GT vs MI: आईपीएल में मुंबई की चौथी सबसे बड़ी जीत, अपने दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर ऑलआउट हुई गुजरात ये भी पढ़ें: GT vs MI: ‘पहला शतक हमेशा खास होता है’, मुंबई के लिए संकटमोचक बने तिलक वर्मा; POTM अवॉर्ड जीतकर क्या बोले? तिलक वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद अश्विनी कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों के अंतर से मात दी। सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने तिलक की 101 रनों नाबाद पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 15.5 ओवर में सिर्फ 100 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। बता दें कि, यह मुंबई की रनों के अंतर से आईपीएल में उनकी चौथी सबसे बड़ी जीत है। वहीं, गुजरात दूसरी बार अपने सबसे छोटे स्कोर पर ऑलआउट हुई। मुंबई ने लगाई छलांग लगातार चार मैचों में हार के बाद यह मुंबई की पहली जीत है। वहीं, मौजूदा सत्र की दूसरी जीत के साथ हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम ने चार अंकों के साथ अंक तालिका में छलांग लगाकर सातवां स्थान हासिल कर लिया है। उनका नेट रन रेट भी +0.067 हो गया। वहीं, गुजरात फिलहाल छह अंकों के साथ छठे पायदान पर बनी हुई है। आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल टीम मैच जीते हारे टाई बेनतीजा अंक नेट रन रेट प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें