TOP News: ग्रीनलैंड को लेकर कनाडा पर हमलावर ट्रंप; आज से यूपी दिवस समारोह की शुरुआत; बारिश से दिल्ली में ठंड

1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… राजधानी दिल्ली में मौसम ने लोगों को चौंका दिया, सर्दी के बीच अचानक हुई बारिश ने पारे की रफ्तार थाम दी और तापमान 11 डिग्री तक लुढ़कते ही ठंड बढ़ गई। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के तहत आज भी रिहर्सल होगी, कई मार्गों में बदलाव किए गए हैं, इसलिए यातायात पुलिस ने जनता से एडवायजरी जारी कर सतर्क रहने की अपील की है। ग्रीनलैंड में ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस परियोजना को लेकर ट्रंप ने कनाडा पर तीखा हमला बोला और चेतावनी दी कि चीन एक साल में इसे निगल सकता है। उत्तर प्रदेश में आज गृहमंत्री अमित शाह विभिन्न आयोजनों की शुरुआत करेंगे, वहीं शुभांशु शुक्ला समेत पांच हस्तियों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ का शुभारंभ भी आज सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे, जिसमें ज्योतिष की विभिन्न विधाओं में डुबकी लगाई जाएगी। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 11 अमेरिका का ग्रीनलैंड को लेकर घमासान जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स कनाडा पर ट्रंप का हमला; बोले- चीन एक साल में निगल जाएगा ग्रीनलैंड में प्रस्तावित ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा प्रणाली को लेकर अमेरिका और कनाडा के बीच तनाव खुलकर सामने आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि अगर उसने अमेरिका समर्थित सुरक्षा योजनाओं का विरोध जारी रखा और चीन के करीब जाता रहा, तो चीन एक साल के भीतर ही उसे निगल जाएगा। पढ़ें एक क्लिक पर… 3 of 11 उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह - फोटो : X @MyGov_UP यूपी: शुभांशु शुक्ला स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 24, 2026 · 2 min · National Desk

UP Day: आज गृहमंत्री शाह करेंगे आयोजनों की शुरुआत, शुभांशु शुक्ला समेत पांच को मिलेगा उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान

राजधानी लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आज से तीन दिवसीय यूपी दिवस के भव्य आयोजन की शुरुआत गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। इस अवसर पर वह एक जिला, एक व्यंजन (ओडीओसी) और सरदार पटेल औद्योगिकी क्षेत्र योजना का शुभारंभ व सीएम युवा योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच जिलों को भी पुरस्कृत करेंगे। वह राष्ट्र प्रेरणा संग्रहालय और शिल्प मेला, ओडीओसी व्यंजन मेला, विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर गृहमंत्री राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वे राष्ट्र प्रेरणा संग्रहालय और शिल्प मेला, ओडीओसी व्यंजन मेला, विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन व भ्रमण करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शामिल होंगे।कार्यक्रम में प्रदेश की विकास यात्रा, क्षमता एवं सामर्थ्य तथा सांस्कृतिक विरासत और उपलब्धियों की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के स्टॉल पर विभागीय व पीपीपी मोड पर संचालित योजनाओं, माघ मेला-2026, बुंदेलखंड के पर्यटन स्थल, विरासत संरक्षण, ईको टूरिज्म बोर्ड की महत्वपूर्ण पहलों तथा यूपीएसटीडीसी की लखनऊ दर्शन जैसे प्रयासों और उपलब्धियों को दिखाया जाएगा।पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि अबकी बार यूपी दिवस को गांव से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। इसके अलावा देश के लगभग 20 राज्यों में यूपी दिवस मनाया जाएगा। इसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से लेकर मंत्रिमंडल के सदस्य भागीदारी करेंगे।समारोह में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 24, 2026 · 2 min · National Desk

WEF: वैश्विक चुनौतियों के बीच दावोस में भारत पर दुनिया ने जताया भरोसा, पांच दिन चली वार्षिक बैठक का समापन

स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की पांच दिवसीय वार्षिक बैठक शुक्रवार को समाप्त हो गई। वैश्विक परिदृश्य पर जहां भू-राजनीतिक संघर्षों, संरक्षणवाद, बढ़ते कर्ज और आर्थिक सुस्ती के बादल छाए रहे, वहीं भारत ने दुनिया के सामने ‘उम्मीद की किरण’ पेश की है। सम्मेलन में ‘भारतीय विकास की कहानी’ मजबूती से गूंजी। भारत के 10 राज्यों ने निवेश आकर्षित करने के लिए अपना पक्ष रखा और करोड़ों रुपये के निवेश समझौतों की घोषणा की। विदेशी नेताओं और मुख्य अर्थशास्त्रियों के आउटलुक ने माना कि इस साल वैश्विक आर्थिक स्थितियां कमजोर हो सकती हैं, लेकिन भारत दक्षिण एशिया में विकास का सबसे मजबूत केंद्र बना रहेग। हालांकि, इन भारी-भरकम निवेश आंकड़ों पर दबी जुबान में सवाल भी उठे।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सम्मेलन में चर्चा के केंद्र में रहे। अपनी विशिष्ट शैली में उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधा, लेकिन साथ ही यूक्रेन और गाजा शांति योजनाओं पर प्रगति के संकेत भी दिए। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की और रूसी राष्ट्रपति पुतिन को युद्ध समाप्त करने का संदेश भेजा।भारत पर भी ट्रंप का रुख नरम नजर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना “मित्र” बताते हुए ट्रंप ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर जल्द ही एक अच्छी डील होने का भरोसा दिलाया। कई अन्य यूरोपीय नेताओं ने भी भारत के साथ व्यापार समझौतों का जिक्र किया।सम्मेलन में ‘विश्वास की कमी’ और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जोखिम प्रमुख चिंता के विषय रहे। एंथ्रोपिक के सीईओ ने चेतावनी दी कि अगले कुछ वर्षों में हमें ऐसे सिस्टम को नियंत्रित करने की चुनौती होगी जो इंसानों से ज्यादा स्मार्ट होंगे। वहीं, आ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 24, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Security Scare: नीति आयोग जा रहा शख्स सुरक्षाबलों से भिड़ा, PMO में चालक होने का दावा; चौकसी बढ़ाई गई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नीति आयोग के दफ्तर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जुड़ा ड्राइवर बताते हुए परिसर में जबरन घुसने की कोशिश की। शुक्रवार शाम सामने आए इस मामले में सुरक्षा कर्मियों ने शख्स को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बहस और धक्का-मुक्की होने लगी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया, पकड़े गए शख्स की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक संजीव पानी लेने के बहाने नीति आयोग परिसर में प्रवेश करना चाहता था। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 24, 2026 · 1 min · National Desk

Delhi Security Scare: नीति आयोग जा रहा शख्स सुरक्षाबलों से भिड़ा, PMO में चालक होने का दावा; चौकसी बढ़ाई गई

दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नीति आयोग के दफ्तर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जुड़ा ड्राइवर बताते हुए परिसर में घुसने की कोशिश की। सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया, जिसके बाद बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। सूत्रों के मुताबिक, व्यक्ति की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है। वह पानी लेने के बहाने नीति आयोग परिसर में प्रवेश करना चाहता था। लेकिन गणतंत्र दिवस की तैयारियों के चलते पहले से अलर्ट सुरक्षा कर्मियों को उस पर शक हुआ और उन्होंने उससे पहचान पत्र और अनुमति पत्र दिखाने को कहा। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए सुरक्षा सख्त बता दें कि नीति आयोग का दफ्तर संसद मार्ग पर स्थित है, जो कर्तव्य पथ के बेहद पास है। 26 जनवरी को यहां गणतंत्र दिवस की परेड होनी है, इसलिए इलाके में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कड़ी सुरक्षा तैनात है। जब सुरक्षा कर्मियों ने संजीव कुमार से कागजात मांगे, तो उसके साथ बहस हो गई, जो बाद में धक्का-मुक्की में बदल गई। हालात तब काबू में आए, जब मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल पहुंचे। इसके बाद व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने उसके पीएमओ से जुड़े होने के दावे की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा नियमों के तहत उसे रोका गया, क्योंकि वह अपनी मौजूदगी की ठोस वजह नहीं बता पाया। ये भी पढ़ें:- बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप: भाजपा विधायक हिरण चटर्जी के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई FIR; बेटी का भी छलका दर्द जांच और सत्यापन के बाद क्या हुआ? मामले में एक अधिकारी ने कहा कि सभी तय सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया गया। व्यक्त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

Jharkhand: सारंडा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, दो दिनों में डेढ़ करोड़ के इनामी समेत 21 नक्सली मार गिराए

झारखंड को नक्सलमुक्त करने के लक्ष्य के तहत केंद्र सरकार और राज्य पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। इसी क्रम में केंद्रीय सुरक्षा बलों और झारखंड पुलिस द्वारा चलाई जा रही व्यापक कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान चाईबासा के दुर्गम सारंडा जंगल में लगातार बड़ी सफलताएं दर्ज की जा रही हैं। शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में अब तक छह नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी है।इससे पहले गुरुवार को इसी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने डेढ़ करोड़ और एक करोड़ के इनामी नक्सलियों सहित कुल 15 नक्सलियों को मार गिराया था। लगातार दो दिनों में 21 नक्सलियों के मारे जाने से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है।मारे गए नक्सलियों के पास से सुरक्षाबलों ने अत्याधुनिक हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इससे नक्सलियों की परिचालन क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचा है।गुरुवार को मारे गए प्रमुख नक्सलियों में अनल उर्फ पतिराम मांझी (CCM) शामिल है, जिस पर झारखंड में एक करोड़, उड़ीसा में एक करोड़ बीस लाख और एनआईए द्वारा 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके साथ अनमोल उर्फ सुशांत, अमित मुंडा, पिंटू लोहरा, लालजीत उर्फ लालु, राजेश मुंडा, बुलबुल अलदा, बबिता, पूर्णिमा और सुरजमुनी जोंगा जैसे कई सक्रिय नक्सली भी मारे गए हैं, जिन पर दर्जनों संगीन मामले दर्ज थे।सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार वर्ष 2022 से अब तक कोल्हान क्षेत्र के सारंडा जंगल में माओवादियों द्वारा किए गए विस्फोट और हिंसक घटनाओं में अनल उर्फ पतिराम मांझी की प्रमुख भूमिका रही है। उस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

Explained: क्यों दुनिया के बड़े देश बढ़ा रहे अपना गोल्ड रिजर्व, क्या जारी रहेगी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी?

Will Gold Price Increase: बीते कुछ वर्षों में सोना सिर्फ एक कीमती धातु नहीं रहा है बल्कि यह ग्लोबल पॉलिटिक्स, वॉर और इकोनॉमिक अनसर्टेनिटी का सबसे भरोसेमंद पैमाना बनकर उभरा है। निवेशकों से लेकर दुनियाभर के सेंट्रल बैंक हर कोई सोने को सेफ हेवन के रूप में आज के सयम देख रहे हैं। भारत इसका एक बड़ा उदाहरण है, जहां 2020 में हमारा गोल्ड रिजर्व 661 टन था। वह 2025 में बढ़कर 879 टन हो गया। सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के कई देश अपने रिजर्व में सोने की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ा रहे हैं। पिछले पांच वर्षों के ट्रेन्ड को देखें तो गोल्ड ने काफी ज्यादा रिटर्न दिया है। इसने इसे शेयर बाजार और अन्य एसेट क्लास से अलग खड़ा कर दिया है। अब सवाल यह है कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है? दुनिया में जब भी युद्ध और अस्थिरता का माहौल बनता है तो सोने की कीमतें रिकॉर्ड तेजी से क्यों बढ़ने लगती हैं? क्या यह केवल एक पारंपरिक सोच है या इसके पीछे कोई गहरी ऐतिहासिक और राजनीतिक वजह है? क्या आने वाले समय में सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी होगी या ये तेजी सिर्फ अस्थायी है? आइए जानते हैं इन सब के बारे में विस्तार से - …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 1 min · National Desk

Karthigai Deepam Row: कार्तिगई दीपम मामले में बोले PM मोदी, हमारे नेता श्रद्धालुओं के अधिकारों के समर्थन में

पीएम मोदी ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा प्रशासन में न तो लोकतांत्रिक मूल्य बचे हैं और न ही जवाबदेही। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके सरकार राज्य के लोगों के लिए नहीं, बल्कि एक ही परिवार के हित में काम कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में अवसर उन्हीं लोगों को मिलते हैं जो वंशवाद, भ्रष्टाचार और सांस्कृतिक अपमान का हिस्सा बनते हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 11 वर्षों में एनडीए की केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के विकास के लिए अभूतपूर्व काम किया है। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले, जब केंद्र में कांग्रेस और डीएमके समर्थित सरकार थी, तब राज्य को बहुत कम धन मिलता था। पीएम मोदी के मुताबिक एनडीए सरकार ने केवल वित्तीय हिस्सेदारी यानी डिवॉल्यूशन के माध्यम से ही तमिलनाडु को लगभग तीन लाख करोड़ रुपए दिए हैं।पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु में भ्रष्टाचार अब आम बात बन चुका है और यह सभी जानते हैं कि इसका फायदा किसे मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके सरकार के शासन में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, भ्रष्ट आचरण और तमिल संस्कृति के अपमान को बढ़ावा मिला है। इसका सीधा असर राज्य की सामाजिक और नैतिक स्थिति पर पड़ा है।प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और डीएमके सरकारों पर जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों ने तमिल परंपराओं का अपमान किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने जल्लीकट्टू के लिए कानूनी रास्ता खोलकर तमिलनाडु की संस्कृति और विरासत का सम्मान किया। पीएम मोदी ने दोहराया कि भाजपा और एनडीए सरकार श्रद्धालुओं और परंपराओं के साथ मजबूती से खड़ी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

छगन भुजबल को अदालत से बड़ी राहत: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एनसीपी नेता आरोपों से बरी, जानिए कोर्ट ने क्या कहा?

यह मामला वर्ष 2005-06 का है। उस समय भुजबल महाराष्ट्र सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री थे। आरोप था कि नई दिल्ली में महाराष्ट्र सदन के निर्माण का ठेका एक निजी कंपनी को गलत तरीके से दिया गया। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने दावा किया था कि इस सौदे के बदले भुजबल और उनके परिजनों को कथित रूप से रिश्वत मिली थी, जिसे मनी लॉन्ड्रिंग बताया गया।ईडी का आरोप था कि निर्माण कंपनी केएस चमनकर ने भुजबल परिवार को किकबैक दिया। जांच एजेंसी के मुताबिक यह पैसा उन कंपनियों में भेजा गया, जिनमें भुजबल के बेटे पंकज भुजबल और भतीजे समीर भुजबल निदेशक थे। हालांकि अदालत ने कहा कि ईडी इन आरोपों को साबित करने के लिए कोई पुख्ता साक्ष्य पेश नहीं कर सकी, जिससे मनी लॉन्ड्रिंग का मामला टिक सके।इस मामले से जुड़े एक अन्य अहम फैसले पहले ही आ गया था। उसमें बॉम्बे हाईकोर्ट ने छगन भुजबल और उनके परिवार के चार्टर्ड अकाउंटेंट श्याम राधाकृष्ण मालपानी को भी मनी लॉन्ड्रिंग केस से बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि केवल ऑडिट में लापरवाही को मनी लॉन्ड्रिंग अपराध नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑडिटर की भूमिका जांच एजेंसी जैसी नहीं होती।ईडी ने यह केस वर्ष 2015 में एसीबी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया था। इसी मामले में छगन भुजबल को 2015 में गिरफ्तार किया गया था और वह 2018 तक जेल में रहे, बाद में उन्हें जमानत मिली। 2021 में विशेष अदालत ने एसीबी से जुड़े मामलों में भुजबल, उनके बेटे, भतीजे और अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था। अब मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी बरी होने से भुजबल को बड़ी कानूनी और राजनीतिक राहत मिली है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

Rahul Gandhi: '45 करोड़+ नौकरियां और लाखों व्यवसाय खतरे में, मोदी जवाबदेह'; US टैरिफ और इकोनॉमी पर बोले राहुल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो क्लिप साझा की है। राहुल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों का जिक्र करते हुए भारत पर हो रहे कथित दुष्प्रभावों को रेखांकित किया है। राहुल ने कहा है कि टैरिफ के कारण देश में करोड़ों नौकरियों के अलावा लाखों व्यवसायी भी खतरे में हैं। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि लोगों को राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रभावी फैसले नहीं लिए। कांग्रेस सांसद ने ‘दुर्दशा’ के लिए प्रधानमंत्री को बताया जवाबदेह अपने एक्स पोस्ट में राहुल ने हैशटैग- #TINA का भी इस्तेमाल किया है। राहुल की इस टिप्पणी को तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। राहुल ने कहा, अर्थव्यवस्था पर अमेरिकी टैरिफ की मार का उल्लेख करते हुए लिखा, अमेरिका ने जो 50% टैरिफ लगाया है इससे अनिश्चितता के माहौल में भारत के कपड़ा निर्यातकों को भारी नुकसान हो रहा है। कारखाने बंद हो रहे हैं, नौकरियां छिन रही हैं। ऑर्डरों में कमी हमारी ‘बेहाल अर्थव्यवस्था’ की हकीकत बन चुकी है। उन्होंने ऐसे हालात के लिए पीएम मोदी को जवाबदेह बताया। 50% US tariffs and uncertainty are badly hurting India’s textile exporters. Job losses, factory shutdowns and reduced orders are a reality of our ‘Dead Economy’. Mr. Modi has offered no relief or even spoken about tariffs, even though more than 4.5 crore jobs and lakhs of… pic.twitter.com/5BcG3AZibg — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 23, 2026 45 करोड़ से अधिक नौकरियां और लाखों व्यवसाय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk