'छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण': BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने मांगी माफी; क्या है पूरा मामला?

मनन कुमार मिश्रा ने पत्र में कहा कि अगर मौजूदा विवाद से जुड़ी उनकी किसी बात या पत्र से कानून छात्रों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो वह इसके लिए ईमानदारी से खेद जताते हैं और माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कहने में कोई झिझक नहीं होनी चाहिए। मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि खेद जताना प्रतिष्ठा या अहंकार का सवाल नहीं है। यह सिर्फ इस बात को स्वीकार करना है कि छात्रों की भावनाएं और उनकी चिंताएं महत्वपूर्ण हैं। पत्र में उन्होंने किसी विश्वविद्यालय का नाम नहीं लिया और न ही सीधे तौर पर मौजूदा विवाद का जिक्र किया।यह पत्र एनएएलएसएआर और नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू), बंगलूरू के छात्रों की आलोचना के बाद आया है। विवाद तब बढ़ा था, जब बीसीआई ने एनएएलएसएआर के 2026 बैच के पूरे बैच का नामांकन रोकने का निर्देश दिया था। दरअसल, कुछ छात्रों ने दीक्षांत समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की भागीदारी पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद बीसीआई चेयरपर्सन की कार्रवाई पर सवाल उठे।सार्वजनिक विरोध के बाद बीसीआई चेयरपर्सन ने एनएएलएसएआर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई वापस ले ली थी। हालांकि, बीसीआई की शक्तियों से आगे जाकर फैसला लेने के आरोपों को लेकर उनकी आलोचना जारी रही। मिश्रा की चिट्ठी की भाषा पर भी सवाल उठे थे। उन्होंने छात्रों के अभियान को ‘घटिया राजनीति’ बताया था। एनएएलएसएआर और एनएलएसआईयू के छात्रों तथा पूर्व छात्रों ने मिश्रा से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की थी। एनएलएसआईयू के छात्रों ने अपने दीक्षांत समारोह में मिश्रा की भागीदारी पर भी आपत्ति जताई थी।अपने तीन पन्नों के पत्र में मिश्रा ने दीक्षांत समारोहों को छात्रों के लिए बेहद खास अवसर बताया। उन्होंने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

Bengal: कूचबिहार में कथित आईएसआई जासूसी नेटवर्क का खुलासा, तीन संदिग्ध गिरफ्तार; नकली नोट से भी जुड़ा मामला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। जांचकर्ताओं के अनुसार, तीनों भारत में आईएसआई एजेंट के तौर पर कथित रूप से गुप्त तरीके से काम कर रहे हो सकते हैं। उन पर बांग्लादेश के रास्ते भारतीय मोबाइल सिम कार्ड पाकिस्तान भेजने का भी आरोप है।राज्य पुलिस एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि यह समूह कथित तौर पर नकली नोट बनाने में भी शामिल था। इन गिरफ्तारियों के बीच पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से पिछले एक महीने में आतंकवादी संबंधों के संदिग्ध लोगों को पकड़ने के कई मामले सामने आए हैं।31 जुलाई को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और शहजाद भट्टी गिरोह से कथित रूप से जुड़े संदिग्ध आरोपी हामिम मंडल को बर्धमान से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मंडल की प्रेमिका और सहयोगी अर्पिता सरकार को झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार किया गया था। तीसरे सहयोगी आदित्य सिंह उर्फ राजू को हावड़ा से पकड़ा गया था।इसके बाद करीब डेढ़ सप्ताह के भीतर राज्य में संदिग्ध आतंकी संबंधों के मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें पाकिस्तानी नागरिक राणा रऊफ उर्फ वहाब आलम भी शामिल था। उसे उत्तर 24 परगना जिले में बांग्लादेश सीमा के पास हाबरा से “जासूस” होने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।पुलिस के अनुसार, रऊफ 2012 में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था। उसने पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में रेकी करने के लिए भारतीय मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड समेत फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। वह कोलकाता के संवेदनशील स्थानों पर नजर रखता था, जिसमें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण फोर्ट विलि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: क्या है शक्ति की सप्तधारा? लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी ने एलान किया; देश की तरक्की में होगी अहम

क्या है सप्तधारा का विजन प्रधानमंत्री ने कहा, ‘सप्तधारा की पहली शक्ति है उत्पादन की शक्ति। हमें मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना होगा। प्रोडक्शन के साथ हमें छोटे-छोटे पुर्जे बनाने हैं और बड़े उत्पाद भी बनाने हैं। पूरी वैल्यू चेन पर हमारा अधिकार होना चाहिए। डिजाइन से उत्पादन तक भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन का केंद्र बनना होगा। उत्पादन के क्षेत्र में जो लोग हैं, यह उनके लिए अवसर है। इसलिए हमें क्वालिटी और स्केल में वैश्विक मानदंडों पर खरा उतरना होगा। हमारे प्रोडक्ट यूजर फ्रेंडली हों, हमारे प्रोडक्ट लोगों को लुभाने वाले हों। जीरो डिफेक्ट उत्पाद हमारी पहचान हों, यह तय करना होगा। वैश्विक मार्केट में हमारी पहचान गुणवत्ता के आधार पर होगा। क्वालिटी में नो कॉम्प्रोमाइज। हमारा लक्ष्य क्वालिटी, क्वालिटी और क्वालिटी होना चाहिए।’ ‘सप्तधारा की दूसरी शक्ति है- कृषि और फूड प्रोसेसिंग। हमारे किसानों के लिए दुनिया के बाजार खुल चुके हैं। एफटीए के जरिए हमें दुनिया के बाजार में पहुंचना है। हमारे उत्पाद ग्लोबल ब्रांड बनने चाहिए। हमारे किसान केमिकल फ्री खेती को बढ़ावा देंगे और दुनिया में इसकी मांग बढ़ने वाली है।हमारे खान-पान, मिलेट्स, हमारे मसाले दुनियाभर में इनकी मांग होनी चाहिए। ’ हमारे किसानों के लिए दुनिया के बाजार खुल चुके हैं। एफटीए के जरिए हमें दुनिया के बाजार में पहुंचना है। हमारे उत्पाद ग्लोबल ब्रांड बनने चाहिए। हमारे किसान केमिकल फ्री खेती को बढ़ावा देंगे और दुनिया में इसकी मांग बढ़ने वाली है।हमारे खान-पान, मिलेट्स, हमारे मसाले दुनियाभर में इनकी मांग होनी चाहिए। ’ पीएम मोदी ने कहा, ‘मेरी सप्तधारा की तीसरी शक्ति है तकनीक और इनोवेशन। ‘आज जमाना एआई, क्वा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

'RSS को पंजीकरण की जरूरत नहीं': बीएल संतोष ने प्रियांक खरगे को दिया जवाब, अखंड भारत पर भी कही बड़ी बात

बीएल संतोष ने आगे कहा कि आरएसएस विभाजन के समय भी पंजीकृत नहीं था। आज भी उसका औपचारिक पंजीकरण नहीं है। इसके बावजूद संगठन काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण से किसी संगठन का अस्तित्व तय नहीं होता। आरएसएस लाखों लोगों के भरोसे पर काम करता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि विभाजन के समय आरएसएस हिंदुओं के साथ खड़ा था।संतोष ने यह भी कहा कि भारत को आजादी केवल नमक सत्याग्रह या चरखा चलाने से नहीं मिली। इसके पीछे हजारों क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान था। उन्होंने कहा कि लाखों देशभक्त युवाओं और सैनिकों ने अपनी जान दांव पर लगाई थी। मदन लाल ढींगरा, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 80वें स्वतंत्रता वर्ष में उनके बलिदान को याद करना जरूरी है। संतोष ने कहा, ‘आजादी हमें किसी ने तोहफे में नहीं दी थी। अंग्रेजों ने बस यूं ही हमें आजादी नहीं दी।‘बीएल संतोष ने दावा किया कि किसी क्षेत्र में हिंदू आबादी घटने से भारत से जुड़ाव की भावना कमजोर होती है। उन्होंने कहा कि जहां हिंदू आबादी घटती है, वहां ‘राष्ट्रविरोधी भावना’ पैदा होने लगती है। बंगलूरू की शिवाजीनगर और चामराजपेट सीटों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दो दशक से किसी भी राजनीतिक दल का हिंदू उम्मीदवार वहां नहीं जीता है।संतोष ने कहा, ‘हिंदुओं को बहुमत में इसलिए रहना चाहिए क्योंकि भारत को भारत ही रहना है।’ संतोष ने पाकिस्तान की मांग को जनसंख्या में बदलाव से जोड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम लीग की राजनीतिक लामबंदी आखिरकार देश के विभाजन तक पहुंची।संतोष ने ‘अखंड भारत’ के लिए काम करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि अविभाजित …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

दीदी से कुणाल घोष का मोह भंग: स्वतंत्रता दिवस पर ऋतब्रत के साथ आए नजर, TMC के भीतर फिर क्यों तेज हुई अटकलें?

कुणाल घोष पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल गुट से जुड़े हैं। उन्होंने सबसे पहले पार्टी सुप्रीमो के निर्देश पर कोलकाता के टॉपसिया स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद वह मेट्रोपॉलिटन बाइपास के पास ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बहुमत गुट के कार्यालय पहुंच गए। वहां पहले ही राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा चुका था। घोष ने ध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की। उनका बिना किसी पूर्व सूचना के वहां पहुंचना कार्यक्रम में मौजूद बागी गुट के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए भी हैरान करने वाला था।कुणाल घोष ने अपने बागी खेमे के कार्यक्रम में पहुंचने को लेकर उठ रही अटकलों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि वह मेट्रोपॉलिटन बिल्डिंग से लगी सड़क से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि उनकी पार्टी के नाम पर झंडे फहराए जा रहे हैं और वहां कई परिचित लोग मौजूद हैं। घोष के मुताबिक, उन्होंने कार रोकी और कार्यक्रम में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय उनके बेलेघाटा विधानसभा क्षेत्र में आने वाला तृणमूल कांग्रेस का कार्यालय है। इसलिए उनके वहां पहुंचने को लेकर किसी तरह की अटकल लगाने की जरूरत नहीं है।बागी गुट की प्रमुख नेता और पश्चिम बंगाल की पूर्व वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने घोष के कार्यक्रम में शामिल होने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनका गुट लोकतंत्र में विश्वास करता है। उनके मुताबिक, अगर कोई राहगीर भी कार्यक्रम में शामिल होना चाहे तो उसका स्वागत किया जाएगा। भट्टाचार्य ने कहा कि कुणाल घोष वहां से गुजर रहे थे। वह आए और उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की। इसमें कुछ असामान्य नहीं है।तृणमूल कांग्रेस में इस सम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

लाल किले से एलान: पीएम नरेंद्र मोदी ने अब तक 15 अगस्त के भाषण में की कौन सी बड़ी घोषणाएं, इनका कितना हुआ असर?

लाल किले से एलान: पीएम नरेंद्र मोदी ने अब तक 15 अगस्त के भाषण में की कौन सी बड़ी घोषणाएं, इनका कितना हुआ असर? आइए जानते हैं पीएम के सभी संबोधनों में की गईं अहम घोषणाओं के बारे में… देश की आजादी को 79 साल हो गए। शुक्रवार को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लगातार 13वीं बार लाल किले की प्राचीर पर ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद उनका संबोधन होगा, जिसमें पिछले 12 संबोधनों की तरह कुछ बड़े एलान होने की संभावना है। 2014: स्वच्छ भारत, मेक इन इंडिया 2014 के लोकसभा चुनावों में जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने 26 मई, 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 15 अगस्त, 2014 को प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने पहला स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया था। पहले संबोधन में पीएम ने सफाई के लिए स्वच्छ भारत अभियान का उल्लेख किया और निवेश आकर्षित करने के लिए ‘मेक इन इंडिया’ पहल की शुरुआत की। 2 अक्तूबर, 2014 को शुरू स्वच्छ भारत अभियान एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों और अधोसंरचना को साफ-सुथरा करना और कूड़ा-कचरा साफ रखना है। वहीं सितम्बर 2014 में शुरू मेक इन इंडिया अभियान से सम्पूर्ण विश्व की लगभग 300 प्रमुख कम्पनियों को जोड़ने की योजना है। इसके लिए मुख्य 27 क्षेत्रों की पहचान की गई है, जिनमें भारत अग्रणी स्थान बना सकता है। स्वच्छता अभियान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

80वां स्वतंत्रता दिवस: 'लाल किले से हर चीज का श्रेय लेते हैं', PM के भाषण पर खरगे ने साधा निशाना; क्या कहा?

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सरकार पर मूलभूत अधिकार देने में नाकाम रहने, संसद के प्रति जवाबदेही से बचने और बांटने की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को कुचल रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 1 min · National Desk

Civil Defence: 'नागरिक सुरक्षा का बनेगा बड़ा नेटवर्क, युवाओं की होगी भूमिका'; पीएम मोदी ने किए ये बड़े एलान

नागरिक सुरक्षा में सुधार बदलती सुरक्षा जरूरतों से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण को आधुनिक बनाया जाएगा और क्षमताएं बढ़ाई जाएंगी। प्रधानमंत्री ने कहा, हमें देश की सुरक्षा के लिए नागरिकों को भी आगे लाना है। मैं लाल किले से एलान कर रहा हूं कि हम जल्द ही नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) का देश में एक बड़ा नेटवर्क खड़ा करेंगे, जो आधुनिक चुनौतियों का सामना करेगा। इसमें युवाओं की बड़ी भागीदारी होगी। परमाणु ऊर्जा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम पांच परमाणु भट्टी (न्यूक्लियर रिएक्टर) शुरू करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। हमारी गलत सोच के कारण देश को आज कच्चे तेल पर निर्भर रहना पड़ रहा है। हमने समुद्र तट का 99 फीसदी इलाका ‘नो गो इलाका’ घोषित करके रखा था। हमने ही समुद्र के अंदर जाकर अन्वेषण करने का फैसला किया। हमने उस 99 फीसदी ‘नो गो इलाके’ को खुला कर दिया। हमने समुद्र के अंदर अन्वेषण करने का प्रयास किया है। उसी दिशा में हमने समुद्र मंथन की घोषणा की थी। हाल ही में हमने 85 हजार करोड़ रुपये आवंटित कर उस काम को आगे बढ़ाने का काम किया। ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने आगे कहा, दुर्लभ खनिजों की चर्चा हो रही है। पूरी तकनीक इसी पर निर्भर है। भारत इसमें भी अपने आप को सुरक्षित करने में जुटा है। हमने’मिशन क्रिटिकल मिनरल्स’ लॉन्च किया। हमने कॉरिडोर लॉन्च किया है। इसके लिए कई देश हम पर भरोसा कर रहे हैं, चाहे सेमीकंडक्टर की बात हो या दुर्लभ खनिजों की। उसी तरह ऊर्जा की भी चर्चा बढ़ती जा रही है। इसके बिना दुनिया को चलाना मुश्किल है। इसलिए एआई हो या डाटा केंद्र हो, हमें बड़ी मात्रा में बिजली की जरूरत होगी। ऊर्जा सुरक्षा दुनिया की मांग है। इस दिशा में हमन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

Independence Day: विधानभवन में सीएम योगी ने फहराया झंडा, बोले- देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को पूरा उत्तर प्रदेश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन में ध्वजारोहण किया। समारोह में पहली बार राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन हुआ, इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। हेलीकॉप्टर से विधानभवन परिसर में पुष्पवर्षा भी की गई। भगवा पगड़ी में नजर आए योगी ध्वजारोहण के बाद कलाकारों ने बुंदेलखंड, ब्रज और पूर्वांचल के लोकगीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और अरुणाचल प्रदेश से आए कलाकारों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने शहीदों और राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित जवानों के परिजनों को सम्मानित किया।https://x.com/ANINewsUP/status/2088474862524461542?s=20 समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवा पगड़ी में नजर आए। वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक धोती-कुर्ता पहने दिखे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर भी ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को अराजकता और अशिक्षा से मुक्त करने के लिए देश को कमजोर करने वाली ताकतों से सतर्क रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि देश में गरीब, युवा, महिला और किसान चार प्रमुख वर्ग हैं और इनके लिए काम करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। तिरंगे से सजा पूरा प्रदेश स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशभर में घरों, दुकानों और सरकारी-गैर सरकारी इमारतों पर तिरंगा लहराता नजर आया। चौराहों और सरकारी कार्यालयों को तिरंगे से सजाया गया। जगह-जगह ध्वजारोहण और देशभक्ति के कार्यक्रम हुए। आगरा में बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली, जबकि वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का मंदिर तिरंगा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

Independence Day: लाल चौक पर आजादी का जश्न, शरीर पर तिरंगा पेंट कर पर्यटक ने शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

भारत 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में देशभक्ति का एक अलग ही रंग देखने को मिला। गुजरात के अहमदाबाद से आए पर्यटक अरुण हरयाणी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर श्रीनगर के लाल चौक पर अपने शरीर को तिरंगे के रंगों में रंगा और राष्ट्रीय ध्वज लहराया। #WATCH | Jammu & Kashmir | Arun Haryani, a tourist from Gujarat’s Ahmedabad, paints his body in the colours of the Tricolour and waves the National Flag at Srinagar’s Lal Chowk on the 80th Independence Day pic.twitter.com/jy3JbvXrgG — ANI (@ANI) August 15, 2026 एएनआई से बात करते हुए अरुण हरयाणी ने कहा, “मैं इस स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई देता हूँ। मैं हर साल यहां आता हूँ। हर गुजरते साल के साथ मैं यहां विकास देख रहा हू। अब यहां वंदे भारत ट्रेन पहुंचती है। यहां चिनाब ब्रिज भी है। मैं शांति और भाईचारे का संदेश फैलाता हूं। कश्मीर तरक्की कर रहा है। 2030 में भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स होंगे, मैं सभी खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करता हूँ। मुझे कश्मीर में बहुत प्यार मिल रहा है।’ पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऐतिहासिक लाल किले के प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। आज पीएम मोदी ने लाल किले पर ध्वजारोहण करने के बाद परेड की सलामी ली। प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से 13वीं बार देशवासियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री का संबोधन करीब 76 मिनट तक चला। इसमें उन्होंने उनकी सरकार में देश में हुई प्रगति का जिक्र किया। लाल किले की प्राचीर से देश के युवाओं के लिए प्रधानमंत्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk