UP News: भाजपा की पदयात्रा पर अखिलेश ने ली चुटकी, सीमा राजभर बनीं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

चायवाले की दुकान बंद करा दी गई जो महिला आरक्षण बिल पास हुआ वो क्या था? विजय कुमार लाल, अखिलेश पाठक, इशरत अली खान, नीलू सत्यार्थी शामिल रहे। सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में ये पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर सीमा राजभर समाजवादी महिला सभा की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित की गईं। वे बलिया की रहने वाली हैं।इस मौके पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। सुबह हुई भाजपा की पदयात्रा पर चुटकी ली। कहा कि इतनी धूप में बिना चश्मा लगाए पद यात्रा की गई। पहली पर कोई सरकार अपने ही बिल पर इतनी मेहनत कर रही है। अब जब भाजपा जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी।उन्होंने कहा कि हमें एक चायवाले लड़के ने चाय क्या बनाकर पिला दी, उसकी दुकान ही बंद करा दी गई। ये लोग किसी को रोजगार तो दे नहीं पा रहे, कम से कम कोई था जो कह रहा था कि हमसे अच्छी चाय कोई नहीं बना पाता। शायद, यही बात उन्हें बुरी लग गई।सपा मुखिया ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पहले ही पास हो चुका है। इस बार इनकी बदनीयती नहीं पास हुई। ये दरारवादी लोग हैं। इनके संघी साथी जो छिपे हुए रहते हैं, उनके मंसूबे काम नहीं किए। आज आरक्षण से पहले संरक्षण की जरूरत है।उन्होंने सीएम योगी के स्टेटमेंट ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ पर भी चुटकी ली। कहा कि ये शायद वनस्पति का असर है। कहा कि भाजपा बार बार झूठ का पाठ पढ़ाती है। सदन बुलाया गया है। सदन में सरकार ये बताए कि जो महिला आरक्षण बिल पास हुआ वो क्या था? …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 2 min · National Desk

Kartik Vasudev Murder: भारतीय के हत्यारे को आजीवन कारावास, UP के छात्र कार्तिक को कनाडा की अदालत से मिला इंसाफ

आरोपी मानसिक रूप से था बिमार कार्तिक पर कैसे किया गया था हमला? पिता ने चार साल तक लड़ी कानूनी लड़ाई टोरंटो की उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति जेन केली ने आरोपी रिचर्ड एडविन को दो अलग-अलग हत्याओं में प्रथम श्रेणी हत्या का दोषी करार दिया। यह हत्याएं 7 अप्रैल और 9 अप्रैल 2022 को हुई थीं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अदालत ने उसे बिना पैरोल की संभावना के आजीवन कारावास की सजा दी। मामले में आरोपी ने 21 वर्षीय कार्तिक वासुदेव को गोली मारने की बात स्वीकार की थी। हालांकि बचाव पक्ष ने दलील दी थी कि घटना के समय वह मानसिक बीमारी सिजोफ्रेनिया से पीड़ित था और सही-गलत में फर्क करने की स्थिति में नहीं था, इसलिए उसे आपराधिक रूप से जिम्मेदार न माना जाए।अदालत ने माना कि आरोपी मानसिक बीमारी से जूझ रहा था, लेकिन यह दलील स्वीकार नहीं की कि वह अपने कृत्य की प्रकृति समझने में असमर्थ था। इसी आधार पर अदालत ने एनसीआर (आपराधिक रूप से उत्तरदायी नहीं) की याचिका खारिज कर दी।फैसले में अदालत ने बताया कि कार्तिक वासुदेव शेरबोर्न स्टेशन के पास ब्लूर स्ट्रीट ईस्ट की सीढ़ियों की ओर जा रहे थे, तभी आरोपी तेजी से उनके पास से निकला, फिर वापस मुड़ा और उनकी पीठ पर कई गोलियां दाग दीं।कार्तिक वासुदेव गाजियाबाद के रहने वाले थे और सेनेका कॉलेज में मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे। वह जनवरी 2022 में उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गए थे, लेकिन कुछ ही महीनों बाद उनकी हत्या कर दी गई। बताया गया था कि लूटपाट के चलते गोली मारी गई।कार्तिक के पिता जितेश वासुदेव ने बताया कि चार साल की कानूनी लड़ाई के बाद परिवार को आखिरकार न्याय मिला है। उन्होंने कहा कि वह और उनकी पत्नी अंतिम सुनवाई में शामिल होने के लिए क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 2 min · National Desk

Sabarimala Verdict Review: सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- प्रतिमा छूने की अनुमति नहीं मिलने पर क्या संविधान मदद करेगा?

सुनवाई के दौरान अदालत ने पूछा कि यदि किसी आस्थावान भक्त को देवता को छूने से रोका जाता है, तो क्या ऐसे में संविधान उसकी रक्षा के लिए आगे नहीं आएगा? यह टिप्पणी जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह ने उस समय की, जब यह चर्चा चल रही थी कि जन्म या परंपरा के आधार पर किसी को पूजा-अधिकार से वंचित किया जा सकता है या नहीं।मामले में मंदिर के प्रमुख पुजारी की ओर से कहा गया कि पूजा की परंपराएं और अनुष्ठान धर्म का अभिन्न हिस्सा हैं और इन्हें धार्मिक अधिकार माना जाना चाहिए। उनके अनुसार, भक्त जब मंदिर आता है तो उसे देवता के स्वरूप और उसकी परंपराओं को स्वीकार करना होता है।सबरीमाला मामले के साथ-साथ अदालत अनुच्छेद 25 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े कई अहम मुद्दों की भी जांच कर रही है। इनमें मस्जिदों और दरगाहों में मुस्लिम महिलाओं के प्रवेश, अंतरधार्मिक विवाह के बाद पारसी महिलाओं के अग्नि मंदिर में प्रवेश का अधिकार, बहिष्कार की प्रथाओं की वैधता और दाऊदी बोहरा समुदाय में महिला जननांग विकृति से जुड़े कानूनी सवाल शामिल हैं।सुनवाई के पहले दिन संविधान पीठ ने स्पष्ट किया कि सभी पक्षकारों को तय समयसीमा के भीतर ही अपनी दलीलें प्रस्तुत करनी होंगी। अदालत ने कहा कि अन्य महत्वपूर्ण मामले भी लंबित हैं, इसलिए अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। सभी वकीलों को अपने तर्क और दस्तावेज समय पर पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई का पूरा कार्यक्रम पहले ही तय कर दिया था। इसमें समीक्षा याचिकाओं के समर्थन में दलीलें 7 से 9 अप्रैल तक सुनी गईं। विरोधी पक्ष की दलीलें 14 से 16 अप्रैल तक रखी गईं। जवाबी दलीलें 21 अप्रैल को और अंतिम बहस एमिकस क्यूरी की ओर से 22 अप्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 2 min · National Desk

Himachal Panchayat Elections: हिमाचल में दोपहर बाद चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता, पंचायत इलेक्शन का एलान संभव

हिमाचल में पंचायत चुनावों का आज दोपहर बाद एलान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग दोपहर 3.30 बजे राज्य सचिवालय में प्रेस वार्ता कर तारीखों का एलान करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने 31 मई से पहले चुनाव करवाने के आदेश दिए हैं। 31 जनवरी को पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो चुका है।शिमला में राज्य सचिवालय में स्टेट इलेक्शन कमिश्नर अनिल खाची की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में तीन चरण में चुनाव करवाने की तैयारी है। इसके अलावा शहरी निकाय के चुनाव अलग से करवाने की भी योजना है। राज्य निर्वाचन आयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान सारी जानकारी साझा करेंगे, जिसमें आदर्श चुनाव आचार संहिता कब से लागू होगी और चुनाव का शेड्यूल क्या रहेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 1 min · National Desk

Pahalgam Attack Anniversary: बहुत कुछ कह रही खामोशी, चश्मदीदों का दर्द; आज भी घटना को याद कर सिहर जाते हैं

1 of 10 Pahalgham Terror Attack - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied एक साल बाद बायसरन अभी भी खामोश है। यहां जाने पर पाबंदियां हैं। रास्ते बंद हैं और वो मैदान जो कभी सैलानियों की चहल-पहल से गुलजार रहता था, आज भी सन्नाटे की चादर ओढ़े हुए है। दूसरी तरफ पहलगाम ने खुद को संभाल लिया है। डर और दहशत की परछाइयों को पीछे छोड़ते हुए यह पर्यटन स्थल फिर से जिंदगी की ओर लौटता दिख रहा है। 2 of 10 पहलगाम में सेल्फी पॉइंट - फोटो : अमृतपाल सिंह बाली शहीद स्मारक : सैर से पहले संवेदना पहलगाम में प्रवेश करते ही ‘आई लव पहलगाम’ सेल्फी पॉइंट के पास बने शहीद स्मारक पर कदम खुद-ब-खुद ठहर जाते हैं। यहां उन 26 लोगों के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने उस दर्दनाक घटना में अपनी जान गंवाई। दिलचस्प यह है कि अब यहां आने वाले पर्यटकों की प्राथमिकता बदल चुकी है। पहले जहां कैमरे सीधे सेल्फी पॉइंट की ओर उठते थे, अब लोग पहले स्मारक की ओर जाते हैं। पीछे से आती एक आवाज ‘रुको, पहले शहीदों को श्रद्धांजलि दे दें। यह वाक्य बदलाव की गवाही देता है। जयपुर से आए एक परिवार ने स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि यह यात्रा अब सिर्फ घूमने की नहीं, बल्कि याद और सम्मान की भी है। 3 of 10 पहलगाम में सेल्फी पॉइंट - फोटो : अमृतपाल सिंह बाली मेहमान हमारी जान, भरोसे की वापसी सेल्फी पॉइंट के पास एक लकड़ी का बोर्ड लगा है। इस पर लिखा है- मेहमान जो हमारा होता है, वो जान से प्यारा होता है। यह सिर्फ एक लाइन नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की भावना बन चुका है। 4 of 10 सेल्फी पॉइंट के पास लगा लकड़ी का बोर्ड - फोटो : अमृतपाल सिंह बाली गुजरात से आए पर्यटक मकसूद बॉबी कहते हैं कि यहां आकर उन्ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 2 min · National Desk

चीन ने ईरान भेजे मिसाइल वाले रसायन?: भारतीय मूल की पूर्व अमेरिकी राजदूत का दावा- कार्गो जहाज पर लदा है केमिकल

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी क्षेत्र में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक ईरानी कंटेनर जहाज को कब्जे में ले लिया है। दावा किया जा रहा है कि यह जहाज चीन से ईरान की ओर जा रहा था और उस पर मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े रसायन या दोहरे उपयोग वाले सामान (डुअल-यूज मटेरियल) लदे हो सकते थे। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है। क्या दावा किया गया? अमेरिकी राजनीतिज्ञ और पूर्व गवर्नर निक्की हेली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि अमेरिकी नौसेना द्वारा जब्त किया गया पहला ईरानी जहाज चीन से ईरान जा रहा था। उन्होंने कहा कि जहाज पर मिसाइल निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रासायनिक सामान थे और उसे कई बार रुकने के आदेश दिए गए, लेकिन उसने आदेश नहीं माना। The ship the U.S. seized in the Strait of Hormuz this weekend was headed from China to Iran and is linked to chemical shipments for missiles. It refused repeated orders to stop. Another reminder that China is helping prop up Iran’s regime—a reality that can’t be ignored. — Nikki Haley (@NikkiHaley) April 20, 2026 हेली ने आगे कहा कि यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि चीन ईरान की सरकार को सहयोग दे रहा है। उनके मुताबिक, ईरान को बाहरी समर्थन मिलने की आशंका अब नजरअंदाज नहीं की जा सकती। किस जहाज को किया गया जब्त? जब्त किए गए जहाज की पहचान टोस्का के रूप में हुई है। यह ईरानी झंडे वाला छोटा कंटेनर पोत इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान शिपिंग लाइन्स समूह का हिस्सा बताया गया है। यह वही शिपिंग कंपनी है, जिस पर पहले से अमेरिकी प्रतिबंध लागू हैं। जह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 2 min · National Desk

'गोबर से भर देंगे बंगला': अब भाजपा विधायक की SDOP को नई धमकी; एक दिन पहले कहा, करेरा तुम्हारे डैडी का है क्या?

भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने करैरा के एसडीओपी और आईपीएस अधिकारी आयुष जाखड़ को लेकर एक नया विवादित बयान दिया है। वायरल वीडियो में विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे 5 से 10 हजार लोगों के साथ एसडीओपी के बंगले का घेराव करेंगे और उसे गोबर से भर देंगे। वीडियो में उन्होंने आक्रामक अंदाज में यह भी कहा कि पहले उनका हाथ ढाई किलो का था, अब ढाई सौ किलो का है और वे जाखड़ को ठीक कर देंगे। क्यों दे रहे हैं ऐसे बयान? बताया जा रहा है कि विधायक अपने बेटे दिनेश लोधी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से नाराज हैं। उनके बेटे पर आरोप है कि उसने थार कार से पांच लोगों को कुचल दिया था। घटना के बाद शुरू में विधायक ने “जनता सर्वोपरि” बताते हुए खुद पुलिस अधिकारियों को फोन कर बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और उसे पुलिस के हवाले भी किया। हालांकि, जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ी, विधायक का रुख बदल गया और वे खुले तौर पर बेटे के समर्थन में आ गए। उन्होंने वीडियो जारी कर एसडीओपी आयुष जाखड़ को चुनौती देते हुए कहा कि वे करैरा आएंगे और चुनाव भी लड़ेंगे अगर दम है तो रोक लेना। साथ ही उन्होंने 15 दिन में स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। कल भी भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था । वीडियो में विधायक ने करेरा के एसडीओपी आयुष जाखड़ को खुली चुनौती देते हुए तीखे सवाल उठाए, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल वीडियो में विधायक प्रीतम लोधी कहते नजर आ रहे हैं, “करेरा क्या तुम्हारे डैडी का है?” उन्होंने अपने बेटे दिनेश लोधी को लेकर भी बड़ा एलान करते हुए कहा कि उनका बेटा करेरा जाएगा और वहीं से चुनाव भी लड़ेगा। इस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: गर्मी के चलते आज से बदले समय पर खुले स्कूल, इस समय हो जाएंगे बंद; सिर्फ चार घंटे स्कूल चलाने की मांग

राष्ट्रीय शैक्षिक महांसघ, प्राथमिक संवर्ग ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षणिक घंटों को आरटीई-2009 के अनुसार निर्धारित करने की मांग की है। इसके लिए संगठन ने प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा विभाग और महानिदेशक स्कूल शिक्षा को मांगपत्र भेजा है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने गर्मी में चार घंटे और जाड़े में पांच घंटे से अधिक की विद्यालय अवधि को बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए प्रतिकूल बताया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की मानसिक ऊर्जा सीमित होती है इसलिए बहुत लम्बे समय तक स्कूल में रहना उनके लिए तनावपूर्ण होता है। प्रदेश महामंत्री प्रदीप तिवारी ने कहा कि आरटीई के अंतर्गत एक शैक्षणिक सत्र में विद्यालयों में कार्यदिवस व समय निर्धारित किया गया है। जो कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के लिए 200 कार्यदिवस और 800 घंटे व कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के लिए 220 कार्यदिवस और 1000 घंटे है। प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि संगठन ने मांग की है कि स्कूलों का समय गर्मी में सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक साढ़े चार घंटे तथा जाड़े में पांच घंटे किया जाना उचित होगा। इससे हर साल मौसम खराब होने पर बार-बार समय बदलने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 1 min · National Desk

Pahalgam Attack Anniversary: 'भारत भूलता नहीं, सीमाएं तोड़ने पर प्रतिक्रिया निर्णायक'; सेना ने दिया सख्त संदेश

पहलगाम आंतकी हमले की पहली बरसी से पहले, भारतीय सेना ने मंगलवार को आतंकवाद के खिलाफ भारत के अडिग रुख को दोहराते हुए एक संदेश जारी किया। सोशल मीडिया साइट्स पर जारी किए गए पोस्ट में भारतीय सेना के संदेश में कहा गया है, ‘जब मानवता की सीमाएं लांघी जाती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है। न्याय मिलता है। भारत एकजुट है।’ यह संदेश पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पीछे की भावना को दर्शाता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 1 min · National Desk

Japan Pacifist Policy Change: जापान की नीति में बड़ा बदलाव, घातक हथियार निर्यात पर प्रतिबंध को हटाने को मंजूरी

जापान ने मंगलवार को एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए घातक हथियारों के निर्यात पर लगी पुरानी रोक हटाने को मंजूरी दे दी है। यह कदम जापान की द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपनाई गई शांतिवादी नीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। प्रधानमंत्री साने ताकाइची की कैबिनेट ने नई गाइडलाइन को मंजूरी दी, जिससे अब जापान अपने हथियार दूसरे देशों को बेच सकेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 1 min · National Desk