Alankar Agnihotri: नहीं हुआ इस्तीफा मंजूर...भय में छोड़ा आवास, जाएंगे HC: पहले प्रयास में किया था UP PCS पास

पिता के निधन के बाद परिवार का रखा पूरा ध्यान सिटी मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने पिता की मौत के बाद अपने करियर के साथ ही पूरे परिवार का ध्यान रखा। उन्होंने कानपुर में ही 12वीं तक की पढ़ाई की। वह पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रहे। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में उन्होंने प्रदेश में 21वां स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद उन्होंने आईआईटी-बीएचयू से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में बी-टेक किया था। इसके बाद सिविल सेवा में जाना चाहते थे। लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों को देखते हुए आईटी कंपनी में कंसल्टेंट की नौकरी ज्वाइन की। अलंकार की सफलता के पीछे संघर्ष की लंबी कहानी अलंकार अग्निहोत्री की सफलता के पीछे एक लंबी कहानी है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां और पत्नी आस्था मिश्रा को देते हैं। उन्होंने बताया था कि एक विवाहित व्यक्ति के लिए नौकरी छोड़कर तैयारी करना जोखिम भरा था, इसलिए उन्होंने एक साल की पगार बचाकर रुपए इकट्ठा किए थे, ताकि अगले 2-3 साल तक परिवार को आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़े। अलंकार अग्निहोत्री के बारे में और भी जानें यूपी पीसीएस परीक्षा में कानपुर के अलंकार अग्निहोत्री ने 15वीं रैक हासिल की थी। अलंकार ने पहले ही प्रयास में पास कर ली थी यूपी पीसीएस परीक्षा। अलंकार ने यूपीपीएससी की तैयारी से पहले 10 साल तक आईटी सेक्टर में कन्सल्टेंसी की जॉब भी की। वर्ष 1998 में यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में अलंकार को 21वां स्थान मिला था। 12वीं पास करने के बाद अलंकार अग्निहोत्री ने बनारस विश्वविद्यालय से बीटेक किया और नौकरी करने लगे थे। वर्ष 2014 में जब अलंकार के सभी छोटे भाई-बहन सक्षम हो गए और बहन की शादी हो गई, तब प्राइवेट नौकरी छोड़कर यूपी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

T20 WC: रंग में भंग डालने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान! पहले बांग्लादेश को उकसाया, अब खुद लगातार दे रहा गीदड़भभकी

T20 WC: रंग में भंग डालने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान! पहले बांग्लादेश को उकसाया, अब खुद लगातार दे रहा गीदड़भभकी और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: बैठकों का दौर जारी, फिर भी नहीं कोई नतीजा; पाकिस्तान कब लेगा टी20 विश्व कप पर अंतिम फैसला? टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होनी है। इससे पहले विवादों की झड़ी सी लग गई है। पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भारत में खेलने से इनकार किया, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (आईसीसी) ने उन्हें बाहर करते हुए स्कॉटलैंड को जगह दी। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी अपनी टांग अड़ा रहे हैं। उन्होंने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ बैठक की और विश्व कप पर चर्चा की। नकवी ने बताया कि पाकिस्तान के विश्व कप में खेलने पर शुक्रवार या अगले सोमवार तक फैसला लिया जा सकता है। इस बीच बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोला है। बीसीसीआई ने पाकिस्तान को लताड़ा बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बांग्लादेश को उकसाने के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। उनका मानना है कि पाकिस्तान बेवजह इस विवाद में घुस रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए शुक्ला ने कहा, ‘पाकिस्तान बिना किसी वजह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

Iran-US Clash: ईरान पर हमले की आशंकाओं के बीच ट्रंप को बड़ा झटका, UAE ने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर लगाई रोक

ईरान में हजारों लोगों की मौत ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर मानवाधिकार समूहों के अनुसार हजारों लोगों की मौत की पुष्टि की गई हैं। मानवाधिकार समूह इस अशांति को 1979 की क्रांति में शिया मुस्लिम धर्मगुरुओं के सत्ता में आने के बाद से सबसे बड़ी दमनकारी कार्रवाई बता रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत देश के अंदर बढ़ती महंगाई, खराब अर्थव्यवस्था और गिरते मुद्रा के स्तर के बाद हुई, जो कि 28 दिसंबर 2025 से जारी है। अन्य वीडियो यूएई के विदेश मंत्रालय ने सोमवार (26 जनवरी) को साफ कहा है कि वह ईरान के खिलाफ किसी भी शत्रुतापूर्ण सैन्य कार्रवाई के लिए अपने हवाई क्षेत्र, भूभाग या क्षेत्रीय जल का उपयोग नहीं होने देगा। जो कि ईरान के साथ अपनी दोस्ती की प्रतिबद्धता दिखाई है।दरअसल, ईरान में सैन्य कार्रवाई की संभावना को लेकर अनिश्चितता तब से बनी हुई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि एक ‘विमानों का बेड़ा’ उनकी तरफ बढ़ रहा है, लेकिन उन्हें यह भी उम्मीद जताई कि उन्हें इसका इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि देश अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है व किसी भी पड़ोसी देश के खिलाफ शत्रुतापूर्ण सैन्य कार्रवाई में अपनी भूमि, हवाई क्षेत्र या जल क्षेत्र की अनुमति नहीं देगा।बता दें कि यूएई और अमेरिका के बीच अच्छे द्विपक्षीय संबंध हैं। ऐसे में अमेरिका के सैन्य अड्डे वहां मौजूद हैं। हालांकि ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव को लेकर यूएई ने अपना रुख साफ कर दिया है। ईरान के प्रति अपना सकारात्मक रुख दर्शाते हुए यूएई ने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की अपनी नीति क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

FTA: 'खुद के खिलाफ जंग की फंडिंग कर रहा यूरोप', भारत-EU व्यापार समझौते पर भड़का अमेरिका

भारत और यूरोपीय संघ के बीच इस सप्ताह अहम व्यापार समझौता होने वाला है। इस समझौते पर अमेरिका और चीन समेत दुनिया के कई देशों की नजर है। अमेरिका इस डील पर भड़क गया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया, लेकिन यूरोपीय देश नयी दिल्ली के साथ एक व्यापार समझौता करने जा रहे हैं। भारत के लिए यह समझौता कितना अहम है? यह व्यापार समझौता केवल शुल्कों में कटौती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत के लिए व्यापक आर्थिक निहितार्थ रखता है। यूरोपीय संघ भारत के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदारों में से एक है। एक संतुलित समझौते के माध्यम से, भारत अपनी सेवाओं के निर्यात को बढ़ाने और यूरोपीय देशों से उच्च-तकनीकी निवेश आकर्षित करने की उम्मीद कर रहा है। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार वार्ता का मुख्य केंद्र यह सुनिश्चित करना है कि भारतीय उद्यमियों और एमएसएमई (MSMEs) को यूरोपीय संघ के मानकों के अनुरूप बाजार पहुंच मिले, जिससे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत की हिस्सेदारी बढ़ सके। समझौते के प्रमुख बिंदू क्या होंगे- यह समझौता भारत और 27 देशों के व्यापारिक ब्लॉक के बीच होगा। सरकार इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ और निर्यातकों के लिए ‘सुपर डील’ मान रही है। इसका उद्देश्य वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार में संतुलन और वृद्धि लाना है। भारतीय व्यापार नीति के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। यदि इस महीने के अंत में शीर्ष नेतृत्व की यात्रा के दौरान इसकी घोषणा होती है, तो यह न केवल भारतीय निर्यातकों के लिए नए द्वार खोलेगा, बल्कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के दौर में भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच भी प्रदान करेगा। पीयूष ग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 2 min · National Desk

T20 WC: रंग में भंग डालने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान! पहले बांग्लादेश को उकसाया, अब खुद लगातार दे रहा गीदड़भभकी

T20 WC: रंग में भंग डालने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान! पहले बांग्लादेश को उकसाया, अब खुद लगातार दे रहा गीदड़भभकी विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: बैठकों का दौर जारी, फिर भी नहीं कोई नतीजा; पाकिस्तान कब लेगा टी20 विश्व कप पर अंतिम फैसला? टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होनी है। इससे पहले विवादों की झड़ी सी लग गई है। पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भारत में खेलने से इनकार किया, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (आईसीसी) ने उन्हें बाहर करते हुए स्कॉटलैंड को जगह दी। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी अपनी टांग अड़ा रहे हैं। उन्होंने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ बैठक की और विश्व कप पर चर्चा की। नकवी ने बताया कि पाकिस्तान के विश्व कप में खेलने पर शुक्रवार या अगले सोमवार तक फैसला लिया जा सकता है। इस बीच बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोला है। बीसीसीआई ने पाकिस्तान को लताड़ा बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बांग्लादेश को उकसाने के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। उनका मानना है कि पाकिस्तान बेवजह इस विवाद में घुस रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए शुक्ला ने कहा, ‘पाकि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 2 min · National Desk

Op Sindoor पर विदेशी थिंक टैंक: वायुसेना की कार्रवाई से पस्त हो गया था पाकिस्तान, लगाई थी संघर्षविराम की गुहार

स्विट्जरलैंड स्थित सेंटर फॉर मिलिट्री हिस्ट्री एंड पर्सपेक्टिव स्टडीज (सीएचपीएम) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 10 मई, 2025 की सुबह तक भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के अहम हिस्सों पर हवाई श्रेष्ठता यानी अपना वर्चस्व हासिल कर लिया था। जिससे दुश्मन के ठिकानों के खिलाफ लंबी दूरी के सटीक हमले करने की अनुमति मिल गई थी। जिसके चलते पाकिस्तान घुटना पर आ गया और दुश्मन के हौंसले पलभर में ही पस्त हो गए।सीएचपीएम की नई रिपोर्ट में सैन्य इतिहासकार एड्रियन फोंटानेलाज ने 7 से 10 मई 2025 के बीच भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध का अब तक का सबसे विस्तृत स्वतंत्र विश्लेषण किया है।फोंटानेलाज द्वारा लिखित रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत की दूरस्थ हमलों को जारी रखने की क्षमता काफी हद तक ब्रह्मोस और स्कैल्प-ईजी क्रूज मिसाइलों जैसे उन्नत गोला-बारूद की उपलब्धता पर निर्भर करती है।इसके विपरीत 7 मई को सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए जटिल हवाई अभियानों को दोहराने की पाकिस्तानी वायु सेना (पीएएफ) की क्षमता धीरे-धीरे कम होती गई। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अग्रिम हवाई निगरानी रडार नष्ट हो गए थे और भारत की एस-400 वायु रक्षा प्रणालियों से पाकिस्तानी वायु सेना के एयरवेज सिस्टम (एडब्ल्यूएसी) और स्टैंडऑफ स्ट्राइक प्लेटफॉर्म को खतरा बढ़ता जा रहा था। क्योंकि 7 से 10 मई के बीच किए गए पाकिस्तानी हमलों को भारतीय रक्षा प्रणालियों ने काफी हद तक नाकाम कर दिया था।सीएचपीएम की रिपोर्ट में बताया गया है कि 7 मई को राफेल या मिराज 2000I लड़ाकू विमानों से युक्त दो भारतीय आक्रमण इकाइयों में से एक ने बेहद कम ऊंचाई पर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया और फिर अचानक ऊपर उठकर सटीक बम गिरा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 2 min · National Desk

भारत-EU ट्रेड डील: क्या एफटीए में अभी और 'देरी'? बातचीत पूरी हुई, वाणिज्य सचिव ने बताया कब होंगे हस्ताक्षर

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच लंबे समय से लंबित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर चल रही अनिश्चितताओं के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। क्या डील में अभी और देरी होगी? इस सवाल का जवाब देते हुए वाणिज्य सचिव ने स्पष्ट कर दिया है कि बातचीत का दौर अब खत्म हो चुका है और डील ‘फाइनल’ हो गई है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि भारत और ईयू ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। उन्होंने कहा, ‘डील फाइनल हो चुकी है’ अक्सर व्यापार समझौतों में बातचीत के अंतिम चरण सबसे जटिल होते हैं, लेकिन वाणिज्य सचिव ने साफ शब्दों में कहा, “बातचीत सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। सौदा फाइनल हो गया है”। उन्होंने इस समझौते को भारत के नजरिए से “संतुलित और भविष्य को ध्यान में रखने वाला” बताया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह समझौता दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच बेहतर आर्थिक एकीकरण में मदद करेगा और व्यापार व निवेश को नई गति देगा।सचिव ने बताया कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की वार्ता संपन्न हो गई है, इसकी घोषणा कल की जाएगी। कानूनी जांच के बाद औपचारिक रूप से समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। अग्रवाल ने कहा, “यह समझौता संतुलित, दूरदर्शी होगा और यूरोपीय संघ के साथ बेहतर आर्थिक एकीकरण में सहायक होगा। इससे दोनों पक्षों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। यह समझौता अगले वर्ष लागू होगा। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि समझौते के पाठ की कानूनी जांच में 5-6 महीने लगेंगे और उसके बाद औपचारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे।“अगर डील फाइनल हो गई है, तो इसे लागू होने में वक्त क्यों लग रहा है? वाणिज्य सचिव ने जानकारी दी कि वर्तमान में एफ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 2 min · National Desk

Bank Strike: हफ्ते में पांच दिन काम की मांग पर मंगलवार को बैंकों में कामकाज नहीं, जानें ग्राहकों पर क्या असर?

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सेवाओं पर इस मंगलवार यानी 27 जनवरी को व्यापक असर पड़ने की आशंका है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने ‘5-डे वर्क वीक’ (सप्ताह में पांच कार्य दिवस) की मांग को लेकर देशव्यापी हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। चूंकि 25 जनवरी (रविवार) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के कारण बैंक पहले ही बंद थे, इसलिए मंगलवार की इस हड़ताल से शाखा स्तर की सेवाएं लगातार तीसरे दिन बाधित रहेंगी, जिससे ग्राहकों को नकदी जमा और निकासी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। UFBU, जो 9 बैंक यूनियनों का एक प्रमुख संगठन है, ने यह कदम 23 जनवरी को मुख्य श्रम आयुक्त के साथ हुई सुलह बैठक के बेनतीजा रहने के बाद उठाया है। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) के महासचिव सी.एच. वेंकटचलम ने बताया कि विस्तृत चर्चा के बावजूद उनकी मांगों पर कोई आश्वासन नहीं मिला, जिसके कारण उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।एसबीआई (SBI), पीएनबी (PNB) और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे सरकारी बैंकों की शाखाओं में नकद जमा, निकासी, चेक क्लियरेंस और प्रशासनिक कार्य प्रभावित होंगे।एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक जैसे निजी क्षेत्र के बड़े बैंकों का कामकाज सामान्य रहने की उम्मीद है क्योंकि उनके कर्मचारी इन यूनियनों का हिस्सा नहीं हैं।नेट बैंकिंग और यूपीआई (UPI) सेवाएं सामान्य रूप से काम करेंगी, लेकिन लॉजिस्टिकल कारणों से एटीएम में नकदी की किल्लत हो सकती है।वर्तमान में बैंक हर महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं। यूनियनों की मांग है कि सभी शनिवार को अवकाश घोषित किया जाए। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (AIBOC) के महासचिव रूपम रॉय के अनुसार, मार्च 2024 में हुए वे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 2 min · National Desk

Uniform Civil Code: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का संशोधित अध्यादेश लागू, जानिए क्या हुए नए प्रावधान

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता(यूसीसी) के लागू हुए 27 जनवरी को एक वर्ष पूरा हो जाएगा। इससे पहले सरकार द्वारा लाए गए यूसीसी में संशोधन अध्यादेश को भी राज्यपाल ने स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही यूसीसी का संशोधन अध्यादेश प्रदेश में लागू हो गया है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 26, 2026 · 1 min · National Desk

T20 WC 2026: बैठकों का दौर जारी, फिर भी नहीं कोई नतीजा; पाकिस्तान कब लेगा टी20 विश्व कप पर अंतिम फैसला?

T20 WC 2026: बैठकों का दौर जारी, फिर भी नहीं कोई नतीजा; पाकिस्तान कब लेगा टी20 विश्व कप पर अंतिम फैसला? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से पहले विवादों का दौर जारी है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की हठ ने उन्हें पहले ही वैश्विक टूर्नामेंट में खेलने से वंचित कर दिया। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) भी ड्रामेबाजी पर उतर आया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सोमवार को पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात के बाद बताया कि आगामी विश्व कप में खेलने के फैसले पर पाकिस्तान शुक्रवार या अगले सोमवार तक फैसला ले सकता है। टी20 विश्व कप पर पाकिस्तान कब लेगा फैसला? पीटीआई के मुताबिक, पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से इस्लामाबाद में मुलाकात की और उनसे टी20 विश्व कप पर चर्चा की। इसके बाद नकवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘उन्होंने (पीएम शहबाज) निर्देश दिया कि हम सभी विकल्पों पर विचार करते हुए इसे हल करें। इस बात पर सहमति बनी कि अंतिम फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार को लिया जाएगा।’ पाकिस्तान कर सकता है भारत के खिलाफ विश्व कप मुकाबले का बहिष्कार सूत्रों के अनुसार, शहबाज शरीफ ने नकवी से कहा कि पाकिस्तान को बांग्लादेश को हर संभव मदद देनी चाहिए। सूत्रों ने बताय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 2 min · National Desk