PSL: आतंकी धमकियों के बाद भी पीएसएल में खेलेंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी, क्या सुरक्षा की गारंटी दे पाएंगे नकवी?

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (पीएसएल 2026) शुरू होने से पहले ही गंभीर सुरक्षा सवालों के घेरे में आ गई है। आतंकी धमकियों, विदेशी खिलाड़ियों को दी गई चेतावनियों और अचानक बदले गए फॉर्मेट ने पूरे टूर्नामेंट की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी पर उठ रहा है, क्या वे वास्तव में खिलाड़ियों की सुरक्षा की गारंटी दे सकते हैं या सिर्फ दिखावे की तैयारी है? बांग्लादेशी खिलाड़ी पहुंचे, लेकिन भरोसा या मजबूरी? पहले सुरक्षा को लेकर चिंता जताने वाला बांग्लादेश अब अचानक यू-टर्न लेता नजर आया। सरकारी मंजूरी के बाद मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम और तंजीद हसन तमीम समेत छह खिलाड़ी पीएसएल खेलने के लिए रवाना हो गए। हालांकि, बड़ा सवाल ये है कि अगर हालात इतने सुरक्षित हैं तो पहले चिंता क्यों जताई गई? और अगर खतरा था, तो अब अचानक सब कुछ ठीक कैसे हो गया? बांग्लादेशी खिलाड़ियों की पीएसएल के लिए पाकिस्तान यात्रा पर स्थिति स्पष्ट करते हुए शीर्ष सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘हमने विदेश मंत्रालय के साथ पाकिस्तान की स्थिति के बारे में चर्चा की और उसके बाद उन्होंने इस्लामाबाद में हमारे उच्चायोग से संपर्क किया। वहां से सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद हमने क्रिकेटरों को पीएसएल खेलने की अनुमति दी।’ बता दें कि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तंजीद हसन तमीम और रिशाद हुसैन को 26 मार्च से तीन मई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए पूर्व में अनापत्ति प्रमाण पत्र’ (एनओसी) जारी किया था। सभी खिलाड़ी लीग में अलग-अलग फ्रेंचाइजियों का हिस्सा हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran: 'तेल बाजार को प्रभावित करने के लिए फेक न्यूज फैला रहा अमेरिका', ईरान ने ट्रंप के सभी दावों को नकारा

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका और इस्राइल मौजूदा हालात से निकलने के लिए झूठी खबरें फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान ने अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं की है। इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि दोनों देशों के बीच बातचीत हुई है और कई मुद्दों पर सहमति बनी है।ईरान के विदेश मंत्रालय ने भी साफ किया है कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि तेहरान का रुख पहले जैसा ही है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि कुछ मित्र देशों के जरिए अमेरिका की तरफ से बातचीत के संकेत जरूर आए थे, लेकिन ईरान ने इस पर कोई औपचारिक बातचीत नहीं की।गालिबाफ ने आरोप लगाया कि फेक न्यूज का इस्तेमाल तेल और वित्तीय बाजारों को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है। उनका कहना है कि ऐसे दावे करके बाजार में भ्रम फैलाया जाता है, जिससे कीमतों पर असर पड़ता है। उन्होंने इसे अमेरिका और इस्राइल की रणनीति का हिस्सा बताया।ईरान ने कहा है कि वह हमलावर देशों को पूरी तरह सजा देने की मांग करता है। ग़ालिबाफ ने कहा कि जब तक यह लक्ष्य हासिल नहीं होता, ईरानी अधिकारी अपने सुप्रीम लीडर और जनता के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। इससे साफ है कि ईरान फिलहाल अपने रुख में कोई नरमी नहीं दिखा रहा है।विदेश मंत्रालय ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य और युद्ध खत्म करने को लेकर ईरान की शर्तें पहले जैसी ही हैं। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर ईरान के अहम ढांचे पर हमला हुआ, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है। एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, तो दूसरी तरफ ईरान साफ इनकार कर रहा है। इससे साफ है कि दोनों देशों के बीच भरोसे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 2 min · National Desk

प्रयागराज में मजदूरों की मौत का जिम्मेदार कौन?: कैसे हुआ धमाका, किसका है कोल्ड स्टोरेज; दिल दहला रहीं तस्वीरें

1 of 7 प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज ब्लास्ट केस - फोटो : अमर उजाला Link Copied यूपी के प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में हुआ कोल्ड स्टोरेज हादसा कई सवाल खड़े कर गया है- आखिर इतनी बड़ी लापरवाही किसकी थी, जिसने चार मजदूरों की जान ले ली और कई को जिंदगी-मौत के बीच झूलने पर मजबूर कर दिया? यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 अमोनिया गैस की पाइप फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी। - फोटो : अमर उजाला। कैसे हुआ धमाका? प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज में अचानक जोरदार धमाका हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अमोनिया गैस टैंक फटने से पूरी इमारत पल भर में धराशायी हो गई। धमाका इतना भीषण था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। 3 of 7 कोल्ड स्टोरेज धराशायी होने के बाद बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला। मलबे में दबे मजदूर, दर्दनाक मंजर हादसे के वक्त कोल्ड स्टोरेज में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मजदूर मौजूद थे। धमाके के बाद सभी मलबे में दब गए। रेस्क्यू टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद मजदूरों को बाहर निकाला। अब तक चार मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि छह की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। मृतक सभी मजदूर बिहार के सहरसा जिले के बताए जा रहे हैं, जिनमें एक की पहचान ज्योतिष के रूप में हुई है। 4 of 7 जेसीबी से हटाया जा रहा है मलबा। - फोटो : अमर उजाला। किसका है कोल्ड स्टोरेज? यह कोल्ड स्टोरेज समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का बताया जा रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने उनके परिवार के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अब जांच का फोकस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 2 min · National Desk

Iran-US War: 'हमारी कड़ी चेतावनी के बाद पीछे हटा अमेरिका', ट्रंप के हमला टालने के फैसले पर ईरान का बड़ा दावा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ईरान के ऊर्जा प्लांट्स पर पांच दिन तक हमले रोकने के निर्देश पर तेहरान ने पहली प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को ईरानी सरकारी टेलीविजन ने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान की कड़ी चेतावनी के बाद पीछे हट गए हैं। बता दें कि, ट्रंप की तरफ से पहले दी चेतावनी की समय सीमा मंगलवार को लगभग सुबह छह बजे (भारतीय समयानुसार) पर समाप्त होनी थी। लेकिन ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्होंने इसे पांच दिन बढ़ा दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 1 min · National Desk

AIADMK-BJP Alliance: AIADMK के साथ गठबंधन तय, तमिलनाडु में 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

इस समझौते की सबसे खास बात भाजपा का बढ़ता कद है। समझौते के तहत, बीजेपी इस बार 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा अब उत्तर के साथ-साथ दक्षिण के किले को भी भेदने के लिए तैयार है।इस बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, पीएमके के कद्दावर नेता अंबुमणि रामदास और एएमएमके प्रमुख टीटीबी दिनाकरण मौजूद रहे। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बीजेपी ने इस बार अपनी रणनीति बदली है। इतनी बड़ी संख्या में सीटों का मिलना बताता है कि पार्टी अब तमिलनाडु में सिर्फ एक सहयोगी दल नहीं, बल्कि एक मुख्य खिलाड़ी की भूमिका में है।वहीं, सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत उत्तरी तमिलनाडु में मजबूत पकड़ रखने वाली पीएमके को 18 सीटें दी गई हैं। वन्नियार समुदाय के वोट बैंक को साधने के लिए पीएमके का साथ होना गठबंधन के लिए संजीवनी माना जा रहा है। इस बार एएमएमके को 11 सीटें दी गई हैं। तमिलनाडु में विधानसभा की कुल 234 सीटें हैं।पलानीस्वामी ने कहा कि यह गठबंधन डीएमके सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए बनाया गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि AIADMK और AMMK के वोट एक साथ जुड़ जाते हैं, तो डीएमके के लिए राह बेहद मुश्किल हो जाएगी। अब देखना यह है कि यह यह समझौता जमीन पर वोटों में कितना तब्दील हो पाता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 2 min · National Desk

LPG Crisis: कभी कीमतें बढ़ीं, कभी बुकिंग की समयसीमा; युद्ध के दौर में कैसे बदल रहे सिलिंडर से जुड़े नियम?

LPG Crisis: कभी कीमतें बढ़ीं, कभी बुकिंग की समयसीमा; युद्ध के दौर में कैसे बदल रहे सिलिंडर से जुड़े नियम? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में जैसे ही ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का एलान किया, भारत में एलपीजी संकट मुंह बाये खड़ा हो गया। आलम यह हो गया कि देश के अलग-अलग शहरों में वाणिज्यिक गैस आपूर्ति ठप पड़ने की शिकायतें सामने आने लगीं। इसके साथ ही घरेलू गैस सिलिंडरों की कमी की भी बातें सामने आने लगीं। इन स्थितियों के बीच केंद्र सरकार ने लगातार संकट का प्रबंधन करने के लिए कुछ नियमों में बदलाव किए हैं। आइये जानते हैं कि सरकार ने 28 फरवरी के बाद से एलपीजी सप्लाई के संकट को सुलझाने के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं? ऐसे में जैसे ही ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का एलान किया, भारत में एलपीजी संकट मुंह बाये खड़ा हो गया। आलम यह हो गया कि देश के अलग-अलग शहरों में वाणिज्यिक गैस आपूर्ति ठप पड़ने की शिकायतें सामने आने लगीं। इसके साथ ही घरेलू गैस सिलिंडरों की कमी की भी बातें सामने आने लगीं। इन स्थितियों के बीच केंद्र सरकार ने लगातार संकट का प्रबंधन करने के लिए कुछ नियमों में बदलाव किए हैं। पश्चिम एशिया में 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से ही पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट शुरू हो गया। हालांकि, यह पूरी स्थिति इस महीने की शुरुआत में तब और बिगड़ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट: PM मोदी ने संसद से दुनिया को दिए बड़े संदेश, भारत के फैसले-रुख कैसे? 10 ग्राफिक्स में देखें

1 of 4 पीएम मोदी का भाषण - फोटो : Amar Ujala Link Copied पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बीत दो तीन हफ्तों में जयशंकर जी ने और हरदीप पुरी जी ने सदन को जानकारी दी है। इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर और लोगों के जीवन पर विपरीत असर हो रहा है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 4 पीएम मोदी - फोटो : Amar Ujala युद्ध प्रभावित देशों के साथ भारत के रिश्तों पर बोले पीएम एक करोड़ भारतीय खाड़ी देशों में रहते हैं और काम करते हैं। वहां समुद्र में जो वाणिज्यिक शिप चलते हैं, उनमें भारतीय क्रू मेंबर्स की संख्या काफी ज्यादा है। इन कारणों की वजह से भारत की चिंताएं अधिक हैं। यह आवश्यक है कि भारत की संसद से इस संकट को लेकर एकमत और एकजुट आवाज दुनिया में जाए। उन्होंने कहा कि युद्ध से प्रभावित देशों के साथ भारत के व्यापक व्यापारिक रिश्ते हैं। जिस क्षेत्र में युद्ध हो रहा है, वह दुनिया के दूसरे देशों के साथ हमारे व्यापार का भी एक अहम रास्ता है। खासकर कच्चे तेल और गैस की जरूरतों का बड़ा हिस्सा यही क्षेत्र पूरा करता है। हमारे लिए यह क्षेत्र एक और कारण से भी अहम है। लगभगदेशों में रहते हैं और काम करते हैं। वहां समुद्र में जो वाणिज्यिक शिप चलते हैं, उनमें भारतीय क्रू मेंबर्स की संख्या काफी ज्यादा है। इन कारणों की वजह से भारत की चिंताएं अधिक हैं। यह आवश्यक है कि भारत की संसद से इस संकट को लेकर एकमत और एकजुट आवाज दुनिया में जाए। भारतीयों की सुरक्षा का दिया आश्वासन उन्होंने कहा कि जबसे यह युद्ध शुरू हुआ है, तबसे ही प्रभावित देशों में भारतीयों को जरूरी मदद दी जा रही है। मैंने पश्चिम एशिया के ज्यादातर राष्ट्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal: बंगाल में हुमायूं कबीर के साथ ओवैसी का गठबंधन, ममता बनर्जी की टीएमसी के लिए मुश्किल हुई लड़ाई

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं हुमायूं कबीर का 182 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान हुमांयू कबीर ने आगामी विधानसभा चुनाव में 182 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हुमायूं कबीर 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान भी कर चुके हैं। हुमायूं कबीर खुद रेजीनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे। हुमायूं कबीर दो मुर्शिदाबाद जिले की दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। जिनमें रेजीनगर के अलावा नौवाला सीट शामिल है। हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का निर्माण करा रहे हैं। जिसके लिए उन्हें करोड़ों रुपये का चंदा मिलने की बात कही जा रही है। बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर वे बीते दिनों काफी चर्चा में थे और जिस तरह से उन्हें लोगों का समर्थन मिला, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी का गठबंधन सत्ताधारी टीएमसी को मुस्लिम बहुल सीटों पर खासा नुकसान पहुंचा सकता है। ममता बनर्जी की ऐसे बढ़ी चिंता पश्चिम बंगाल में मुस्लिम मतदाता 85 सीटों पर निर्णायक स्थिति में हैं। ये सीटें राज्य के पांच जिलों में फैली हैं, जिनमें मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर दिनाजपुर, बीरभूम और दक्षिण 24 परगना शामिल हैं। ये जिले मुस्लिम बहुल हैं, जहां मुर्शिदाबाद में 66 फीसदी, मालदा में 51 फीसदी, उत्तरी दिनाजपुर में 49 फीसदी, बीरभूम में 37 फीसदी और दक्षिण 24 परगना में 35 फीसदी के करीब मुस्लिम आबादी रहती है। साल 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने इन जिलों की 85 विधानसभा सीटों में से 75 पर कब्जा जमाया था। मुर्शिदाबाद जिले में 22 विधानसभा सीटें हैं और मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर का अच्छा खासा प्रभाव है। खासकर बाब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया तनाव से कच्चे तेल में उछाल: ब्रेंट क्रूड का भाव 112 डॉलर के पार, होर्मुज संकट से बाजार में चिंता

पश्चिम एशिया तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.60 फीसदी की कमजोरी के साथ 112.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता देखा गया। पश्चिम एशिया तनाव ने बढ़ाई अनिश्चितता तेल बाजार में उतार-चढ़ाव तब और बढ़ गया जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दो दिन के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने पर ईरान के पावर प्लांट्स पर संभावित हमले हो सकते हैं। सैन्य गतिविधियों से बाजार में घबराहट इसके जवाब में ईरान ने चेताया कि अगर उसके ठिकानों पर हमला हुआ तो वह इस अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद कर सकता है और ऊर्जा, आईटी तथा जल आपूर्ति ढांचे को निशाना बना सकता है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका पश्चिम एशिया में हजारों अतिरिक्त मरीन और नौसैनिक भेज रहा है। इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है, जिसका असर वैश्विक वित्तीय बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। गोल्डमैन सैक्स ने बढ़ाया अनुमान वैश्विक तेल बाजार में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच अमेरिकी निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स ने 2026 के लिए कच्चे तेल की कीमतों का अनुमान तेजी से बढ़ा दिया है। बैंक ने चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति बाधित होने से यह वैश्विक क्रूड बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा सप्लाई शॉक बन सकता है।गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, 2026 में ब्रेंट क्रूड की औसत कीमत अब 85 डॉलर प्रति बैरल रहने का अनुमान है, जो पहले के 77 डॉलर के अनुमान से करीब 10% अधिक है। वहीं, WTI (वेस्ट टेक्सास इंटरमी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 2 min · National Desk

मथुरा बवाल: तमंचे से चलाई थी गोलियां, रबड़ की गोली से नाबालिग की आंख जख्मी; हाईवे से मिले सबूतों से बड़ा खुलासा

1 of 17 mathura violence - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स इसके अलावा पुलिस के रबर बुलेट गन वगैरह भी बलवे में टूट गए। पलिस को हाईवे से ईंट पत्थर, डंडे और तमंचों से चलाई गोलियों के खोखे भी मिले हैं। इस दौरान पुलिस ने 40 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े तो 32 रबर बुलेट भी चलाई गईं। मथुरा के छाता में हुए बवाल में पुलिस-प्रशासन की आठ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई, पुलिस ने हाईवे से रविवार को बवाल के साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से तमंचे से चली गोलियों के खोखे, मैगजीन, टीयर गैस सेल आदि बरामद किए। पुलिस ने 15 बाइक भी बरामद कीं। जो गाड़ियां टूटीं उनमें एडीएम प्रशासन, एसडीएम मथुरा, पुलिस की दो गाड़ी, एसपीआरए अलीगढ़ की गाड़ी, सीओ छाता की गाड़ी सहित आठ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 17 मथुरा में बवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी रबड़ की गोली से नाबालिग की आंख जख्मी फरसा वाले बाबा की मौत के बाद उपजे जनाक्रोश ने रविवार को छाता में हिंसक रूप ले लिया। उपद्रवियों और पुलिस के बीच हुई तीखी झड़प के बाद अब स्थानीय आम जनमानस दहशत और दर्द में है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग की जद में आकर निर्दोष राहगीर और स्थानीय निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 3 of 17 बवाल से हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी सबसे हृदयविदारक घटना एक नाबालिग किशोर के साथ घटी। पुलिस द्वारा चलाई रबड़ की गोली आंख में लग गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाबालिग के परिजन ने केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह न्याय की गुहार लगाई है। 4 of 17 जाम के चलते लोग हुए परेशान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 2 min · National Desk