IND vs NZ Live Score: 168 दिन बाद सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक, भारत का स्कोर तीन विकेट पर 140 के पार

09:54 PM, 23-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: भारत को तीसरा झटका भारत को तीसरा झटका ईशान किशन को लगा। ईश सोढ़ी ने उन्हें अपना शिकार बनाया। वह 32 गेंदों में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब सूर्यकुमार यादव का साथ देने शिवम दुबे आए हैं। भारत को तीसरा झटका ईशान किशन को लगा। ईश सोढ़ी ने उन्हें अपना शिकार बनाया। वह 32 गेंदों में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब सूर्यकुमार यादव का साथ देने शिवम दुबे आए हैं। 09:40 PM, 23-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: ईशान किशन का अर्धशतक ईशान किशन ने 21 गेंदों में अपने वनडे करियर का सातवां अर्धशतक पूरा किया। वह सूर्यकुमार यादव के साथ 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। ईशान किशन ने 21 गेंदों में अपने वनडे करियर का सातवां अर्धशतक पूरा किया। वह सूर्यकुमार यादव के साथ 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 09:12 PM, 23-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा आउट भारत की शुरुआत खराब हुई है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा आउट हो गए। अब क्रीज पर ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं। भारत की शुरुआत खराब हुई है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा आउट हो गए। अब क्रीज पर ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं। 08:53 PM, 23-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 209 रन का लक्ष्य न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 209 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन बनाए। उनके लिए मिचेल सैंटनर ने 47 रनों की नाबाद पारी खेली। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 209 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन बनाए। उनके लिए मिचेल सैं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

पंजाब में चार आतंकी गिरफ्तार: ढाई किलो RDX... पाकिस्तान से लाए थे, गणतंत्र दिवस पर थी धमाके करने की साजिश

गणतंत्र दिवस से पहले पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। होशियारपुर पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर के साथ संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार आतंकियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ढाई किलोग्राम आरडीएक्स से बना शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण और दो अवैध पिस्तौल बरामद की गई हैं। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दिलजोत सिंह, हरमन सिंह उर्फ हैरी उर्फ हर्री, अजय उर्फ मेहरा और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श कंदोला के रूप में हुई है। सभी आरोपी नवांशहर जिले के राहों क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद विस्फोटक का इस्तेमाल गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान लक्षित आतंकी हमले के लिए किया जाना था।सूत्रों के अनुसार काउंटर इंटेलिजेंस विंग पाकिस्तान से तस्करी कर लाए गए विस्फोटकों के संबंध में एक महत्वपूर्ण सुराग का काफी समय से पीछा कर रही थी। इस सुराग के आधार पर पता चला कि राहों क्षेत्र के इन संदिग्धों को हथियार और विस्फोटक सौंपे गए थे ताकि वे राष्ट्रीय पर्व के दौरान कोई बड़ी वारदात अंजाम दे सकें। संदिग्धों पर कई दिनों तक गुप्त निगरानी रखी गई और पुख्ता जानकारी मिलने के बाद उन्हें दबोच लिया गया।होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप मलिक ने बताया कि विदेशी बैठे बब्बर खालसा के संचालकों ने सीमा पार फिरोजपुर और अमृतसर ग्रामीण क्षेत्रों के रास्ते हथियार भिजवाकर यह मॉड्यूल तैयार किया था। मामले की गहन जांच जारी है।इस संबंध में गढ़शंकर थाने में भारतीय न् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका का WHO से 'ब्रेकअप': एजेंसी बोली- 10800000000 करोड़ रुपये बकाया, जानिए अब ट्रंप के देश पर क्या खतरा?

अमेरिका ने क्यों लिया यह फैसला? राष्ट्रपति ट्रंप ने पदभार संभालने के बाद एक कार्यकारी आदेश में कोरोना महामारी के कुप्रबंधन और आवश्यक सुधारों में विफलता का हवाला देते हुए WHO से हटने का एलान किया था। प्रशासन की शिकायतों में यह भी कहा गया 1948 में संगठन के निर्माण के बाद से इसके नौ मुख्य अधिकारियों में से कोई भी अमेरिकी नहीं रहा है, जबकि अमेरिका इसका सबसे बड़ा फाइनेंसर रहा। साथ ही, महामारी के दौरान WHO की गलतियों, जैसे मास्क न पहनने की सलाह और COVID-19 के एयरबोर्न (हवा से फैलने वाले) होने से इनकार करना (जिसे 2024 तक आधिकारिक रूप से नहीं बदला गया), को भी कारण बताया गया है। इन्फेक्शियस डिजीज सोसाइटी ऑफ अमेरिका के अध्यक्ष डॉ. रोनाल्ड नहास ने अमेरका के WHO से बाहर होने के फैसले को अदूरदर्शी और वैज्ञानिक रूप से लापरवाह करार दिया है। वहीं, लॉरेंस गोस्टिन ने इसे किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से लिया गया सबसे खराब फैसला बताया है। अमेरिका का यह कदम केवल एक कूटनीतिक बदलाव नहीं है, बल्कि उसे इसके दूरगामी आर्थिक परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं। इस इससे WHO की वित्तीय हालत खस्ता हागी वहीं अमेरिकी फार्मा सेक्टर वैश्विक डेटा नेटवर्क से अलग-थलग पड़ जाएगा। अब देखना यह होगा कि क्या अमेरिका द्विपक्षीय समझौतों के जरिए इस खाई को पाट पाता है या यह फैसला स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से महंगा साबित होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

Turkman Gate Violence: दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख...आरोपी उबेदुल्लाह की जमानत रद्द, पुनर्विचार के निर्देश

न्यायमूर्ति जालान ने अपने आदेश में कहा कि अदालत किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप करने में अत्यंत सतर्क रहती है, लेकिन यह एक विशेष परिस्थिति का मामला है, जहां जमानत बिना ठोस आधार के दी गई। निचली अदालत के आदेश में अभियोजन पक्ष के तर्कों पर पर्याप्त विचार नहीं किया गया और जमानत के फैसले के लिए प्रासंगिक कारकों का प्रारंभिक विश्लेषण भी अनुपस्थित था। हाईकोर्ट ने निचली अदालत को निर्देश दिया कि वह आरोपी उबेदुल्लाह की जमानत याचिका पर 23 जनवरी को पुनर्विचार करे।6-7 जनवरी की दरमियानी रात रामलीला मैदान क्षेत्र में फैज-ए-इलाही मस्जिद के सामने एमसीडी के एन्टी-एन्क्रोचमेंट अभियान के दौरान हुई हिंसा से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर अफवाह फैली कि मस्जिद को ध्वस्त किया जा रहा है, जिसके बाद 150-200 लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। भीड़ ने पुलिस और एमसीडी कर्मचारियों पर पत्थर और कांच की बोतलें फेंकीं, जिसमें क्षेत्र के थाना प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा। निचली अदालत ने 20 जनवरी को उबेदुल्लाह को 25,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने अब इसे अपर्याप्त कारणों के आधार पर रद्द कर दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 1 min · National Desk

Explained: क्यों दुनिया के बड़े देश बढ़ा रहे अपना गोल्ड रिजर्व, क्या जारी रहेगी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी?

Will Gold Price Increase: बीते कुछ वर्षों में सोना सिर्फ एक कीमती धातु नहीं रहा है बल्कि यह ग्लोबल पॉलिटिक्स, वॉर और इकोनॉमिक अनसर्टेनिटी का सबसे भरोसेमंद पैमाना बनकर उभरा है। निवेशकों से लेकर दुनियाभर के सेंट्रल बैंक हर कोई सोने को सेफ हेवन के रूप में आज के सयम देख रहे हैं। भारत इसका एक बड़ा उदाहरण है, जहां 2020 में हमारा गोल्ड रिजर्व 661 टन था। वह 2025 में बढ़कर 879 टन हो गया। सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के कई देश अपने रिजर्व में सोने की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ा रहे हैं। पिछले पांच वर्षों के ट्रेन्ड को देखें तो गोल्ड ने काफी ज्यादा रिटर्न दिया है। इसने इसे शेयर बाजार और अन्य एसेट क्लास से अलग खड़ा कर दिया है। अब सवाल यह है कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है? दुनिया में जब भी युद्ध और अस्थिरता का माहौल बनता है तो सोने की कीमतें रिकॉर्ड तेजी से क्यों बढ़ने लगती हैं? क्या यह केवल एक पारंपरिक सोच है या इसके पीछे कोई गहरी ऐतिहासिक और राजनीतिक वजह है? क्या आने वाले समय में सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी होगी या ये तेजी सिर्फ अस्थायी है? आइए जानते हैं इन सब के बारे में विस्तार से - …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 1 min · National Desk

ये है भारत की असल तस्वीर: एक ही पंडाल में निकाह और सात फेरे, सामने आई हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की अनोखी मिसाल

1 of 4 एक ही पंडाल में निकाह और फेरे भी - फोटो : अमर उजाला Link Copied सम्मेलन तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन हरियाणा के नूंह स्थित पिनगवां में शुक्रवार को आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन ने सामाजिक सौहार्द और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की ऐसी मिसाल पेश की, जो लंबे समय तक याद रखी जाएगी। सर्व समाज कन्या विवाह समिति पिनगवां द्वारा बाग वाले मंदिर परिसर में आयोजित पांचवें सामूहिक विवाह सम्मेलन में एक ही पंडाल के नीचे एक ओर वैदिक मंत्रों के साथ फेरे हो रहे थे, तो दूसरी ओर मौलवी साहब निकाह पढ़ा रहे थे। यह दृश्य न सिर्फ देखने लायक था, बल्कि मेवात क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब को भी जीवंत करता नजर आया। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 4 शादी में शामिल मेहमान - फोटो : अमर उजाला 13 हिंदू और दो मुस्लिम जोड़े शादी के बंधन में बंधे इस सम्मेलन में कुल 15 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, जिनमें 13 हिंदू और दो मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। खास बात यह रही कि सभी शादियां पूरी तरह से निशुल्क कराई गईं। सम्मेलन में सभी धर्मों और वर्गों के लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और बढ़-चढ़कर कन्यादान किया। पूरा माहौल आपसी प्रेम, भाईचारे और उत्साह से भरा रहा। सर्व समाज कन्या विवाह समिति का यह प्रयास उन गरीब माता-पिता के लिए वरदान साबित हो रहा है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों की शादी को बोझ समझने लगते हैं। 3 of 4 शादीशुदा जोड़े - फोटो : अमर उजाला प्रत्येक जोड़े को दहेज भी मिला समिति द्वारा प्रत्येक जोड़े को दहेज के रूप में 101 बर्तन, गैस सिलेंडर, बेड, कूलर, पंखा सहित रोजमर्रा के उपयोग का तमाम घरेलू सामान भेंट किया गया। इसके साथ ही विवाह समारोह में भोजन की भी बेह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

T20 WC 2026: ICC के फैसले को पलटने के लिए DRC के आगे गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, कब स्कॉटलैंड के नाम का होगा एलान?

T20 WC 2026: ICC के फैसले को पलटने के लिए DRC के आगे गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, कब स्कॉटलैंड के नाम का होगा एलान? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने टी20 विश्व कप के अपने मुकाबले भारत में कराए जाने के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के फैसले को पलटने की मांग करते हुए आईसीसी की डिस्प्यूट रेजोल्यूशन कमेटी (डीआरसी) का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि, इस अपील का रद्द होना लगभग तय माना जा रहा है क्योंकि यह मामला डीआरसी के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई ने आईसीसी सूत्र के हवाले से कहा कि आईसीसी चेयरमैन जय शाह बांग्लादेश के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकते हैं। जल्द हो सकता है स्कॉटलैंड के नाम का एलान, बीसीबी ने खटखटाया डीआरसी का दरवाजा आईसीसी ने स्कॉटलैंड को स्टैंडबाय पर रखा है और समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शनिवार तक बांग्लादेश के संभावित रिप्लेसमेंट पर औपचारिक घोषणा होने की संभावना है। बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल के नेतृत्व में बोर्ड ने सभी विकल्प आजमाने के तहत डीआरसी से संपर्क किया। बीसीबी से जुड़े एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ‘हां, बीसीबी ने डीआरसी से संपर्क किया है ताकि सभी विकल्पों का इस्तेमाल किया जा सके। अगर डीआरसी बीसीबी के खिलाफ फैसला देता है, तो इसके बाद केवल स्विट्जरलैंड स्थि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NZ Live Score: आज भारत का रायपुर में होगा न्यूजीलैंड से सामना, दूसरे टी20 में ईशान किशन पर रहेंगी नजरें

06:02 PM, 23-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: संतुलित दिख रहा गेंदबाजी आक्रमण भारतीय टीम का गेंदबाजी विभाग में संतुलित नजर आ रहा है। अगर अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या पावरप्ले में विकेट लेते रहते हैं तो जसप्रीत बुमराह को पावरप्ले के बाद तीन ओवरों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे टीम को बीच के ओवरों के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिल जाएगा। भारत ने नागपुर में बड़ा स्कोर बनाया था जिससे वह ओस का प्रभाव कम करने में सफल रहा। वहीं, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे विकेट लेने में सफल रहे हैं। इस बात की संभावना कम ही है कि भारतीय टीम प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव करेगी। भारतीय टीम का गेंदबाजी विभाग में संतुलित नजर आ रहा है। अगर अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या पावरप्ले में विकेट लेते रहते हैं तो जसप्रीत बुमराह को पावरप्ले के बाद तीन ओवरों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे टीम को बीच के ओवरों के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिल जाएगा। भारत ने नागपुर में बड़ा स्कोर बनाया था जिससे वह ओस का प्रभाव कम करने में सफल रहा। वहीं, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे विकेट लेने में सफल रहे हैं। इस बात की संभावना कम ही है कि भारतीय टीम प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव करेगी। 06:01 PM, 23-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: सूर्यकुमार-अभिषेक पर टिकी होंगी निगाहें आईसीसी टूर्नामेंट से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव के फॉर्म पर सबकी नजरें टिकी हुई थीं और भले ही वह कोई बड़ा योगदान नहीं दे सके, लेकिन 22 गेंदों में बनाए गए 32 रन ने उनके आत्मविश्वास को कुछ हद तक जरूर बढ़ाया होगा। पहले टी20 में मिली शानदार जीत से व्यक्तिगत तौर पर सुधार के कई क्षेत्र सामने आए, इसके बावजूद टीम के प्रदर्शन ने विश्व कप से पहले अपने प्रतिद्वंद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

छगन भुजबल को अदालत से बड़ी राहत: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एनसीपी नेता आरोपों से बरी, जानिए कोर्ट ने क्या कहा?

यह मामला वर्ष 2005-06 का है। उस समय भुजबल महाराष्ट्र सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री थे। आरोप था कि नई दिल्ली में महाराष्ट्र सदन के निर्माण का ठेका एक निजी कंपनी को गलत तरीके से दिया गया। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने दावा किया था कि इस सौदे के बदले भुजबल और उनके परिजनों को कथित रूप से रिश्वत मिली थी, जिसे मनी लॉन्ड्रिंग बताया गया।ईडी का आरोप था कि निर्माण कंपनी केएस चमनकर ने भुजबल परिवार को किकबैक दिया। जांच एजेंसी के मुताबिक यह पैसा उन कंपनियों में भेजा गया, जिनमें भुजबल के बेटे पंकज भुजबल और भतीजे समीर भुजबल निदेशक थे। हालांकि अदालत ने कहा कि ईडी इन आरोपों को साबित करने के लिए कोई पुख्ता साक्ष्य पेश नहीं कर सकी, जिससे मनी लॉन्ड्रिंग का मामला टिक सके।इस मामले से जुड़े एक अन्य अहम फैसले पहले ही आ गया था। उसमें बॉम्बे हाईकोर्ट ने छगन भुजबल और उनके परिवार के चार्टर्ड अकाउंटेंट श्याम राधाकृष्ण मालपानी को भी मनी लॉन्ड्रिंग केस से बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि केवल ऑडिट में लापरवाही को मनी लॉन्ड्रिंग अपराध नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑडिटर की भूमिका जांच एजेंसी जैसी नहीं होती।ईडी ने यह केस वर्ष 2015 में एसीबी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया था। इसी मामले में छगन भुजबल को 2015 में गिरफ्तार किया गया था और वह 2018 तक जेल में रहे, बाद में उन्हें जमानत मिली। 2021 में विशेष अदालत ने एसीबी से जुड़े मामलों में भुजबल, उनके बेटे, भतीजे और अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था। अब मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी बरी होने से भुजबल को बड़ी कानूनी और राजनीतिक राहत मिली है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

श्रीलंका ने ही बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी से किया इनकार: सोशल मीडिया पर उड़ा BCB का मजाक, मीम्स की आई बाढ़

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं हालांकि, इस पूरे विवाद में चौंकाने वाली बात तो यह है कि जिस श्रीलंका में बांग्लादेश अपने मैच को ट्रांसफर करने की मांग कर रहा था, उसी ने उनके मैचों की मेजबानी करने से मना कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की इस हठ का खामियाजा उनके खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है, जो विश्व कप की तैयारी में जुटे थे और कहीं भी खेलने को तैयार थे। हालांकि, इस पूरे विवाद में चौंकाने वाली बात तो यह है कि जिस श्रीलंका में बांग्लादेश अपने मैच को ट्रांसफर करने की मांग कर रहा था, उसी ने उनके मैचों की मेजबानी करने से मना कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की इस हठ का खामियाजा उनके खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है, जो विश्व कप की तैयारी में जुटे थे और कहीं भी खेलने को तैयार थे। आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच विवाद अब तूल पकड़ चुका है। जहां बांग्लादेश ने भारत में आगामी टी20 विश्व कप के मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया, वहीं आईसीसी अब उन्हें टूर्नामेंट से बाहर करने और स्कॉटलैंड को शामिल करने की तैयारी में है। यह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के लिए बड़ा झटका होगा और उन्हें इसकी सजा भी झेलनी पड़ सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk