US-Iran Talk: जेडी वेंस क्यों कर रहे ईरान से बातचीत का नेतृत्व, ट्रंप के दामाद-दोस्त कैसे पहुंचे पिछली सीट पर?

US-Iran Talk: जेडी वेंस क्यों कर रहे ईरान से बातचीत का नेतृत्व, ट्रंप के दामाद-दोस्त कैसे पहुंचे पिछली सीट पर? यह वीडियो/ हटाएं इस बीच यह चर्चाएं हैं कि आखिर क्यों अमेरिका ने पिछली बार की तरह डोनाल्ड ट्रंप के दामाद- जैरेड कुशनर और उनके दोस्त- स्टीव विटकॉफ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल को ईरान से बातचीत के लिए नहीं भेजा? क्यों जेडी वेंस इस बार पाकिस्तान में ईरान से बात करने के लिए पहुंचे हैं? ईरान के लिए वेंस का पहुंचना क्या मायने रखता है? खुद जेडी वेंस के राजनीतिक करियर के लिए यह बातचीत कितनी अहम है? आइये जानते हैं… अमेरिका और ईरान के बीच करीब 40 दिन तक चला संघर्ष फिलहाल रुक गया है। पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये की तरफ से संदेशवाहक की भूमिका निभाए जाने की वजह से अमेरिका-ईरान दोनों ने ही कुछ समय के लिए युद्ध विराम पर सहमति जता दी। हालांकि, लेबनान पर इस्राइल के लगातार जारी हमलों से इस संघर्ष विराम के टूटने की भी आशंका जारी रही। इस बीच शनिवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिनमंडल पाकिस्तान पहुंचा। वेंस यहां ईरान के प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चाओं में शामिल होंगे, जिसमें युद्ध विराम को पूर्ण शांति की तरफ बढ़ाने पर बातचीत होगी। क्यों इस बार ट्रंप के दामाद और दोस्त ईरान से बातचीत का नेतृत्व नहीं कर रहे? ट्रंप के दामाद- जैरेड कुशनर और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

'लेफ्ट की कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी': मुर्शिदाबाद में बरसे पीएम मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

पीएम मोदी ने कहा कि जो गुंडे और सिंडिकेट पहले वामपंथी दल सीपीआईएम के लिए काम करते थे, वे अब टीएमसी का हिस्सा बन चुके हैं। पीएम ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार, ‘कट मनी’ और कमीशनखोरी का जो खेल लेफ्ट ने शुरू किया था, टीएमसी ने उसे और खतरनाक बना दिया है। हथियारों की तस्करी, ड्रग्स और मवेशी तस्करी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल में टीएमसी मां, माटी, मानुष का नारा लगाकर सत्ता में आई थी। लेकिन अब बंगाल में घुसपैठियों द्वारा, घुसपैठियों के वोट से, घुसपैठियों की सरकार बनाना चाहती है। बंगाल अब तुष्टीकरण और वोटबैंक के खेल को और बर्दाश्त नहीं करेगा। हम पश्चिम बंगाल में बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देंगे।पीएम मोदी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने और तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म करने का वादा किया है। उन्होंने विशेष रूप से मतुआ और नामशूद्र समुदायों को संबोधित करते हुए कहा कि आप किसी टीएमसी नेता की दया पर यहां नहीं हैं, आपको भारत का संविधान सुरक्षा देता है। यह मोदी की गारंटी है कि भाजपा सरकार बनते ही सीएए के तहत नागरिकता देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।मुर्शिदाबाद के प्रसिद्ध सिल्क उद्योग पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी की अनदेखी के कारण यहां के किसानों का भविष्य बर्बाद हो गया है। टीएमसी बंगाल के मूल निवासियों को अल्पसंख्यक बनाने पर तुली है, जिसे भाजपा कभी सफल नहीं होने देगी। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जारी किया गया भाजपा का चुनावी घोषणापत्र, पश्चिम बंगाल में टीएमसी के ‘महाजंगलराज’ को खत्म करने का एक रोडमैप ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

Congress: अमेरिका-ईरान वार्ता में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर कांग्रेस का सवाल, सरकार की कूटनीति पर उठाए निशान

पश्चिम एशिया में शांति बहाली की उम्मीदों के बीच कांग्रेस ने भारत सरकार की कूटनीतिक विफलताओं पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने विशेष रूप से इस बात पर चिंता व्यक्त की है कि कैसे पाकिस्तान, जिसे अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा अलग-थलग करने के प्रयास किए गए थे, अब अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि यह स्थिति ‘स्वयं-घोषित विश्वगुरु की हग्लमसी’ पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि यह समझा जाना चाहिए कि पाकिस्तान ने पहलगाम जैसे कायराना आतंकी हमले में अपनी भूमिका के बावजूद और भारत द्वारा उसे अलग-थलग करने के लिए की गई कूटनीतिक पहलों के बावजूद यह नई भूमिका कैसे हासिल कर ली। कांग्रेस ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान को अलग-थलग करने में डॉ. मनमोहन सिंह सरकार की सफलता का भी उल्लेख किया और इसे एक विशेष रूप से विनाशकारी विफलता बताया।कांग्रेस नेता ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि अमेरिका-ईरान की बैठक आज इस्लामाबाद में शुरू हो रही है और पूरा विश्व, जिसमें भारत भी शामिल है, उम्मीद कर रहा है कि यह दोनों देशों के बीच एक स्थायी शांति प्रक्रिया की शुरुआत होगी, जो इस्राइल की अपने पड़ोस में निरंतर आक्रामकता से पटरी से न उतरे। उन्होंने आगे सवाल उठाया ‘लेकिन स्वयं-घोषित विश्वगुरु की हग्लमसी के सार और शैली पर गंभीर सवाल उठते हैं- पाकिस्तान ने अप्रैल 2025 के कायराना पहलगाम आतंकी हमले में अपनी भूमिका और हमलों के बाद उसे अलग-थलग करने के लिए भारत द्वारा की गई कूटनीतिक संलग्नता के बावजूद अपने लिए एक नई भूमिका कैसे बन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

LPG Gas Booking: बुकिंग के बाद भी हो रही है दिक्कत? सरकार ने बताया अब कितने दिन में मिल रहा है गैस सिलिंडर

बुक करने के कितने दिन बाद गैस सिलिंडर मिल जाएगा? - फोटो : Amar Ujala Gas Cylinder Booking Rules In India: एलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर लोग परेशान नजर आ रहे हैं, लेकिन भारत सरकार साफ कर चुकी है कि देश में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। इसलिए जल्दबाजी में ये पैनिक में बुकिंग न करें। इन सबके बीच अब एलपीजी गैस सिलिंडर 25 दिनों में बुक किया जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको गैस सिलिंडर बुक करने के कितने दिन बाद मिल जाना चाहिए? चलिए जानते हैं इस पर सरकार ने क्या कहा… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 1 min · National Desk

West Bengal: 'सिंडिकेट राज खत्म होगा', पूर्व बर्धमान में PM बोले अवैध खनन और हिंसा पर करेंगे सख्त कार्रवाई

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व बर्धमान एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जोरदार हमला बोला और सत्ता में आने पर सिंडिकेट राज खत्म करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर टीएमसी के 15 साल के शासन में हुए कथित भ्रष्टाचार का पूरा हिसाब सामने लाने के लिए एक व्हाइट पेपर जारी किया जाएगा। महिलाओं के लिए बड़ा वादा प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य में मंत्रियों, विधायकों और स्थानीय स्तर पर सिंडिकेट से जुड़े लोगों द्वारा व्यवस्थित तरीके से लूट की गई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी व्हाइट पेपर लाएगी, जिसमें टीएमसी के विधायकों, मंत्रियों और सिंडिकेट के भ्रष्टाचार का पूरा लेखा-जोखा होगा। हमारी सरकार हर ऐसे अपराध को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करेगी। महिला मतदाताओं को साधने के लिए पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर राज्य की महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में बीजेपी को मिल रहे समर्थन से टीएमसी घबरा गई है और झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। केरल और बंगाल में जीत का दावा उन्होंने कहा, टीएमसी कह रही है कि बीजेपी आने पर योजनाएं बंद हो जाएंगी, लेकिन सच्चाई यह है कि बीजेपी किसी योजना को बंद नहीं करेगी, बल्कि भ्रष्टाचार और बिचौलियों को खत्म कर योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाएगी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में केरल का भी जिक्र किया और दावा किया कि वहां एलडीएफ और यूडीएफ दोनों ही जीत का दावा करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी महिलाओं की ज्यादा भागीदारी होती है, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

चुनाव से पहले बंगाल में बड़ी कार्रवाई: SSC घोटाले में फिर घिरे पार्थ चटर्जी, ED की कोलकाता में ताबड़तोड़ रेड

ईडी की टीम कोलकाता में दो जगहों पर तलाशी अभियान चला रही है। इनमें एक जगह पार्थ चटर्जी का घर है, जबकि दूसरी जगह प्रसन्ना कुमार रॉय का दफ्तर है, जो इस मामले में पहले से ही जेल में बंद हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह छापेमारी शिक्षक भर्ती घोटाले में पैसों के लेन-देन और उससे जुड़े सबूत जुटाने के लिए की जा रही है।जांच एजेंसी ने बताया कि पार्थ चटर्जी को स्कूल सर्विस कमीशन (एसएससी) भर्ती घोटाले में जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए तीन बार समन भेजा गया था, लेकिन उन्होंने एक बार भी हाजिर नहीं हुए। इसके बावजूद वे लगातार पूछताछ से बचते रहे।इससे पहले ईडी ने जुलाई 2022 में प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले में पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार भी किया था। बाद में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से फरवरी-मार्च 2025 में सशर्त जमानत मिली थी। हालांकि, उनके खिलाफ अलग-अलग भर्ती मामलों, जैसे प्राथमिक शिक्षक, एसएससी असिस्टेंट टीचर और ग्रुप सी और डी स्टाफ की भर्ती, को लेकर ईडी के कई केस अभी भी चल रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह छापेमारी जांच का हिस्सा है और आगे और खुलासे होने की संभावना है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 1 min · National Desk

US-ईरान शांति वार्ता: इस्लामाबाद में आज उच्च स्तरीय बैठक, 14 ईरानी नेताओं संग चार अमेरिकी दिग्गजों का मंथन

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज 11 अप्रैल 2026 को ईरान और अमेरिका के बीच एक बहुप्रतीक्षित उच्च स्तरीय वार्ता शुरू होने वाली है। इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्याप्त कड़वाहट को कम करना और शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में कदम बढ़ाना है। वार्ता इस्लामाबाद के प्रतिष्ठित सेरेना होटल में सुबह लगभग 11 बजे शुरू होने की उम्मीद है। इस ‘हाई-प्रोफाइल’ वार्ता में दोनों देशों के दिग्गज नेता शामिल होंगे। ईरान की ओर से 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची करेंगे। वहीं, अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस वार्ता का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति सलाहकार जेरेड कुशनर, पश्चिम एशिया के लिए विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और सेंटकॉम कमांडर वाइस एडमिरल ब्रैड कूपर भी अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे।ईरान से पहुंचे 14 सदस्यीय दल में कई महत्वपूर्ण हस्तियां शामिल हैं। ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय रक्षा परिषद के सदस्य अली अकबर अहमदियन, केंद्रीय बैंक के गवर्नर अब्दोलनासेर हेम्मती, डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर काज़िम ग़रीबाबादी और माजिद तख्त ए रवांची जैसे अधिकारी भी बातचीत का हिस्सा होंगे। प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रेजा अमीरी मोघदाम, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट एस्माएल अहमदी मोघदाम, और संसद सदस्य अबोलफ़ज़ल अमोई व मोहम्मद नबावियन शामिल हैं।दूसरी ओर, अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में चार प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी। इनमें पूर्व राष्ट्रपति सलाहकार जेरेड कुशनर, जो पश्चिम एशिया में अमेरिकी हितों के लिए महत्वपूर्ण रहे ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

Trump: 'अमेरिका होर्मुज खोलेगा, चाहे ईरान साथ दे या नहीं', US-ईरान शांति वार्ता से पहले डोनाल्ड ट्रंप की धमकी

जॉइंट बेस एंड्रयूज (जेबीए) पर उपराष्ट्रपति वेंस के रवाना होने से पहले ट्रंप ने जोर देकर कहा कि ईरानी सेना को सैन्य रूप से पराजित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बातचीत के नतीजों की परवाह किए बिना होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोला जाएगा।अमेरिकी राष्ट्रपति ने जेडी वेंस को शांति वार्ता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके पास बड़ा काम है। उन्होंने ईरान पर निशाना साधते हुए कहा, “मैं पता लगाऊंगा कि क्या हो रहा है। वे (ईरान) सैन्य रूप से पराजित हो गए हैं और अब हम होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलेंगे, चाहे कोई सौदा हो या न हो। वह खुला रहेगा, हम जलडमरूमध्य में होंगे, जैसा कि वे कहते हैं।“इस बीच, ईरान के संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबफ के नेतृत्व में एक ईरानी प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार देर रात शांति वार्ता में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंचा है। यह वार्ता पश्चिम एशिया में शत्रुता को समाप्त करने के उद्देश्य से की जा रही है।अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के साथ शांति वार्ता में हिस्सा लेने के लिए इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। उन्होंने वार्ता को लेकर आशा व्यक्त करते हुए कहा कि अगर ईरान सद्भावना से चर्चाओं में भाग लेता है, तो अमेरिका रचनात्मक जुड़ाव के लिए तैयार है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान बातचीत में बेईमानी करने की कोशिश करता है, तो उन्हें वॉशिंगटन से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलेगी।ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार ईरानी प्रतिनिधिमंडल में सुरक्षा, राजनीतिक, सैन्य, आर्थिक और कानूनी क्षेत्रों सहित कई प्रमुख क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हैं, जो प्रस्तावित चर्चाओं के व्यापक दायरे और महत्व को दर्शाते हैं। इस उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में ईरान के विदेश मं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

शांति वार्ता: मिनाब स्कूल हमले के पीड़ितों की तस्वीरें लेकर इस्लामाबाद क्यों गए गालिबाफ? US को दिया बड़ा संदेश

همراهان من در این پرواز#Minab168 pic.twitter.com/xvXmDlSDiF — محمدباقر قالیباف | MB Ghalibaf (@mb_ghalibaf) April 10, 2026 गालिबाफ ने दुनिया को एक अलग ही तरह का दृश्य दिखाकर ईरान को शांति वार्ता से पहले अमेरिका पर दबाव बनाने का मौका दिया है। दरअसल, ईरानी संसद के अध्यक्ष जिस विमान से इस्लामाबाद पहुंचे थे, उसकी खाली सीटों पर मिनाब स्कूल पर हुए हमले के पीड़ितों की तस्वीरें रखी थीं। गालिबाफ की ओर से पीड़ितों को इस तरह से श्रद्धांजलि देना अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से पहले के संदेशों में एक केंद्रीय बिंदु बन गया है।ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने एक्स पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि इस उड़ान में मेरे साथी, मिनाब168। उन्होंने 28 फरवरी 2026 को मिनाब के एक प्राथमिक विद्यालय पर हुए हमले में मारे गए बच्चों और कर्मचारियों के लिए मिनाब168 लिखा था। इस हमले में कथित तौर पर कम से कम 165 लोगों की मौत हुई थी और 100 से अधिक घायल हुए थे।तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार इस्लामाबाद पहुंचने पर गालिबाफ ने कहा कि तेहरान अच्छी नीयत से, लेकिन भरोसे के बिना चर्चा करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि अतीत में हुई वार्ताएं बार-बार विफल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकियों के साथ बातचीत का उनका अनुभव हमेशा विफलता और समझौते के उल्लंघन से जुड़ा है।उन्होंने कहा, “आगामी वार्ताओं में अगर अमेरिकी पक्ष एक वास्तविक समझौता करने और ईरानी लोगों के अधिकारों को प्रदान करने के लिए तैयार है, तो वे समझौते के लिए हमारी तत्परता भी देखेंगे।” उन्होंने कूटनीति में धोखे के प्रति आगाह किया और कहा कि अगर वार्ता का उपयोग बेईमान कार्रवाई को ढकने के लिए किया गया तो ईरान दृढ़ता से जवाब देगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

Islamabad Talks: सुलह की असंभव-सी लगती मेज पर आज अमेरिका-ईरान आमने-सामने, 11 साल बाद सीधी बातचीत के आसार

1979 में जब ईरान में इस्लामिक क्रांति आई, तब अमेरिका और ईरान के बीच की दोस्ती टूट गई। तब से दोनों देश सीधे बात करने से बचते रहे। 47 बाद दोनों देशों के बीच छह हफ्ते का युद्ध हुआ। फिर संघर्ष विराम की घोषणा हुई। अब अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार को बातचीत होगी। यह साफ नहीं है कि दोनों देशों के प्रतिनिधि आमने-सामने बातचीत करेंगे या अलग-अलग कमरों में बैठेंगे और पाकिस्तान का शीर्ष नेतृत्व दोनों देशों के नेताओं तक संदेश का आदान-प्रदान करने का काम करेगा? विश्व मीडिया के मुताबिक, बुनियादी मतभेद अभी भी वहीं हैं और इस्लामाबाद में शनिवार को कूटनीति का इम्तेहान होना है। इस्लामाबाद में हो क्या हो रहा है? ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल शनिवार को इस्लामाबाद में होंगे। छह हफ्तों के युद्ध के बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शुक्रवार को पाकिस्तान रवाना हुए। उनके साथ हैं राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर, जिन्होंने फरवरी में बातचीत के एक असफल दौर का नेतृत्व किया था। ईरान की तरफ से संसद अध्यक्ष मोहम्मद गलीबाफ इस बैठक का नेतृत्व करेंगे। इस बैठक से क्या उम्मीद की जा सकती है? यह 1979 के बाद पहली बार होगा जब अमेरिका और ईरान के अधिकारी इस स्तर पर आमने-सामने बैठेंगे। इस्लामाबाद में तैयारियां पूरे जोश के साथ चल रही हैं। रेड अलर्ट जारी है। 10,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और सभी प्रवेश बिंदु बंद कर दिए गए हैं। सुरक्षा कारणों से प्रतिनिधिमंडलों के आने का कोई कार्यक्रम सार्वजनिक नहीं किया गया है। उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने बातचीत के लिए पाकिस्तान आने वाले प्रतिनिधियों के लिए वीज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk