Deepti Gaur Mukerjee: कौन हैं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी? सरकार ने सौंपी जिम्मेदारी

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में उनका क्या अनुभव रहा? उन्होंने सीएसआर और डिजिटल प्लेटफॉर्म को लेकर क्या सुझाव दिया था? दीप्ति गौड़ मुखर्जी का प्रशासनिक अनुभव कितना व्यापक है? मध्य प्रदेश से केंद्र तक किन अहम पदों पर रहीं? दीप्ति गौड़ मुखर्जी ने कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में सचिव के तौर पर काम किया है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कॉरपोरेट क्षेत्र और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर भी जोर दिया। वर्ष 2025 में जनजातीय विकास के लिए कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व यानी सीएसआर पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी में उन्होंने भारतीय कॉरपोरेट मामलों के संस्थान की पहल की सराहना की थी। उन्होंने नीति बनाने वालों, उद्योग जगत और समुदाय से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने की जरूरत बताई थी।मुखर्जी ने सीएसआर से जुड़े सरकारी और कॉरपोरेट प्रयासों के बीच बेहतर तालमेल के लिए एक नए डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुझाव दिया था। उनका विचार सीएसआर एक्सचेंज को नए रूप में विकसित करने का था। इसके जरिये अलग-अलग परियोजनाओं की जानकारी एक जगह जुटाने, सहयोग के अवसर पहचानने और बेहतर कामों व उनके प्रभाव की जानकारी साझा करने में मदद मिल सकती है। उनका जोर इस बात पर भी रहा कि विकास से जुड़े कार्यक्रमों में केवल संस्थाओं की भूमिका न हो, बल्कि स्थानीय समुदाय की भी सक्रिय भागीदारी हो।तीन फरवरी 1969 को उत्तर प्रदेश में जन्मीं दीप्ति गौड़ मुखर्जी की पढ़ाई अर्थशास्त्र और सार्वजनिक नीति में हुई है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से पब्लिक मैनेजमेंट एंड गवर्नेंस में एमएससी की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 11, 2026 · 2 min · National Desk

Govt Jobs 2026: बैंक से लेकर रेलवे और रिसर्च संस्थानों तक, अलग-अलग योग्यता वालों के लिए निकलीं नौकरियां

1 of 8 Government Jobs 2026 - फोटो : AI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Government Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए इस समय विभिन्न विभागों और संस्थानों में कई भर्तियां निकली हैं। एमपीईएसबी, रेलटेल, एसबीआई समेत कई संस्थान ने अलग-अलग पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 2 of 8 मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल - फोटो : Amar Ujala Graphics MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में निकलीं 2,306 नौकरियां मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पटवारी, सहायक और अन्य पदों समेत कुल 2,306 रिक्तियों के लिए भर्ती जारी किया है। उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 3 of 8 सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik RailTel Apprentice Recruitment 2026: रेलटेल कॉर्पोरेशन में 40 पद रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 40 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए इंजीनियरिंग और अन्य निर्धारित योग्यताओं वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 है। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के लिए अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण दिया जाएगा। 4 of 8 भारतीय स्टेट ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

NHAI: हाईवे की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल, 60 फीसदी शिकायतें बढ़ीं; एनएचएआई को बड़ी सर्जरी की जरूरत

NHAI: हाईवे की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल, 60 फीसदी शिकायतें बढ़ीं; एनएचएआई को बड़ी सर्जरी की जरूरत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) में बड़ी सर्जरी की जरूरत है। यूपी में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जगह-जगह धंसने की कोई इकलौती घटना नहीं है। महाराष्ट्र, बंगाल, मध्य प्रदेश, ओडिशा व राजस्थान में भी हाईवे की गंभीर रूप से खराब गुणवत्ता के सवाल उठ चुके हैं। स्थिति यह है कि राज्यसभा में रखी गई एक लिखित रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025-26 में राजमार्गों की गुणवत्ता संबंधी शिकायतों में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जुलाई में पुणे-बेंगलूरू नेशनल हाईवे (एनएच-24) पर कर्नाटक में निप्पानी शहर के पास दीवार ही ढह गई। इसके बाद एनएचएआई को अपने कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी करनी पड़ी। इसी साल मार्च में पश्चिम बंगाल में पूर्वी वर्धमान में एनएच-19 के फ्लाईओवर की रिटेनिंग वॉल (दीवार) भी ढह गई थी। जल निकासी सिस्टम का सही प्रबंध नहीं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान डाट काली सुरंग और पहाड़ी क्षेत्रों में मिट्टी धंसने, भूस्खलन और सुरक्षा मानकों में अनदेखी के मुद्दे सामने आए। अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे में डामर की खराब गुणवत्ता, कई हिस्सों में दरारें आने और जल निकासी सिस्टम का सही प्रबंध न होने की शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। इसी तरह से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के कुछ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

Pradeep Rawat: नहीं रहे 'गजनी' फेम प्रदीप रावत, बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में निभाया था अश्वत्थामा का किरदार

‘महाभारत’ ने दिलाई घर-घर में पहचान प्रदीप रावत मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर से ताल्लुक रखते थे। वहीं उनका जन्म हुआ था। उनका लाइटिंग और कैमरों की दुनिया तक का सफर आसान नहीं था। शुरुआत में उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर अनुभवी फिल्ममेकर बी.आर. चोपड़ा की नजर उनकी शानदार पर्सनैलिटी पर पड़ी। इसी वजह से उन्हें ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा का रोल मिला। इस रोल ने रावत को घर-घर में लोकप्रियता दिलाई। उनके करियर में एक अहम मोड़ साबित हुआ, जिससे सिनेमा में बड़े मौकों के दरवाजे खुले। इन फिल्मों में किया था काम प्रदीप रावत ने ‘अग्निपथ’, ‘बागी’, ‘कोयला’, ‘मेजर साहब’ और ‘सरफरोश’ जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अधिकांश फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाए। बावजूद इसके उन्होंने अपनी अच्छी पहचान बनाई। जब आमिर खान की ‘गजनी’ रिलीज हुई, तो बहुत कम लोगों को उम्मीद थी कि यह कमर्शियल रिकॉर्ड तोड़ेगी। यह फिल्म प्रदीप रावत के करियर के लिए भी एक माइलस्टोन बनी। आज भी, ‘गजनी’ का नाम आमिर खान के ट्रांसफॉर्मेशन के साथ-साथ प्रदीप रावत की जबर्दस्त और डरावनी परफॉर्मेंस के लिए भी जाना जाता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 4, 2026 · 1 min · National Desk

'जनता तंग आ चुकी है': बिहार-एमपी के उपचुनाव में भाजपा की हार पर प्रियंका गांधी वाड्रा का तंज; क्या कहा?

बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की खाली पर कब्जा कर लिया। वहीं, मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। प्रियंका गांधी ने क्या कहा? जब संसद परिसर में पत्रकारों ने उपचुनाव के नतीजों पर प्रियंका गांधी से सवाल किया, तो उन्होंने कहा, यह साफ है कि जनता भाजपा से थक चुकी है और तंग आ चुकी है। अब लोग समझ रहे हैं कि देश में क्या हो रहा है। उन्होंने आगे कहा, यह तो सिर्फ शुरुआत है। ये भी पढ़ें: गुजरात में अपनी सीट बचाने में कामयाब रही भाजपा वहीं, गुजरात के वडोदरा जिले की मंजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपनी सीट बरकरार रखी। भाजपा उम्मीदवार सतीश गोविंदभाई पटेल ने कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी को 30,630 वोटों से हराया। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पहले नितिन नवीन के पास थी। उनके विधायक पद से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी संभालने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। बांकीपुर में कितने वोटों से जीते प्रशांत किशोर? बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 64,151 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। भाजपा के नीरज कुमार को 44,827 और राजद की रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिले। लेकिन इस जीत के बीच सबसे ज्यादा चर्चा दो और उम्मीदवारों की हार की हो रही है। वजह यह है कि निर्दलीय उम्मीदवार नितीश कुमार और लालू प्रसाद यादव (ये बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि समान नाम वाले प्रत्याशी हैं) चुनाव मैदान में उतरे थे। दोनों को क्रमशः 149 और 81 वोट ही मिले, जिससे उनकी जमानत भी जब्त हो गई। नाम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 4, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: कई राज्यों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, आंधी-तूफान की भी आशंका; दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

कई राज्यों के कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी की गई है। यहां आंधी-तूफान, बिजली कड़कने, तेज रफ्तार से हवा चलने और मध्यम से भारी बारिश होने की बहुत संभावना है। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, संगरूर और एसएएस नगर शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में, प्रभावित जिलों में अमेठी, अयोध्या, बाराबंकी, फतेहपुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, प्रतापगढ़, रायबरेली और उन्नाव शामिल हैं।यह अलर्ट केरल में कासरगोड, कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़, शिवमोग्गा और उडुपी; मध्य प्रदेश में भिंड, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर कलां और शिवपुरी; मणिपुर में जिरीबाम, कामजोंग, नोनी, सेनापति और तामेंगलोंग; पश्चिम बंगाल में उत्तर दिनाजपुर; नागालैंड में लोंगलेंग, मोकोकचुंग, मोन और वोखा; असम में गोलाघाट, जोरहाट, माजुली और शिवसागर; हरियाणा में अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कैथल और कुरुक्षेत्र; और उत्तराखंड में बागेश्वर, देहरादून, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी तक भी लागू है।मौसम विभाग ने कहा है कि मौसम के बारे में ताज़ा जानकारी, जिसमें ‘येलो अलर्ट’ और ज़िले के हिसाब से तुरंत मौसम की जानकारी शामिल है, आईएमडी के आधिकारिक मौसम पोर्टल पर उपलब्ध है। अधिकारी मौसम की बदलती स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और लोगों से कहा गया है कि वे आधिकारिक माध्यमों से जानकारी लेते रहें।मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को जम्मू कश्मीर और लद्दाख में 4-7 अगस्त के बीच बारिश के आसार हैं और इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ गई है, लोगों को तेज बारिश का इंतजार है। हालांकि, आज सुबह कई इलाकों में हल्की फुहारें पड़ रही हैं, लेकिन उमस भरी गर्मी ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 4, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: CWG का ग्लास्गो में समापन; ईरान और अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव; पाकिस्तान में धमाके में कई मौतें

1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें आज सोमवार, 03 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 का समापन भारत के शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ, जहां देश के पदकों और समापन समारोह की खास झलकियां चर्चा में रहीं। वहीं पश्चिम एशिया में होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव फिर बढ़ गया है और ट्रंप के दावों पर ईरान ने पलटवार करते हुए ओमान के साथ बातचीत को अंतिम दौर में बताया है। दूसरी ओर पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान हुए आत्मघाती हमले में 14 लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए। देश में एनटीए को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है कि नौ साल बाद भी उसका एक भी स्थायी परीक्षा केंद्र नहीं बन पाया और व्यवस्था अब भी किराये के भरोसे चल रही है। उधर मध्य प्रदेश में दतिया उपचुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर बड़ा सियासी संदेश दिया। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में… 2 of 11 राष्ट्रमंडल खेल 2026 का समापन, अब 2030 में भारत करेगा मेजबानी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स - एजेंसी CWG 2026: ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल समाप्त, समारोह में क्या रहा खास? ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का अभियान समाप्त हो गया है। भारत ने इन खेलों में 13 स्वर्ण, 1 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

आफत की बारिश: बाढ़-भूस्खलन से केरल में आठ, कर्नाटक में तीन की मौत; IMD ने किन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट?

मौसम विभाग की ओर से राजस्थान, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केरल में रविवार को मूझियार, कल्लारकुट्टी, एराट्टयार, लोअर पेरियार, पोरिंगलकुथु बांधों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।केरल में शनिवार को हुई भारी बारिश के चलते आठ लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन, जलभराव और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण 27 मकान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जबकि 196 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। राज्यभर में बनाए गए 209 राहत शिविरों में 5,792 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।कर्नाटक में रविवार तड़के शिवमोगा जिले के इंदिरा नगर में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक झोपड़ी दब जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें एक तीन साल का बच्चा भी शामिल था। मृतकों की पहचान मल्लिकार्जुन (35), उनकी पत्नी नागवेनी (28) और उनके बेटे संतोष के रूप में हुई, जो कोप्पल जिले के गंगावती तालुक के कोक्करेगारू गांव के निवासी थे।पुलिस सूत्रों के अनुसार, परिवार सो रहा था जब सुबह करीब 2.30 बजे पहाड़ी का एक हिस्सा शेड पर गिर गया। सूत्रों ने बताया कि पास के एक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

Assembly Bypolls Updates: बांकीपुर में 34 तो दतिया में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान, मांजलपुर सीट का कैसा रहा हाल?

07:18 PM, 30-Jul-2026 मतदान खत्म, परिणाम का इंतजार बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर हो रहा उपचुनाव शाम के 6 बजते ही खत्म हो गया। चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, सबसे कम मतदान बिहार की बांकीपुर सीट पर देखने के लिए मिला है। यहां कुल 34.16% हुआ है। वहीं गुजरात के मांजलपुर में भी उपचुनाव में लोगों ने कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई और यहां भी मजह 37.50% मतदान हुआ है। वहीं, सबसे ज्यादा मतदान 70.25 प्रतिशत दतिया में हुआ है। अब लोगों को तीन अगस्त को होने वाली मतगणना का इंतजार है। 06:29 PM, 30-Jul-2026 तीनों सीटों पर शाम 5 बजे तक कितनी प्रतिशत वोटिंग? चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक, इस उपचुनाव में सबसे ज्यादा वोटिंग मध्य प्रदेश के दतिया सीट पर हुई है। चुनाव आयोग ने बताया कि शाम पांच बजे तक दतिया सीट पर 68.78%, बांकीपुर में 33.57% और मांजलपुर में 34.35% प्रतिशत वोटिंग हुई है। हालांकि 6 बजने के बाद भी अभी तक अंतिम वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा सामने नहीं आ पाया है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक, इस उपचुनाव में सबसे ज्यादा वोटिंग मध्य प्रदेश के दतिया सीट पर हुई है। चुनाव आयोग ने बताया कि शाम पांच बजे तक दतिया सीट पर 68.78%, बांकीपुर में 33.57% और मांजलपुर में 34.35% प्रतिशत वोटिंग हुई है। हालांकि 6 बजने के बाद भी अभी तक अंतिम वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा सामने नहीं आ पाया है। 04:05 PM, 30-Jul-2026 बिहार और गुजरात में कछुए की चाल दोपहर तीन बजे तक सबसे कम मतदान बिहार की बांकीपुर सीट पर अब तक दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, सुबह से लेकर अब तक यहां महज 27.82 प्रतिशत वोटिंग हुई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 30, 2026 · 2 min · National Desk

Assembly Bypolls Updates: दतिया में एक बजे तक 61% मतदान, बांकीपुर में नहीं बढ़ी रफ्तार; मांजलपुर का क्या हाल

04:05 PM, 30-Jul-2026 बिहार और गुजरात में कछुए की चाल दोपहर तीन बजे तक सबसे कम मतदान बिहार की बांकीपुर सीट पर अब तक दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, सुबह से लेकर अब तक यहां महज 27.82 प्रतिशत वोटिंग हुई है। बता दें कि यह सीट नितिन नवीन के भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद बनने के बाद खाली हुई है। वहीं, गुजरात के मांजुलपुर में भाजपा विधायक के निधन के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव हो रहा है और यहां अब तक 28.47 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 04:03 PM, 30-Jul-2026 दतिया में जमकर हो रहा मतदान मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस विधायक की अयोग्यता के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव में जमकर मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दतिया सीट पर अब तक 61.48 फीसदी वोटिंग हुई है। बता दें कि यह सीट मध्य प्रदेश की राजनीति में अहम स्थान रखती है और 2023 के विधानसभा चुनाव में राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा यहां से हार गए थे। 01:51 PM, 30-Jul-2026 दतिया उपचुनाव: दोपहर एक बजे तक 48.91% मतदान दोपहर एक बजे तक दतिया सीट 48.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, बांकीपुर सीट पर 20.01 फीसदी और गुजरात की मांजलपुर सीट पर 21.66 फीसदी वोटिंग हुई है। मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर वोटिंग की रफ्तार शुरू से तेज है। दोपहर एक बजे तक दतिया सीट 48.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, बांकीपुर सीट पर 20.01 फीसदी और गुजरात की मांजलपुर सीट पर 21.66 फीसदी वोटिंग हुई है। मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर वोटिंग की रफ्तार शुरू से तेज है। 01:07 PM, 30-Jul-2026 वोटिंग प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद: भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 30, 2026 · 2 min · National Desk