राजधानी लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आज से तीन दिवसीय यूपी दिवस के भव्य आयोजन की शुरुआत गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। इस अवसर पर वह एक जिला, एक व्यंजन (ओडीओसी) और सरदार पटेल औद्योगिकी क्षेत्र योजना का शुभारंभ व सीएम युवा योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच जिलों को भी पुरस्कृत करेंगे। वह राष्ट्र प्रेरणा संग्रहालय और शिल्प मेला, ओडीओसी व्यंजन मेला, विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर गृहमंत्री राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वे राष्ट्र प्रेरणा संग्रहालय और शिल्प मेला, ओडीओसी व्यंजन मेला, विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन व भ्रमण करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शामिल होंगे।कार्यक्रम में प्रदेश की विकास यात्रा, क्षमता एवं सामर्थ्य तथा सांस्कृतिक विरासत और उपलब्धियों की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के स्टॉल पर विभागीय व पीपीपी मोड पर संचालित योजनाओं, माघ मेला-2026, बुंदेलखंड के पर्यटन स्थल, विरासत संरक्षण, ईको टूरिज्म बोर्ड की महत्वपूर्ण पहलों तथा यूपीएसटीडीसी की लखनऊ दर्शन जैसे प्रयासों और उपलब्धियों को दिखाया जाएगा।पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि अबकी बार यूपी दिवस को गांव से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। इसके अलावा देश के लगभग 20 राज्यों में यूपी दिवस मनाया जाएगा। इसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से लेकर मंत्रिमंडल के सदस्य भागीदारी करेंगे।समारोह में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
UP Day: आज गृहमंत्री शाह करेंगे आयोजनों की शुरुआत, शुभांशु शुक्ला समेत पांच को मिलेगा उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान
राजधानी लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आज से तीन दिवसीय यूपी दिवस के भव्य आयोजन की शुरुआत गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। इस अवसर पर वह एक जिला, एक व्यंजन (ओडीओसी) और सरदार पटेल औद्योगिकी क्षेत्र योजना का शुभारंभ व सीएम युवा योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच जिलों को भी पुरस्कृत करेंगे। वह राष्ट्र प्रेरणा संग्रहालय और शिल्प मेला, ओडीओसी व्यंजन मेला, विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर गृहमंत्री राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर महापुरुषों को पुष्पांजलि