35 साल बाद भी मां के दर्द को नहीं भूले राहुल, सोनिया की किताब पर हुए भावुक; बोले- 'पापा आज मुस्कुरा रहे होंगे

सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ नवंबर में प्रकाशित होने जा रही है। राहुल गांधी ने इस मौके पर अपनी मां के संघर्ष, साहस और निजी जीवन को याद करते हुए भावुक संदेश लिखा है। आत्मकथा में सोनिया गांधी के इटली के बचपन, राजीव गांधी से प्रेम और विवाह, गांधी परिवार में प्रवेश, इंदिरा और संजय गांधी की मौत, राजनीति में आने के कारणों और 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने जैसे महत्वपूर्ण प्रसंग शामिल हैं। किताब के जरिए वह छह दशकों के भारत के सामाजिक और आर्थिक बदलावों को भी अपने निजी अनुभवों की नजर से सामने रखेंगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी-बहन को मार डाला, फिर लाश के सामने की आत्महत्या; लिखा- मुझे धोखा मिला

लखनऊ में गुरुवार को बड़ी वारदात सामने आई है। पति ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर गया वहां पर बीमार बहन को भी गोली मार दी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गुरुवार दोपहर उसने ICICI बैंक के बाहर पत्नी दिव्या मिश्रा को फोन करके ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उससे बातचीत की, फिर गोली मार दी। मृतक बहन का नाम शीबा बाजपेई है। वहीं, पुलिस को मानस के घर से एक तमंचा और दो पिस्टल मिली है। साथ ही घर से मिले मोबाइल फोन भी जांच के लिए कब्जे में लिए हैं। #WATCH | Uttar Pradesh | Woman bank employee shot dead by her husband in Lucknow’s Gomti Nagar, says ADCP Amol Murkut. Police officials, along with the Crime Branch, are present at the crime scene. The murder took place in front of the ICICI Bank in Vivek Khand, within the… pic.twitter.com/7o1YYRrEWa आवाज सुनकर बैंककर्मी और आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। महिला को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। जिस बैंक अफसर की हत्या हुई, उसका नाम दिव्या मिश्रा है। वह ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी। वह आलमबाग में रहती थी। उसने एक साल पहले पति मानस से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar News: बाहुबली अनंत सिंह अचानक क्यों पहुंचे नीतीश कुमार से मिलने, सात सर्कुलर आवास पर क्या बातचीत हुई?

मोकामा के विकास कार्यों पर हुई चर्चा बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। क्षेत्र की विभिन्न जरूरतों और लंबित कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। कुछ दिन पहले नीतीश कुमार को लेकर क्या बोले थे बता दें कि बांकीपुर में भाजपा की हार पर अनंत सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद के हटने से जनता दुखी है। वह इनसब के लिए भाजपा को दोषी मानती है। यह खेल जनता को पसंद नहीं है। जनता यह सोच रही है कि नीतीश कुमार के साथ भाजपा ने गलत किया। इस बात से जनता दुखी है। हालांकि, अनंत सिंह ने यह भी कहा कि इस बात में सच्चाई नहीं है। नीतीश कुमार ने अपने मन से मुख्यमंत्री पद का त्याग किया है। लेकिन, जनता यह सच नहीं समझ रही। अनंत सिंह ने राजद पर भी निशाना साधा था। कहा था कि वह पार्टी ही नहीं है। एक आदमी उनके साथ चलने के लिए तैयार नहीं है। दो दिन पहले संजय झा के आवास पर सुपर सीएम के नारे लगे थे इससे दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पहुंचे थे। उस दौरान जदयू के कई कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। नीतीश कुमार के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ के साथ ‘सुपर सीएम जिंदाबाद’ के नारे भी सुनाई दिए। बताया गया कि नीतीश कुमार ने संजय झा से कार्यकर्ताओं से मिलने और उनकी समस्याएं सुनने को कहा था। उन्होंने संजय झा को सभी लोगों से मिलने, उनकी बातें और कागजात लेने तथा बाद में उनसे मिलने के लिए कहा। सांसद संजय झा ने कहा कि लोग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

राहुल गांधी का दावा: पीएम मोदी का शासन आखिरी दौर में, उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हुई; कांग्रेस को क्या सलाह दी?

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी का सियासी अंत हो चुका है। इनका वक्त खत्म हो गया है। मोदी का शासन आखिरी दौर में है। इनके उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार को पूरी तरह पीछे हटने की स्थिति में बताया। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सरकार के खिलाफ और आक्रामक तरीके से आगे बढ़ने को कहा। ये बातें दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक के दौरान कही गईं। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने देश की राजनीतिक स्थिति और अहम मुद्दों पर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की। ये भी पढ़ें: खरगे ने मोदी सरकार पर क्या आरोप लगाए? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पिछले 12 साल में युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। खरगे ने दावा किया कि हाल के वर्षों में 94 हजार स्कूल बंद हो चुके हैं। उन्होंने युवाओं के लिए साफ, व्यापक और तय समय में पूरा होने वाला ‘शिक्षा से रोजगार रोडमैप’ बनाने की मांग की। राम मंदिर के चढ़ावे पर क्या बोले? खरगे ने राम मंदिर ट्रस्ट को मिले पैसे, सोने और दूसरी चीजों के रूप में मिले चढ़ावे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोगों को यह जानने का अधिकार है कि इस चढ़ावे का हिसाब कैसे रखा जा रहा है और इनका इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी तरह की वित्तीय गड़बड़ी हुई है, तो उसकी ठीक से जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। सीडब्ल्यूसी की बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई? बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

Indore News: डेढ़ साल का संबंध फोन पर यूं ही तोड़ा; बात करने के लिए तड़पती रही मारिया; फिर उठाया खौफनाक कदम

मृतका के पिता उमर शेख के अनुसार, उनकी बेटी मारिया की सगाई 15 जून 2025 को आजाद नगर निवासी सोहेल उर्फ साहिल के साथ संपन्न हुई थी। दोनों की सगाई को लगभग 1.5 वर्ष का समय बीत चुका था और इसी वर्ष शादी कराने की तैयारियां चल रही थीं। परंतु लगभग 8 दिन पूर्व सोहेल ने फोन पर मारिया को सूचित किया कि वह अब विवाह नहीं करना चाहता और सगाई तोड़ रहा है। सोहेल ने अपने परिवार को भी इस निर्णय के लिए सहमत कर लिया था। जब मारिया के परिजनों ने सोहेल के परिवार से संपर्क किया, तो उन्होंने यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया कि लड़का जब शादी नहीं करना चाहता तो वे इसमें कुछ नहीं कर सकते।सगाई टूटने की खबर के बाद से मारिया अत्यधिक मानसिक तनाव में रहने लगी थी। वह पिछले 8 दिनों से सोहेल से केवल 1 बार प्रत्यक्ष मिलकर बात करने की निरंतर इच्छा जता रही थी। परिजनों का कहना है कि सोहेल ने उससे मिलने अथवा बातचीत करने से पूरी तरह इनकार कर दिया था। सोहेल द्वारा आजाद नगर इलाके में जूस की दुकान का संचालन किया जाता है। लगातार इंकार और सगाई टूटने के आघात के कारण गहराए तनाव के चलते मारिया ने गुरुवार देर रात यह आत्मघाती कदम उठा लिया।परिजनों के अनुसार, सोहेल ने मारिया पर किसी अन्य युवक से मोबाइल पर बातचीत और चैटिंग करने का आरोप लगाया था। उसका यह भी कहना था कि मारिया उसे पर्याप्त समय नहीं देती है। यद्यपि मारिया के पिता उसे लगातार समझा रहे थे और दोनों पक्षों के बीच चल रहे इस विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रहे थे, परंतु युवती सोहेल से 1 बार बात करने की जिद पर अड़ी हुई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

UGC Regulations 2026: क्या बदलेंगे यूजीसी के इक्विटी नियम? केंद्र ने SC में कहा- दोबारा कर रहे विचार

UGC Equity Regulations 2026: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि यूजीसी के इक्विटी नियमों, 2026 पर दोबारा विचार किया जा रहा है। ये नियम फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण लागू नहीं हैं। केंद्र और यूजीसी की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार इन नियमों पर फिर से विचार कर रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि दोबारा विचार के बाद फैसला किस दिशा में जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 1 min · National Desk

UP: भाजपा विधायक से माफी, अब फिर बदला बाल योगी का सुर; बोले- झुका नहीं, बुजुर्ग समझकर जताया था खेद

UP: भाजपा विधायक से माफी, अब फिर बदला बाल योगी का सुर; बोले- झुका नहीं, बुजुर्ग समझकर जताया था खेद आगरा की फतेहपुर सीकरी के वर्तमान विधायक चौधरी बाबूलाल पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जानकारी के मुताबिक मलपुरा में बाल योगी एक खुले नाले की समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीणों के बीच पहुंचे थे। जहां उन्होंने चौधरी बाबूलाल को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए विधायक पर टिप्पणी की थी। उसके बाद बाल योगी बुधवार को विधायक के आवास पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने विधायक चौधरी टिप्पणी को लेकर क्षमा मांगी थी। इसके बाद शाम को ही बाल योगी ने एक अलग वीडियो जारी कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि विधायक के समर्थकों ने उनका क्षमा मांगने वाला वीडियो गलत तरीके से पेश किया है। ये था पूरा विवाद यह पूरा मामला सोमवार का बताया जा रहा है, जब बाल योगी बाबा मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में नाले में फैली गंदगी और उससे जुड़ी समस्याओं का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने विधायक चौधरी बाबूलाल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। इसके बाद, बाल योगी की विधायक से बातचीत हुई और बुधवार को वे विधायक के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी टिप्पणी पर खेद जताते हुए माफी मांगी। इस मुलाकात का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की थी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

IAS रिंकू ने पोस्ट लिख मांगा ट्रांसफर: 'संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप काम करना मुश्किल', विवादों से जुड़ा नाम

IAS रिंकू ने पोस्ट लिख मांगा ट्रांसफर: ‘संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप काम करना मुश्किल’, विवादों से जुड़ा नाम उन्होंने दूसरे राज्य या कैडर में जाकर सकारात्मक काम करने का अवसर मिलने की इच्छा भी जताई है। कैडर बदलने की उनकी मांग की जानकारी पहले भी सामने आ चुकी है। राही ने अपनी पोस्ट में लिखा कि आईएएस बनने का उनका उद्देश्य उन कार्यों को करना था, जिनकी अपेक्षा जनता से किए गए वायदों को पूरा करने के लिए देश और प्रदेश का नेतृत्व प्रशासन से करता रहा है। उनका आरोप है कि उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप निचले स्तर तक काम करना मुश्किल बना हुआ है। उन्होंने लिखा कि भ्रष्ट नौकरशाही कभी नहीं चाहेगी कि उनके जैसे लोगों को स्वतंत्र रूप से काम करने का अवसर मिले। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि ईमानदार लेकिन व्यवस्था में रच-बस चुके अधिकारियों के सामने भी यह अहं का सवाल हो सकता है कि यदि वे कोई काम नहीं कर पाए तो कोई दूसरा कैसे कर सकता है। उन्होंने दूसरे राज्य या कैडर में जाकर सकारात्मक काम करने का अवसर मिलने की इच्छा भी जताई है। कैडर बदलने की उनकी मांग की जानकारी पहले भी सामने आ चुकी है। राही ने अपनी पोस्ट में लिखा कि आईएएस बनने का उनका उद्देश्य उन कार्यों को करना था, जिनकी अपेक्षा जनता से किए गए वायदों को पूरा करने के लिए देश और प्रदेश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

स्कूल प्रिंसिपल हत्या मामला: चाकू से किए थे 27 वार, आखिरी कॉल में 'बाबू' से मिला सुराग; आखिर कौन थे कातिल?

रूप 11 अगस्त को अपने घर के अंदर मृत मिली थीं। उस समय वह घर में अकेली थीं। पुलिस के मुताबिक, उन पर चाकू से 27 बार वार किया गया था। पुलिस को एक अहम सुराग रूपा की अपनी मौसी से फोन पर हुई आखिरी बातचीत से मिला। पुलिस ने बताया कि फोन बंद हो से कुछ समय पहले मौसी से बात करते समय ‘बाबू’ शब्द कहा था।बाबू शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर छात्रों को बुलाने के लिए भी किया जाता है। इसलिए जांचकर्ताओं ने स्कूल के छात्रों की संभावित भूमिका की जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने रूपा को जानने वाले लोगों और उनकी दिनचर्चा से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू की इनमें स्कूल के छात्र और कर्मचारी भी शामिल थे।नलगोंडा के पुलिस अधीक्षक शरत चंद्र पवार ने कहा, जांच उस समय आगे बढ़ी, जब पुलिस ने देखा कि 10वीं कक्षा के दो छात्र हत्या के बाद अचानक खूब पैसे खर्च करने लगे थे और दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। उन्होंने कहा, हत्या के बाद हमने देखा कि दो छात्र अचानक बहुत पैसे खर्च कर रहे थे और अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। इससे हमें शक हुआ और हमने बुधवार सुबह दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने दोनों में से एक छात्र के पास से 1.51 लाख रुपये नकद और एक आईफोन बरामद किया। छात्र ने शुरुआत में दावा किया कि यह पैसा उसके माता-पिता ने उसे दिया था। हालांकि, पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, नकदी की फोरेंसिक जांच में इंसानी खून के निशान मिले।पुलिस के मुताबिक, दोनों लड़कों को शराब पीने की आदत थी। इनमें से एक को मोटरसाइकिल और कार चलाने का खास शौक था और वह जल्दी पैसा कमाना चाहता था।जांच में यह भी सामने आया कि हत्या से करीब 15 दिन पहले वह छात्र रूपा की नजर में आया था। प्रिंसिपल और स्कूल के कुछ कर्मचारिय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

चाय की चुस्की हुई मंहगी: टूटा 80 साल का रिकॉर्ड, यूपी की 19 मिलों ने बढ़ाए दाम, 61 रुपये किलो पहुंची चीनी

प्रदेश की 19 मिलें लगातार दाम बढ़ाती जा रही हैं, जिससे चीनी के दाम आठ दशक के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए हैं। डेढ़ माह के भीतर 17 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है और पिछले एक पखवाड़े से रोजाना एक से दो रुपये दाम बढ़ रहा है। बुधवार को अलीगढ़ में चीनी 61 रुपये प्रति किलोग्राम में बिक रही थी। जुलाई में छह रुपये किलो तक भाव बढ़े थे, तब से कम नहीं हुए हैं। डेढ़ माह में 17 रुपये किलो तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। चीनी मिलों में एथनॉल उत्पादन बढ़ाए जाने चीनी उत्पादन कम हुआ है और भाव बढ़े हैं। -विशाल भगत, थोक व्यापारी। चीनी की कीमत रोजाना बढ़ने से अब ग्राहक बहस कर रहे हैं। उन्हें समझाना मुश्किल हो रहा है। सावन और त्योहारी सीजन में चीनी की मांग बढ़ने का भी असर है।-मनोज कुमार, फुटकर व्यापारी। चीनी की कीमतें अपने रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। महंगाई से परेशान आम आदमी के लिए यह एक और बड़ा झटका है। अब घर पर भी कुछ मीठा बनाना मुश्किल हो रहा है। -सुभाष राजा, फुटकर व्यापारी। कुछ व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में चीनी की कीमत 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है। रोजाना बढ़ रहे दाम से बाजारों में दुकानदार-ग्राहकों के बीच बहस भी शुरू हो गई है। चीनी की इस महंगाई की वजह गन्ना से अधिकाधिक मात्रा में एथनॉल के निर्माण को बताया जा रहा है। थोक व्यापारियों के अनुसार चीनी के भाव को नियंत्रित करने और घरेलू आपूर्ति बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार अक्तूबर से एथनॉल उत्पादन में गन्ना के इस्तेमाल को सीमित करने पर विचार कर रही है, जिससे आपूर्ति बढ़ेगी और भाव नियंत्रित होंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk