दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को बम धमकी वाला ईमेल मिला है। ईमेल में विधानसभा भवन और विधानसभा दिल्ली मेट्रो स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के मुताबिक, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू को भी धमकी मिली है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को भी धमकी दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को भी धमकी मिली है। मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस समेत तमाम एजेंसियां अलर्ट हो गईं। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। बताया जा रहा है कि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें