जानकारी के अनुसार, नकुलनाथ और हरीश चौधरी को भोपाल में आयोजित कांग्रेस की बैठक में शामिल होना था। दोनों नेता मंगलवार सुबह छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पहुंचे और विमान में सवार हुए। विमान को उड़ान के लिए तैयार किया गया और इंजन भी चालू हुआ।इसी दौरान विमान में तकनीकी खराबी सामने आई। विमान रनवे पर ही खड़ा रहा और उड़ान नहीं भर सका। इंजन में खराबी की जानकारी मिलते ही पायलट ने तत्काल विमान को उड़ाने का फैसला रोक दिया। इसके बाद नकुलनाथ और हरीश चौधरी समेत विमान में मौजूद स्टाफ को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।पायलट की सूझबूझ और समय रहते तकनीकी खराबी का पता चलने से बड़ा हादसा होने से बच गया। विमान के उड़ान भरने के बाद इंजन में खराबी आती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। हालांकि, विमान ने उड़ान भरने से पहले ही समस्या के संकेत दे दिए। विमान में आई तकनीकी खराबी के बाद दोनों नेताओं ने अपनी यात्रा का माध्यम बदल दिया। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी सड़क मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हुए। वहीं, पूर्व सांसद नकुलनाथ नागपुर के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद एयर स्ट्रिप पर विमान की तकनीकी जांच की गई। इंजन में किस वजह से खराबी आई और विमान को दोबारा उड़ान के लिए कब तैयार किया जाएगा, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। घटना के बाद विमान में सवार दोनों नेताओं और स्टाफ के सुरक्षित होने पर सभी ने राहत की सांस ली। समय रहते पायलट द्वारा विमान को उड़ान से रोकने को हादसा टलने की अहम वजह माना जा रहा है।नकुलनाथ ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि विमान में तकनीकी खराबी के कारण मेरा भोपाल दौरा रद्द हो गया है, जिसके लिए मैं आप सभी से हृदय से क्षमा चाहता हूं। मेरी बहुत इच्छा थी कि इस अवसर पर आप सभी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें