8वें अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में ग्रहों की बदलती चाल, हाथों की लकीरें और पत्ते भविष्य के राज खोलेंगे। महाकुंभ में तीन विशेष सत्र होंगे, जिनमें अलग-अलग विधाओं के माहिर ज्योतिषाचार्य मंथन करेंगे और अपनी बात रखेंगे। 24 जनवरी को सुबह नौ बजे ज्योतिष महाकुंभ का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। पहले दिन ग्रहों की स्थिति समय की बदलती परिस्थिति विषय पर विशेष सत्र होगा, जिसमें देश के नामी ज्योतिषाचार्य ग्रहों की चाल से बदलने वाले हालातों पर जानकारी देने के साथ ही सवालों के जवाब भी देंगे। दूसरे दिन, समापन समारोह में प्रदेश के राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह(सेवानिवृत्त) बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसी दिन हाथों की चंद लकीरें और पत्तों के साथ पलटेगी किस्मत विषय पर विशेष सत्र होंगे, जिनमें विषयों के विशेषज्ञ सवालों के जवाब देंगे। अगर आपने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है तो खबर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके जल्द करा लें। दोनों दिन निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श का मौका मिलेगा। ऐसे कराएं पंजीकरण 8वें ज्योतिष महाकुंभ में निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श के लिए निशुल्क पंजीकरण शुरू हो गया है। आप भी खबर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। इसमें मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराएं और सबमिट कर दें। आपका पंजीकरण हो जाएगा। ये भी पढे़ं…Mussoorie Snowfall: ट्रेंडिंग में आज पहाड़ों की रानी, बर्फ की पहली चादर के साथ लौटा जादू, रील्स-वीडियो वायरल यह हैं सहयोगी : ज्योतिष महाकुंभ में मुख्य सहयोगी ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हॉस्पिटैलिटी पार्टनर होटल सैफरन लीफ और विशेष सहयोगी एमडीडीए, कमल ज्वैलर्स, सुविधा सुपर मार् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें