एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक भावुक पोस्ट करते हुए अपने दादा के निधन की जानकारी फैंस को दी है। वह उनके साथ गुजारी गई पुरानी यादों को भी साझा कर रही हैं। अनीत पड्डा अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘आप मेरी जिंदगी का एकमात्र प्यार थे। आप हमसे दूर जा रहे थे, लेकिन आप ‘माखन’ को नहीं भूले। आपने हमारे प्यार को थामे रखा, तब भी जब आप अपनी यादों को थामे नहीं रख पा रहे थे।’अनीत आगे लिखती हैं, ‘मैं साथ बिताए सभी वर्षों को अपने साथ रखूंगी। मैं एक अच्छी इंसान बनूंगी। मैं आपके चुटकुलों को अपने साथ रखूंगी। जब भी मौका मिलेगा, उन्हें दोहराऊंगी। मैं आपकी दयालुता और रोशनी को हर अंधेरे कमरे में ले जाऊंगी। मैं आपकी कहानियों को अपने साथ रखूंगी, उन्हें पूरी दुनिया को सुनाऊंगी। मैं आपके प्यार को अपने साथ रखूंगी। आपने ही मुझे बिना शर्त प्यार करना सिखाया था। मैं आपके प्यार को अपने साथ रखूंगी।’पोस्ट के आखिर में अनीत लिखती हैं, ‘आज मैंने आसमान में सबसे चमकीला तारा देखा और मुझे पता चल गया कि आप वहां चले गए हैं। मैं आपसे हमेशा प्यार करती रहूंगी दादू।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें