भारत 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में देशभक्ति का एक अलग ही रंग देखने को मिला। गुजरात के अहमदाबाद से आए पर्यटक अरुण हरयाणी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर श्रीनगर के लाल चौक पर अपने शरीर को तिरंगे के रंगों में रंगा और राष्ट्रीय ध्वज लहराया। #WATCH | Jammu & Kashmir | Arun Haryani, a tourist from Gujarat’s Ahmedabad, paints his body in the colours of the Tricolour and waves the National Flag at Srinagar’s Lal Chowk on the 80th Independence Day pic.twitter.com/jy3JbvXrgG — ANI (@ANI) August 15, 2026 एएनआई से बात करते हुए अरुण हरयाणी ने कहा, “मैं इस स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई देता हूँ। मैं हर साल यहां आता हूँ। हर गुजरते साल के साथ मैं यहां विकास देख रहा हू। अब यहां वंदे भारत ट्रेन पहुंचती है। यहां चिनाब ब्रिज भी है। मैं शांति और भाईचारे का संदेश फैलाता हूं। कश्मीर तरक्की कर रहा है। 2030 में भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स होंगे, मैं सभी खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करता हूँ। मुझे कश्मीर में बहुत प्यार मिल रहा है।’ पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऐतिहासिक लाल किले के प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। आज पीएम मोदी ने लाल किले पर ध्वजारोहण करने के बाद परेड की सलामी ली। प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से 13वीं बार देशवासियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री का संबोधन करीब 76 मिनट तक चला। इसमें उन्होंने उनकी सरकार में देश में हुई प्रगति का जिक्र किया। लाल किले की प्राचीर से देश के युवाओं के लिए प्रधानमंत्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें