बांग्लादेश की राजनीति में हलचल मचाने वाले छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बांग्लादेश पुलिस ने बता दिया कि हादी की हत्या क्यों की गई। पुलिस ने इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब ढाका में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और हादी को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच के अतिरिक्त आयुक्त एमडी शफीकुल इस्लाम ने बताया कि हादी ने सार्वजनिक सभाओं और सोशल मीडिया के जरिए तत्कालीन अवामी लीग और उसकी छात्र इकाई छात्र लीग की गतिविधियों की खुलकर आलोचना की थी। इन बयानों से छात्र लीग के नेता और कार्यकर्ता नाराज थे। जांच में सामने आया कि इसी राजनीतिक नाराजगी ने हत्या की साजिश का रूप लिया।पुलिस के मुताबिक, जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हादी को राजनीतिक दुश्मनी के चलते गोली मारी गई। कथित शूटर फैसल करीम मसूद का सीधा संबंध छात्र लीग से बताया गया है। एक अन्य आरोपी तैजुल इस्लाम चौधरी बप्पी पर आरोप है कि उसने शूटर और एक अन्य मुख्य आरोपी को फरार होने में मदद की। बप्पी छात्र लीग का स्थानीय अध्यक्ष और अवामी लीग समर्थित वार्ड पार्षद भी रहा है।32 वर्षीय शरीफ उस्मान हादी जुलाई-अगस्त 2024 के जनआंदोलन के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हुए थे, जिसने शेख हसीना सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया था। हादी इंकिलाब मंचो के प्रवक्ता थे और 12 फरवरी को होने वाले संसदीय चुनाव के उम्मीदवार भी थे। 12 दिसंबर को ढाका में चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें सिर में गोली मारी गई। इलाज के लिए उन्हें सिंगापुर ले जाया गया, जहां 18 दिसंबर को उनकी मौत हो गई।अब तक इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें