The Bonus Market Update: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 432 अंक टूटा, निफ्टी 26200 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुला। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे ब्लू-चिप शेयरों में भारी बिकवाली और भारत के खिलाफ टैरिफ को और बढ़ाने की अमेरिका की नई चेतावनी की चिंताओं के कारण मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स की कंपनियों का हाल शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 431.95 अंक गिरकर 85,007.67 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 105.6 अंक गिरकर 26,144.70 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे बढ़कर 90.12 पर पहुंच गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से, ट्रेंट के शेयरों में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, जबकि टाटा समूह की इस रिटेल कंपनी ने दिसंबर तिमाही में अपने स्टैंडअलोन राजस्व में 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 5,220 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया। आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील लाभ कमाने वालों में शामिल थे। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इटरनल, एचडीएफसी बैंक और अदानी पोर्ट्स भी पिछड़ने वालों में शामिल थे। भू-राजनीतिक घटनाओं और टैरिफ अनिश्चितता का पड़ रहा असर ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि भू-राजनीतिक घटनाक्रम और टैरिफ संबंधी चिंताओं के कारण हाल ही में आई अस्थिरता के बीच व्यापक भावना सतर्क बनी हुई है, लेकिन स्थिर घरेलू मैक्रो फंडामेंटल्स और स्थिर संस्थागत भागीदारी से अंतर्निहित समर्थन मिल रहा है। ट्रंप ने भारत को दी दोबारा टैरिफ बढ़ाने की धमकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

US-Venezuela Tension LIVE: काराकस में राष्ट्रपति भवन के पास गोलीबारी, देखे गए ड्रोन

10:56 AM, 06-Jan-2026 वेनेजुएला में कई मीडियाकर्मी हिरासत में वेनेजुएला की राजधानी काराकास से रिपोर्टिंग करते समय सोमवार को 10 से अधिक मीडियाकर्मियों को हिरासत में लिया गया है। देश के प्रेस संघ के अनुसार वे अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के समर्थन में निकाले गए मार्च और देश की नई विधायिका के शपथ ग्रहण समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों को कवर कर रहे थे। प्रेस एसोसिएशन, एसएनटीपी ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी 14 लोगों को बाद में रिहा कर दिया गया। इसमें यह भी बताया गया कि हिरासत में लिए गए लोगों में एक विदेशी पत्रकार भी शामिल था, जिसे देश से निकाल दिया गया। वेनेजुएला की राजधानी काराकास से रिपोर्टिंग करते समय सोमवार को 10 से अधिक मीडियाकर्मियों को हिरासत में लिया गया है। देश के प्रेस संघ के अनुसार वे अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के समर्थन में निकाले गए मार्च और देश की नई विधायिका के शपथ ग्रहण समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों को कवर कर रहे थे।प्रेस एसोसिएशन, एसएनटीपी ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी 14 लोगों को बाद में रिहा कर दिया गया। इसमें यह भी बताया गया कि हिरासत में लिए गए लोगों में एक विदेशी पत्रकार भी शामिल था, जिसे देश से निकाल दिया गया। 09:42 AM, 06-Jan-2026 मचाडो ने डेल्सी रोड्रिगेज को राष्ट्रपति पद के लिए अस्वीकारा मारिया मचाडो ने देश की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को खुले तौर पर खारिज करते हुए कहा है कि वह यातना, उत्पीड़न, भ्रष्टाचार और मादक पदार्थों की तस्करी की मुख्य सूत्रधारों में से एक हैं। मारिया मचाडो ने देश की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को खुले तौर पर खारिज करते हुए कहा है कि वह यातना, उत्पीड़न, भ्रष्टाचार और मादक पदार्थों की तस्करी की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

School Closed: भीषण सर्दी...फिर आया ये नया आदेश, 8वीं तक के स्कूल अब इतने दिन तक रहेंगे बंद, जानें कब खुलेंगे

School Closed: भीषण सर्दी…फिर आया ये नया आदेश, 8वीं तक के स्कूल अब इतने दिन तक रहेंगे बंद, जानें कब खुलेंगे विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इस दौरान शिक्षक व अन्य स्टाफ विद्यालय व कार्यालय में उपस्थित होकर आवंटित दायित्वों का निर्वहन करेंगे। डीआईओएस ने सभी बोर्ड के प्रधानाचार्यों को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रयागराज में बढ़ती सर्दी, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिले में आठवीं तक के स्कूल 15 तक जनवरी तक बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) पीएन सिंह ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किया। सीएम का आदेश ताक पर रखकर झूंसी में खुले रहे इंटरमीडिएट कॉलेज उधर, भीषण शीतलहरी के कारण सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के सभी इंटरमीडिएट तक के स्कूल और कॉलेजों को पांच जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया था। अब कक्षा एक से आठ तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके बावजूद झूंसी में कई ऐसे इंटरमीडिएट कॉलेज हैं जो सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश को भी तॉक पर रखकर लगातार स्कूल का संचालन कर रहे हैं। झूंसी की आवास विकास कालोनी योजना तीन के सेक्टर चार स्थित यूडी इंटरमीडिएट कॉलेज पिछले दिनों सीएम द्वारा स्कूल बंद किए जाने आदेश दिए जाने के बावजूद लगातार संचालित होता रहा। सोमवार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

वेनेजुएला के बाद ट्रंप के निशाने पर कौन सा देश: यूरोप क्यों चिंता में, अमेरिका के लिए कितना मुश्किल है कब्जा?

वेनेजुएला के बाद ट्रंप के निशाने पर कौन सा देश: यूरोप क्यों चिंता में, अमेरिका के लिए कितना मुश्किल है कब्जा? विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर वेनेजुएला के बाद ट्रंप किन-किन देशों को निशाना बनाने की ओर संकेत दे चुके हैं? इन देशों की ओर से ट्रंप को क्या प्रतिक्रिया दी गई है? अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकियों को लेकर यूरोप के एक देश में डर क्यों फैला है? ट्रंप अगर आर्कटिक में स्थित एक क्षेत्र में दिलचस्पी दिखा रहे हैं तो इसकी वजह क्या है? अमेरिका इस क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए क्या कर सकता है? आइये जानते हैं… अमेरिकी सेना की तरफ से वेनेजुएला पर हमला और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को बंधक बनाए जाने की घटना ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ट्रंप प्रशासन की ओर से एक देश की स्वायत्तता का उल्लंघन कर उसके सर्वोच्च नेता को पकड़ने के घटनाक्रम की दक्षिण अमेरिकी देशों ने आलोचना की है। कुछ यूरोपीय देशों ने भी इस पर चिंता जाहिर की है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला में अमेरिकी सेना और सीआईए के सफल अभियान के बाद लगातार दूसरे देशों पर समान कार्रवाई करने की बात कहते रहे हैं। उन्होंने अब तक क्यूबा, कोलंबिया से लेकर ईरान तक को धमकियां दे दी हैं, जबकि आर्कटिक सागर में स्थित ग्रीनलैंड को लेकर भी बयानों के जरिए कब् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

Bangladesh Unrest: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं थम रही हिंसा, 18 दिनों में 6 हिंदुओं की हत्या

बांग्लादेश के नरसिंगदी में सोमवार को एक किराने की दुकान के मालिक शरत चक्रवर्ती मणि की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं सोमवार के ही दिन जशोर के मनीरामपुर में गोली मारने के बाद गला काट कर हिंदू पत्रकार राणा प्रताप बैरागी की नृशंस हत्या को अंजाम दिया गया।स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी ढाका के बाहरी इलाके नरसिंगदी में 40 वर्षीय हिंदू युवक शरत चक्रवर्ती मणि की चरमपंथियों धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शरत नरसिंगदी के चारसिंदूर बाजार में अपनी किराने की दुकान पर थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने अचानक उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जब स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, तो रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक शरत चक्रवर्ती मणि पहले दक्षिण कोरिया में काम करते थे और कुछ साल पहले बांग्लादेश लौट आए थे। मृतक शरत चक्रवर्ती मणि पहले दक्षिण कोरिया में काम करते थे और कुछ साल पहले बांग्लादेश लौट आए थे।बांग्लादेश के सामाजिक कार्यकर्ता बप्पादित्य बसु ने शरत की हत्या का कड़ा विरोध किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यही सिलसिला जारी रहा तो कुछ ही वर्षों में बांग्लादेश में हिंदुओं का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहम्मद यूनुस की सरकार हिंदुओं की हत्याओं का समर्थन कर रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा, ‘घटना से दो दिन पहले चरमपंथियों ने शरत से बड़ी रकम की मांग की थी। चरमपंथियों ने इसे जजिया कहा था। चरमपंथियों ने धमकी दी थी कि अगर उन्होंने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज कराई, तो उनकी पत्नी का अपहरण कर लिया जाएगा।‘बांग्लादेश के मनीरामपुर के जशोर में एक हिंदू पत्रकार राणा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

Suresh Kalmadi: कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का निधन, पुणे में 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

पुणे से पूर्व सांसद और रेलवे राज्य मंत्री रहे कलमाड़ी के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा, बहू, दो बेटियां, दामाद और पोते-पोतियां हैं। उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक पुणे के एरंडवाने स्थित उनके आवास, कलमाड़ी हाउस में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार दोपहर 3:30 बजे पुणे के नवी पेठ स्थित बैकुंठ श्मशान भूमि में किया जाएगा।एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पुणे के पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी (81 वर्ष) का आज मंगलवार, 6 जनवरी को सुबह 3.30 बजे लंबी बीमारी के बाद पुणे में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक कलमाड़ी हाउस, एरंडवाने, पुणे में रखा जाएगा और अंतिम संस्कार दोपहर 3.30 बजे वैकुंठ श्मशान भूमि, नवी पेठ, पुणे में किया जाएगा।कलमाड़ी एक अनुभवी राजनीतिज्ञ और खेल प्रशासक थे, जिन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और कई वर्षों तक भारत के खेल प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स ) में हुए भ्रष्टाचार मामले के चलते वे राष्ट्रीय स्तर पर जांच के दायरे में आए और खेलों के फंड के कथित दुरुपयोग के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत उन पर मामला दर्ज किया गया। उन्हें अप्रैल 2011 में गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया।राजनीति में आने से पहले कलमाड़ी ने 1964 से 1972 तक भारतीय वायु सेना में पायलट के रूप में सेवा की और 1974 में सेवा से सेवानिवृत्त हुए। बाद में उन्होंने सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया और कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान 1995 से 1996 के बीच रेल राज्य मंत्री के रूप में कार् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

Who Was Suresh Kalmadi: कॉमनवेल्थ खेलों के बाद सर्वाधिक चर्चा हुई, पूर्व सांसद, पायलट और खेल प्रशासक को जानिए

सुरेश कलमाड़ी भारतीय राजनीति और खेल प्रशासन की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम रहे हैं। वे लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे और खास तौर पर 2010 के दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) के आयोजन से जुड़े विवादों के कारण चर्चा में आए। उनका जीवन राजनीति, प्रशासन और विवाद- तीनों का मिश्रण रहा है।सुरेश कलमाड़ी का जन्म 10 मई 1944 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा पुणे में ही हासिल की और बाद में उच्च शिक्षा भी यहीं से पूरी की। छात्र जीवन से ही वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हो गए थे। राजनीति में आने से पहले उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ काम किया, जिससे उन्हें जनसंपर्क और संगठनात्मक अनुभव मिला। राजनीति में आने से पहले कलमाड़ी ने 1964 से 1972 तक भारतीय वायु सेना में पायलट के रूप में सेवा की और 1974 में सेवा से सेवानिवृत्त हुए।1977 में उन्हें पुणे के भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। अगले वर्ष ही उन्होंने महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष का पदभार संभाला, जिस पर वे 1978 से 1980 तक रहे। 1980 में महाराष्ट्र एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में कलमाड़ी ने मॉस्को ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली मैराथन टीम के चयन परीक्षण का संचालन किया। कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान 1995 से 1996 के बीच रेल राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने लंबे समय तक लोकसभा सांसद के तौर पर पुणे का प्रतिनिधित्व किया। 1982 में वे पहली बार लोकसभा पहुंचे और इसके बाद 1985 से 1995 तक लगातार चार बार संसद सदस्य रहे।कलमाड़ी का नाम खेल प्रशासन से भी जुड़ा रहा। वे इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) के अध्यक्ष बने और अंतरराष्ट्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: वेनेजुएला में अंतरिम राष्ट्रपति का शपथ; दोहरे वार से दिल्ली-NCR बेहाल; भारत ने चीन को फिर पछाड़ा

अमेरिका की तरफ से बंधक बनाए गए वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की उपराष्ट्रपति रह चुकीं और ट्रंप प्रशासन के साथ काम करने का वादा करने वाली डेल्सी रोड्रिगेज ने वेनेज़ुएला की संसद भवन में अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। डेल्सी रोड्रिगेज को उनके भाई, नेशनल असेंबली के नेता जॉर्ज रोड्रिगेज ने शपथ दिलाई। वहीं उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। एक तरफ भारत चावल उत्पादन के मामले में पड़ोसी चीन को पीछे छोड़ते हुए अब दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, भारत का चावल उत्पादन बढ़कर 15.18 करोड़ टन के स्तर पर पहुंच गया है, जो चीन के 14.5 करोड़ टन की तुलना में अधिक है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 1 min · National Desk

Bangladesh: बांग्लादेश में एक और हिंदू की गोली मारकर हत्या, तीन हफ्ते के भीतर पांचवीं वारदात

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं राणा प्रताप केशवपुर उपजिला के अरुआ गांव निवासी तुषार कांति बैरागी का पुत्र था। चश्मदीदों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बाजार में मौजूद राणा प्रताप पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं। उन्हें कई गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी के बाद इलाके में डर और अफरातफरी मच गई। वारदात के बाद मनीरामपुर थाने के कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। घटना की पुष्टि करते हुए प्रभारी अधिकारी राजीउल्लाह खान ने कहा कि हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। ये भी पढ़ें: तीन हफ्तों के भीतर पांचवीं घटना बैरागी की हत्या बांग्लादेश में हुई ऐसी पांचवीं घटना है। पिछले महीने दक्षिणपंथी नेता उस्मान हादी की मौत के बाद से देश में तनाव का माहौल बना हुआ है। सबसे पहले 18 दिसंबर को मैमेनसिंह में एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करने वाले दीपू चंद्र दास पर भीड़ ने हमला किया और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। इस घटना के छह दिन बाद, पांग्शा उपजिला में अमृत मंडल नाम के एक और हिंदू व्यक्ति की ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने हत्या कर दी। इसके बाद मैमेनसिंह में बजेंद्र बिस्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसी महीने की शुरुआत में 50 वर्षीय हिंदू व्यापारी खोकोन दास पर भी भीड़ ने हमला किया और उन्हें जिंदा जला दिया, जब वह काम से लौट रहे थे। कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद दास की शनिवार तीन जनवरी को मौत हो गई। हिंदुओं की हत्या पर भारत की चिंता पिछले महीने भारत ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या को लेकर चिंता जताई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि मोह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

UP: सीएम योगी के दिल्ली दौरे से बढ़ा सियासी तापमान, मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में फेरबदल की चर्चाएं तेज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई भाजपा नेताओं से मुलाकात को भले ही शिष्टाचार भेंट बताया जा रहे है, लेकिन इस दौरे ने प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि इन मुलाकातों की छाप योगी मंत्रिमंडल के विस्तार और भाजपा के प्रदेश संगठन में बदलाव पर भी दिख सकती है। सूत्रों का कहना है कि सीएम की पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार के स्वरूप पर चर्चा हुई। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद संगठन में फेरबदल पर भी सीएम ने सुझाव रखे हैं। सीएम आवास पर हाल ही में सरकार और संगठन के पदाधिकारियों वाली कोर कमेटी की बैठक हुई थी। इसे भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के लिए परिचयात्मक बैठक बताया गया था।सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष की मौजूदगी में इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और सांगठनिक फेरबदल पर चर्चा हुई थी, जिसकी रिपोर्ट दिल्ली को भी दी गई। माना जा रहा है कि इसी कड़ी में अब सीएम ने दिल्ली जाकर पीएम, गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय व कार्यकारी अध्यक्ष से मुलाकात कर अपनी राय रखी है।सीएम योगी की मौजूदा टीम में 54 मंत्री हैं। छह पद खाली हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार में छह विधायकों को मंत्री बनाया जाना तय है। सूत्रों के मुताबिक निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई अन्य ओबीसी वर्ग के विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। हालांकि किसी का नाम स्पष्ट नहीं है, फिर भी भूपेंद्र चौधरी, पूजा पाल, महेन्द्र सिंह और मुकेश चौधरी समेत कई नाम चर्चा में हैं।सीएम के दिल्ली दौरे ने मंत्री बनने का सपना देखने वाले विधायकों की बेचैनी बढ़ा दी है। कई विधा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk