Dhar Bhojshala Dispute Live: भोजशाला परिसर में पूजा-नमाज एक साथ, पीजी कॉलेज में अस्थाई जेल; 3 बड़े हॉल रिजर्व

10:08 AM, 23-Jan-2026 पीजी कॉलेज में अस्थाई जेल, तीन बड़े हॉल रिजर्व किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए इस बार पीजी कॉलेज में अस्थाई जेल तैयार की गई है। विधिक कक्षा संचालित परिसर में तीन बड़े हॉल रिजर्व किए गए हैं। 21 से 27 जनवरी तक कॉलेज को अस्थाई जेल के रूप में उपयोग करने के लिखित आदेश भी जारी किए गए हैं। 09:51 AM, 23-Jan-2026 भोजशाला परिसर का 300 मीटर क्षेत्र नो-फ्लाई जोन भोजशाला क्षेत्र के 300 मीटर के दायरे में नो-फ्लाई जोन घोषित है। इस दायरे में ड्रोन, यूएवी, पैरा ग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून सहित ऐसी किसी भी गतिविधि पर पूरी तरह पाबंदी है। सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर भवन निर्माण सामग्री, मलबा, टायर और लावारिस गुमटियां रखने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। 09:32 AM, 23-Jan-2026 परिसर में पहुंचने लगे लोग 09:09 AM, 23-Jan-2026 कलेक्टर बोले- भोजशाला में पूजा निर्विघ्न चल रही धार के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो भी प्रबंध किए गए हैं उनमें हर व्यक्ति उत्कृष्ट रूप से अपने काम कर रहा है। भोजशाला में पूजा निर्विघ्न चल रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जा रहा है। कलेक्टर ने नमाज को लेकर कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश अनुसार व्यवस्था की गई है। धार के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो भी प्रबंध किए गए हैं उनमें हर व्यक्ति उत्कृष्ट रूप से अपने काम कर रहा है। भोजशाला में पूजा निर्विघ्न चल रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जा रहा है। कलेक्टर ने नमाज को लेकर कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश अनुसार व्यवस्था की गई है। 08:47 AM, 23-Jan-2026 भोजशाला में विवाद की व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: राजधानी और नोएडा समेत आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी, तेज हवा संग गरज का दौर जारी

जानें क्यों अचानक बदला मौसम का मिजाज जनवरी का महीना आमतौर पर कड़ाके की ठंड के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार दिन का तापमान काफी ऊपर चढ़ रह था। लेकिन शुक्रवार को मौसम ने करवट ली है। आज एक मजबूत और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पर असर डाल रहा है। ऐसे में दिल्ली में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई थी, जिसका असर भी सुबह से ही दिखने को मिल राह है। बारिश के साथ गरज-चमक और 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चलने के आसार जताए गए थे। बारिश के बाद दिन का तापमान गिरकर 19-21 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 6-8 डिग्री के आसपास आ जाएगा। इसके बाद ठंड एक बार फिर लौटेगी और सुबह-रात में ठिठुरन बढ़ेगी। #WATCH | Delhi wakes up to light rain; IMD predicts the city to witness light rain accompanied by thunderstorm, lightning and gusty winds today Visuals from Kartavya Path, where full-dress rehearsal for Republic Day is scheduled to take place today pic.twitter.com/tC6tIK6Lz1 — ANI (@ANI) January 23, 2026 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 1 min · National Desk

Trump: दावोस में कार्नी के भाषण से नाराज हुए ट्रंप? बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का आमंत्रण कनाडा से वापस लिया

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ट्रंप ने क्या कहा? डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘प्रिय प्रधानमंत्री कार्नी: कृपया इस पत्र को इस बात का सबूत मानें कि कनाडा के बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने के संबंध में आपको दिया गया आमंत्रण वापस ले रहा है, जो अब तक का सबसे प्रतिष्ठित बोर्ड ऑफ लीडर्स होगा।’ इससे पहले गुरुवार को भी ट्रंप ने मार्क कार्नी के भाषण को लेकर नाराजगी जाहिर की थी और कनाडा के प्रधानमंत्री को एहसान फरामोश बता दिया था। ट्रंप ने कहा था, ‘कनाडा को अमेरिका से बहुत चीजों का फायदा मिला है। ऐसे में उन्हें (कार्नी) अमेरिका का एहसानमंद होना चाहिए, लेकिन वे नहीं हैं। मैंने कल आपके प्रधानमंत्री को देखा और वे बहुत आभारी नहीं थे।’ मार्क कार्नी ने क्या कहा था कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने हाल ही में दावोस में एक धमाकेदार बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि दुनिया की मौजूदा व्यवस्था संकट में है और अमेरिकी वर्चस्व खत्म हो रहा है। कनाडा के प्रधानमंत्री ने अमेरिका के वर्चस्व को चुनौती देते हुए ग्रीनलैंड मुद्दे पर डेनमार्क का समर्थन किया। कार्नी ने कहा कि दुनिया की मौजूदा व्यवस्था बदलाव के दौर से नहीं गुजर रही है, बल्कि पूरी व्यवस्था ही संकट में है। ऐसे में मध्य ताकत वाले देशों को एकजुट होना चाहिए। कार्नी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था पर अमेरिका की पकड़ थी, लेकिन ट्रंप प्रशासन में अमेरिका द्वारा तानाशाही की जा रही है, जिसके चलते वैश्विक व्यवस्था संकट में है। उन्होंने कहा कनाडा जैसे देश पहले से जानते थे कि अंतरराष्ट्रीय नियम आधारित व्यवस्था का विचार सिर्फ काल्पनिक है। दावोस में विश्व आर्थिक सम्मेलन के दौरान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

Terror Threat: पन्नू की धमकी... दिल्ली पहुंचे आतंकी, पुलिस ने कहा- वीडियो की बातें फर्जी, हम बरत रहे एहतियात

खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख खालिस्तानी आतंकी गुरवतपंत सिंह पन्नू ने एक बुधवार को एक वीडियो जारी कर फिर धमकी दी है कि भारत के गणतंत्र दिवस से पहले उसने राजधानी दिल्ली में भारत विरोधी नारे लिखवा दिए हैं। उसने जारी वीडियो में कहा है कि उसके लड़कों ने दिल्ली में दो जगह देश विरोधी नारे लिखे हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस की जांच में नारे की बात गलत साबित हुई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां गणत्रंत्र दिवस को लेकर पहले से ही सतर्क हैं। इस तरह की धमकियों को नजरअंदाज न करते हुए बारीकी से जांच की जा रही है।देश के खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट दिए है कि पाकिस्तान द्वारा प्रशिक्षित किए गए आतंकी बांग्लादेश के रास्ते भारत में घुस चुके हैं। हालांकि खुफिया विभाग ने ये नहीं बताया कि ये आतंकी कहां हैं और कितने आतंकी हैं।दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाक के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैय्यबा ने बांग्लादेश में अपने आतंकी कैंप खोले हैं। इन कैंप में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के अफसर भी जाते हैं। इन कैंप में आतंकियों को आईएसआई की ओर से आतंकी ट्रेनिंग दिलवाई गई है। इन इनपुट्स के बाद दिल्ली पुलिस, पड़ोसी राज्यों की पुलिस व देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: रूस-यूक्रेन जंग पर महामंथन आज; तमिलनाडु में पीएम मोदी भरेंगे चुनावी हुंकार; पहाड़ से मैदान तक अलर्ट

Census 2027: गृह मंत्रालय ने पहले चरण की जनगणना के लिए जारी की अधिसूचना,पारिवारिक जानकारी के साथ देने होंगे इन 33 सवालों के जवाब देश में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच किया जाएगा। पहले चरण में घरों की सूची तैयार की जाएगी, जिसके लिए प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की ओर से निर्धारित 30 दिनों की अवधि में अभियान चलाया जाएगा। इस अधिसूचना में वे 33 सवाल दिए गए हैं, जो गणना अधिकारियों द्वारा जनता से पूछे जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 1 min · National Desk

Conflict: रूस के खिलाफ विशेष अंतरराष्ट्रीय अदालत बनने में देरी पर जेलेंस्की हुए नाराज, यूरोप पर भी लगाए आरोप

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ आक्रामक युद्ध के मामले में विशेष ट्रिब्यूनल (विशेष अदालत) बनाने में हो रही देरी को लेकर यूरोप पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने में बहुत देर हो रही है और यूरोप इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखा रहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 23, 2026 · 1 min · National Desk

T20 WC 2026: जहां बांग्लादेश को खेलने हैं सबसे ज्यादा मैच, वहां की सुविधाओं से ICC संतुष्ट; CAB ने क्या कहा?

T20 WC 2026: जहां बांग्लादेश को खेलने हैं सबसे ज्यादा मैच, वहां की सुविधाओं से ICC संतुष्ट; CAB ने क्या कहा? विस्तार Follow Us ईडन गार्डन्स की सुविधाओं से आईसीसी संतुष्ट आईसीसी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की संयुक्त निरीक्षण टीम ने हाल ही में ईडन गार्डन्स का दौरा कर मैदान, कॉरपोरेट बॉक्स और स्टेडियम की अन्य सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) ने बयान जारी कर कहा, ‘आईसीसी की टीम ने ईडन गार्डन्स की सभी सुविधाओं का जायजा लिया और संतोष व्यक्त किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यहां एक सफल टी20 विश्व कप के आयोजन को लेकर उत्साहित है।’ ईडन गार्डन्स में टूर्नामेंट के दौरान कुल पांच ग्रुप मैच खेले जाने हैं, जिनमें उद्घाटन दिवस का एक मुकाबला भी शामिल है। इसके अलावा यहां एक सुपर-8 मैच और एक सेमीफाइनल भी प्रस्तावित है। हालांकि, अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंचता है, तो यह मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा, क्योंकि पाकिस्तान के मैच पहले से ही कोलंबो में निर्धारित हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 1 min · National Desk

IndiGo: इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर, पुणे एयरपोर्ट पर कराई गई सुरक्षित लैंडिंग

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक दिल्ली से पुणे जाने वाली फ्लाइट 6E 2608 में एयरक्राफ्ट के टॉयलेट में हाथ से लिखा हुआ एक नोट मिला, जिसमें बम की धमकी दी गई थी। इस लेटर के मिलने के बाद फ्लाइट में हड़कंप मच गया। इसके बाद उड़ान को पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। “IndiGo flight 6E 2608 from Delhi to Pune received a bomb threat in the form of a handwritten note found in the aircraft’s lavatory. The flight landed safely at Pune airport, and all passengers were deboarded safely,” says IndiGo — ANI (@ANI) January 22, 2026 खबर लगातार अपडेट की जा रही है.. इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक दिल्ली से पुणे जाने वाली फ्लाइट 6E 2608 में एयरक्राफ्ट के टॉयलेट में हाथ से लिखा हुआ एक नोट मिला, जिसमें बम की धमकी दी गई थी। इस लेटर के मिलने के बाद फ्लाइट में हड़कंप मच गया। इसके बाद उड़ान को पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। देश के अंदर फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी के मामले लगातार सामने आ रहा हैं। 18 जनवरी (रविवार) को दिल्ली से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी। टिशू पेपर पर बम की धमकी लिखी मिली थी। जिसको आनन-फानन में लखनऊ की ओर मोड़ा गया था। अब फिर ऐसा ही दिल्ली से पुणे जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में हुआ है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

Jaishankar: 'वैश्विक स्थिरता के लिए भारत-ईयू का साथ जरूरी', जयशंकर ने बताया कैसे सुरक्षित होगी अर्थव्यवस्था

यूरोपीय देशों के राजदूतों के साथ संवाद के दौरान जयशंकर ने कहा कि आज की दुनिया में उतार-चढ़ाव और अस्थिरता नया सामान्य बन चुकी है। ऐसे समय में भरोसेमंद और स्थिर साझेदारियों का महत्व बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ की साझेदारी व्यापार, लोगों की आवाजाही और सुरक्षा के क्षेत्रों में वैश्विक व्यवस्था को स्थिर करने की क्षमता रखती है। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर भी इस बातचीत का जिक्र करते हुए वैश्विक हालात पर चिंता जताई।जयशंकर ने जोर देकर कहा कि भारत और यूरोपीय संघ को मजबूत और लचीली सप्लाई चेन बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा। मौजूदा समय में वैश्विक व्यापार में रुकावटें बढ़ रही हैं और ऐसे में विश्वसनीय साझेदारी बेहद जरूरी है। यूरोपीय संघ भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। वित्त वर्ष 2023-24 में दोनों के बीच वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार 135 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते से इस व्यापार को और विस्तार मिलने की उम्मीद है।यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सला 25 से 27 जनवरी तक भारत के राजकीय दौरे पर रहेंगे। दोनों नेता भारत के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 27 जनवरी को वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिखर वार्ता करेंगे। इस बैठक में लंबे समय से लंबित मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा होने की संभावना है।भारत और यूरोपीय संघ 2004 से रणनीतिक साझेदार हैं। आगामी शिखर सम्मेलन में मुक्त व्यापार समझौते के अलावा रक्षा सहयोग के लिए एक नया ढांचा और व्यापक रणनीतिक एजेंडा सामने आ सकता है। यूरोपीय संघ के भारत में राजदूत डेल्फिन ने जयशंकर के साथ हुई बातचीत को उत्कृष्ट बताया और कहा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

Census 2027: पारिवारिक जानकारी के साथ देने होंगे इन 33 सवालों के जवाब, MEA ने जनगणना के लिए जारी की अधिसूचना

33 सवालों की यह है पूरी लिस्ट: भवन संख्या (नगरपालिका/स्थानीय निकाय अथवा जनगणना संख्या) जनगणना गृह संख्या जनगणना गृह के फर्श की प्रमुख सामग्री जनगणना गृह की दीवार की प्रमुख सामग्री जनगणना गृह की छत की प्रमुख सामग्री जनगणना गृह का उपयोग जनगणना गृह की स्थिति परिवार संख्या परिवार में सामान्यतः निवास करने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या परिवार के मुखिया का नाम परिवार के मुखिया का लिंग क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य से संबंधित है जनगणना गृह का स्वामित्व स्वरूप परिवार के विशेष अधिकार में उपलब्ध आवासीय कमरों की संख्या परिवार में रहने वाले विवाहित दंपतियों की संख्या पीने के पानी का मुख्य स्रोत पीने के पानी के स्रोत की उपलब्धता प्रकाश व्यवस्था का मुख्य स्रोत शौचालय की उपलब्धता शौचालय का प्रकार अपशिष्ट जल निकासी व्यवस्था स्नान सुविधा की उपलब्धता रसोईघर तथा एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन रेडियो/ट्रांजिस्टर टेलीविजन इंटरनेट की उपलब्धता लैपटॉप/कंप्यूटर टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड कार/जीप/वैन परिवार में उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी संचार हेतु) सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्र यह निर्देश देता है कि भारत की जनगणना-2027 के संबंध में हाउस-लिस्टिंग एवं आवास जनगणना अनुसूची के माध्यम से सूचना एकत्र करने के लिए सभी जनगणना अधिकारी अपने-अपने नियुक्त स्थानीय क्षेत्रों की सीमाओं के भीतर सभी व्यक्तियों से निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रश्न पूछेंगे।पहले चरण में हर भवन को जियो-टैग किया जाएगा। चाहे वह बंद या खाली ही क्यों न हों। जनगणना 202 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk