।” उनका यह बयान ईरान के लिए एक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk