पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सियासी माहौल उस वक्त गरमा गया, जब तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनाव शुरू होने से पहले ही प्रशासनिक अड़चनों का आरोप लगाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। रैंपुरहाट में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके हेलिकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन इससे उनका हौसला नहीं टूटा। उन्होंने साफ कहा कि वह हर हाल में जनता तक पहुंचेंगे। #WATCH | TMC claims that the DGCA has not given any approval for Abhishek Banerjee’s helicopter. The party also claims that the helicopter that Abhishek Banerjee is using today to travel to Rampurhat in Birbhum to address a public meeting was arranged after speaking with Hemant… pic.twitter.com/nBFuk7XM01 — ANI (@ANI) January 6, 2026 अभिषेक बनर्जी ने मंच से देर से पहुंचने के लिए माफी मांगते हुए कहा कि चुनाव अभी शुरू भी नहीं हुए हैं, लेकिन विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए भाजपा ने अपनी “चालें” शुरू कर दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके हेलिकॉप्टर को मंजूरी नहीं दी गई। उन्होंने कहा, भाजपा को लगता है कि ऐसी तरकीबों से वह रुक जाएंगे, लेकिन वह भाजपा से दस गुना ज्यादा जिद्दी हैं। उनका कहना था कि वह केवल दस लोगों को भी संबोधित करना पड़े, तब भी वह एक तृणमूल सैनिक की तरह वहां पहुंचते।तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अभिषेक बनर्जी के हेलिकॉप्टर को मंजूरी नहीं दी। इसके बाद उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की। पार्टी के अनुसार, झारखंड सरकार की मदद से एक हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की गई, जिसे आज के कार्यक्रम के लिए किराये पर लिया गया। इसी हे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
West Bengal: 'नहीं मिली अनुमति तो CM सोरेन को लगाया फोन', अभिषेक बनर्जी बोले- हेलिकॉप्टर रोक सकते, हौसले नहीं
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सियासी माहौल उस वक्त गरमा गया, जब तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनाव शुरू होने से पहले ही प्रशासनिक अड़चनों का आरोप लगाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। रैंपुरहाट में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके हेलिकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन इससे उनका हौसला नहीं टूटा। उन्होंने साफ कहा कि वह हर हाल में जनता तक पहुंचेंगे। #WATCH | TMC claims that the DGCA has not given any approval for Abhishek Banerjee's helicopter. The party also claims