बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ बीजेपी से दो नेताओं को मौका मिला है। नई टीम में छत्तीसगढ़ से सांसद रुप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। 2005: जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र. 13 (सराईपाली विधान सभा) 2006: कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, जिला महासमुन्द 2007 : सदस्य प्राथमिक सोसायटी, केजुवां 2009 : प्रतिनिधि राज्य सहकारी संघ, रायपुर 2010: जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र.12 (बसना विधान सभा) 2011: जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा, महासमुन्द 2013 : विधायक बसना विधानसभा 2014: प्रदेश मंत्री भाजपा छ.ग. 2015: संसदीय सचिव छ.ग. शासन (महिला एवं बाल विकास मंत्रालय) 2019: जिलाध्यक्ष भाजपा, महासमुन्द 2024 से अब तक सांसद महासमुन्द-लोकसभा 2025: से अब तक उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ 2026: और अब नया दायित्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, (महिला मोर्चा) बीजेपी इसके साथ ही दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संजोजक की कमान सौंपी गई है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। नई टीम में छत्तीसगढ़ से इस बार कम नेताओं को अहमियत दी गई है। पिछली बार की कार्यकारिणी में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, सरोज पांडेय, लता उसेंडी समेत कई नेताओं को महत्व दिया गया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी का इस समय पूरा फोकस उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों पर हैं। यूपी में अग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें