जेन-जी के जन्म के करीब 50 साल पहले देश को आजादी मिली। इसके बाद से देश लगातार विकास की राह पर है। विकास के साथ लोगों की जीवनशैली व सोच बदल रही है। जेन-जी इन्हीं बदलावों का प्रतिनिधित्व करती है। उसके संवाद और सूचनाओं के प्लेटफॉर्म भी अलग हैं। पहनावा से लेकर बोलचाल की भाषा तक अलग है। हालिया आंदोलनों ने यह साबित किया है कि जेन-जी संगठित है और स्थापित व्यवस्थाओं को बदलने में सक्षम भी। 2.5 लाख स्टार्टअप में 80 प्रतिशत से अधिक के नेतृत्वकर्ता युवा 2014 से पहले स्टार्टअप्स की संख्या 350 थी, जो अगस्त 2026 तक बढ़कर 2.47 लाख से अधिक हो गई। इसके 80% संस्थापक युवा हैं। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। 132 यूनिकॉर्न स्टार्टअप भारत में हैं। फिनटेक, सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस, ई-कॉमर्स और जेनरेटिव एआई उभरते क्षेत्र हैं। स्नातक के बाद 31% छात्र एंटरप्रेन्योर बनना चाहते हैं। भारत की स्टार्टअप अर्थव्यवस्था का मूल्यांकन 2014 में एक अरब डॉलर था जो 2026 में 350 अरब डॉलर (33.75 लाख करोड़ रुपये) हो गया है। कुल खपत में 43 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रदेश का नाम जेन-जी वर्ग की आबादी उत्तर प्रदेश 33.9% झारखंड 33.8% राजस्थान 32.3% मध्य प्रदेश 31.4% केरल 22.2% तमिलनाडु 22.6% आंध्र प्रदेश 24.3% हिमाचल 24.6% पंजाब 25.1% ताकत अवसर नए भारत की राह में चुनौतियां भी कम नहीं भारत में दुनिया की सबसे बड़ी जेन-जी आबादी रहती है। यहां मौजूदा साल में 14-29 वर्ष के आयु के लोगों की संख्या 40.7 करोड़ है। चीन में 26.4 करोड़ व पाकिस्तान में 7.9 करोड़ जेन-जी हैं। 2029 तक भारत में अल्फा भी 41.7 करोड़ होंगे।भारत जनसंख्या अनुमान (2026) के विश्लेषण से पता चलता है कि वयस्क आबादी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
जश्न-ए-आजादी: अब जेन-जी का जमाना, भारत में दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी, बड़े अवसरों के साथ चुनौतियां भी
जेन-जी के जन्म के करीब 50 साल पहले देश को आजादी मिली। इसके बाद से देश लगातार विकास की राह पर है। विकास के साथ लोगों की जीवनशैली व सोच बदल रही है। जेन-जी इन्हीं बदलावों का प्रतिनिधित्व करती है। उसके संवाद और सूचनाओं के प्लेटफॉर्म भी अलग हैं। पहनावा से लेकर बोलचाल की भाषा तक अलग है। हालिया आंदोलनों ने यह साबित किया है कि जेन-जी संगठित है और स्थापित व्यवस्थाओं को बदलने में सक्षम भी। 2.5 लाख स्टार्टअप में 80 प्रतिशत से अधिक के नेतृत्वकर्ता युवा 2014 से पहले स्टार्टअप्स की संख्या 350 थी, जो अगस्त 202