शाह ने सीएम ममता को आड़े हाथ लिया और कहा, ‘उन्होंने हमारे युवाओं को बेरोजगार किया, लाठियां भांजी, बहनों पर अत्याचार किया, किसानों को परेशान किया और अब वो अपनी कटमनी और सिंडिकेट से पूरे बंगाल को परेशान कर रही हैं। अब आपको इस कटमनी और सिंडिकेट से मुक्ति पानी है, घुसपैठिया मुक्त बंगाल बनाना है। भाजपा चाहती है कि बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त कर दें, लेकिन ममता बनर्जी इन्हें संभालकर रखना चाहती हैं। ममता दीदी, जितना जोर लगाना है, लगा दो, हम एक एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर बंगाल से बाहर निकालेंगे।‘शाह ने आरोप लगाया कि राज्य में घुसपैठिये युवाओं की नौकरियां छीन रहे हैं और गरीबों का हक खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार इन घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। शाह ने चेतावनी दी कि चुनाव के बाद भाजपा सरकार बनते ही एक-एक घुसपैठिये को बाहर किया जाएगा।अमित शाह ने अपने भाषण में बार-बार घुसपैठ का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि घुसपैठिये न सिर्फ रोजगार छीन रहे हैं बल्कि राज्य में गुंडागर्दी भी फैला रहे हैं। शाह ने ममता सरकार पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर इस समस्या को खत्म नहीं करना चाहती। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने पर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।शाह ने कहा कि बंगाल में हर जगह सिंडिकेट का कब्जा है। चाहे सीमेंट खरीदना हो या बालू, हर जगह लोगों को परेशान किया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कमल के फूल का बटन दबाकर इस सिंडिकेट राज को खत्म करें। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा सरकार बनने के बाद गुंडागर्दी करने वालों को जेल भेजा जाएगा।शाह ने युवाओं की बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बताते हुए वादा किया कि भाजपा सरकार बनने पर हर बेरोजगार को हर महीने 3 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें