मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में सोमवार की रात आठ बजे घर के भीतर बच्चों के सामने मां-बाप की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आए तो हत्यारोपी मौके से भाग गए। पुलिस का कहना है अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक मकान को लेकर कोई विवाद है। यह मकान एक साल पहले खरीदा गया था। मगर अभी तक रजिस्ट्री नहीं हुई थी। सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी राजा (30) करीब एक साल पहले पड़ोसी फहीम से रामगंगा किनारे बने एक कमरे का मकान दो लाख 24 हजार रुपये में खरीदा था। पॉलिश का काम करने वाले राजा ने दो लाख रुपये देकर मकान पर कब्जा ले लिया था। राजा इस मकान में अपनी पत्नी फराह (30), बेटी अफ्शा (8), बेटे आतिफ (8), डेढ़ साल दूसरे बेटे अब्बास के साथ रह रहा था। फहीम ने मकान की रजिस्ट्री नहीं कराई गई थी अब फहीम 24 हजार के बजाए 40 हजार रुपये लेकर मकान की रजिस्ट्री कराने की बात कर रहा था।इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम भी राजा और फहीम के बीच विवाद हुआ था। राजा ने फहीम की पिटाई की तो उसके हाथ में चोट आ गई थी। सोमवार की रात करीब आठ बजे राजा और उसकी पत्नी फराह कमरे में मौजूद थे। डेढ़ साल का बच्चा अब्बास चरपाई पर लेटा हुआ था। बच्ची की तबीयत खराब चल रही है जबकि बेटी अफ्शा और आतिफ के मकान सामने ही खेल रहे थे। इसी दौरान फहीम बेटा फरजंद, अपने चचेरे और एक अन्य युवक के साथ राजा के घर में आ गया। आरोपियों ने राजा के साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी बचाने आई तो उसके साथ मारपीट की। शोर शराबा सुनकर बेटी और बेटा भी कमरे में आ गए। इसके बाद आरोपियों ने बच्चों के सामने ही चाकू से गोदा और राजा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें