Telangana: 'पुलिस ने मुझे पकड़ लिया...फिर सरेंडर का लिया फैसला', बोले माओवादी कमांडर देवा; 75 लाख का था इनाम

तेलंगाना में प्रतिबंधित नक्सली संगठन (सीपीआई) माओवादी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब संगठन के वरिष्ठ कमांडर बदसे सुक्का उर्फ देवा को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद देवा ने हथियार छोड़ने का फैसला करते हुए तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। 75 लाख रुपये के इनामी देवा का आत्मसमर्पण माओवादी संगठन के लिए बड़ी कमजोरी के तौर पर देखा जा रहा है। देवा ने समाचार एजेंसी एनएनआई को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह किसी काम से जा रहा था, तभी पुलिस ने उसकी गाड़ी रोकी और तलाशी के दौरान उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे हैदराबाद लाया गया। देवा ने कहा कि पहले वे खुद से आत्मसमर्पण करने के लिए नहीं आ रहे थे, लेकिन पकड़े जाने के बाद उन्होंने हथियार छोड़ने का फैसला किया। देवा ने इंटरव्यू में क्या-क्या कहा? देवा ने आगे बताया कि उनके पास कुछ नकद पैसे भी थे और उनकी डायरी में हथियारों के एक ठिकाने (आर्म्स डंप) का जिक्र था, जिसकी मदद से पुलिस ने और हथियार बरामद किए। देवा ने कहा कि उनके पास अपनी निजी हथियार थे, जिनमें 7 एके-47, 4 आईएनएसएएस और एसएलआर शामिल हैं। बाकी हथियार एक डंप से मिले। उनने यह भी माना कि कई हथियार पुलिस से लूटे गए थे। बता दें कि देवा, माओवादी नेता मदवी हिडमा का करीबी रहे है। उसने बताया कि उन्होंने हिडमा के साथ अलग-अलग इलाकों में करीब डेढ़ साल तक काम किया। हिडमा नवंबर में आंध्र प्रदेश में एक मुठभेड़ में मारा गया था। इससे पहले तेलंगाना के डीजीपी शिवधर रेड्डी ने 3 जनवरी को बताया कि देवा समेत कुल 20 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया है। इनके पास से कुल 48 आधुनिक हथियार मिले हैं, जिनमें AK-47, LMG, SLR, INSAS राइफल और इजरायल में बनी टेवर सीक्यूबी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 2 min · National Desk

JNU: पीएम-गृह मंत्री के खिलाफ नारे लगाने वाले होंगे निलंबित, प्रशासन बोला- नहीं बनने देंगे नफरत की प्रयोगशाला

पुलिस को पत्र में जेएनयू प्रशासन में किया लिखा नारेबाजी का आरोप जेएनयू छात्र संघ के पदाधिकारियों सहित कई दूसरे छात्रों पर लगा है। दरअसल, छात्र सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली दंगे मामले में आरोपी जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज होने और पांच जनवरी 2020 को परिसर में हुई हिंसा के खिलाफ नाराजगी और आक्रोश व्यक्त करने के लिए जुटे थे। इस बीच छात्रों की ओर से कथित आपत्तिजनक और भड़काऊ नारेबाजी की गई। इस मामले पर जेएनयू सुरक्षा विभाग द्वारा एसएचओ को लिखे पत्र के अनुसार साबरमती हॉस्टल के बाहर जेएनयू छात्र संघ से जुड़े छात्रों की ओर से गुरिल्ला ढाबा पर प्रतिरोध की रात शीर्षक के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसका उद्देश्य पांच जनवरी 2020 को जेएनयू में हुई हिंसा की छठी वर्षगांठ मनाना था। कार्यक्रम की शुरुआत के समय ऐसा लगा कि छात्र सिर्फ वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ही आए थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 1 min · National Desk

School Closed in UP: भीषण सर्दी के बीच आया नया आदेश, इन कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों की 10 जनवरी तक छुट्टी

वाराणसी में तीन दिन और बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल कोहरे और सर्दी की वजह से कक्षा आठ तक के स्कूल एक बार फिर बंद कर दिए गए हैं। 7 से 9 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर प्री-प्राइमरी से कक्षा-8 तक के सभी राजकीय/परिषदीय/अशासकीय सहायता प्राप्त / निजी मान्यता प्राप्त / सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड सहित अन्य बोर्ड के स्कूल बंद किए गए हैं।विभागीय एवं अन्य कार्यों के लिए शिक्षक और अन्य कर्मचारी पहले की तरह स्कूल आएंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 1 min · National Desk

Donald Trump: भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- पीएम मोदी मुझसे खुश नहीं...

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ट्रंप ने रूस से तेल खरीद को लेकर दबाव बढ़ाया ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है, जिसमें से 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ रूस के तेल खरीदने के लिए लगाया गया है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब वह रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर फिर से दबाव बढ़ा रहे हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि नई दिल्ली अगर इस मुद्दे पर सहयोग नहीं करती है तो वॉशिंगटन भारत पर और टैरिफ बढ़ा सकता है। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। वे नेक इंसान हैं। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं हूं, मुझे खुश करना उनके लिए जरूरी था। वे व्यापार करते हैं तो हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं। यह उनके लिए बहुत बुरा होगा।’ ये भी पढ़ें- टैरिफ से अमेरिका को हुई 600 अरब डॉलर की कमाई ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि दुनिया भर के देशों पर लगाए गए आयात शुल्क से अमेरिका को 600 अरब डॉलर से अधिक की कमाई हो रही है, जिससे देश आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों मोर्चों पर पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है। ट्रंप ने मीडिया पर इस उपलब्धि को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। ट्रंप ने कहा कि टैरिफ की वजह से अमेरिका न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर भी उसकी स्थिति पहले से बेहतर और ज्यादा सम्मानजनक हुई है। ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है, जिसमें से 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ रूस के तेल खरीदने के लिए लगाया गया है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब वह रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर फिर से दबाव बढ़ा रहे हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि नई दि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: 'मतदाता सूची का एसआईआर कराना EC का अधिकार..', सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की दलील

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं चुनाव आयोग ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उसके पास मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराने का पूरा अधिकार और क्षमता है। साथ ही यह उसकी सांविधानिक जिम्मेदारी है कि कोई भी विदेशी नागरिक मतदाता के रूप में दर्ज न हो। आयोग की ओर से वरिष्ठ वकील राकेश द्विवेदी ने मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ के समक्ष यह दलील रखी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 1 min · National Desk

T20 World Cup: बीसीबी से मुलाकात करेगा आईसीसी, भारत में मैच नहीं खेलने की मांग पर होगी चर्चा; क्या होगा रुख?

T20 World Cup: बीसीबी से मुलाकात करेगा आईसीसी, भारत में मैच नहीं खेलने की मांग पर होगी चर्चा; क्या होगा रुख? विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत में टी20 विश्व कप के मैच नहीं खेलने की मांग को लेकर आईसीसी की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के साथ बैठक होगी। बांग्लादेश ने सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत में अपने मैच नहीं खेलने की मांग की है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को इस पर बातचीत प्रस्तावित है जिस दौरान आईसीसी संभवतः बीसीबी से बांग्लादेश टीम को मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार भारत में अपने ग्रुप मैच खेलने की अनुमति देने का अनुरोध करेगा। भारत में खेलने हैं चार मैच टी20 विश्व कप की शुरुआत सात फरवरी से भारत और श्रीलंका में होगी। बांग्लादेश को अपने चार लीग मैच में से तीन कोलकाता और एक मुंबई में खेलना है। बांग्लादेश के लीग मैच वेस्टइंडीज (सात फरवरी), इटली (नौ फरवरी) और इंग्लैंड (14 फरवरी) के खिलाफ कोलकाता में और नेपाल (17 फरवरी) के खिलाफ मुंबई में है। बांग्लादेश को ग्रुप सी में इटली, नेपाल, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के साथ रखा गया है। बीसीबी ने आईसीसी को लिखा था पत्र इससे पहले, रविवार को बीसीबी ने आईसीसी को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि बांग्लादेश के मुकाबले भारत के बजाए श्रीलंका में कराए जाएं। बीसीबी ने खिल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

JNU: पीएम-गृह मंत्री के खिलाफ नारे लगाने वाले होंगे निलंबित, प्रशासन बोला- नहीं बनने देंगे नफरत की प्रयोगशाला

पुलिस को पत्र में जेएनयू प्रशासन में किया लिखा नारेबाजी का आरोप जेएनयू छात्र संघ के पदाधिकारियों सहित कई दूसरे छात्रों पर लगा है। दरअसल, छात्र सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली दंगे मामले में आरोपी जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज होने और पांच जनवरी 2020 को परिसर में हुई हिंसा के खिलाफ नाराजगी और आक्रोश व्यक्त करने के लिए जुटे थे। इस बीच छात्रों की ओर से कथित आपत्तिजनक और भड़काऊ नारेबाजी की गई। इस मामले पर जेएनयू सुरक्षा विभाग द्वारा एसएचओ को लिखे पत्र के अनुसार साबरमती हॉस्टल के बाहर जेएनयू छात्र संघ से जुड़े छात्रों की ओर से गुरिल्ला ढाबा पर प्रतिरोध की रात शीर्षक के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसका उद्देश्य पांच जनवरी 2020 को जेएनयू में हुई हिंसा की छठी वर्षगांठ मनाना था। कार्यक्रम की शुरुआत के समय ऐसा लगा कि छात्र सिर्फ वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ही आए थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 1 min · National Desk

Gold Silver Price: चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल; 2.5 लाख रुपये के पार भाव, जानिए सोने की कीमतें कहां

वैश्विक बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेतों और घरेलू मांग में उछाल के चलते भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को ऐतिहासिक तेजी देखी गई। दिल्ली के हाजिर बाजार में चांदी ने ₹2.51 लाख प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है, जबकि सोना भी ₹1,41,500 प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया है। सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नरम रुख के कारण कीमतों में इजाफा हुआ है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में चांदी की कीमतों में मंगलवार को ₹7,000 की भारी बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही चांदी ₹2,51,000 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। यह लगातार तीसरा दिन है जब चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। पिछले कारोबारी सत्र में यह ₹2,44,000 पर बंद हुई थी। सोने की कीमतों में भी लगातार चौथे दिन बढ़त जारी रही। दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹1,100 उछलकर ₹1,41,500 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो सोमवार को ₹1,40,400 पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों का हाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स फॉर फरवरी में 24.9 अमेरिकी डॉलर या 0.56 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,476.4 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। मार्च डिलीवरी के लिए चांदी के वायदा भाव में भी निवेशकों की खरीदारी देखने को मिली। कॉमेक्स बाजार में, चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन बढ़त जारी रही और यह 1.79 अमेरिकी डॉलर या 2.34 प्रतिशत बढ़कर 78.45 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वेनेजुएल में हुए राजनीतिक उथल-पुथल ने सोने की मांग बढ़ाई रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

Prithviraj Chavan: 'क्या अपहरण कर हमारे PM को ले जाएंगे ट्रंप?', कांग्रेस नेता के बयान पर विवाद; अब दी सफाई

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण एक बार फिर से अपने विवादित बयान के चलते सुर्खियों में हैं। वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के दौरान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए चव्हाण ने सवाल उठाया था कि क्या भारत में भी ऐसा कुछ हो सकता है और क्या अमेरिका भारत के प्रधानमंत्री का अपहरण कर सकता है? उनके इस बयान की जमकर आलोचना हो रही है। भाजपा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। VIDEO | About the global turmoil amid US abduction of Venezuelan President Nicolás Maduro, Congress leader Prithviraj Chavan (@prithvrj) says, “See what I said, what America did, is against the UN charter, international law, an elected President was kidnapped, and taken away, it… pic.twitter.com/Q9KZe4sddk — Press Trust of India (@PTI_News) January 6, 2026 अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए 50 फीसदी टैरिफ पर बोलते हुए कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने मंगलवार को कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार पहले से ही बंद है, अब सवाल यह है कि वेनेजुएला में जो कुछ हुआ क्या वह भारत में होगा… क्या हमारे प्रधानमंत्री को अपहरण कर ले जाएंगे ट्रंप साहब? वही बात बची है अब। उनके इस बयान की जमकर आलोचना हो रही है। भाजपा ने इसे भारत-विरोधी और बेतुका बयान करार दिया है। हर तरफ हो रही आलोचना के बाद कांग्रेस नेता ने अपने बयान पर सफाई दी है।चौतरफा हो रही आलोचना पर अब पृथ्वीराज चव्हाण ने सफाई देते हुए कहा, देखिए मैंने क्या कहा था, अमेरिका ने जो किया है, वह संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है। एक चुने हुए राष्ट्रपति को किडनैप करके ले जाया गया। यह यूएन च …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

Gold Silver Price: चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल; 2.5 लाख रुपये के पार भाव, वैश्विक तनाव ने बढ़ाई डिमांड

वैश्विक बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेतों और घरेलू मांग में उछाल के चलते भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को ऐतिहासिक तेजी देखी गई। दिल्ली के हाजिर बाजार में चांदी ने ₹2.51 लाख प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है, जबकि सोना भी ₹1,41,500 प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया है। सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की बढ़ती मांग और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नरम रुख ने कीमतों में इस ‘रैली’ को हवा दी है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में चांदी की कीमतों में मंगलवार को ₹7,000 की भारी बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही चांदी ₹2,51,000 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। यह लगातार तीसरा दिन है जब चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। पिछले कारोबारी सत्र में यह ₹2,44,000 पर बंद हुई थी। सोने की कीमतों में भी लगातार चौथे दिन बढ़त जारी रही। दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹1,100 उछलकर ₹1,41,500 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो सोमवार को ₹1,40,400 पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों का हाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स फॉर फरवरी में 24.9 अमेरिकी डॉलर या 0.56 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,476.4 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। मार्च डिलीवरी के लिए चांदी के वायदा भाव में भी निवेशकों की खरीदारी देखने को मिली। कॉमेक्स बाजार में, चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन बढ़त जारी रही और यह 1.79 अमेरिकी डॉलर या 2.34 प्रतिशत बढ़कर 78.45 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वेनेजुएल में हुए राजनीतिक उथल-पुथल ने सोने की मांग बढ़ाई रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक जिगर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk