मीर यार बलोच ने अपने पत्र में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के हालिया बयानों का जिक्र किया है। बता दें कि ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर इस्राइल को ‘मानवता पर अभिशाप’ कहा था। हालांकि, शनिवार को इस्लामाबाद में होने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से ठीक पहले उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। इसी को लेकर बलोच नेता का कहना है कि यह केवल एक दिखावा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि ऐसी भाषा केवल भड़काऊ नहीं है, बल्कि यह पाकिस्तान प्रायोजित उग्रवाद और क्षेत्रीय अस्थिरता का प्रमाण है।बलोच नेता ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान का शांति दूत बनना एक ढोंग है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान का असली मकसद शांति नहीं, बल्कि क्षेत्र में आतंकवाद फैलाना है। उन्होंने पाकिस्तान वाले पंजाब में हमास के समर्थन में आयोजित रैलियों का उदाहरण देते हुए कहा कि पाकिस्तान आज हमास, हिजबुल्ला और आईएसआईएस जैसे समूहों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह बन चुका है। मीर ने दावा किया है कि जब तक इस ‘आतंकवादी केंद्र’ को खत्म नहीं किया जाता, तब तक क्षेत्र में स्थायी शांति संभव नहीं है।बलोच नेताओं के साथ-साथ सिंधी राष्ट्रवादी संगठन ‘जीए सिंध मुत्तहिदा महाज’ (जेएसएमएम) के अध्यक्ष शफी बुरफत ने भी पाकिस्तान की आलोचना की है। बुरफत ने पाकिस्तान की मध्यस्थता की तुलना ‘भेड़िये को मेमनों की रखवाली सौंपने’ से की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत इस क्षेत्र की एक महाशक्ति है। भारत को दरकिनार कर पश्चिम एशिया या ईरान के साथ किया गया कोई भी राजनीतिक या रणनीतिक समझौता अधूरा और अवैध माना जाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जैसे देश को शांति वार्ता की मेजबानी देना वैश्विक सुरक्षा के लिए एक ‘दुखद और चिंत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
पश्चिम एशिया संकट: बलोच नेता ने इस्राइली पीएम नेतन्याहू को लिखी चिट्ठी, पाकिस्तान की मध्यस्थता को बताया ढोंग
मीर यार बलोच ने अपने पत्र में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के हालिया बयानों का जिक्र किया है। बता दें कि ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर इस्राइल को 'मानवता पर अभिशाप' कहा था। हालांकि, शनिवार को इस्लामाबाद में होने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से ठीक पहले उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। इसी को लेकर बलोच नेता का कहना है कि यह केवल एक दिखावा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि ऐसी भाषा केवल भड़काऊ नहीं है, बल्कि यह पाकिस्तान प्रायोजित उग्रवाद और क्षेत्रीय अस्थिरता का प्रमाण है।बलोच नेता ने आर