नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा? नवीन एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कांग्रेस ने अब अपने अपमान को एक प्रस्ताव की शक्ल दे दी है। उसकी कार्य समिति ने तय किया है कि कांग्रेस के मंचों पर ‘वंदे मातरम’ के केवल पहले दो छंद ही गाए जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष ने 15 अगस्त को कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाए जाने को लेकर हुए विवाद का भी इशारों में जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब कुछ दिन पहले ‘एक व्यक्ति के आचरण’ में भी राष्ट्रगीत का यही अपमान दिखाई दिया था। तब कांग्रेस ने उसे ‘संयोग’ बताकर टाल दिया था। उन्होंने कहा, आज वही अपमान कांग्रेस की नीति बन चुका है। ये भी पढ़ें: उन्होंने आगे लिखा, ‘भारत माता’ की इस पावन वंदना का अपमान उन हजारों बलिदानियों का तिरस्कार है, जिन्होंने इसी गीत को अपनी चेतना में रखकर राष्ट्र के लिए बलिदान दिया था। यह केवल एक राजनीतिक बचाव नहीं, बल्कि उस वोट बैंक की भूख का प्रमाण है, जिसके आगे कांग्रेस ने हर बार राष्ट्र के स्वाभिमान को गिरवी रखा है। उन्होंने आगे लिखा, कांग्रेस आज की नई मुस्लिम लीग बन गई है। नवीन का यह बयान कांग्रेस कार्य समिति के बुधवार के फैसले के बाद आया। कांग्रेस कार्य समिति ने वंदे मातरम को लेकर अपनी सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था के 1937 के प्रस्ताव का पालन करने का फैसला किया। इसके तहत अब से पार्टी के सभी कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के केवल दो छंद गाए जाएंगे। मल्लिकार्जुन खरगे ने इस विवाद पर क्या कहा था? इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘वंदे मातरम’ को लेकर उठे विवाद पर अपनी बात रखी थी। खरगे न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
'नई मुस्लिम लीग बन गई कांग्रेस': वंदे मातरम विवाद को लेकर BJP अध्यक्ष का विपक्षी पार्टी पर हमला; क्या कहा?
नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा? नवीन एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कांग्रेस ने अब अपने अपमान को एक प्रस्ताव की शक्ल दे दी है। उसकी कार्य समिति ने तय किया है कि कांग्रेस के मंचों पर 'वंदे मातरम' के केवल पहले दो छंद ही गाए जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष ने 15 अगस्त को कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाए जाने को लेकर हुए विवाद का भी इशारों में जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब कुछ दिन पहले 'एक व्यक्ति के आचरण' में भी राष्ट्रगीत का यही अपमान दिखाई