Aaj Ka Rashifal 20 August: मेष और सिंह राशि वालों की बढ़ेगी तरक्की, मिलेंगे नए अवसर

1 of 13 20 अगस्त का राशिफल - फोटो : amar ujala खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Aaj Ka Rashifal 20 August 2026: आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी राशि के जातकों को करियर और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं, तो कुछ लोगों को आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सामने आ सकती हैं, जबकि व्यापारियों को अपने काम में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। वहीं, पारिवारिक और प्रेम संबंधों के लिहाज से भी दिन मिला-जुला रह सकता है। कुछ लोगों को परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जबकि कुछ जातकों को अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है, धन की स्थिति कैसी रहेगी और किन मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए, आइए जानते हैं 20 अगस्त 2026 का आज का राशिफल। 2 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amarujala मेष राशि आज किस्मत आपका पूरा साथ देती नजर आ रही है। व्यापार में सफलता के अच्छे संकेत हैं और नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की चर्चा हो सकती है। आपकी मेहनत अब लोगों की नजर में आएगी और काम की तारीफ भी मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का जनसमर्थन बढ़ सकता है। नए घर का सपना भी अब पूरा होने की दिशा में बढ़ता दिखाई दे रहा है। किसी बड़े फैसले से पहले पिता की सलाह और आशीर्वाद जरूर लें। 3 of 13 आज का राश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

US: कौन हैं अमेरिका की FDA प्रमुख बनने जा रहीं हेइडी ओवरटन? ट्रंप ने किया नामित, विवादों से भी रहा है नाता

ओवरटन की पढ़ाई और करियर कितना मजबूत? ट्रंप के भरोसेमंद लोगों में कैसे शामिल हुईं? वैक्सीन नीति को लेकर क्यों उठे सवाल? गर्भपात की दवाओं पर क्या है ओवरटन का रुख? FDA को संभालते ही किन बड़ी चुनौतियों का सामना होगा? क्या दवाओं की मंजूरी का तरीका भी बदल सकता है? खाद्य पदार्थों और अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड पर भी नजर क्यों होगी? पेप्टाइड और दूसरी नई दवाओं पर क्या फैसला होगा? क्या सीनेट में ओवरटन की राह आसान होगी? डेमोक्रेट्स क्यों कर रहे विरोध? FDA के लिए ओवरटन की नियुक्ति क्यों महत्वपूर्ण? हेइडी ओवरटन मेडिकल डॉक्टर हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू मैक्सिको से मेडिकल की पढ़ाई की। इसके बाद जॉन्स हॉपकिन्स में जनरल सर्जरी का प्रशिक्षण लिया और क्लिनिकल जांच से जुड़ी उच्च शिक्षा भी हासिल की। ट्रंप प्रशासन में आने से पहले वह कंजर्वेटिव थिंक टैंक अमेरिका फर्स्ट पॉलिसी इंस्टीट्यूट में मुख्य नीति अधिकारी के रूप में काम कर चुकी हैं। यानी उनका अनुभव केवल चिकित्सा तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य नीति और राजनीतिक प्रशासन से भी जुड़ा रहा है।दूसरे कार्यकाल में ओवरटन ट्रंप की कई स्वास्थ्य योजनाओं में उनके साथ दिखाई दी हैं। दवा की कीमत कम करने, नई दवाओं को तेजी से मंजूरी देने और स्वास्थ्य नीति में बदलाव से जुड़े कई कार्यक्रमों में उन्होंने भूमिका निभाई है। ट्रंप ने उनके नाम की घोषणा करते हुए उन्हें बेहद सक्षम और भरोसेमंद अधिकारी बताया तथा तेज इलाज, चिकित्सा नवाचार और दवाओं की कम कीमत जैसे लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई। स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर ने भी ओवरटन के फैसले लेने की क्षमता और प्रशासनिक अनुशासन की तारीफ की है।ओवरटन की नियुक्ति का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

India-PAK Relations: दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर का सुरक्षा घेरा हटाया गया, कार्रवाई की वजह क्या?

भारत ने पाकिस्तान से जुड़े एक केंद्र पर सख्त कार्रवाई की है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अधिकारियों ने दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर का सुरक्षा घेरा हटाने का फैसला लिया है। हाई कमीशन के बाहर से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि उच्चायोग के बाहर बाड़े की तरह लगाया गया बाहरी सुरक्षा घेरा हटा दिया गया है। अधिकारियों ने ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स भी हटा दिए हैं। पहले इस डिप्लोमैटिक परिसर की सुरक्षा के कारण यहां घेरा बनाकर रखा गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 1 min · National Desk

Kenya Helicopter Crash: सफारी के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश, पांच अमेरिकी समेत सात लोगों की मौत

हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे और क्या हुआ? पांच अमेरिकी नागरिकों की मौत से क्या पता चला? हादसा किस इलाके में हुआ और राहत टीम ने क्या किया? हादसे की जांच में अब किन सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे? केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। इनमें छह यात्री और एक पायलट था। उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। साम्बुरु के पुलिस कमांडर डेविड नकोरोई ने बुधवार देर शाम पुष्टि की कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि मृतकों में पांच अमेरिकी नागरिक थे। अमेरिकी दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और पीड़ितों से जुड़े लोगों को जरूरी कांसुलर सहायता उपलब्ध करा रहा है। मृतकों की आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित एक स्थानीय टीवी स्टेशन ने बताया कि मृतकों में जोस सुआरेज भी शामिल थे, जिनकी उम्र 55 वर्ष थी और वह टेलीमुंडो के फ्लोरिडा स्थित कई स्टेशनों के अध्यक्ष और महाप्रबंधक थे।स्थानीय मीडिया के अनुसार, हेलीकॉप्टर माउंट ओलोलोक्वे की तलहटी में स्थित एक दुर्गम और ऊबड़-खाबड़ इलाके में गिरा। यह स्थान पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। हेलीकॉप्टर स्थानीय कंपनी लेडी लॉरी हेलीकॉप्टर्स का था और चार्टर उड़ान के तहत यात्रियों को ले जा रहा था। सफारी कंपनी एंडबियॉन्ड के साथ यात्रा कर रहे लोगों के लिए यह उड़ान संचालित की गई थी। ट्रॉपिक एयर केन्या ने तलाश और बचाव अभियान में मदद के लिए अपने दो हेलीकॉप्टर भेजे। केन्या रेड क्रॉस की आपातकालीन टीमें भी बहु-एजेंसी राहत अभियान में शामिल हुईं।केन्या नागरिक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

Sugar Stock Limit: चीनी कारोबारी 15+ दिन का स्टॉक नहीं रख सकेंगे, त्योहार से पहले सरकार की सख्ती का कारण क्या?

भारत सरकार ने 10 मीट्रिक टन से अधिक मासिक चीनी इस्तेमाल करने वाले डीलरों के लिए स्टॉक सीमा तय की है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार ऐसे डीलर 15 दिनों से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकेंगे। यह आदेश 1 सितंबर से 30 नवंबर तक लागू रहेगा। अगस्त से नवंबर के बीच गणेश चतुर्थी, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों के कारण चीनी की मांग बढ़ती है। इस दौरान बिस्कुट और कन्फेक्शनरी कंपनियां पहले से स्टॉक बढ़ाती हैं। खबर अपडेट की जा रही है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 1 min · National Desk

Ground Report: पहले हुआ जोरदार धमाका, फिर सिलिंडरों ने मचाई तबाही; धूल में उठे गुबार को चीर रही थी चीख-पुकार

बुधवार दोपहर के करीब 3:20 बजे थे। मुंडका में टीकरी मेट्रो स्टेशन के पास सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ स्टेशन पर रखा सामान हवा में उड़ गया। चारों तरफ धूल का गुबार छा गया। कुछ देर के लिए स्टेशन पर अंधेरा छा गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। चीख-पुकार मच गई। करीब 10 से 15 मिनट बाद धूल और धुआं छंटा तो स्टेशन पर कई लोग घायल हालत में पड़े थे। पुलिस के मुताबिक, एक प्रत्यक्षदर्शी ने घटना का पूरा हाल बताया है। वह हादसे के समय स्टेशन के पास से गुजर रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, कुछ घायलों के हाथ समेत शरीर के अंग अलग हो गए थे।बाहरी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि सीएनजी भरते समय ट्रक से तीन सिलिंडर तेज रफ्तार से अलग हो गए। ट्रक में सीएनजी के छह सिलिंडर लगे थे। इनमें से एक दक्षिण दिशा में जाकर दीवार से टकराया। टक्कर के बाद उसकी गैस निकल गई और धूल का गुबार उठ गया। दूसरा सिलिंडर भी दीवार की तरफ गया और उसकी गैस निकल गई।तीसरा सिलिंडर हवा में उछलकर फिलिंग स्टेशन की छत से जा टकराया। इससे छत टूट गई। इसके बाद सिलिंडर नीचे गिरा और सीएनजी भरने वाली दो मशीनों से टकराया। फिर वह एक स्कूटी और ईको कार से टकराते हुए दीवार से जा भिड़ा। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय कर्मचारी और अन्य लोग सीएनजी मशीनों के पास मौजूद थे। तीसरे सिलिंडर की चपेट में आने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। मौके पर खून बिखरा मिला।एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सीएनजी सिलिंडर में टायर की तुलना में करीब 400 गुना ज्यादा दबाव होता है। शुरुआती जांच में आशंका है कि सीएनजी भरते समय मशीन का ऑटो-कट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

Drug Smuggler Arrested: नशा तस्करी में राष्ट्रीय स्तर का पूर्व पहलवान श्योराण गिरफ्तार, दिल्ली में दबोचा गया

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और झारखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान में राष्ट्रीय स्तर के पहलवान अमित श्योराण को ड्रग्स तस्करी में गिरफ्तार किया है। वह झारखंड के धुर्वा (तुपुदाना) थाने के एनडीपीए के मामले में वांछित था। आरोपी को 6 दिसंबर 2023 को अपराधी घोषित किया गया था। हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले अमित श्योराण (31) को मंगलवार रात उत्तर-पश्चिम दिल्ली में मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के पास गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) एचजीएस धालीवाल ने बताया कि पूछताछ में सप्लायर राजेश नाग ने बताया कि वह अफीम की खेती करता था और खास तौर पर उत्तर भारत में पहलवानों को इसकी सप्लाई करता था। उसने श्योराण और एक अन्य आरोपी रंजीत का नाम ड्रग्स लेने वालों के तौर पर लिया।इन दोनों को पहले दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद झारखंड में एक अलग मामला दर्ज किया गया। 6 दिसंबर 2023 को एक न्यायिक अदालत ने श्योराण को घोषित अपराधी करार दिया था। क्राइम ब्रांच की एक टीम ने उसकी तलाश शुरू की और रानीबाग-पीतमपुरा इलाके में उसकी गतिविधियों का पता लगाया।विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि मंगलवार को टीम को पता चला कि श्योराण एक रिश्तेदार से मिलने मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के पास आएगा। टीम ने जाल बिछाया और मामले की जांच कर रहे झारखंड पुलिस के अधिकारियों की मदद से उसे पकड़ लिया।पूछताछ के दौरान श्योराण ने पुलिस को बताया कि वह रंजीत के संपर्क में आया, जिसने उसे रांची में अफीम सप्लायरों से मिलवाया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद श्योराण रांची गया, अफीम खरीदी और हरियाणा व दिल्ली में पहलवानों को सप्लाई की। पुलिस ने बताया कि श्योराण छह आपराध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

Vande Mataram: कांग्रेस के फैसले पर भाजपा का हमला, सुधांशु त्रिवेदी बोले- क्या पार्टी राष्ट्र से ऊपर हो गई?

सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाया? 1937 के फैसले का जिक्र क्यों हो रहा है? भाजपा ने कांग्रेस को नई मुस्लिम लीग क्यों कहा? क्या वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच विवाद बढ़ेगा? सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस की नीयत पर क्या सवाल उठाया? सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने यह फैसला लेकर साबित कर दिया है कि उसके लिए पार्टी देश से ऊपर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान, संसद और देश से ऊपर अपने पार्टी प्रस्ताव को मान रही है। त्रिवेदी ने यह भी आरोप लगाया कि वंदे मातरम् के पूरे संस्करण को लेकर कांग्रेस का मौजूदा रुख उसके 1937 के फैसले जैसा ही है। उन्होंने इसे बेहद निंदनीय बताया।भाजपा ने कांग्रेस के मौजूदा फैसले को उसके 1937 के प्रस्ताव से जोड़कर निशाना साधा है। त्रिवेदी के मुताबिक, उस समय कांग्रेस के सर्वोच्च निर्णयकारी निकाय ने वंदे मातरम् को लेकर फैसला किया था। अब कांग्रेस कार्यसमिति ने उसी प्रस्ताव का पालन करने की बात कही है। भाजपा का आरोप है कि आज भी कांग्रेस उसी रुख पर कायम है, जबकि संसद की ओर से वंदे मातरम् के पूरे संस्करण के गायन को लेकर कानून बनाए जाने की बात कही गई है।त्रिवेदी ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला करते हुए उसे आज की ‘नई मुस्लिम लीग’ करार दिया। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम लीग ने 1931 और 1937 में वंदे मातरम् के पूरे संस्करण का विरोध किया था। भाजपा प्रवक्ता का आरोप है कि कांग्रेस ने उसी रुख को दोहराकर अपने लिए गंभीर सवाल खड़े कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने पुराने फैसले को बदलने या उस अध्याय को सुधारने के बजाय उसे फिर अपना लिया है।वंदे मातरम् को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीति …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

अमृतपाल सीएम मान को दे सकते हैं टक्कर: सांसद ने धूरी से जताई चुनाव लड़ने की इच्छा, क्या बोले पार्टी प्रवक्ता?

असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ धूरी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अमृतपाल ने खुद धूरी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। हालांकि, अंतिम फैसला अभी पार्टी स्तर पर होना बाकी है। इसके बाद औपचारिक प्रस्ताव मंजूरी के लिए अमृतपाल को भेजा जाएगा। अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के मुख्य प्रवक्ता शमशेर सिंह पधरी ने कहा कि पार्टी ने तय कर लिया है कि अमृतपाल आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि अमृतपाल एक नहीं, बल्कि दो विधानसभा सीटों से भी चुनाव लड़ सकते हैं। सीटों को लेकर अंतिम निर्णय अभी नहीं हुआ है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल के लिए फिलहाल धूरी, खडूर साहिब, तलवंडी साबो और रामपुरा फूल विधानसभा सीटों पर विचार किया जा रहा है। इनमें धूरी को लेकर अमृतपाल की विशेष रुचि बताई जा रही है। धूरी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान वर्तमान में इसी सीट से विधायक हैं।कोटकपूरा से पार्टी नेता रछपाल सिंह सोसन ने भी अमृतपाल के धूरी से चुनाव लड़ने की इच्छा की पुष्टि की है। उनका कहना है कि पार्टी सभी विकल्पों पर विचार कर रही है। बैठक में फैसला होने के बाद प्रस्ताव अमृतपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। बड़े चेहरों के खिलाफ रणनीति पार्टी नेताओं के मुताबिक वारिस पंजाब दे केवल धूरी में ही बड़े चेहरे को चुनौती देने की रणनीति नहीं बना रही। अन्य दलों के प्रमुख नेताओं के विधानसभा क्षेत्रों में भी पार्टी अपने चर्चित चेहरों को उतारने की तैयारी कर रही है। इसके लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन चल रहा है। पार्टी का मानना है कि बड़े नेताओं के खिलाफ मजबूत चेहरे उतारने से चुन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

CWC बैठक: वंदे मातरम पर नहीं बदला कांग्रेस का रुख, पहले दो पद गाएगी; चंदा चोरी पर देशभर में प्रदर्शन का एलान

कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में वंदे मातरम को लेकर पार्टी ने अपना पुराना रुख साफ कर दिया। कांग्रेस ने 1937 के फैसले को बरकरार रखते हुए तय किया कि पार्टी के कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत के सिर्फ पहले दो पद ही गाए जाएंगे। वहीं, बैठक में राम मंदिर चंदे के मुद्दे को लेकर भी बड़ा फैसला हुआ और इसे देशभर में जमीनी स्तर तक ले जाने की रणनीति तय की गई। 1937 में कांग्रेस ने क्या फैसला लिया था? सूत्रों के मुताबिक, CWC की बैठक में वंदे मातरम के मुद्दे पर चर्चा हुई। इस दौरान कई नेताओं ने 1937 में अपनाए गए पार्टी के रुख को दोहराया। कांग्रेस के अनुसार, उसका फैसला अक्तूबर 1937 में CWC की ओर से पारित प्रस्ताव पर आधारित है। उस समय पार्टी ने राष्ट्रीय सभाओं में वंदे मातरम के सिर्फ पहले दो पद गाने का निर्णय लिया था। राम मंदिर चंदे के मुद्दे पर क्या फैसला हुआ? सीडब्ल्यूसी बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने राम मंदिर से जुड़े ‘चंदा चोरी’ के मुद्दे को गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह लोगों की भावनाओं से जुड़ा मामला है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का इस्तेमाल लोगों को ध्रुवीकृत करने वाले लोग अब पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं। वेणुगोपाल के मुताबिक, कांग्रेस इस मुद्दे को जमीनी स्तर तक ले जाएगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस समितियों को गांव और पंचायत स्तर पर इसे उठाने का निर्देश दिया गया है। वेणुगोपाल के मुताबिक, सीडब्ल्यूसी ने प्रदेश कांग्रेस समितियों को राम मंदिर चंदे के मुद्दे पर पूरे देश में प्रदर्शन करने का निर्देश दिया है। CWC बैठक में क्या हुआ? नई दिल्ली के इंदिरा भवन में हुई सीडब्ल्यूसी बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk