Why Osman Hadi Killed: बदला या कुछ और...हादी की हत्या पर क्या बोली बांग्लादेश पुलिस? चार्जशीट में बड़ा खुलासा

बांग्लादेश की राजनीति में हलचल मचाने वाले छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बांग्लादेश पुलिस ने बता दिया कि हादी की हत्या क्यों की गई। पुलिस ने इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब ढाका में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और हादी को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच के अतिरिक्त आयुक्त एमडी शफीकुल इस्लाम ने बताया कि हादी ने सार्वजनिक सभाओं और सोशल मीडिया के जरिए तत्कालीन अवामी लीग और उसकी छात्र इकाई छात्र लीग की गतिविधियों की खुलकर आलोचना की थी। इन बयानों से छात्र लीग के नेता और कार्यकर्ता नाराज थे। जांच में सामने आया कि इसी राजनीतिक नाराजगी ने हत्या की साजिश का रूप लिया।पुलिस के मुताबिक, जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हादी को राजनीतिक दुश्मनी के चलते गोली मारी गई। कथित शूटर फैसल करीम मसूद का सीधा संबंध छात्र लीग से बताया गया है। एक अन्य आरोपी तैजुल इस्लाम चौधरी बप्पी पर आरोप है कि उसने शूटर और एक अन्य मुख्य आरोपी को फरार होने में मदद की। बप्पी छात्र लीग का स्थानीय अध्यक्ष और अवामी लीग समर्थित वार्ड पार्षद भी रहा है।32 वर्षीय शरीफ उस्मान हादी जुलाई-अगस्त 2024 के जनआंदोलन के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हुए थे, जिसने शेख हसीना सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया था। हादी इंकिलाब मंचो के प्रवक्ता थे और 12 फरवरी को होने वाले संसदीय चुनाव के उम्मीदवार भी थे। 12 दिसंबर को ढाका में चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें सिर में गोली मारी गई। इलाज के लिए उन्हें सिंगापुर ले जाया गया, जहां 18 दिसंबर को उनकी मौत हो गई।अब तक इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

SIR: यूपी में 12 करोड़ 55 लाख से ज्यादा मतदाता, एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी...वेबसाइट पर चेक करें नाम

SIR: यूपी में 12 करोड़ 55 लाख से ज्यादा मतदाता, एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी…वेबसाइट पर चेक करें नाम विस्तार Follow Us यूपी में SIR की पहली रफ सूची जारी हो गई है। अब लोग चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में 12.55 करोड़ मतदाता है। पहले चरण के बाद 2.89 करोड़ यानी 18 फीसदी नाम कट गए। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं 6 जनवरी से दावे-आपत्तियां की जा सकती हैं। जिनके भी नाम पहली ड्राफ्ट सूची में नहीं हैं, वे 6 फरवरी तक फॉर्म 6 भरकर जमा कर सकते हैं। ताकि उनका नाम जोड़ा जा सके। 6 मार्च 2026 को अंतिम सूची जारी की जाएगी। आयोग ने हेल्पलाइन नंबर- 1950 जारी किया 6 जनवरी से दावे-आपत्तियां की जा सकती हैं। जिनके भी नाम पहली ड्राफ्ट सूची में नहीं हैं, वे 6 फरवरी तक फॉर्म 6 भरकर जमा कर सकते हैं। ताकि उनका नाम जोड़ा जा सके। 6 मार्च 2026 को अंतिम सूची जारी की जाएगी। दावे और आपत्तियां मुफ्त हैं। आयोग ने हेल्पलाइन नंबर- 1950 जारी किया है, जहां सहायता ली जा सकती है। शहरी क्षेत्रों में कम सहयोग को देखते हुए आयोग ने विशेष कैंप लगाने की योजना बनाई है। एक जनवरी 2008 से पहले जन्मे लोग फार्म भर सकेंगे राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया- एक जनवरी 2008 से पहले जन्मे लोग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal: 'नहीं मिली अनुमति तो CM सोरेन को लगाया फोन', अभिषेक बनर्जी बोले- हेलिकॉप्टर रोक सकते, हौसले नहीं

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सियासी माहौल उस वक्त गरमा गया, जब तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनाव शुरू होने से पहले ही प्रशासनिक अड़चनों का आरोप लगाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। रैंपुरहाट में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके हेलिकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन इससे उनका हौसला नहीं टूटा। उन्होंने साफ कहा कि वह हर हाल में जनता तक पहुंचेंगे। #WATCH | TMC claims that the DGCA has not given any approval for Abhishek Banerjee’s helicopter. The party also claims that the helicopter that Abhishek Banerjee is using today to travel to Rampurhat in Birbhum to address a public meeting was arranged after speaking with Hemant… pic.twitter.com/nBFuk7XM01 — ANI (@ANI) January 6, 2026 अभिषेक बनर्जी ने मंच से देर से पहुंचने के लिए माफी मांगते हुए कहा कि चुनाव अभी शुरू भी नहीं हुए हैं, लेकिन विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए भाजपा ने अपनी “चालें” शुरू कर दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके हेलिकॉप्टर को मंजूरी नहीं दी गई। उन्होंने कहा, भाजपा को लगता है कि ऐसी तरकीबों से वह रुक जाएंगे, लेकिन वह भाजपा से दस गुना ज्यादा जिद्दी हैं। उनका कहना था कि वह केवल दस लोगों को भी संबोधित करना पड़े, तब भी वह एक तृणमूल सैनिक की तरह वहां पहुंचते।तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अभिषेक बनर्जी के हेलिकॉप्टर को मंजूरी नहीं दी। इसके बाद उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की। पार्टी के अनुसार, झारखंड सरकार की मदद से एक हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की गई, जिसे आज के कार्यक्रम के लिए किराये पर लिया गया। इसी हे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

Uttarakhand Board Exam: 21 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी 10th-12th की परीक्षाएं, दो लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल

परीक्षा की रूपरेखा और तैयारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रदेश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान शांतचित्त रहने और अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। यह परीक्षा उत्तराखंड के छात्रों के शैक्षणिक भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन परीक्षाओं के परिणाम के आधार पर ही छात्र उच्च शिक्षा के लिए अपनी राह चुनेंगे। इसलिए, बोर्ड और प्रशासन द्वारा परीक्षाओं को नकलविहीन और व्यवस्थित संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 1 min · National Desk

RSS: 'देश के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा है आरएसएस', मानहानि मामले में नोटिस जारी होने पर बोले प्रियांक खरगे

प्रियांक खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अखबार का लेख साझा किया, जिसमें बताया गया था कि एक आरएसएस सदस्य की ओर से दायर मानहानि की शिकायत के मामले में एक विशेष अदालत ने उन्हें और राज्य के साथी मंत्री दिनेश गुंडू राव को नोटिस जारी किया है।अपने पोस्ट में खरगे ने आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत के उस बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि संगठन अपने स्वयंसेवकों के चंदे से चलता है। इस दावे पर सवाल उठाते हुए उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा।उन्होंने कहा, ‘कुछ चुनिंदा लोगों का समूह अपने कठपुतलियों का इस्तेमाल करके हमारे खिलाफ मामले दर्ज करवा रहा है, सिर्फ इसलिए कि हम आरएसएस पर जायज सवाल उठा रहे हैं। आरएसएस राष्ट्र के विकास में सबसे बड़ी बाधा है।’ उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘मोहन भागवत ने कहा है कि आरएसएस अपने स्वयंसेवकों के दिए गए दान से चलता है। हालांकि, इस दावे के संबंध में कई जायज सवाल उठते हैं: ये स्वयंसेवक कौन हैं और इनकी पहचान कैसे होती है? दिए गए दान का पैमाना और स्वरूप क्या है? ये दान किन तरीकों या माध्यमों से प्राप्त होते हैं?‘उन्होंने आगे सवाल किया, ‘अगर आरएसएस पारदर्शी तरीके से काम करता है, तो दान सीधे संगठन को उसकी अपनी पंजीकृत पहचान के तहत क्यों नहीं दिया जाता? पंजीकृत संस्था न होते हुए भी आरएसएस अपनी वित्तीय और संगठनात्मक संरचना को कैसे बनाए रखता है? पूर्णकालिक प्रचारकों को वेतन कौन देता है और संगठन के नियमित परिचालन खर्चों को कौन पूरा करता है? बड़े पैमाने पर आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों और जनसंपर्क गतिविधियों का वित्तपोषण कैसे होता है?‘कांग्रेस नेता ने यह भी पूछा, ‘जब स्वयंसेवक स्थानीय कार्यालयों से वर्दी या अन्य सामग्री खरीदते हैं, तो इन निध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

UP: 'पहले डाका डाला…अब मील का पत्थर बनेगा', पीएम मोदी की VB-G RAM G पर सीएम योगी ने दिए तर्क

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “कांग्रेस पार्टी और उनका INDIA गठबंधन इस महत्वपूर्ण कानून (VB-G RAM G एक्ट) को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं। यह हैरानी की बात है कि देश के हित में, मजदूरों, किसानों और गांवों के विकास के लिए उठाए गए इस अहम कदम का समर्थन और स्वागत करने के बजाय-जिसके लिए INDIA गठबंधन को प्रधानमंत्री और NDA का आभार व्यक्त करना चाहिए था, वे खुलेआम अपनी पुरानी भ्रष्ट प्रथाओं का समर्थन कर रहे हैं।अगर हम VB-G RAM G एक्ट की विशेषताओं को देखें, तो यह एक महत्वपूर्ण कानून है जिसे पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने, रोजगार के अवसर पैदा करने, गारंटी देने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी संपत्ति बनाने, जिससे ग्रामीण बुनियादी ढांचे में वृद्धि हो, के लिए पारित किया गया है। विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा हो सकता है… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “यह (VB-G RAM G एक्ट) विकसित भारत की नींव बनेगा। विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा हो सकता है जब राज्य विकसित हों। राज्य तभी विकसित होंगे जब हमारी बुनियादी इकाई, यानी गांव, विकसित होगा। जब हम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करेंगे, जब हमारे किसान आत्मनिर्भर बनेंगे, और जब मज़दूरों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मान मिलेगा, तभी विकसित भारत का सपना आगे बढ़ेगा। मैं इसका स्वागत करता हूं और उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को दिल से धन्यवाद देता हूं।” सीएम योगी ने कहा कि पहले श्रमिकों के हक पर डाका डाला जाता था। पहले की सरकार से जनता त्रस्त थी। हर जिले में भ्रष्टाचार की शिकायत थी। अब मजदूरों को समय पर भुगतान होगा। अब हाजिरी भरने की औपचारिकता नहीं होगी। ये मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

SIR: यूपी में 12.55 करोड़ मतदाताओं की रफ सूची आज होगी जारी, प्रक्रिया में लिस्ट से हटाए गए हैं 2.89 करोड़ नाम

उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग मंगलवार को कच्ची मतदाता सूची जारी करेगा। इसमें 12.55 करोड़ मतदाता होंगे। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। यह स्थानांतरित, अनुपस्थित व मृत आदि श्रेणी में हैं। सभी जिलों में ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सोमवार को बैठक कर तैयारियों को जायजा लिया। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा गया है कि वे शुद्ध मतदाता सूची जारी करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। मंगलवार से छह फरवरी तक मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। वहीं 27 फरवरी तक इन दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन छह मार्च को किया जाएगा।जिन 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे, उनमें 1.26 करोड़ स्थायी रूप से स्थानांतरित, 46 लाख मृत, 23.70 लाख डुप्लीकेट, 83.73 लाख अनुपस्थित व 9.57 लाख अन्य श्रेणी के मतदाता हैं। प्रदेश में 91 प्रतिशत मतदाताओं का 2003 की मतदाता सूची से मिलान हो गया है। यानी, उनका नाम पक्की मतदाता सूची में शामिल करने के लिए कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा।यहां बता दें कि आयोग ने 27 अक्तूबर को एसआईआर कराने की घोषणा की थी। उसके बाद 30 नवंबर और 11 दिसंबर को संशोधित कार्यक्रम जारी किए गए। आयोग ने मंगलवार को तीसरी बार एसआईआर का समय बढ़ाया। चुनाव आयोग अर्हता तिथि 1 जनवरी, 2026 के आधार पर एसआईआर करवा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

UP Politics: BJP के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, अयोध्या से चुनाव लड़ने के दिए संकेत

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के फायर ब्रांड नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार ने बड़ा सियासी संकेत दिया है। अयोध्या में अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ हुई लंबी बैठक के बाद कटियार ने चुनाव लड़ने की तैयारी का एलान किया। बताया जा रहा है कि यह बैठक बंद कमरे में घंटों तक चली। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन हुआ। बैठक के बाद राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख किरदार रहे विनय कटियार ने मीडिया से बातचीत की।इसमें कहा कि ‘किसने कह दिया कि हमारी कोई तैयारी नहीं है। चुनाव की पूरी तैयारी चल रही है। सही समय पर मैदान-ए-जंग में उतरेंगे। साफतौर पर संकेत दिया कि वे अयोध्या विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।कटियार ने कहा कि राम जन्मभूमि उनकी कर्मभूमि है। स्वाभाविक है कि चुनावी डंका भी यहीं से बजे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात को उन्होंने शिष्टाचार भेंट बताया। लेकिन, साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि संगठन और कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद बना हुआ है।उन्होंने दावा किया कि जनता भी उन्हें चुनाव मैदान में देखना चाहती है। 2027 के चुनाव में वे एक नहीं, बल्कि दो-दो बार चुनौती देने के लिए तैयार हैं। उनके इस बयान के बाद अयोध्या की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

Interview: सीमा पर बेटियों की तैनाती पर होना चाहिए पुनर्विचार, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बाना सिंह से खास बात

Interview: सीमा पर बेटियों की तैनाती पर होना चाहिए पुनर्विचार, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बाना सिंह से खास बात विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सोमवार को सेना के एक कार्यक्रम के लिए उधमपुर जाना था तो भोर में चार बजे ही उठ गए। कहते हैं कि सेना का आदेश आज भी उनके लिए उतना ही महत्व रखता है जितना सेवा के दिनों में था। करीब 150 किलोमीटर की यात्रा कर लौटें हैं लेकिन चेहरे पर चमक कायम है। उनका जोश और जज्बा अब भी सेना के दिनों जैसा है। वह न सिर्फ भारत-पाकिस्तान बल्कि दुनिया की हर महत्वपूर्ण घटना पर नजर रख रहे हैं। प्रस्तुत हैं बाना सिंह से बातचीत के प्रमुख अंश। बहन-बेटियों को सेना में मौका मिले, खतरा नहीं बाना सिंह कहते हैं कि मैंने पिछले दिनों देखा कि बेटियां बॉर्डर पर गश्त कर रही हैं। यह मुझे अच्छा नहीं लगा। वह कहते हैं कि बेटियों को सेना में भरपूर अवसर दिया जाए। बहुत सारे स्थान हैं जहां उन्हें तैनाती दी जा सकती है। यह उचित नहीं है कि मां बॉर्डर पर काम करे और बेटा चारपाई पर सोए। बॉर्डर बहुत संवेदनशील होता है। इसे जिम्मेदार लोगों को समझना चाहिए। सोमवार को सेना के एक कार्यक्रम के लिए उधमपुर जाना था तो भोर में चार बजे ही उठ गए। कहते हैं कि सेना का आदेश आज भी उनके लिए उतना ही महत्व रखता है जितना सेवा के दिनों में था।करीब 150 किल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Assembly Session: आवारा कुत्तों की गिनती के मुद्दे पर सदन में हंगामा, BJP ने केजरीवाल से की माफी की मांग

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू होते ही हंगामेदार हो गया। सत्र के दूसरे दिन, मंगलवार को भी सदन की कार्यवाही की शुरुआत आवारा कुत्तों की गिनती के मुद्दे पर जोरदार हंगामे के साथ हुई। भाजपा के विधायक अजय महावर ने सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया। महावर ने मांग की कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए। सदन में बढ़ता हंगामा और गरमागरमी को देखते हुए, विधानसभा अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही को 30 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा। दोबारा बैठक शुरू होने पर विधानसभा में फिर हंगामा होने लगा। जिसे देखते हुए। एक बजे तक बैठक स्थगित कर दी गई।इस मुद्दे पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने केजरीवाल को पत्र लिखा है। जिसमें आशीष सूद ने अरविंद केजरीवाल पर भ्रामक और तथ्यहीन बयान देने का आरोप लगाते हुए इसे अफवाह फैलाने वाला बताया है। आशीष सूद ने लिखा है कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। केजरीवाल को लिखे एक लेटर में मंत्री ने कहा, ‘आपने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया है कि टीचरों को आवारा कुत्तों की गिनती से जुड़ी ड्यूटी दी जा रही है। ये दावे न सिर्फ गलत हैं, बल्कि तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने जैसा भी है।‘दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान दिल्ली भाजपा विधायकों ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक हरीश खुराना ने कहा, ‘केजरीवाल और आप गैंग ने झूठ बोला, उन्होंने दावा किया कि हमने कुत्तों को लेकर कोई ऑर्डर पास किया है। उन्हें शर्म आनी चाहिए। आज हमने विधानसभा में मांग की कि वे इसक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk