नागरिक सुरक्षा में सुधार बदलती सुरक्षा जरूरतों से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण को आधुनिक बनाया जाएगा और क्षमताएं बढ़ाई जाएंगी। प्रधानमंत्री ने कहा, हमें देश की सुरक्षा के लिए नागरिकों को भी आगे लाना है। मैं लाल किले से एलान कर रहा हूं कि हम जल्द ही नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) का देश में एक बड़ा नेटवर्क खड़ा करेंगे, जो आधुनिक चुनौतियों का सामना करेगा। इसमें युवाओं की बड़ी भागीदारी होगी। परमाणु ऊर्जा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम पांच परमाणु भट्टी (न्यूक्लियर रिएक्टर) शुरू करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। हमारी गलत सोच के कारण देश को आज कच्चे तेल पर निर्भर रहना पड़ रहा है। हमने समुद्र तट का 99 फीसदी इलाका ‘नो गो इलाका’ घोषित करके रखा था। हमने ही समुद्र के अंदर जाकर अन्वेषण करने का फैसला किया। हमने उस 99 फीसदी ‘नो गो इलाके’ को खुला कर दिया। हमने समुद्र के अंदर अन्वेषण करने का प्रयास किया है। उसी दिशा में हमने समुद्र मंथन की घोषणा की थी। हाल ही में हमने 85 हजार करोड़ रुपये आवंटित कर उस काम को आगे बढ़ाने का काम किया। ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने आगे कहा, दुर्लभ खनिजों की चर्चा हो रही है। पूरी तकनीक इसी पर निर्भर है। भारत इसमें भी अपने आप को सुरक्षित करने में जुटा है। हमने’मिशन क्रिटिकल मिनरल्स’ लॉन्च किया। हमने कॉरिडोर लॉन्च किया है। इसके लिए कई देश हम पर भरोसा कर रहे हैं, चाहे सेमीकंडक्टर की बात हो या दुर्लभ खनिजों की। उसी तरह ऊर्जा की भी चर्चा बढ़ती जा रही है। इसके बिना दुनिया को चलाना मुश्किल है। इसलिए एआई हो या डाटा केंद्र हो, हमें बड़ी मात्रा में बिजली की जरूरत होगी। ऊर्जा सुरक्षा दुनिया की मांग है। इस दिशा में हमन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें