Top News: पाकिस्तान में आज अमेरिका-ईरान वार्ता, सुरक्षित धरती पर पहुंचा नासा का आर्टेमिस 2 मिशन; सुर्खियां

1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… दुनिया की नजरें इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता पर टिकी हैं, जहां 11 साल बाद अमेरिका और ईरान के बीच सीधे संवाद की संभावना बनी है, लेकिन तनाव और अविश्वास अब भी गहरा है। इसी बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि समझौता न होने पर सैन्य कार्रवाई हो सकती है, जबकि ईरान ने भी अपने रुख में शर्तें रखी हैं। पश्चिम एशिया में जारी तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण और इस्राइल-हिजबुल्ला संघर्ष के बीच हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। उधर, भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा साझेदारी को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें परमाणु ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की बात सामने आई। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग और संपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया। दूसरी ओर, अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है, जहां नासा का आर्टेमिस-2 मिशन सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आया। वृंदावन हादसे में मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया गया है और राहत-बचाव कार्य जारी है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने रूस में फंसे भारतीयों के मामले में केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े 25 लाख की लूट की घटना सामने आई है। वहीं, खेल जगत में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को हराया। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 11 पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होनी है अमेरिका और इस्राइल की वार्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक Islamabad Talks: सुलह की असंभव-सी लगती मेज पर आज अमेरिका-ईरान आमने-सामने, 11 साल बाद सीधी ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान को 24 घंटे की मोहलत: ट्रंप की धमकी- समझौता नहीं हुआ तो अपने सबसे घातक हथियारों से करेंगे हमला

यह वीडियो/ हटाएं इंटरव्यू में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा? ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट को एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने कहा, हमने एक नई शुरुआत की है। हम जहाजों को सबसे अच्छे गोला-बारूद, बेहतरीन हथियारों से लैस कर रहे हैं- अब तक के सबसे बेहतरीन हथियार, यहां तक कि पहले से भी बेहतर और हमने उन्हें पहले भी तबाह किया है। उन्होंने आगे कहा, अगर हमारे पास कोई समझौता नहीं होता है, तो हम उनका इस्तेमाल करेंगे और हम उनका प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करेंगे। ट्रुथ सोशल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या कहा? इसके अलावा, ट्रंप ने अपने प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर भी एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा, ईरानियों के पास कोई कार्ड (बढ़त या ताकत) नहीं है और वे केवल अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों के जरिये दुनिया से जबरन वसूली कर सकते हैं। आज वे सिर्फ इसलिए जिंदा हैं, ताकि बातचीत कर सकें। बातचीत को लेकर जेडी वेंस ‘सकारात्मक’ ट्रंप के ये बयान उस समय आए, जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान दौरे पर रवाना हुए, जहां उनकी ईरान से जुड़ी उच्च स्तरीय वार्ता होने वाली है। रवाना होने से पहले वेंस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान के साथ बातचीत सकारात्मक होगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा, अगर ईरान अमेरिका को गुमराह करने की कोशिश करेगा, तो वार्ता दल स्वीकार नहीं करेगा और सख्त रुख अपनाएगा। ईरानी संसद के अध्यक्ष ने दी चेतावनी उधर, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर घलिबाफ ने भी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि दो शर्तें पूरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लेबनान में लेबनान और ईरानी संपत्तियों की रिहाई अभी तक तय नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ये दोनों बातें ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान को 24 घंटे की मोहलत: ट्रंप की धमकी- समझौता नहीं हुआ तो फिर करेंगे हमला, अमेरिकी सेना की अगली रणनीति क्या?

यह वीडियो/ हटाएं इंटरव्यू में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा? ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट को एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने कहा, हमने एक नई शुरुआत की है। हम जहाजों को सबसे अच्छे गोला-बारूद, बेहतरीन हथियारों से लैस कर रहे हैं- अब तक के सबसे बेहतरीन हथियार, यहां तक कि पहले से भी बेहतर और हमने उन्हें पहले भी तबाह किया है। उन्होंने आगे कहा, अगर हमारे पास कोई समझौता नहीं होता है, तो हम उनका इस्तेमाल करेंगे और हम उनका प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करेंगे। ट्रुथ सोशल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या कहा? इसके अलावा, ट्रंप ने अपने प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर भी एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा, ईरानियों के पास कोई कार्ड (बढ़त या ताकत) नहीं है और वे केवल अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों के जरिये दुनिया से जबरन वसूली कर सकते हैं। आज वे सिर्फ इसलिए जिंदा हैं, ताकि बातचीत कर सकें। बातचीत को लेकर जेडी वेंस ‘सकारात्मक’ ट्रंप के ये बयान उस समय आए, जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान दौरे पर रवाना हुए, जहां उनकी ईरान से जुड़ी उच्च स्तरीय वार्ता होने वाली है। रवाना होने से पहले वेंस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान के साथ बातचीत सकारात्मक होगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा, अगर ईरान अमेरिका को गुमराह करने की कोशिश करेगा, तो वार्ता दल स्वीकार नहीं करेगा और सख्त रुख अपनाएगा। ईरानी संसद के अध्यक्ष ने दी चेतावनी उधर, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर घलिबाफ ने भी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि दो शर्तें पूरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लेबनान में लेबनान और ईरानी संपत्तियों की रिहाई अभी तक तय नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ये दोनों बातें ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

वृंदावन हादसा: प्रधानमंत्री आपदा कोष से मृतकों के परिजन को दो लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा, खोज अभियान जारी

प्रधानमंत्री आपदा कोष से वृंदावन में हुए मोटरबोट हादसे में मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। हादसे में लापता लोगों की तलाश में अभियान जारी है। पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। #WATCH | Mathura, UP | Agra Divisional Commissioner Nagendra Pratap says, “Rescue operations are underway… 10 people died in the incident and post mortem of the dead bodies is being done before being sent to their respective homes… The injured are being treated in… https://t.co/2J9ibMATUh pic.twitter.com/Pn9PNWXMr4 — ANI (@ANI) April 10, 2026 #WATCH | Mathura | UP Minister Lakshmi Narayan Chaudhary says, “It is an unfortunate incident… Pilgrims from Haryana and Punjab drowned after a sudden storm capsized in the River Yamuna. 21 people have been rescued safely and are being given free treatment. 10 dead bodies,… https://t.co/2J9ibMATUh pic.twitter.com/CZL55H7pRs — ANI (@ANI) April 10, 2026 देर रात आगरा के डिविजनल कमिश्नर नागेंद्र प्रताप ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है और शवों को उनके घरों पर भेजने से पहले उनका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। घायलों का इलाज वृंदावन में चल रहा है। बताया जा रहा है कि 5 लोग लापता हैं।मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हरियाणा और पंजाब से आए तीर्थयात्री यमुना नदी में अचानक आए तूफान के कारण नाव पलटने से डूब गए। 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और उन्हें मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। 10 शव बरामद हुए हैं, जिनमें 5 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप की नई धमकी: कहा- ईरान बातचीत के कारण जिंदा; PAK में वार्ता से पहले 'दुनिया का सबसे ताकतवर रीसेट' भी लिखा

इतना ही नहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान इस समय बहुत बड़ी मुश्किल में है और उसकी असली ताकत युद्ध के मैदान से ज्यादा मीडिया और अपनी बातों को घुमाकर पेश करने में दिख रही है। उनके पास अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्तों होर्मुज को रोककर दुनिया पर दबाव बनाने के अलावा कोई बड़ा रास्ता नहीं बचा है। सच्चाई यह है कि उनकी आर्थिक और सैन्य हालत इतनी खराब हो चुकी है कि अब अपनी जान बचाने और देश चलाने के लिए उनके पास समझौते की मेज पर आने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।ट्रंप का यह ‘रीसेट’ केवल एक युद्धविराम नहीं है, बल्कि यह ईरान के साथ संबंधों को पूरी तरह से नए सिरे से शुरू करने की कोशिश है। ईरान के साथ सीजफायर होने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका पहले ही अपने कई सैन्य लक्ष्य हासिल कर चुका है। अब ईरान के साथ दीर्घकालिक शांति समझौते की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा था कि ईरान की तरफ से 10 बिंदुओं का एक प्रस्ताव मिला है, जिसे बातचीत के आधार के रूप में देखा जा रहा है। ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका और ईरान के बीच पुराने विवादों के अधिकतर मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। अब इन दो हफ्तों में समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश की जाएगी।ट्रंप का यह ‘रीसेट’ केवल एक युद्धविराम नहीं है, बल्कि यह ईरान के साथ संबंधों को पूरी तरह से नए सिरे से शुरू करने की कोशिश है। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के विशेष अनुरोध पर ईरान पर होने वाले ‘विनाशकारी हमले’ को टाल दिया है।ट्रंप ने कहा था कि अगर यह मध्यस्थता सफल नहीं होती, तो शायद ‘एक पूरी सभ्यता का नामोनिशान मिट जाता’, लेकिन अब, पाकिस्तान की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट: बलोच नेता ने इस्राइली पीएम नेतन्याहू को लिखी चिट्ठी, पाकिस्तान की मध्यस्थता को बताया ढोंग

मीर यार बलोच ने अपने पत्र में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के हालिया बयानों का जिक्र किया है। बता दें कि ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर इस्राइल को ‘मानवता पर अभिशाप’ कहा था। हालांकि, शनिवार को इस्लामाबाद में होने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से ठीक पहले उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। इसी को लेकर बलोच नेता का कहना है कि यह केवल एक दिखावा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि ऐसी भाषा केवल भड़काऊ नहीं है, बल्कि यह पाकिस्तान प्रायोजित उग्रवाद और क्षेत्रीय अस्थिरता का प्रमाण है।बलोच नेता ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान का शांति दूत बनना एक ढोंग है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान का असली मकसद शांति नहीं, बल्कि क्षेत्र में आतंकवाद फैलाना है। उन्होंने पाकिस्तान वाले पंजाब में हमास के समर्थन में आयोजित रैलियों का उदाहरण देते हुए कहा कि पाकिस्तान आज हमास, हिजबुल्ला और आईएसआईएस जैसे समूहों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह बन चुका है। मीर ने दावा किया है कि जब तक इस ‘आतंकवादी केंद्र’ को खत्म नहीं किया जाता, तब तक क्षेत्र में स्थायी शांति संभव नहीं है।बलोच नेताओं के साथ-साथ सिंधी राष्ट्रवादी संगठन ‘जीए सिंध मुत्तहिदा महाज’ (जेएसएमएम) के अध्यक्ष शफी बुरफत ने भी पाकिस्तान की आलोचना की है। बुरफत ने पाकिस्तान की मध्यस्थता की तुलना ‘भेड़िये को मेमनों की रखवाली सौंपने’ से की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत इस क्षेत्र की एक महाशक्ति है। भारत को दरकिनार कर पश्चिम एशिया या ईरान के साथ किया गया कोई भी राजनीतिक या रणनीतिक समझौता अधूरा और अवैध माना जाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जैसे देश को शांति वार्ता की मेजबानी देना वैश्विक सुरक्षा के लिए एक ‘दुखद और चिंत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

Gold Silver Price: पश्चिम एशिया के नाजुक हालात के बीच सोने-चांदी में जोरदार तेजी, जानिए सर्राफा बाजार का हाल

पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित युद्धविराम की खबरों का सीधा असर सर्राफा बाजार पर दिख रहा है। कमजोर होते अमेरिकी डॉलर और कूटनीतिक स्तर पर बन रही उम्मीदों के चलते शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया, जबकि सोना भी मजबूत होकर 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है। घरेलू सर्राफा बाजार के मजबूत आंकड़े ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को चांदी की कीमत 3,800 रुपये या 1.6 प्रतिशत की छलांग लगाकर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई, जिससे गुरुवार की गिरावट (2,43,200 रुपये प्रति किलोग्राम) की पूरी तरह भरपाई हो गई। इसी तरह, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 400 रुपये बढ़कर 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 1,54,900 रुपये के स्तर पर थी। वैश्विक बाजार और अर्थव्यवस्था पर प्रभाव इस तेजी ने कीमती धातुओं के लिए एक बेहद मजबूत सप्ताह का समापन किया है। पूरे कारोबारी हफ्ते के दौरान चांदी की कीमत में 10,000 रुपये (4.2 प्रतिशत) और सोने में 3,800 रुपये (2.51 प्रतिशत) की शानदार साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का रुख कायम है, जहां हाजिर सोना 11.52 डॉलर या 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,777.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी लगभग 1 प्रतिशत बढ़कर 75.91 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी के अनुसार, अमेरिका-ईरान युद्धविराम के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जिसने अर्थव्यवस्था में फिर से मुद्रास्फी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

Amit Shah In West Bengal: बंगाल में शाह की हुंकार, कहा- भाजपा की सरकार बनना तय; खड़गपुर में हुआ BJP का रोड शो

शाह ने सीएम ममता को आड़े हाथ लिया और कहा, ‘उन्होंने हमारे युवाओं को बेरोजगार किया, लाठियां भांजी, बहनों पर अत्याचार किया, किसानों को परेशान किया और अब वो अपनी कटमनी और सिंडिकेट से पूरे बंगाल को परेशान कर रही हैं। अब आपको इस कटमनी और सिंडिकेट से मुक्ति पानी है, घुसपैठिया मुक्त बंगाल बनाना है। भाजपा चाहती है कि बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त कर दें, लेकिन ममता बनर्जी इन्हें संभालकर रखना चाहती हैं। ममता दीदी, जितना जोर लगाना है, लगा दो, हम एक एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर बंगाल से बाहर निकालेंगे।‘शाह ने आरोप लगाया कि राज्य में घुसपैठिये युवाओं की नौकरियां छीन रहे हैं और गरीबों का हक खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार इन घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। शाह ने चेतावनी दी कि चुनाव के बाद भाजपा सरकार बनते ही एक-एक घुसपैठिये को बाहर किया जाएगा।अमित शाह ने अपने भाषण में बार-बार घुसपैठ का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि घुसपैठिये न सिर्फ रोजगार छीन रहे हैं बल्कि राज्य में गुंडागर्दी भी फैला रहे हैं। शाह ने ममता सरकार पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर इस समस्या को खत्म नहीं करना चाहती। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने पर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।शाह ने कहा कि बंगाल में हर जगह सिंडिकेट का कब्जा है। चाहे सीमेंट खरीदना हो या बालू, हर जगह लोगों को परेशान किया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कमल के फूल का बटन दबाकर इस सिंडिकेट राज को खत्म करें। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा सरकार बनने के बाद गुंडागर्दी करने वालों को जेल भेजा जाएगा।शाह ने युवाओं की बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बताते हुए वादा किया कि भाजपा सरकार बनने पर हर बेरोजगार को हर महीने 3 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

Mathura Boat Accident: हादसे से ठीक पहले का Video, सारे कर रहे थे राधे-राधे का जाप; एक गलती पड़ी सब पर भारी

1 of 7 मथुरा हादसे से पहले का वीडियो - फोटो : अमर उजाला Link Copied यूपी के मथुरा स्थित वृदांवन में शुक्रवार दोपहर पैंटून पुल से टकराकर एक नाव पलट गई। इस पर करीब 25 से 30 श्रद्धालु सवार थे। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। ये सभी श्रृंगार घाट से नाव में बैठे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार शुरू हो गई। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 नाव पर सवार श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला जप रहे थे राधे-राधे, नहीं पहना था किसी ने लाइफ जैकेट अब इस हादसे से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सारे श्रद्धालु आस्था की लहरों पर सवार दिखाई दे रहे हैं। ये सभी राधे-राधे का जाप और ताली बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में एक खास बात जो गौर करने वाली है वो ये किसी भी श्रद्धालु में लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। इसका मतलब नाविक ने लापरवाही बरती। 3 of 7 मथुरा हादसा- सर्च ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला पांच का नहीं चला अब तक पता इस पूरे हादसे में गोताखोरों ने 15 को बचा लिया, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सेना और पीएसी के गोताखोर बचाव अभियान में जुए गए। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ को बुलाया गया है। शाम तक पांच से छह श्रद्धालुओं का पता नहीं चल पाया था जिनकी तलाश यमुना में की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। 4 of 7 मथुरा हादसा- सर्च ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला 12 घायल और 10 की मौत डीआईजी शैलेश पांडे ने बताया है कि 10 लोगों की मौत, 12 घायल और पांच लोग अभी लापता हैं। जिनकी तलाश जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बचाव दल जल्द ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

'जन नायकन' के लीक होने पर समर्थन में उतरे चिरंजीवी समेत कई दिग्गज, मेकर्स ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

1 of 7 जन नायकन ऑनलाइन लीक विवाद - फोटो : सोशल मीडिया Link Copied राजनीति में प्रवेश करने से पहले थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ रोक के चलते अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है। लेकिन अब रिलीज से पहले ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक हो गई है। इसके बाद मेकर्स ने इस पर नाराजगी जताई है। फिल्म के ऑनलाइन लीक होने के बाद अब पूरी इंडस्ट्री मेकर्स के सपोर्ट में उतर आई है और फिल्म के ऑनलाइन लीक होने पर निराशा जता रही है। इसी क्रम में अब मेगास्टार चिरंजीवी ने भी लीक पर निराशा जताते हुए फिल्म व मेकर्स का सपोर्ट किया है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया पायरेसी को खत्म करो, सिनेमा बचाओ चिरंजीवी ने अपने एक्स हैंडल पर ‘जन नायकन’ के लीक होने पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने लिखा, ‘जन नायकन का दुर्भाग्यपूर्ण लीक होना मुझे बहुत चिंतित करता है। सिनेमा विश्वास, मेहनत और कई लोगों के सामूहिक सपनों पर आधारित है। ऐसी घटनाएं हम सभी फिल्म निर्माताओं को प्रभावित करती हैं और हमें याद दिलाती हैं कि हमारे क्रिएटिव काम की रक्षा करना कितना महत्वपूर्ण है। फिल्म की टीम के साथ मेरी संवेदनाएं और समर्थन हैं। आइए हम सभी सिनेमा का सम्मान और संरक्षण करने की जिम्मेदारी लें। पायरेसी को खत्म करो। सिनेमा बचाओ।’ The unfortunate leak of #Jananayagan is something that deeply concerns me. Cinema is built on trust, effort, and the collective dreams of many. Such incidents affect all of us in the industry and remind us how crucial it is to protect our creative work. We stand one with KVN… — Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) April 10, 2026 3 of 7 शिव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk