Rahul Gandhi: '45 करोड़+ नौकरियां और लाखों व्यवसाय खतरे में, मोदी जवाबदेह'; US टैरिफ और इकोनॉमी पर बोले राहुल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो क्लिप साझा की है। राहुल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों का जिक्र करते हुए भारत पर हो रहे कथित दुष्प्रभावों को रेखांकित किया है। राहुल ने कहा है कि टैरिफ के कारण देश में करोड़ों नौकरियों के अलावा लाखों व्यवसायी भी खतरे में हैं। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि लोगों को राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रभावी फैसले नहीं लिए। कांग्रेस सांसद ने ‘दुर्दशा’ के लिए प्रधानमंत्री को बताया जवाबदेह अपने एक्स पोस्ट में राहुल ने हैशटैग- #TINA का भी इस्तेमाल किया है। राहुल की इस टिप्पणी को तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। राहुल ने कहा, अर्थव्यवस्था पर अमेरिकी टैरिफ की मार का उल्लेख करते हुए लिखा, अमेरिका ने जो 50% टैरिफ लगाया है इससे अनिश्चितता के माहौल में भारत के कपड़ा निर्यातकों को भारी नुकसान हो रहा है। कारखाने बंद हो रहे हैं, नौकरियां छिन रही हैं। ऑर्डरों में कमी हमारी ‘बेहाल अर्थव्यवस्था’ की हकीकत बन चुकी है। उन्होंने ऐसे हालात के लिए पीएम मोदी को जवाबदेह बताया। 50% US tariffs and uncertainty are badly hurting India’s textile exporters. Job losses, factory shutdowns and reduced orders are a reality of our ‘Dead Economy’. Mr. Modi has offered no relief or even spoken about tariffs, even though more than 4.5 crore jobs and lakhs of… pic.twitter.com/5BcG3AZibg — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 23, 2026 45 करोड़ से अधिक नौकरियां और लाखों व्यवसाय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ: ग्रहों की बदलती चाल, हाथों की लकीरें और पत्ते खोलेंगे राज, होंगे तीन विशेष सत्र

8वें अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में ग्रहों की बदलती चाल, हाथों की लकीरें और पत्ते भविष्य के राज खोलेंगे। महाकुंभ में तीन विशेष सत्र होंगे, जिनमें अलग-अलग विधाओं के माहिर ज्योतिषाचार्य मंथन करेंगे और अपनी बात रखेंगे। 24 जनवरी को सुबह नौ बजे ज्योतिष महाकुंभ का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। पहले दिन ग्रहों की स्थिति समय की बदलती परिस्थिति विषय पर विशेष सत्र होगा, जिसमें देश के नामी ज्योतिषाचार्य ग्रहों की चाल से बदलने वाले हालातों पर जानकारी देने के साथ ही सवालों के जवाब भी देंगे। दूसरे दिन, समापन समारोह में प्रदेश के राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह(सेवानिवृत्त) बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसी दिन हाथों की चंद लकीरें और पत्तों के साथ पलटेगी किस्मत विषय पर विशेष सत्र होंगे, जिनमें विषयों के विशेषज्ञ सवालों के जवाब देंगे। अगर आपने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है तो खबर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके जल्द करा लें। दोनों दिन निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श का मौका मिलेगा। ऐसे कराएं पंजीकरण 8वें ज्योतिष महाकुंभ में निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श के लिए निशुल्क पंजीकरण शुरू हो गया है। आप भी खबर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। इसमें मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराएं और सबमिट कर दें। आपका पंजीकरण हो जाएगा। ये भी पढे़ं…Mussoorie Snowfall: ट्रेंडिंग में आज पहाड़ों की रानी, बर्फ की पहली चादर के साथ लौटा जादू, रील्स-वीडियो वायरल यह हैं सहयोगी : ज्योतिष महाकुंभ में मुख्य सहयोगी ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हॉस्पिटैलिटी पार्टनर होटल सैफरन लीफ और विशेष सहयोगी एमडीडीए, कमल ज्वैलर्स, सुविधा सुपर मार् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

राष्ट्रीय सुरक्षा पर सीडीएस अनिल चौहान: तीन घेरों का सिद्धांत बताया, भूमि-जनता और विचारधारा पर कही ये बात

दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अपनी सोच साझा की। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी किताब में राष्ट्रीय सुरक्षा को तीन एक-दूसरे से जुड़े घेरों के रूप में समझाया है। सबसे बाहरी घेरा देश को सुरक्षित रखने से जुड़ा है, यानी किसी देश की समग्र सुरक्षा कैसे की जाए। इसके अंदर वाला घेरा देश की रक्षा से जुड़ा है, यानी खतरों से बचाव कैसे हो। सबसे अंदर का और छोटा घेरा सेना की तैयारी और सैन्य क्षमता को दर्शाता है। #WATCH | Delhi: Chief of Defence Staff General Anil Chauhan says, “…The military history I read as a middle-level officer was written by the British… The attrition rate which the INA (Indian National Army) suffered is the highest any army has ever suffered… The INA was also… pic.twitter.com/gtqHBwVHVN — ANI (@ANI) January 23, 2026 जनरल चौहान ने बताया कि ये तीनों घेरे आपस में जुड़े हैं और एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को केवल सेना तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए।उन्होंने भारतीय सैन्य इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह मिड लेवल अधिकारी थे, तब जो सैन्य इतिहास पढ़ाया जाता था, वह ज्यादातर ब्रिटिश लेखकों द्वारा लिखा गया था। उन्होंने इंडियन नेशनल आर्मी यानी आजाद हिंद फौज का उदाहरण देते हुए कहा कि आईएनए को बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा था, जो किसी भी सेना में सबसे अधिक माना जाता है।सीडीएस ने कहा कि आईएनए एकता और विविधता का प्रतीक थी, क्योंकि उसमें अलग-अलग क्षेत्र, जाति, धर्म और लिंग के लोग शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा कि समय के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा की परिभाषा बदली है। आज रा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

EU-India: अमेरिका-चीन ने खड़ी की समस्या, यूरोप से मिलेगा समाधान! भारत के लिए क्यों जरूरी है ये समझौता?

अमेरिका के द्वारा लगाए गए टैरिफ का भारत ने सफलतापूर्वक सामना किया है। इस टैरिफ के बाद भी भारत 2025-26 में तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनने में सफल रहा है। लेकिन आर्थिक विशेषज्ञ मानते हैं कि अमेरिकी टैरिफ ने भारत के व्यापार को प्रभावित किया है। यदि अमेरिकी अड़ंगा न होता तो भारत इससे भी बेहतर बढ़त हासिल करने में सफल हो सकता था। इसी तरह चीन ने भी ‘रेयर अर्थ मेटल’ की सप्लाई रोककर भारत सहित पूरी दुनिया के सामने संकट खड़ा कर दिया था। लेकिन भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच होने जा रहे समझौते से अमेरिका-चीन की समस्याओं का दीर्घकालिक समाधान मिल सकता है। यदि भारत-यूरोपीय यूनियन के बीच डील सही तरीके से अपने अंजाम पर पहुंची तो इससे अमेरिका पर भी दबाव पड़ने की संभावना है। 27 जनवरी को उच्च स्तरीय बैठक भारत और यूरोपीय यूनियन के उच्चाधिकारियों की एक शीर्ष बैठक 27 जनवरी को नई दिल्ली में होगी। इस बैठक में भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे। यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर येलेन इसमें हिस्सा लेंगे। ये दोनों मेहमान गणतंत्र दिवस समारोह पर मुख्य अतिथि भी होंगे। उर्सुला ने यूरोपीय यूनियन और भारत के बीच होने वाले व्यापार समझौते को ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा है। इससे यह संकेत मिलते हैं कि दोनों व्यापारिक साझेदार बड़े व्यापारिक समझौते कर सकते हैं जो दोनों पक्षों के हित में होंगे। हालांकि, केवल इसी दौरे में सब कुछ हो जाएगा, इस तरह की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। उर्सुला वॉन डेर येलेन ने कहा है कि दोनों देशों के बीच समझौते में अभी भी कई अहम उपाय किए जाने शेष हैं, लेकिन एक बेहतर समझौते तक पहुंचने में यह बैठक मील क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

SC: थिरुपरनकुंद्रम के मुरुगन मंदिर का नियंत्रण केंद्र को सौंपने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

हिंदू धर्म परिषद नामक संगठन ने सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका दायर की है। याचिका में मांग की गई है कि तमिलनाडु सरकार को निर्देश दिया जाए कि वह मदुरै के थिरुपरनकुंद्रम भगवान मुरुगन सुब्रमण्य स्वामी मंदिर का पूरा नियंत्रण केंद्र सरकार को सौंप दे। साथ ही थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित दीपथून (पत्थर का प्राचीन दीप) में रोजाना 24 घंटे दीप प्रज्वल्लित करने की इजाजत दी जाए। याचिका में ये भी मांग की गई है कि कार्तिगई के दिन पूरी थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने और भगवान मुरुगन के भक्तों को पूजा करने की मंजूरी दी जाए। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ ने याचिका पर केंद्र सरकार, एएसआई (पुरातत्व विभाग) तमिलनाडु सरकार, मदुरै जिला प्रशासन, मदुरै पुलिस आयुक्त और सुब्रमण्य स्वामी मंदिर के पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा है। मद्रास उच्च न्यायालय ने बीती 1 दिसंबर को मंदिर प्रबंधन को थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर दीपक जलाने का आदेश दिया था। तमिलनाडु सरकार ने आदेश को लागू करने में बाधा डालने की कोशिश की, जिसके लिए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार भी लगाई। तमिलनाडु सरकार द्वारा अदालत के आदेश का पालन न करने पर अवमानना याचिका भी दायर की गई, जिस पर हाईकोर्ट ने 3 दिसंबर को सीआईएसएफ की सुरक्षा में भक्तों को पहाड़ी पर दीप प्रज्वलित करने की अनुमति दी। आदेश का पालन न करने पर अदालत ने अवमानना आदेश जारी किया और राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को हाईकोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया। तमिलनाडु सरकार ने अवमानना आदेश के खिलाफ अपील दायर की, लेकिन हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: 'प्रधानमंत्री इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने में सबसे माहिर', कांग्रेस ने क्यों लगाए ये आरोप?

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला कांग्रेस संचार प्रभारी और महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में आरोप लगाया कि पीएम मोदी व्यवस्थागत तरीके से महात्मा गांधी की यादों और विरासत को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। जयराम रमेश ने पोस्ट में लिखा, ‘बीते महीने संसद में राष्ट्रगीत पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी और उनके सहयोगी बेनकाब हो गए। राष्ट्रगान के इतिहास से भी छेड़छाड़ की कोशिश की गई और इस दौरान गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का भी अपमान का प्रयास किया गया।’ ‘आज 23 जनवरी 2026 के दिन देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती मना रहा है, जिन्होंने 1937 में वंदे मातरम की पंक्तियों को लेकर हुए विवाद को सुलझाने में मुख्य भूमिका निभाई, जिसका पीएम मोदी ने जानबूझकर जिक्र नहीं किया।’ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शुक्रवार को तीखा हमला बोला। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने में सबसे माहिर हैं। कांग्रेस ने ये भी कहा कि राष्ट्रगान के इतिहास से भी छेड़छाड़ की कोशिश की गई और बीते महीने संसद में वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान रवींद्रनाथ टैगोर का भी अपमान करने का प्रयास किया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi: पीएम मोदी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, तो सीएम ममता बनर्जी ने कर दी ये मांग

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि संदेश में क्या लिखा? एक्स पर साझा कई पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा , ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर, जिसे पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है, हम उनके अदम्य साहस, संकल्प और राष्ट्र के प्रति अद्वितीय योगदान को याद करते हैं। वे निडर नेतृत्व और अटूट देशभक्ति की मिसाल थे। उनके आदर्श एक मजबूत भारत बनाने के लिए पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बोस ने उन्हें हमेशा बहुत प्रेरित किया है, और नेताजी को सम्मानित करने के लिए उन्होंने 23 जनवरी, 2009 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में ई-ग्राम विश्वग्राम योजना शुरू की थी। पीएम मोदी ने लिखा ‘यह गुजरात के आईटी परिदृश्य को बदलने के उद्देश्य से एक अग्रणी योजना थी। यह योजना हरिपुरा से शुरू की गई थी, जिसका नेताजी बोस के जीवन में एक विशेष स्थान था। मैं कभी नहीं भूलूंगा कि हरिपुरा के लोगों ने मेरा कैसे स्वागत किया और उसी सड़क पर जुलूस निकाला जिस पर नेताजी बोस चले थे।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि 2012 में, अहमदाबाद में आजाद हिंद फौज दिवस मनाने के लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें बोस से प्रेरित लोग शामिल हुए थे, जिसमें पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी ए संगमा भी शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि बोस के शानदार योगदान को याद करना उन लोगों के एजेंडे में फिट नहीं बैठता था जिन्होंने दशकों तक देश पर शासन किया। इसलिए, उन्हें भुलाने की कोशिश की गई। लेकिन हमारी मान्यताएं अलग हैं। हर संभव मौके पर, हमने उनके जीवन और आदर्शों को लोकप्रिय बनाया है।’ पीएम मोदी ने कहा कि उनसे संबंधित फाइलों और दस्तावेजों को सार्वजनिक करना एक ऐ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

जुर्माना, निलंबन…: टी20 विश्व कप से हटने पर बांग्लादेश को किस तरह सजा दे सकता है आईसीसी, नियम क्या कहते हैं?

जुर्माना, निलंबन…: टी20 विश्व कप से हटने पर बांग्लादेश को किस तरह सजा दे सकता है आईसीसी, नियम क्या कहते हैं? विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं आईसीसी ने बीसीबी को 21 जनवरी तक का समय दिया था, जिसे एक दिन और बढ़ा दिया गया था, लेकिन बीसीबी गुरुवार को भी भारत में नहीं खेलने की अपनी जिद पर अड़ा रहा। अब आईसीसी उसे टूर्नामेंट से बाहर कर सकता है। हालांकि, टूर्नामेंट से बाहर होने पर बांग्लादेश को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। साथ ही क्रिकेट में भी इस टीम को फजीहत झेलनी पड़ सकती है। टी20 विश्व कप 2026 को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन का समय बचा है। हालांकि, इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट के हठ ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में सात फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की भागेदारी पर सवालिया निशान हैं। उसके ग्रुप स्टेज के चारों मैच भारत में हैं, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में खेलने से मना कर दिया है। इस जिद की वजह से उन पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। बीसीबी अध्यक्ष ने क्या कहा था? बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने गुरुवार को अपना अंतिम फैसला सुनाते हुए कहा, ‘हम अपनी योजना लेकर आईसीसी के पास वापस जाएंगे कि हम भारत में नहीं, श्रीलंका में खेलना चाहते हैं। उन्होंने हमें 24 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

Dhar Bhojshala Dispute Live: थोड़ी देर में निकलेगा लालबाग से जुलूस, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर भी पहुंचीं

10:50 AM, 23-Jan-2026 आने वाले भक्तों के लिए लगे भोजन के स्टॉल गौशाला में आने वाले भक्तों के लिए धार के सामाजिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा भोजन के स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को पूड़ी-आलू की सब्जी, पोहा और चाय उपलब्ध कराई जा रही है। गौशाला में आने वाले भक्तों के लिए धार के सामाजिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा भोजन के स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को पूड़ी-आलू की सब्जी, पोहा और चाय उपलब्ध कराई जा रही है। 10:45 AM, 23-Jan-2026 थोड़ी देर में निकलेगा लालबाग से जुलूस लालबाग से कुछ ही देर में अब एक जुलूस निकलेगा जो भोजशाला तक पहुंचेगा। जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल होंगे। लालबाग से कुछ ही देर में अब एक जुलूस निकलेगा जो भोजशाला तक पहुंचेगा। जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल होंगे। 10:37 AM, 23-Jan-2026 बड़ी संख्या में लोग भोजशाला पहुंच रहे हैं 10:33 AM, 23-Jan-2026 केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भोजशाला पहुंचीं केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती के साथ भोजशाला में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचीं हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती के साथ भोजशाला में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचीं हैं। 10:08 AM, 23-Jan-2026 पीजी कॉलेज में अस्थाई जेल, तीन बड़े हॉल रिजर्व किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए इस बार पीजी कॉलेज में अस्थाई जेल तैयार की गई है। विधिक कक्षा संचालित परिसर में तीन बड़े हॉल रिजर्व किए गए हैं। 21 से 27 जनवरी तक कॉलेज को अस्थाई जेल के रूप में उपयोग करने के लिखित आदेश भी जारी किए गए हैं। 09:51 AM, 23-Jan-2 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

Pakistan: शांति बोर्ड में शामिल होकर अपने ही घर में घिरे शहबाज, विपक्ष का तंज- क्या अब नेतन्याहू संग बैठेंगे

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका के साथ गलबहियां करने के चक्कर में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपने ही घर में सवालों के बीच घिर गए हैं। उन्हें विपक्ष की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड की अध्यक्षता में बने शांति बोर्ड में शामिल होने के लिए शरीफ ने शरीफ ने गुरुवार को हस्ताक्षर किए। पाकिस्तान समेत 19 देशों के नेताओं ने दावोस में इस समूह के चार्टर के रूप में अपना-अपना नाम दर्ज कराया। इस दौरान जब शहबाज का हस्ताक्षर करने का वक्त आया तो वह ट्रंप के बगल में बैठक मुस्कुराते नजर आए। हालांकि, इस फैसले ने पाकिस्तान के अंदर बवाल मचा दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 1 min · National Desk