जुर्माना, निलंबन…: टी20 विश्व कप से हटने पर बांग्लादेश को किस तरह सजा दे सकता है आईसीसी, नियम क्या कहते हैं? विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं आईसीसी ने बीसीबी को 21 जनवरी तक का समय दिया था, जिसे एक दिन और बढ़ा दिया गया था, लेकिन बीसीबी गुरुवार को भी भारत में नहीं खेलने की अपनी जिद पर अड़ा रहा। अब आईसीसी उसे टूर्नामेंट से बाहर कर सकता है। हालांकि, टूर्नामेंट से बाहर होने पर बांग्लादेश को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। साथ ही क्रिकेट में भी इस टीम को फजीहत झेलनी पड़ सकती है। टी20 विश्व कप 2026 को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन का समय बचा है। हालांकि, इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट के हठ ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में सात फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की भागेदारी पर सवालिया निशान हैं। उसके ग्रुप स्टेज के चारों मैच भारत में हैं, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में खेलने से मना कर दिया है। इस जिद की वजह से उन पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। बीसीबी अध्यक्ष ने क्या कहा था? बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने गुरुवार को अपना अंतिम फैसला सुनाते हुए कहा, ‘हम अपनी योजना लेकर आईसीसी के पास वापस जाएंगे कि हम भारत में नहीं, श्रीलंका में खेलना चाहते हैं। उन्होंने हमें 24 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें