यह हादसा स्थानीय समयानुसार रविवार रात करीब 11:46 बजे हुआ। 70 से ज्यादा यात्रियों को लेकर एयर कनाडा का विमान मॉन्ट्रियल से ला गार्डिया एयरपोर्ट पर उतर रहा था। इसी दौरान एक फायर ट्रक टैक्सीवे पार कर रहा था। यह फायर ट्रक किसी अन्य विमान में आई गंध की सूचना पर जांच के लिए भेजा गया था।एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने फायर ट्रक को रुकने का निर्देश दिया था, लेकिन यह निर्देश स्पष्ट रूप से नहीं पहुंचा या उसका पालन नहीं हुआ। इसके तुरंत बाद विमान और फायर ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। घटना के बाद एयरपोर्ट संचार पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को यह कहते हुए सुना गया कि हम पहले एक आपात स्थिति से निपट रहे थे। मैंने गलती कर दी। यह घटना एयर ट्रैफिक कंट्रोल के समन्वय में गंभीर चूक की ओर इशारा करती है।विमान में सवार लगभग 40 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को चोटें आईं, जिनमें से कुछ गंभीर थीं। फायर ट्रक में सवार दो लोग भी घायल हुए। अधिकांश घायलों को सोमवार सुबह तक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। टक्कर के कारण विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे तार और मलबा लटकते दिखाई दिए। घटनास्थल की तस्वीरों में फायर ट्रक एक तरफ पलटा हुआ नजर आया, जिसका पिछला हिस्सा सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त था।इस दुर्घटना के कारण ला गार्डिया एयरपोर्ट को कम से कम सोमवार दोपहर तक बंद कर दिया गया। यह पहले से ही सरकारी शटडाउन के कारण हवाई अड्डों पर चल रही अव्यवस्था के बीच एक बड़ी समस्या बन गया। दोपहर तक ला गार्डिया में 600 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं।यात्री रेबेका लिकोरी ने बताया कि उतरते समय विमान में झटके महसूस हुए और फिर एक तेज धमाका हुआ। उन्होंने कहा, “सभी अपनी सीटों से उछल गए। लोगों के सिर टकराए, खून बहन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Air Canada Plane Crash: ट्रैफिक कंट्रोलर बोला- मैंने गलती कर दी; न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर बड़ी विमान दुर्घटना
यह हादसा स्थानीय समयानुसार रविवार रात करीब 11:46 बजे हुआ। 70 से ज्यादा यात्रियों को लेकर एयर कनाडा का विमान मॉन्ट्रियल से ला गार्डिया एयरपोर्ट पर उतर रहा था। इसी दौरान एक फायर ट्रक टैक्सीवे पार कर रहा था। यह फायर ट्रक किसी अन्य विमान में आई गंध की सूचना पर जांच के लिए भेजा गया था।एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने फायर ट्रक को रुकने का निर्देश दिया था, लेकिन यह निर्देश स्पष्ट रूप से नहीं पहुंचा या उसका पालन नहीं हुआ। इसके तुरंत बाद विमान और फायर ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। घटना के बाद एयरपोर्ट संचार पर ए