Delhi Bomb Threat: विधानसभा अध्यक्ष को भेजा गया बम की धमकी वाला मेल, मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेताओं का भी नाम

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को बम धमकी वाला ईमेल मिला है। ईमेल में विधानसभा भवन और विधानसभा दिल्ली मेट्रो स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के मुताबिक, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू को भी धमकी मिली है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को भी धमकी दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को भी धमकी मिली है। मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस समेत तमाम एजेंसियां अलर्ट हो गईं। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। बताया जा रहा है कि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 1 min · National Desk

TOP News: ट्रंप से वार्ता के बाद नेतन्याहू बोले- जारी रहेंगे ईरान पर हमले; CM रेखा पेश करेंगी दिल्ली का बजट

इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हालिया वार्ता के बाद कहा कि ईरान और हिजबुल्ला पर हमले जारी रहेंगे। वहीं, दिल्ली में आज सीएम रेखा गुप्ता 1 लाख करोड़ से अधिक के बजट पेश करेंगी और विकास की गति तेज करने का भरोसा दिया। पश्चिम एशिया के बढ़ते तनाव के बीच आज भारत आगमन करेंगे अमेरिकी युद्ध नीति के उप सचिव कोल्बी, जिसकी जानकारी राजदूत सर्जियो गोर ने दी। वहीं चार धाम यात्रा के दौरान केदारनाथ और बदरीनाथ में टोकन सिस्टम खत्म नहीं होगा, लेकिन श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन की सुविधा रहेगी। आज राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। इसके साथ ही 12वीं के नतीजे की तारीख भी सामने आ गई है। छात्र और अभिभावक अमर उजाला पर आसानी से परिणाम देख सकते हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 1 min · National Desk

Delhi Budget: आज सीएम रेखा गुप्ता पेश करेंगी एक लाख करोड़ से ज्यादा का बजट, बोलीं- विकास की गति होगी और तेज

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को विपक्ष की मौजूदगी के बगैर ही शुरू हुआ। पहले ही दिन तत्कालीन आम आदमी पार्टी सरकार से जुड़ी 6 कैग और 3 पीएसी रिपोर्ट सदन में पेश की गईं, जिनमें कई अनियमितताओं और कमियों की ओर इशारा किया गया है। इन रिपोर्टों पर 25 मार्च को विस्तार से चर्चा होगी, जबकि मंगलवार यानी आज दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा। आम आदमी पार्टी ने बजट सत्र के पहले दिन ही सदन से बायकॉट किया। पार्टी ने चार विधायकों संजीव झा, कुलदीप कुमार, सोमदत्त और जरनैल सिंह का सदन से निलंबन जारी रखने के फैसले का विरोध किया। इन विधायकों को पांच जनवरी 2026 को शीतकालीन सत्र के दौरान उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण में हंगामे के आरोप में मार्शल आउट कर निलंबित किया गया था।विधानसभा अध्यक्ष ने इनका निलंबन जारी रखा है। सदन में पेश की गईं दोनों रिपोर्टों में पिछली सरकार के कामकाज, खासकर वित्तीय अनियमितताओं, मोहल्ला क्लीनिक और विश्वविद्यालयों की स्थिति जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट में वित्तीय गड़बड़ियों और प्रशासनिक कमजोरियों का भी जिक्र है। फांसी घर मामले में विशेषाधिकार समिति की दूसरी अंतरिम रिपोर्ट भी पेश की गई। प्रधानमंत्री के सम्मान में अभिनंदन प्रस्ताव पास : सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने (8931 दिन) के रिकॉर्ड पर भी कई मंत्रियों और विधायकों ने चर्चा की। मंत्री आशीष सूद, मंजिंदर सिंह सिरसा, प्रवेश साहिब सिंह, विधायक कुलवंत राणा और राजकुमार भाटिया ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री को बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की कई परिभाषाएं बदल द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट के बीच आज भारत आएंगे अमेरिकी युद्ध नीति के उप सचिव कोल्बी, राजदूत सर्जियो गोर ने दी जानकारी

इसके साथ ही यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से फरवरी 2025 में जारी संयुक्त वक्तव्य में तय लक्ष्यों को आगे बढ़ाना और अमेरिका-भारत प्रमुख रक्षा साझेदारी के ढांचे को लागू करना होगा। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस दौरे की पुष्टि करते हुए कहा है कि हम उनके स्वागत के लिए उत्सुक हैं।कोल्बी को ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिकी रक्षा नीति के निर्माण में प्रमुख व्यक्तियों में से एक माना जाता है। यह उनकी भारत की पहली यात्रा है। इससे ठीक पहले हिंद-प्रशांत कमांडर एडमिरल सैमुअल पापारो और अमेरिकी अंतरिक्ष कमान के प्रमुख जनरल स्टीफन व्हाइटिंग समेत वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने भारत का दौरा किया था।इस दौरे का समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के साथ मेल खाता है। इस क्षेत्रीय युद्ध के कारण भारत और अन्य एशियाई देशों के लिए “कच्चे तेल, गैस और उर्वरक जैसे प्रमुख उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखलाएं बाधित” हुई हैं।इस पृष्ठभूमि में, यह कूटनीतिक पहल ऐसे समय में हुई है जब नई दिल्ली और वाशिंगटन ने हाल के तनावपूर्ण दौर के बाद द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के प्रयासों को तेज कर दिया है। पहले व्यापार विवादों, मई में भारत-पाकिस्तान संघर्ष और भारत द्वारा रूसी ऊर्जा की खरीद के कारण इन मतभेदों को बढ़ावा मिला था।इस दौरे पर फरवरी में व्यापार समझौते की रुपरेखा पर फिर से बातचीत होने की संभावना भी है। गौरतलब है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को अवैध घोषित कर दिया था। इसी के चलते व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की जरूरत पड़ी है। इसके अलावा यह दौरा अक्टूबर में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

बंगाल में वोटर लिस्ट पर अपडेट: चुनाव आयोग ने SIR के बाद जारी की पहली पूरक सूची; 60 लाख नामों की हुई समीक्षा

28 फरवरी को जारी अंतिम वोटर लिस्ट में करीब 60 लाख नाम अंडर एडजुडिकेशन यानी जांच के दायरे में रखे गए थे। इसके बाद 705 न्यायिक अधिकारियों को इन मामलों की जांच सौंपी गई थी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल के अनुसार, अब तक लगभग 29 लाख नामों पर फैसला लिया जा चुका है।हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि पूरक मतदाता सूची में कितने नाम जोड़े गए हैं और कितने हटाए गए हैं। कई लोगों ने यह भी शिकायत की कि वेबसाइट पर सूची उपलब्ध होने के बावजूद उसे डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है।अधिकारियों ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया काफी विस्तृत और पारदर्शी रही है। 705 न्यायिक अधिकारियों को इस काम में लगाया गया था, जिन्होंने तय किया कि किस नाम को सूची में शामिल करना है और किसे हटाना है। आयोग ने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के तहत की गई है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो।पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है और 4 मई को नतीजे आएंगे। सूची जारी होने के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह सूची ECI Net ऐप सहित कई आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएगी। जैसे-जैसे जांच प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और सप्लीमेंट्री सूचियां भी जारी की जाएंगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच दूरी मिटाने में जुटे ये मुस्लिम देश, इस्लामाबाद में हो सकती है मध्यस्थता बैठक

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले रोकने के एलान के बाद कूटनीतिक गतिविधियों में तेजी आई है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत की वजह से हमलों को पांच दिन के लिए रोका गया है।रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पाकिस्तान, तुर्किये और मिस्र पर्दे के पीछे रहकर दोनों देशों को बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। एक वरिष्ठ इस्राइली अधिकारी ने बताया कि इस्लामाबाद में बैठक आयोजित करने के लिए संपर्क जारी हैं, जिसमें अमेरिका और ईरान के शीर्ष प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं।एक पाकिस्तानी अधिकारी और एक अन्य सूत्र ने बताया कि युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत इसी सप्ताह इस्लामाबाद में हो सकती है। पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के इस्लामाबाद में ईरानी अधिकारियों से मिलने की उम्मीद है।इस्राइल को मध्यस्थता के लिए की जा रही इन कोशिशों की जानकारी थी, लेकिन ट्रंप के इस दावे से वह हैरान है कि बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और कई मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। हाल के दिनों में तुर्किये, मिस्र और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने अलग-अलग बैठकों में व्हाइट हाउस के दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से चर्चा की है।इस्राइली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से भी संपर्क किया है, जो इस संघर्ष के दौरान अहम निर्णयकर्ता के रूप में उभरे हैं। एक सूत्र ने बताया कि मध्यस्थता जारी है और प्रगति हो रही है, जिसका उद्देश्य युद्ध को समाप्त करना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

Air Canada Plane Crash: ट्रैफिक कंट्रोलर बोला- मैंने गलती कर दी; न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर बड़ी विमान दुर्घटना

यह हादसा स्थानीय समयानुसार रविवार रात करीब 11:46 बजे हुआ। 70 से ज्यादा यात्रियों को लेकर एयर कनाडा का विमान मॉन्ट्रियल से ला गार्डिया एयरपोर्ट पर उतर रहा था। इसी दौरान एक फायर ट्रक टैक्सीवे पार कर रहा था। यह फायर ट्रक किसी अन्य विमान में आई गंध की सूचना पर जांच के लिए भेजा गया था।एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने फायर ट्रक को रुकने का निर्देश दिया था, लेकिन यह निर्देश स्पष्ट रूप से नहीं पहुंचा या उसका पालन नहीं हुआ। इसके तुरंत बाद विमान और फायर ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। घटना के बाद एयरपोर्ट संचार पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को यह कहते हुए सुना गया कि हम पहले एक आपात स्थिति से निपट रहे थे। मैंने गलती कर दी। यह घटना एयर ट्रैफिक कंट्रोल के समन्वय में गंभीर चूक की ओर इशारा करती है।विमान में सवार लगभग 40 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को चोटें आईं, जिनमें से कुछ गंभीर थीं। फायर ट्रक में सवार दो लोग भी घायल हुए। अधिकांश घायलों को सोमवार सुबह तक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। टक्कर के कारण विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे तार और मलबा लटकते दिखाई दिए। घटनास्थल की तस्वीरों में फायर ट्रक एक तरफ पलटा हुआ नजर आया, जिसका पिछला हिस्सा सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त था।इस दुर्घटना के कारण ला गार्डिया एयरपोर्ट को कम से कम सोमवार दोपहर तक बंद कर दिया गया। यह पहले से ही सरकारी शटडाउन के कारण हवाई अड्डों पर चल रही अव्यवस्था के बीच एक बड़ी समस्या बन गया। दोपहर तक ला गार्डिया में 600 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं।यात्री रेबेका लिकोरी ने बताया कि उतरते समय विमान में झटके महसूस हुए और फिर एक तेज धमाका हुआ। उन्होंने कहा, “सभी अपनी सीटों से उछल गए। लोगों के सिर टकराए, खून बहन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

PSL: आतंकी धमकियों के बाद भी पीएसएल में खेलेंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी, क्या सुरक्षा की गारंटी दे पाएंगे नकवी?

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (पीएसएल 2026) शुरू होने से पहले ही गंभीर सुरक्षा सवालों के घेरे में आ गई है। आतंकी धमकियों, विदेशी खिलाड़ियों को दी गई चेतावनियों और अचानक बदले गए फॉर्मेट ने पूरे टूर्नामेंट की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी पर उठ रहा है, क्या वे वास्तव में खिलाड़ियों की सुरक्षा की गारंटी दे सकते हैं या सिर्फ दिखावे की तैयारी है? बांग्लादेशी खिलाड़ी पहुंचे, लेकिन भरोसा या मजबूरी? पहले सुरक्षा को लेकर चिंता जताने वाला बांग्लादेश अब अचानक यू-टर्न लेता नजर आया। सरकारी मंजूरी के बाद मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम और तंजीद हसन तमीम समेत छह खिलाड़ी पीएसएल खेलने के लिए रवाना हो गए। हालांकि, बड़ा सवाल ये है कि अगर हालात इतने सुरक्षित हैं तो पहले चिंता क्यों जताई गई? और अगर खतरा था, तो अब अचानक सब कुछ ठीक कैसे हो गया? बांग्लादेशी खिलाड़ियों की पीएसएल के लिए पाकिस्तान यात्रा पर स्थिति स्पष्ट करते हुए शीर्ष सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘हमने विदेश मंत्रालय के साथ पाकिस्तान की स्थिति के बारे में चर्चा की और उसके बाद उन्होंने इस्लामाबाद में हमारे उच्चायोग से संपर्क किया। वहां से सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद हमने क्रिकेटरों को पीएसएल खेलने की अनुमति दी।’ बता दें कि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तंजीद हसन तमीम और रिशाद हुसैन को 26 मार्च से तीन मई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए पूर्व में अनापत्ति प्रमाण पत्र’ (एनओसी) जारी किया था। सभी खिलाड़ी लीग में अलग-अलग फ्रेंचाइजियों का हिस्सा हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict: जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बातचीत, पश्चिम एशिया संघर्ष और इस मुद्दे पर हुई चर्चा

एक्स पर एक पोस्ट में एस जयशंकर ने कहा कि बातचीत क्षेत्र में चल रहे संघर्ष और इसके व्यापक आर्थिक नतीजों पर केंद्रित थी, जिसमें दोनों पक्षों ने ऊर्जा सुरक्षा संबंधी चिंताओं और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के जोखिमों पर भी चर्चा की।यह कूटनीतिक सक्रियता ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच संभावित वार्ता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, और वाशिंगटन तथा तेहरान की ओर से अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं।वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्होंने ईरान की ऊर्जा अवसंरचना पर नियोजित सैन्य हमलों को रोक दिया है। उन्होंने इस फैसले की वजह चल रही कूटनीतिक बातचीत को बताया। राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि पिछले दो दिनों में दोनों पक्षों के बीच बहुत अच्छी और उत्पादक बातचीत हुई है।उन्होंने कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों में, पश्चिम एशिया में हमारी शत्रुता के पूर्ण और संपूर्ण समाधान के संबंध में बहुत अच्छी और उत्पादक बातचीत हुई है।” उन्होंने आगे कहा कि इस सप्ताह भर चर्चा जारी रहेगी।हालांकि, तेहरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दावे को जोरदार तरीके से खारिज कर दिया। ईरान ने कहा कि हमारी अमेरिका से कोई भी बातचीत नहीं चल रही है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने अमेरिका पर वैश्विक बाजारों को प्रभावित करने और चल रहे संघर्ष से ध्यान हटाने के लिए गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया।उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। वित्तीय और तेल बाजारों में हेरफेर करने के साथ अमेरिका और इस्राइल जिस दलदल में फंसे हैं, उससे निकलने के लिए फर्जी खब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran: 'तेल बाजार को प्रभावित करने के लिए फेक न्यूज फैला रहा अमेरिका', ईरान ने ट्रंप के सभी दावों को नकारा

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका और इस्राइल मौजूदा हालात से निकलने के लिए झूठी खबरें फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान ने अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं की है। इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि दोनों देशों के बीच बातचीत हुई है और कई मुद्दों पर सहमति बनी है।ईरान के विदेश मंत्रालय ने भी साफ किया है कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि तेहरान का रुख पहले जैसा ही है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि कुछ मित्र देशों के जरिए अमेरिका की तरफ से बातचीत के संकेत जरूर आए थे, लेकिन ईरान ने इस पर कोई औपचारिक बातचीत नहीं की।गालिबाफ ने आरोप लगाया कि फेक न्यूज का इस्तेमाल तेल और वित्तीय बाजारों को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है। उनका कहना है कि ऐसे दावे करके बाजार में भ्रम फैलाया जाता है, जिससे कीमतों पर असर पड़ता है। उन्होंने इसे अमेरिका और इस्राइल की रणनीति का हिस्सा बताया।ईरान ने कहा है कि वह हमलावर देशों को पूरी तरह सजा देने की मांग करता है। ग़ालिबाफ ने कहा कि जब तक यह लक्ष्य हासिल नहीं होता, ईरानी अधिकारी अपने सुप्रीम लीडर और जनता के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। इससे साफ है कि ईरान फिलहाल अपने रुख में कोई नरमी नहीं दिखा रहा है।विदेश मंत्रालय ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य और युद्ध खत्म करने को लेकर ईरान की शर्तें पहले जैसी ही हैं। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर ईरान के अहम ढांचे पर हमला हुआ, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है। एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, तो दूसरी तरफ ईरान साफ इनकार कर रहा है। इससे साफ है कि दोनों देशों के बीच भरोसे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk