1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… दुनिया की नजरें इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता पर टिकी हैं, जहां 11 साल बाद अमेरिका और ईरान के बीच सीधे संवाद की संभावना बनी है, लेकिन तनाव और अविश्वास अब भी गहरा है। इसी बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि समझौता न होने पर सैन्य कार्रवाई हो सकती है, जबकि ईरान ने भी अपने रुख में शर्तें रखी हैं। पश्चिम एशिया में जारी तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण और इस्राइल-हिजबुल्ला संघर्ष के बीच हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। उधर, भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा साझेदारी को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें परमाणु ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की बात सामने आई। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग और संपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया। दूसरी ओर, अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है, जहां नासा का आर्टेमिस-2 मिशन सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आया। वृंदावन हादसे में मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया गया है और राहत-बचाव कार्य जारी है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने रूस में फंसे भारतीयों के मामले में केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े 25 लाख की लूट की घटना सामने आई है। वहीं, खेल जगत में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को हराया। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 11 पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होनी है अमेरिका और इस्राइल की वार्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक Islamabad Talks: सुलह की असंभव-सी लगती मेज पर आज अमेरिका-ईरान आमने-सामने, 11 साल बाद सीधी ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें