लाल किले से एलान: पीएम नरेंद्र मोदी ने अब तक 15 अगस्त के भाषण में की कौन सी बड़ी घोषणाएं, इनका कितना हुआ असर? आइए जानते हैं पीएम के सभी संबोधनों में की गईं अहम घोषणाओं के बारे में… देश की आजादी को 79 साल हो गए। शुक्रवार को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लगातार 13वीं बार लाल किले की प्राचीर पर ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद उनका संबोधन होगा, जिसमें पिछले 12 संबोधनों की तरह कुछ बड़े एलान होने की संभावना है। 2014: स्वच्छ भारत, मेक इन इंडिया 2014 के लोकसभा चुनावों में जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने 26 मई, 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 15 अगस्त, 2014 को प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने पहला स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया था। पहले संबोधन में पीएम ने सफाई के लिए स्वच्छ भारत अभियान का उल्लेख किया और निवेश आकर्षित करने के लिए ‘मेक इन इंडिया’ पहल की शुरुआत की। 2 अक्तूबर, 2014 को शुरू स्वच्छ भारत अभियान एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों और अधोसंरचना को साफ-सुथरा करना और कूड़ा-कचरा साफ रखना है। वहीं सितम्बर 2014 में शुरू मेक इन इंडिया अभियान से सम्पूर्ण विश्व की लगभग 300 प्रमुख कम्पनियों को जोड़ने की योजना है। इसके लिए मुख्य 27 क्षेत्रों की पहचान की गई है, जिनमें भारत अग्रणी स्थान बना सकता है। स्वच्छता अभियान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें