PM Modi Speech: 'विकसित भारत' से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक: लाल किले से पीएम मोदी ने दुनिया को दिए 10 संदेश

PM Modi Speech: ‘विकसित भारत’ से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक: लाल किले से पीएम मोदी ने दुनिया को दिए 10 संदेश पीएम मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश नए संकल्पों को लेकर आगे बढ़ रहा है। पीएम ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा, आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है। उन्होंने कहा, आज ऐतिहासिक पल है। आजादी के बाद 15 अगस्त को लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गूंज रहा है। 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाना बड़ा सपना: पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत का एक बड़ा सपना है- 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाना। इस सपने को पूरा करने की ताकत और संकल्प 140 करोड़ भारतीयों से मिल रहा है। जब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश खुद को एक विकसित देश बनाने का लक्ष्य तय करता है, तो इससे पूरी दुनिया को एक मजबूत संदेश जाता है। भारत के इस लक्ष्य से दुनिया की नजर में भारत की छवि बदल रही है और दुनिया भारत को नए तरीके से देख रही है। ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में उठाए मजबूत कदम: पीएम मोदी लाल किले से अपने 13वें संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, जैसी चर्चा क्रिटिकल मिनरल्स की हो रही है। पूरी तकनीक इसी पर निर्भर है। भारत इसमें भी अपने आप को सुरक्षित करने में जुटा है। मिशन क्रिटिकल मिनरल्स हमने लॉन्च किया। हमने कॉरिडोर लॉन्च किया है। कई देश हम पर इसके लिए भरोसा कर रहे हैं। चाहे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: स्वतंत्रता के पांच दशक बाद तक क्यों नहीं थी तिरंगा फहराने की आजादी, अदालत ने कैसे दिया ये अधिकार?

Explainer: स्वतंत्रता के पांच दशक बाद तक क्यों नहीं थी तिरंगा फहराने की आजादी, अदालत ने कैसे दिया ये अधिकार? ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर भारत का राष्ट्रीय ध्वज- तिरंगा फहराने पर जिस पाबंदी की बात की जा रही है, वह क्यों आजादी के बाद भी बनी रही थी? किस घटना के बाद तिरंगा फहराने की आजादी अधिकारों का सवाल बन गया? कैसे तिरंगा फहराने का मामला हाईकोर्ट से होता हुआ सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा? आखिरकार कैसे देश को तिरंगा फहराने की आजादी मिली और मौजूदा समय में भारतीय तिरंगे को लेकर किस तरह की पाबंदियां लागू हैं? आइये जानते हैं… इस बार जब भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा तो लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अलग-अलग राज्यों में मुख्यमंत्री-राज्यपाल; अलग-अलग जगहों पर नेता-अधिकारी और आम लोग अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराएंगे। साथ ही कई और जगहों पर इससे जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। केंद्र सरकार ने 9 अगस्त से ही देश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को भी शुरू किया है, जिसके तहत देशभर में लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए कहा गया है। हालांकि, यह बात अपने आप में कौतूहल बढ़ाने वाली है कि भारत में ही भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने की छूट हमेशा से नहीं थी। स्वतंत्रता के करीब 50 साल से ज्यादा समय तक देश में तिरंगा फहराने पर तमाम पाबंदियां लागू थीं और ऐसा सिर्फ कुछ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Independence Day Look 2026: पीएम के लाल साफा और जैकेट ने खींचा ध्यान, 2025 के भगवा लुक को ऐसे दी मात

PM Modi Independence Day 2026 Outfit: स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण जितना चर्चा में रहता है, उनका पारंपरिक लुक भी उतना ही सुर्खियां बटोरता है। 15 अगस्त 2026 को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर पर पहुंचे पीएम मोदी एक बार फिर अपने खास पारंपरिक अंदाज में नजर आए। इस बार उनके लुक का सबसे बड़ा आकर्षण लाल टोन वाला बांधनी या टाई-डाई साफा रहा, जिसमें लंबा फॉलिंग एंड दिखाई दिया। इसके साथ उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा और चॉकलेट-ब्राउन रंग की स्लीवलेस जैकेट पहनी। लुक में तिरंगे के रंगों को शामिल करने के लिए पॉकेट स्क्वायर भी खास अंदाज में नजर आए। यह अंदाज 2025 की तुलना में भगवा पगड़ी और मैचिंग जैकेट से अलग था। वहीं 2024 में पीएम मोदी ने मल्टीकलर राजस्थानी लेहरिया साफे के साथ ब्लू जैकेट चुनी थी। इस बार उनके लुक का सबसे बड़ा आकर्षण लाल टोन वाला बांधनी या टाई-डाई साफा रहा, जिसमें लंबा फॉलिंग एंड दिखाई दिया। इसके साथ उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा और चॉकलेट-ब्राउन रंग की स्लीवलेस जैकेट पहनी। लुक में तिरंगे के रंगों को शामिल करने के लिए पॉकेट स्क्वायर भी खास अंदाज में नजर आए। यह अंदाज 2025 की तुलना में भगवा पगड़ी और मैचिंग जैकेट से अलग था। वहीं 2024 में पीएम मोदी ने मल्टीकलर राजस्थानी लेहरिया साफे के साथ ब्लू जैकेट चुनी थी। पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस लुक की सबसे खास बात प्रधानमंत्रा नरेंद्र मोदी के हर साल के स्वतंत्रता दिवस लुक में कुछ न कुछ खास होता है। 13 वर्षों से उनके लुक में एक पैटर्न साफ दिखाई दिया है। सादगी भरा पारंपरिक आउटफिट और अलग रंग की पगड़ी या साफा। यही काॅम्बिनेशन उनके स्वतंत्रता दिवस फैशन की सिग्नेचर पहचान बन चुका है। उनकी प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

Independence Day: गरीबी-कम साक्षरता से चांद-मंगल तक का सफर भारत ने कैसे तय किया, 79 साल में क्या-क्या बदला?

अंतरिक्ष में डॉकिंग तकनीक हासिल की स्पेस डॉकिंग के क्षेत्र में भी भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। स्पैडेक्स मिशन के जरिए भारत अंतरिक्ष में डॉकिंग और अनडॉकिंग प्रदर्शित करने वाला दुनिया का चौथा देश बना। 5. सूर्य के अध्ययन के लिए अपना मिशन भारत ने 2023 में आदित्य-एल1 लॉन्च किया, जो भारत का पहला समर्पित सौर वेधशाला मिशन है। यह सूर्य का अध्ययन करने के लिए भेजा गया भारतीय मिशन है। 6. परमाणु ऊर्जा और सौर ऊर्जा में एक नए चरण में प्रवेश अप्रैल 2026 में भारत के स्वदेशी 500 मेगावॉट प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने पहली क्रिटिकलिटी हासिल की। सरकार के अनुसार इसके साथ भारत अपने तीन-चरणीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रवेश कर गया। पूरी तरह चालू होने पर भारत रूस के बाद व्यावसायिक फास्ट ब्रीडर रिएक्टर संचालित करने वाला दुनिया का दूसरा देश बन सकता है। वहीं आईआरईएनए के 2025 के आंकड़ों के अनुसार, भारत स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता के मामले में विश्व में तीसरे स्थान पर है। 7. डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को वैश्विक पहचान संयुक्त राष्ट्र की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर ने डिजिटल पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी रिपोर्ट में भारत ने बताया कि पिछले एक दशक में 24 करोड़ से अधिक लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

Independence Day 2026: तिरंगे पर बनीं 24 तीलियों का क्या होता है अर्थ? जानिए यहां

Independence Day 2026: 15 अगस्त, 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था। आजादी की खुशी को मनाने के लिए हम हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। इस बार साल 2026 में हम अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराया। तिरंगा झंडा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे झंडे को 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था। इसे पिंगली वेंकैया ने तैयार किया था। इसमें तीन रंग (केसरिया, सफेद और हरा) और बीच में अशोक चक्र बना हुआ है। अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि आखिर तिरंगे झंडे पर बने अशोक चक्र की 24 तीलियों का क्या अर्थ है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi 15 August Wish: आजादी के पर्व पर पीएम ने बलिदानी सपूतों को नमन किया, संदेश में देशवासियों से क्या बोले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अनगिनत सेनानियों को नमन करते हुए उनके साहस, बलिदान और देश के प्रति अटूट समर्पण को याद प्रकिया। पीएम मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपने आज भी देश को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के संदेश में कहा कि देश उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञ है, जिनके साहस, बलिदान और अडिग प्रतिबद्धता ने औपनिवेशिक शासन के अंत को सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपने आज भी देश को प्रेरित करते हैं और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संकल्प जरूरी है। Warm greetings on the occasion of Independence Day. We remember with gratitude the countless freedom fighters whose courage, sacrifice and unwavering commitment ensured the end of colonial rule. Their dreams continue to inspire us as we work together to build a Viksit Bharat.… — Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2026 पीएम मोदी ने अपने संदेश में विकसित भारत के संकल्प का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ताकत से देश विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में विकास की यह यात्रा और तेज गति से आगे बढ़ती रहेगी।प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय सम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

Independence Day 2026: तिरंगे पर बनीं 24 तिलियों का क्या होता है अर्थ? जानिए यहां

Independence Day 2026: 15 अगस्त, 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था। आजादी की खुशी को मनाने के लिए हम हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। इस बार साल 2026 में हम अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराया। तिरंगा झंडा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे झंडे को 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था। इसे पिंगली वेंकैया ने तैयार किया था। इसमें तीन रंग (केसरिया, सफेद और हरा) और बीच में अशोक चक्र बना हुआ है। अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि आखिर तिरंगे झंडे पर बने अशोक चक्र की 24 तिलियों का क्या अर्थ है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 1 min · National Desk

80th Independence Day: हर साल अलग रंग, हर बार खास अंदाज; लाल किले पर लाल टाई-एंड-डाई पगड़ी में दिखे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए अपने पहनावे से भी खास संदेश दिया। सफेद कुर्ते और चॉकलेट ब्राउन जैकेट के साथ उनकी लाल टाई-एंड-डाई रंग की ‘बंधेज’ पगड़ी ने सबका ध्यान खींचा। राजस्थानी और गुजराती परंपरा से जुड़ी इस पगड़ी में भारतीय संस्कृति और विविधता की खूबसूरत झलक देखने को मिली। खास बात यह है कि स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी की पगड़ी अब उनके पहनावे का एक अलग पहचान बन चुकी है, जिसमें हर साल देश के अलग-अलग हिस्सों की पारंपरिक कला और रंग नजर आते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 1 min · National Desk

Top News: 80वें स्वतंत्रता दिवस का देशभर में जश्न; इंडोनेशिया में भूकंप के झटके; कई राज्यों में मौसम का कहर

Top News Today: आज शनिवार, 15 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। भारत आज स्वतंत्रता के 80 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेने के बाद 13वीं बार देशवासियों को संबोधित करेंगे। वहीं, ओडिशा में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जहां 429 गांव प्रभावित हुए और 41 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण 114 सड़कें बंद हैं। अयोध्या में आज से सावन झूला मेला शुरू हो रहा है, जहां 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है और 28 अगस्त तक रामनगरी में उत्सव की धूम रहेगी। उधर, इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप गई है और सुनामी के अलर्ट को लेकर नजर बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाय को लेकर बयान देते हुए कहा कि गाय हमारी माता है और वह केवल राष्ट्रीय पशु नहीं है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

अमित शाह के खिलाफ असंसदीय टिप्पणी पर फंसे राहुल गांधी: विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी, कब तक देना होगा जवाब?

लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी को 28 अगस्त तक जवाब देने को कहा है। उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना के आरोपों से संबंधित दो नोटिस दिए गए हैं। 14 अगस्त को जारी पत्र में संयुक्त सचिव एच. राम प्रकाश ने बताया कि ये नोटिस भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर और संजय जायसवाल ने दिए हैं।अनुराग सिंह ठाकुर ने 30 जुलाई को दिए अपने नोटिस में आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने चर्चा के दौरान गृह मंत्री के खिलाफ “असंसदीय और अपमानजनक भाषा” का इस्तेमाल किया और “गंभीर आरोप” लगाए। उन्होंने कहा कि इन आरोपों को नियम 353 के तहत पहले से नोटिस दिए बिना लगाया गया।वहीं, संजय जायसवाल ने 29 जुलाई को दिए अपने अलग पत्र में राहुल गांधी द्वारा कथित तौर पर असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल का संज्ञान लेने और नियमों के तहत उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया। लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी को भेजे नोटिस में कहा है कि वह मामले पर अपना जवाब या टिप्पणी 28 अगस्त तक दें, ताकि इसे “माननीय लोकसभा अध्यक्ष के विचारार्थ” रखा जा सके।जायसवाल ने अपने नोटिस में कहा कि सार्वजनिक परीक्षाओं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां कीं, जो “आपत्तिजनक, अपमानजनक और संसदीय कार्यवाही की स्थापित परंपराओं के अनुरूप नहीं” थीं।जायसवाल ने कहा, “सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना संसदीय लोकतंत्र की एक वैध और जरूरी विशेषता है। लेकिन व्यक्तिगत हमले और ऐसी भाषा का इस्तेमाल, जो अपमानजनक, मानहानिकारक या अन्यथा असंसदीय हो, इस सदन की कार्यवाही में स्वीकार नहीं किया जा सकता।” उन्होंने नियम 352 और 353 का भी हवाला दिया। ये नियम चर्चा के दौरान मानहानि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk