अखिलेश बोले: सपा सरकार बनने पर यूपी के लोगों को 300 यूनिट बिजली देंगे मुफ्त, महिलाओं को 40 हजार की पेंशन

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और उनके संगी-साथी साजिश करने से बाज नहीं आएंगे। अब नकली विरोध की शूटिंग कराई जा रही है। इसमें शामिल युवक-युवतियों का हम कोई दोष नहीं मानते हैं, क्योंकि बेतहाशा बेरोजगारी के इस भाजपाई दौर में मजबूर होकर दो पैसों की उम्मीद में लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। भाजपा पहले गरीबी-मजबूरी पैदा करती है, फिर उन बेबस लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उन्हें अपने गलत इरादों के लिए इस्तेमाल करती है। अखिलेश से मिले युवा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सोमवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर बिहार के मुजफ्फरपुर से मुंबई स्थित प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह तक स्केटिंग करते हुए जा रहे मो. तौहीद रजा, मो. साजिद, मो. अमीरुल और मो. अली ने मुलाकात की। अखिलेश यादव ने नौजवानों की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 1 min · National Desk

GT vs MI Live Score: गुजरात टाइटंस को पहली ही गेंद पर लगा झटका, बुमराह ने सुदर्शन को पवेलियन भेजा

09:34 PM, 20-Apr-2026 GT vs MI Live Score: सुदर्शन खाता खोले बिना आउट जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन को आउट कर गुजरात टाइटंस को पहला झटका दिया है। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। सुदर्शन खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, बुमराह का आईपीएल 2026 में यह पहला विकेट है। जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन को आउट कर गुजरात टाइटंस को पहला झटका दिया है। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। सुदर्शन खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, बुमराह का आईपीएल 2026 में यह पहला विकेट है। 09:18 PM, 20-Apr-2026 GT vs MI Live Score: मुंबई की पारी समाप्त तिलक वर्मा की तूफानी शतकीय पारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 200 रनों का लक्ष्य दिया है। अहमदाबाद में खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने तिलक वर्मा की 101 और नमन धीर की 45 रनों की दमदार पारी की सहायता से 20 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए। गुजरात के लिए रबाडा ने तीन विकेट लिए जबकि सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक सफलता मिली। तिलक वर्मा की तूफानी शतकीय पारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 200 रनों का लक्ष्य दिया है। अहमदाबाद में खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने तिलक वर्मा की 101 और नमन धीर की 45 रनों की दमदार पारी की सहायता से 20 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए। गुजरात के लिए रबाडा ने तीन विकेट लिए जबकि सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक सफलता मिली। 09:09 PM, 20-Apr-2026 GT vs MI Live Score: मुंबई को पांचवां झटका मुंबई को पांचवां झटका सिराज ने दिया। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के हा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

बंगाल चुनाव का चरण-2: BJP दागी तो TMC करोड़पतियों को उतारने में आगे, सबसे अमीर प्रत्याशी की संपत्ति ₹104 करोड़

बंगाल चुनाव का चरण-2: BJP दागी तो TMC करोड़पतियों को उतारने में आगे, सबसे अमीर प्रत्याशी की संपत्ति ₹104 करोड़ दूसरे चरण में दागी उम्मीदवारों से जुड़ा आंकड़ा क्या? दूसरे चरण में विश्लेषण किए गए कुल 1445 उम्मीदवारों में से 338 (23%) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है। इसके अलावा इनमें से 295 (20%) उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्या के मामले: 16 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ हत्या (आईपीसी की धारा-302) से संबंधित मामले घोषित किए हैं। हत्या का प्रयास: 80 उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास (आईपीसी की धारा-307 और बीएनएस की धारा-109) की धाराओं में मामले दर्ज हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध: 94 उम्मीदवारों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामले घोषित किए हैं। इनमें से दो उम्मीदवारों पर दुष्कर्म (आईपीसी धारा-376 और 376(2)(n)) से संबंधित गंभीर मामले दर्ज हैं। गौर करने वाली बात यह है कि भाजपा के 102 आपराधिक मामले वाले उम्मीदवारों में से 92 प्रत्याशियों (65 फीसदी) पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, टीएमसी के 142 आपराधिक केस वाले में से 42 (30%), माकपा के 100 में से 42 (42%) और कांग्रेस के 142 में से 30 प्रत्याशियों (21%) पर गंभीर अपराध की धाराओं में मामले दर्ज हैं। गौर करने वाली बात यह है कि भाजपा के 102 आपराधिक मामले वाले उम्मीदवारों में से 92 प्रत्याशियों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

UP: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले, इन दस जिलों के बदले डीएम

प्रदेश में बाराबंकी, अयोध्या और अम्बेडकरनगर समेत 10 जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने सोमवार को कुल 24 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूपी में तबादला एक्सप्रेस दौड़ गई है। पढ़िए लिस्ट… सोमवार को जारी सूची के अनुसार, गाजीपुर के डीएम अविनाश कुमार को अलीगढ़ का डीएम, अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद अरविंद सिंह को एटा का डीएम, विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी अमित आसेरी को बांदा का डीएम, उपाध्यक्ष बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण डॉ. अंकुर लाठर को फर्रूखाबाद का डीएम बनाया गया है।मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीना को हापुड़ का डीएम, विशेष सचिव पर्यटन ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का डीएम, यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर नगर के एसीईओ चर्चित गौड़ को सोनभद्र का डीएम, अम्बेडकरनगर के डीएम अनुपम शुक्ला को गाजीपुर का डीएम, बाराबंकी के डीएम शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का डीएम, मुख्यमंत्री व नागरिक उड्डयन विभाग के विशेष सचिव और निदेशक नागरिक उड्डयन ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी का डीएम बनाया गया है।अयोध्या के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को सीएम का विशेष सचिव, एटा के डीएम प्रेम रंजन सिंह को अपर राज्य निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान तथा निदेशक मध्यान्ह भोजन अभिकरण, हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडेय को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद, अलीगढ़ के डीएम संजीव रंजन को विशेष सचिव कृषि विभाग, बांदा की डीएम जे रीभा को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है।अरुण कुमार विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म और अपर निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म को विशेष सचिव के प्रभार से मुक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

केजरीवाल को कोर्ट से झटका: जस्टिस शर्मा ही करेंगी सुनवाई, आवेदन खारिज; कहा- निर्णय दबाव में नहीं लिए जाते

आबकारी नीति मामले में आज हाईकोर्ट अरविंद केजरीवाल की रिक्यूजल याचिका पर अपना फैसला सुनाया। केजरीवाल दिल्ली हाईकोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। इस दौरान केजरीवाल ने अपना जवाबी हलफनामा रिकॉर्ड पर लेने की मांग की। सुनवाई को दौरान केजरीवाल ने कहा, मैडम अगर मेरा जवाब रिकॉर्ड पर नहीं लिया गया तो यह न्याय के प्रति लापरवाही होगी। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा यदि किसी न्यायाधीश का फैसला ऊपरी अदालत द्वारा बदला जाता है तो किसी भी प्रतिवादी को यह कहने का हक नहीं है कि आमुख जज फैसला करने योग्य नहीं हैं। जज की क्षमताओं पर फैसला इसकी उच्च अदालत करती है ना की प्रतिवादी।अदालत में अखिल भारतीय देवता परिषद के कार्यक्रमों में न्यायमूर्ति के शामिल होने पर कहा कि वह महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई थीं, जिसमें उन्होंने जूनियर वकीलों और अन्य बार के सदस्यों को संबोधित किया था। केवल अरविंद केजरीवाल की आईडियोलॉजी से सहमति न रखने के चलते यह आरोप गलत है।न्यायमूर्ति शर्मा ने कहा मेरा न्यायिक करियर 34 वर्षों का रहा है। क्या अब यह हो सकता है कि जजों को वादकारी द्वारा तय अतिरिक्त परीक्षा पास करनी पड़े कि वे मामले की सुनवाई के योग्य हैं? क्या उन्हें वादकारी द्वारा बनाए गए मानकों के आधार पर पहले खुद को साबित करना होगा? ऐसे में जजों को यह भी साबित करना पड़ेगा कि उन्होंने किसी संगठन के कार्यक्रम में भाग नहीं लिया या उनके परिवार के सदस्य विधि पेशे में नहीं हैं।न्यायमूर्ति शर्मा ने कहा कि आवेदक ने अपने लिए ‘विन-विन’ या कैच-22 की स्थिति बना ली है। यदि अदालत खुद को अलग करती है तो उसके दावे सही ठहरेंगे, और यदि नहीं करती है तो वह फिर भी फैसले पर सवाल उठा सकता है। अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

Chhattisgarh Breaking: छत्तीसगढ़ के जशपुर में विमान हादसा, आरा पहाड़ियों में क्रैश की खबर

जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में सोमवार को आरा पहाड़ से टकराकर एक निजी (चार्टर्ड) विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद पहाड़ी से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखा। लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल अभी मामले की जांच चल रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

April 20, 2026 · 1 min · National Desk

नासिक धर्मांतरण मामला: गलत तरीके से छूने से लेकर अपमानजनक टिप्पणियों तक, पीड़िता ने उठाया डरावने सच से पर्दा

महाराष्ट्र के नासिक की एक कंपनी में सामने आया कथित उत्पीड़न और धर्मांतरण के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में अब सामने आए पीड़िता के ताजा बयान ने एक बार फिर इस पूरे मामले में एक साथ कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ऑफिस में उसे लगातार मानसिक प्रताड़ना, धार्मिक भावनाओं पर चोट और शारीरिक उत्पीड़न झेलना पड़ा। ट्रेनिंग के दौरान गलत तरीके से छूने से लेकर धर्म के नाम पर अपमानजनक टिप्पणियों तक, यह पूरा मामला बेहद गंभीर बन गया है। महिला का कहना है कि कार्यालय में बुर्का न पहनने पर हिंसा को सही ठहराया गया और देवी-देवताओं पर भी आपत्तिजनक बातें कही गईं। शिकायत के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि ऑफिस में कुछ लोगों ने लंबे समय तक उसे मानसिक रूप से परेशान किया, उसका पीछा किया और धर्म से जुड़ी आपत्तिजनक बातें कही गईं। इतना ही नहीं एक आरोपी ने कथित तौर पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा को सही ठहराते हुए कहा कि बुर्का न पहनने की वजह से ऐसे मामले होते हैं और हिंदू देवी-देवताओं पर भी अपमानजनक टिप्पणी की।मामले में महिला ने आरोप लगाया कि एक टीम लीडर ने ट्रेनिंग के दौरान उसे गलत तरीके से छुआ, जबकि एक अन्य घटना में ऑफिस की पेंट्री में भी उसके साथ छेड़छाड़ की गई। इसके अलावा उसकी निजी और शादीशुदा जिंदगी पर भी आपत्तिजनक बातें कही गईं। पीड़िता के मुताबिक, उत्पीड़न सिर्फ ऑफिस तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उसे लगातार परेशान और स्टॉक किया गया। ब्लॉक करने के बावजूद आरोपी उसे परेशान करते रहे, जिसके बाद उसे पुलिस में शिकायत करनी पड़ी। अबतक आठ लोगों को गिराफ्तार किया गया है बता दें कि इस मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अब तक 9 एफआईआर दर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

होर्मुज में अमेरिकी कार्रवाई पर भड़का ईरान: ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- कोई सबक नहीं सीखा, अब नहीं होगी बातचीत

पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। अमेरिका-ईरान के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि वह फिलहाल शांति वार्ता में शामिल नहीं होगा। ईरान ने सीधे तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा है कि वॉशिंगटन ने अपने पिछले अनुभवों से कोई सबक नहीं सीखा है और अब इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभी तक अमेरिका के साथ अगले दौर की बातचीत को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने अमेरिका पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया और कहा कि एक तरफ वह कूटनीति की बात करता है, वहीं दूसरी तरफ सैन्य कार्रवाई करता है। बघाई ने कहा कि ऐसे विरोधाभासी कदमों से भरोसा टूटता है और इससे हालात और खराब होंगे।दरअसल, अमेरिका ने होर्मुज के पास ओमान की खाड़ी में एक ईरानी कार्गो जहाज टौस्का को रोककर अपने कब्जे में ले लिया। राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक, जहाज को कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन उसने आदेश नहीं माना। इसके बाद अमेरिकी नौसेना ने जहाज के इंजन रूम को निशाना बनाकर उसे रोक दिया और मरीन कमांडो ने जहाज को कब्जे में ले लिया। इस कार्रवाई को ईरान ने सीधा हमला बताया है।ईरान के सैन्य अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई हाल ही में हुए युद्धविराम का उल्लंघन है। उनका कहना है कि यह जहाज चीन से ईरान जा रहा था और यह एक व्यापारिक जहाज था। ईरान ने इसे समुद्री लूट बताते हुए चेतावनी दी है कि इसका जवाब जल्द दिया जाएगा। ईरान ने यह भी कहा कि अमेरिका ने कूटनीति को दो बार धोखा दिया है।ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने ऐलान किया है कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

पारा 45°C के पार: दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी, यूपी से राजस्थान तक लू का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

देश में गर्मी का असर इस साल और तेज होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने अप्रैल से जून तक कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि मार्च के अंत में जारी किए गए पूर्वानुमान में साफ संकेत दिए गए थे कि इस गर्मी में कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस गर्मी का सबसे ज्यादा असर देश के कई बड़े हिस्सों में देखने को मिल सकता है। पूर्वी और दक्षिण भारत में दक्षिण बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना जैसे राज्यों में हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना है। वहीं उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा और इंडो-गंगा के मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान तेजी से बढ़ सकता है, जिससे भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।इसके अलावा पश्चिम और मध्य भारत में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण हालात चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। कुल मिलाकर इन क्षेत्रों में सामान्य से अधिक तापमान और लंबे समय तक चलने वाली गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। गर्मी का आलम यह है कि दिन के साथ रात में भी हवाओं में तपिश महसूस की जा रही है। उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी से फिलहाल एक हफ्ते तक राहत की उम्मीद नहीं है। माैसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी इलाकों के 11 जिलों में हीटवेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी किया है। वहीं पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर जैसे छह जिलों में उष्ण रात्रि यानी बेहद गर्म रात होने की भी बात कही है।भीषण गर्मी और तपिश किसानों, मेहनतकश और आमजन पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

Pachpadra Refinery Fire: पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग से बालोतरा में हड़कंप, पीएम मोदी कल करने वाले है उद्घाटन

राजस्थान के बालोतरा जिले स्थित पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब अगले ही दिन 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रिफाइनरी के उद्घाटन का कार्यक्रम निर्धारित है। आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और रिफाइनरी प्रबंधन में हलचल तेज हो गई। बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी में आग लगने की खबर सुनकर चिंता हुई। रिफाइनरी हम सभी राजस्थानियों के लिए गर्व करने वाली परियोजना है जिसका कल उद्घाटन होना है। ऐसे समय पर यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इस घटना में सभी की सलामती की प्रार्थना करता हूं। — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 20, 2026 प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग रिफाइनरी की एक प्रोसेसिंग यूनिट में लगी है। घटना के बाद परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। आग किस कारण से लगी, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। तकनीकी टीम और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करने और कारणों की जांच में जुटी हुई हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने कहा कि रिफाइनरी परिसर के भीतर किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। बाहर से देखने पर फिलहाल स्थिति नियंत्रण में नजर आ रही है। अभी तक किसी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कुछ ही देर में यहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेंगे।पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी में आग लगने की खबर सुनकर चिंता हुई। रिफाइनरी हम सभी राजस्थानियों के लिए गर्व करने वाली परियोजना है, जिसका कल उद्घाटन होना है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk