बांग्लादेश में 35 साल बाद राष्ट्रपति चुनाव आज: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

आलमगीर (78 वर्षीय) सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के उम्मीदवार हैं। वहीं, अहमद (84 वर्षीय)लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अध्यक्ष हैं। वह जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने 16 अगस्त को दोनों उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को सही मानते हुए मंजूर कर लिया था।बांग्लादेश में 1991 के बाद यह पहला राष्ट्रपति चुनाव है, जिसमें उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हो रहा है। पिछले कई दशकों में राष्ट्रपति का चुनाव आमतौर पर आपसी सहमति से या बिना मुकाबले के होता रहा है।बीएनपी की संसदीय दल की बैठक में बुधवार को आलमगीर ने पार्टी के सांसदों से राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘अगर मैंने कोई गलती की है या अनजाने में किसी को दुख पहुंचाया है, तो मैं माफी मांगता हूं।‘आलमगीर बीएनपी में संयुक्त महासचिव, कार्यवाहक महासचिव और महासचिव जैसे पदों पर रह चुके हैं। बैठक में मौजूद कई सांसदों ने बताया कि वरिष्ठ नेता भावुक हो गए और कई बार उनकी आंखों से आंसू निकल आए। आलमगीर ने वादा किया कि वह देश की आजादी और संप्रभुता से कभी समझौता नहीं करेंगे।डेली स्टार अखबार ने संसद सचिवालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार शुक्रवार शाम बंगभवन के दरबार हॉल में बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। यह राष्ट्रपति चुनाव इसलिए जरूरी हुआ, क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी माने जाने वाले मोहम्मद शहाबुद्दीन ने पिछले महीने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था। उनका पांच साल का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ था।प्रधानमंत्री और बीएनपी के अध्यक्ष ता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली में फिर कत्ल से सनसनी: कल्याणपुरी में झगड़े के बाद चाकूबाजी, 22 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या

पूर्वी जिले के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र में बीती देर रात चाकूबाजी की एक घटना सामने आई है। रात करीब एक बजे 11 ब्लॉक और 15 ब्लॉक के बीच सड़क पर हुए विवाद के बाद एक युवक को चाकू मार दिया गया। घायल युवक को तत्काल एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जय सिंह उर्फ गंजू के रूप में हुई है, जो राजू का पुत्र और कल्याणपुरी का निवासी था। उसकी उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है। इस गंभीर मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार, एक चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना एक विवाद के बाद हुई, जो हिंसक झड़प में बदल गई। इसी झड़प के दौरान जय सिंह को कथित तौर पर चाकू मारा गया। उसे गंभीर हालत में एलबीएस अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जय सिंह कल्याणपुरी का ही निवासी था।पुलिस ने घटना के तुरंत बाद कार्रवाई शुरू की। संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। अपराध में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है, जो जांच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पुलिस अब घटना के पूरे क्रम का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसमें शामिल सभी व्यक्तियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चंदा चोरी: फेस रीडिंग से हाजिरी, यहां लगे कैमरे, देरी और गायब रहने...; एंट्री से निकास तक बदले नियम

1 of 15 Ram Mandir Donation Scam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें राम मंदिर परिसर के अलावा रामघाट कार्यशाला, तीर्थ यात्री सेवा केंद्र, तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र और रामनिवास में भी कैमरे लगाए गए हैं। इनके जरिये कर्मचारियों की उपस्थिति और गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। ड्यूटी से गायब रहने या लगातार देरी से पहुंचने वाले कर्मचारियों पर भी सख्ती की जा रही है। राम मंदिर और उससे जुड़े परिसरों में तैनात कर्मचारियों की निगरानी अब और सख्त कर दी गई है। कर्मचारियों की उपस्थिति से लेकर ड्यूटी तक पर नजर रखी जा रही है। ड्यूटी पर पहुंचने के दौरान कैमरे के जरिये फेस रीडिंग कराई जा रही है। ड्यूटी पूरी करने के बाद बाहर निकलते समय भी फेस रीडिंग की प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। इसके साथ ही रजिस्टर में कर्मचारियों के आने और जाने का समय भी दर्ज किया जा रहा है। 2 of 15 राम मंदिर के शिखर पर लहराता ध्वज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। फेस रीडिंग और रजिस्टर में दर्ज समय के आधार पर कर्मचारियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। 3 of 15 राम मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी 1,000 कर्मी कर रहे सेवा राम मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं में करीब 1,000 कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से करीब 300 कर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका में RSS पर बैन लगाने की मांग: भागवत के US दौरे पर USCIRF सख्त; बोला- संघ नेताओं को न मिले सम्मान

अमेरिका की धार्मिक स्वतंत्रता पर काम करने वाली सलाहकार संस्था यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलिजियस फ्रीडम (यूएससीआईआरएफ) के अधिकारियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने अमेरिकी सरकार से अपील की है कि वह आरएसएस नेताओं को राजनयिक सम्मान न दे और न ही उनके साथ किसी तरह की हाई-लेवल मीटिंग करे। यह बयान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के प्रस्तावित अमेरिका दौरे से पहले आया है। वहीं, भारत पहले ही यूएससीआईआरएफ की रिपोर्टों को पक्षपातपूर्ण और वैचारिक पूर्वाग्रह पर आधारित बताते हुए खारिज कर चुका है। यूएससीआईआरएफ के चेयरमैन आसिफ महमूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य हैं। उन्होंने आरएसएस को एक ‘अंब्रेला ऑर्गनाइजेशन’ यानी ऐसा मुख्य संगठन बताया, जिसके सहयोगी संगठनों पर धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमले करने के आरोप लगते रहे हैं। महमूद की ये टिप्पणियां आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे से कुछ हफ्ते पहले सामने आई हैं। भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क में ‘अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग’ की ओर से आयोजित ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ (एकता का उत्सव) में शामिल होने वाले हैं।यूएससीआईआरएफ कमिश्नर जीन मिल्स ने कहा कि आरएसएस नेताओं को, भले ही वे भारत सरकार से जुड़े हों, हाई-लेवल मीटिंग या राजनयिक सम्मान नहीं दिया जाना चाहिए। इसके बजाय, अमेरिकी सरकार (USG) को उन आरएसएस सदस्यों पर प्रतिबंध लगाने पर ध्यान देना चाहिए, जो फ्रीडम ऑफ रिलिजन ऑर बिलीफ यानी धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार पाए गए हैं। यूएससीआईआरएफ ने आसिफ महमूद और जीन मिल्स की इन टिप्पणियों को अपने एक्स अकाउ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

'नई मुस्लिम लीग बन गई कांग्रेस': वंदे मातरम विवाद को लेकर BJP अध्यक्ष का विपक्षी पार्टी पर हमला; क्या कहा?

नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा? नवीन एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कांग्रेस ने अब अपने अपमान को एक प्रस्ताव की शक्ल दे दी है। उसकी कार्य समिति ने तय किया है कि कांग्रेस के मंचों पर ‘वंदे मातरम’ के केवल पहले दो छंद ही गाए जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष ने 15 अगस्त को कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाए जाने को लेकर हुए विवाद का भी इशारों में जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब कुछ दिन पहले ‘एक व्यक्ति के आचरण’ में भी राष्ट्रगीत का यही अपमान दिखाई दिया था। तब कांग्रेस ने उसे ‘संयोग’ बताकर टाल दिया था। उन्होंने कहा, आज वही अपमान कांग्रेस की नीति बन चुका है। ये भी पढ़ें: उन्होंने आगे लिखा, ‘भारत माता’ की इस पावन वंदना का अपमान उन हजारों बलिदानियों का तिरस्कार है, जिन्होंने इसी गीत को अपनी चेतना में रखकर राष्ट्र के लिए बलिदान दिया था। यह केवल एक राजनीतिक बचाव नहीं, बल्कि उस वोट बैंक की भूख का प्रमाण है, जिसके आगे कांग्रेस ने हर बार राष्ट्र के स्वाभिमान को गिरवी रखा है। उन्होंने आगे लिखा, कांग्रेस आज की नई मुस्लिम लीग बन गई है। नवीन का यह बयान कांग्रेस कार्य समिति के बुधवार के फैसले के बाद आया। कांग्रेस कार्य समिति ने वंदे मातरम को लेकर अपनी सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था के 1937 के प्रस्ताव का पालन करने का फैसला किया। इसके तहत अब से पार्टी के सभी कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के केवल दो छंद गाए जाएंगे। मल्लिकार्जुन खरगे ने इस विवाद पर क्या कहा था? इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘वंदे मातरम’ को लेकर उठे विवाद पर अपनी बात रखी थी। खरगे न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: शेयर बाजार में लौटी रौनक; सेंसेक्स 512 अंक उछला, निफ्टी की सात दिन की गिरावट थमी

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को निवेशकों के चेहरे पर खुशी लौटी। प्रमुख सूचकांकों ने जोरदार वापसी दर्ज की। सेंसेक्स करीब 0.7 फीसदी की मजबूत बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी ने लगातार सात दिन से जारी गिरावट के सिलसिले को आखिरकार तोड़ दिया। अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट, शॉर्ट-कवरिंग और अन्य सकारात्मक कारकों ने बाजार की धारणा को काफी मजबूत किया। आज के कारोबार में सेंसेक्स 512.07 अंक बढ़कर 77,421.75 के स्तर पर पहुंच गया। यह निवेशकों के लिए एक बड़ी राहत थी। निफ्टी भी 119.91 अंक की बढ़त के साथ 24,198.20 पर पहुंच गया। इस उछाल ने पिछले कुछ दिनों की निराशा को कम किया है। इससे पहले 19 अगस्त 2026, बुधवार को भारतीय इक्विटी बाजार में लगातार सातवें सत्र में गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन मानक एनएसई निफ्टी50 76.60 अंक या 0.32 फीसदी गिरकर 24,078.30 पर बंद हुआ था। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेतों का भी इस तेजी में अहम योगदान रहा है।बाजार में इस जोरदार उछाल के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण रहे हैं। अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट ने निवेशकों को काफी राहत दी। जब बॉन्ड प्रतिफल गिरते हैं, तो इक्विटी बाजारों में निवेश का आकर्षण बढ़ जाता है। इससे पूंजी इक्विटी की ओर मुड़ती है। शॉर्ट-कवरिंग भी इस तेजी का एक प्रमुख कारण बनी। शॉर्ट-कवरिंग तब होती है जब निवेशक अपनी पिछली शॉर्ट पोजीशन को कवर करने के लिए शेयर खरीदते हैं। इससे बाजार में शेयरों की मांग बढ़ती है। परिणामस्वरूप, शेयरों की कीमतें ऊपर जाती हैं। इन सभी कारकों ने मिलकर बाजार की समग्र धारणा को सकारात्मक दिशा दी। निवेशकों का भरोसा बढ़ने से खरीदारी में तेजी आई और बाजार को सहारा मिला।20 अगस्त 2026 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

नागरिकता नियमों में बड़ा बदलाव: सीमावर्ती राज्यों के डीएम को मिला नागरिकता देने का अधिकार, क्या है नियम?

अब कौन-कौन से काम जिलाधिकारी कर सकेंगे? लंबित आवेदनों का क्या होगा? नागरिकता पाने के लिए क्या शर्तें रखी गई हैं? किन इलाकों में लागू होंगे नए नियम? नए नियमों के अनुसार जिलाधिकारी नागरिकता के लिए मिलने वाले आवेदनों को ऑनलाइन प्राप्त करेंगे, उनकी जांच करेंगे और जरूरत पड़ने पर आवेदक से जुड़ी जानकारी की पड़ताल भी करेंगे। यदि जांच के बाद आवेदक को नागरिकता के लिए योग्य और उपयुक्त पाया जाता है तो जिलाधिकारी सीधे भारतीय नागरिकता देने के लिए अधिकृत होंगे। पहले ये अधिकार सशक्त समितियों और नामित अधिकारियों के पास थे। अब इनकी जगह जिलाधिकारी सक्षम प्राधिकारी होंगे।जिन मामलों पर पहले से प्रक्रिया चल रही है और जो सशक्त समितियों या जिला स्तरीय समितियों के पास लंबित हैं, उन्हें संबंधित जिलाधिकारियों को तत्काल भेजा जाएगा। आवेदन जमा होने के बाद व्यवस्था के तहत आवेदक को स्वत: पावती भी मिलेगी। इसके बाद जिलाधिकारी दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे और नागरिकता कानून के तहत आवेदक की पात्रता की जांच करेंगे। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पूछताछ भी की जा सकेगी।नए नियमों में आवेदक की व्यक्तिगत मौजूदगी को लेकर भी सख्ती रखी गई है। आवेदक को आवेदन पर हस्ताक्षर करने और भारत के प्रति निष्ठा की शपथ लेने के लिए खुद उपस्थित होना होगा। यदि उचित अवसर दिए जाने के बावजूद आवेदक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होता है तो जिलाधिकारी उसका आवेदन खारिज कर सकते हैं। यानी केवल ऑनलाइन आवेदन करने से नागरिकता नहीं मिलेगी, बल्कि दस्तावेजों और पात्रता की पूरी जांच के बाद अंतिम प्रक्रिया पूरी करनी होगी।यह व्यवस्था गुजरात, राजस्थान, पंजाब, पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा के अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लागू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

मौसम का हाल: दिल्ली-UP से उत्तराखंड तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन-बाढ़ का भी कहर; IMD के अनुमान में क्या?

दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कहर बनकर टूट रहा है। बुधवार को जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड में ज्यादातर जगहों पर गरज और चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में भारी बारिश के बीच बादल फटा। भारी बारिश से पहाड़ी राज्यों में जगह-जगह भूस्खलन होने से कई मार्गों पर यातायात बाधित हो गया। उत्तराखंड के पिथौरागड़ में बेली ब्रिज टूटने से सीमावर्ती क्षेत्रों से संपर्क टूट गया। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अभी कम से कम अगले तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी भारत के कई क्षेत्रों में 20 से 25 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई है।उत्तर-पश्चिम भारत में उत्तराखंड में 20 से 25 अगस्त तक भारी बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में 20-21 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20-22 अगस्त के दौरान भारी बारिश का अनुमान है। पश्चिमीहै। विदर्भ और छत्तीसगढ़ को लेकर क्या अनुमान मध्य भारत में बारिश का असर अधिक व्यापक रहेगा। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 20-23 अगस्त के दौरान बारिश और 20-21 अगस्त तथा 23-24 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी मध् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

छह साल बाद ब्रिटेन लौटेंगे प्रिंस हैरी-मेगन: बच्चों का ब्रिटिश स्कूल में दाखिला, शाही परिवार में लौटेगा तूफान?

प्रिंस हैरी और मेगन के अपने बच्चों आर्ची और लिलिबेट के साथ ब्रिटेन लौटने की खबर ने शाही परिवार में संभावित नए समीकरणों की चर्चा तेज कर दी है। बुधवार देर रात ब्रिटिश मीडिया में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे ब्रिटिश स्कूलों में दाखिला ले चुके हैं और परिवार लंदन के बाहर निजी घर में रह सकता है। दोनों शाही परिवार की कामकाजी भूमिकाएं फिर से नहीं संभालेंगे। यह कदम किंग चार्ल्स के साथ हैरी के सुधरते रिश्तों को और मजबूत कर सकता है, लेकिन प्रिंस विलियम के साथ लंबे समय से जारी तनाव के बीच यह वापसी नई चुनौतियां भी पैदा कर सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 1 min · National Desk

नौजवानों ने कर दिखाया:आजाद भारत में पहली बार किसी राज्य में 45 परीक्षाएं रद्द और स्थगित

फिर भी नहीं टूटी एकता… छात्र आंदोलन को दो गुटों में बांटने के पीछे भी राज्य सरकार की रणनीति ‘फूट डालो और राज करो’ बताई जा रही है, जिससे आंदोलन कमजोर पड़ जाए। लेकिन आंदोलन और मजबूत हो गया। दोनों गुटों के एक ही परिसर में दो टेंट लगे। देवेंद्र नाथ महतो एक राजनीतिक पार्टी जेएलकेएम के उपाध्यक्ष हैं और अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए छात्र आंदोलन का सहारा लिया। महतो की भूमिका… छात्र आंदोलन में देवेंद्र नाथ महतो की भूमिका अहम मानी जाती है। दिल्ली के जंतर-मंतर के छात्र आंदोलन के बाद झारखंड के छात्र आंदोलन को देखा गया। देश ही नहीं, विदेशी मीडिया भी इस आंदोलन को कवर करने पहुंची। कई सामाजिक संगठनों की ओर से सहयोग किया गया। सबसे दिलचस्प देवेंद्र नाथ महतो का आमरण अनशन रहा। इस दौरान उनकी तबीयत भी बिगड़ी। सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। इसके बाद उन्होंने जल ग्रहण किया, लेकिन भूख हड़ताल जारी रखी। भूख हड़ताल के दौरान ही वे विधानसभा का घेराव करने पहुंच गए। हालांकि, पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। जब 17 अगस्त को राज्य सरकार ने सीजीएल परीक्षा रद्द करने सहित 18 परीक्षाओं को रद्द करने का ऐलान किया, तब देवेंद्र नाथ महतो ने अपना अनशन तोड़ा। हालांकि,महतो ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर अपने एक पूर्व के बयान में सरकार को जरूरी सुझाव भी दिया था। साथ ही कहा कि था कि उनके पास बेहतर तरीके से परीक्षा आयोजित कराने का ब्लूप्रिंट है, जिसे वो सरकार को देंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk