1 of 7 मथुरा हादसे से पहले का वीडियो - फोटो : अमर उजाला Link Copied यूपी के मथुरा स्थित वृदांवन में शुक्रवार दोपहर पैंटून पुल से टकराकर एक नाव पलट गई। इस पर करीब 25 से 30 श्रद्धालु सवार थे। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। ये सभी श्रृंगार घाट से नाव में बैठे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार शुरू हो गई। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 नाव पर सवार श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला जप रहे थे राधे-राधे, नहीं पहना था किसी ने लाइफ जैकेट अब इस हादसे से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सारे श्रद्धालु आस्था की लहरों पर सवार दिखाई दे रहे हैं। ये सभी राधे-राधे का जाप और ताली बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में एक खास बात जो गौर करने वाली है वो ये किसी भी श्रद्धालु में लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। इसका मतलब नाविक ने लापरवाही बरती। 3 of 7 मथुरा हादसा- सर्च ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला पांच का नहीं चला अब तक पता इस पूरे हादसे में गोताखोरों ने 15 को बचा लिया, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सेना और पीएसी के गोताखोर बचाव अभियान में जुए गए। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ को बुलाया गया है। शाम तक पांच से छह श्रद्धालुओं का पता नहीं चल पाया था जिनकी तलाश यमुना में की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। 4 of 7 मथुरा हादसा- सर्च ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला 12 घायल और 10 की मौत डीआईजी शैलेश पांडे ने बताया है कि 10 लोगों की मौत, 12 घायल और पांच लोग अभी लापता हैं। जिनकी तलाश जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बचाव दल जल्द ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें