India-EU FTA: 'गेमचेंजर' होगा समझौता, अमेरिका के बजाय यूरोप पर फोकस से बिना अतिरिक्त क्षमता बढ़ाए यह फायदा

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) केवल एक कूटनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि आर्थिक पुनर्व्यवस्था का एक बड़ा अवसर बनकर उभर रहा है। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अपनी मौजूदा विनिर्माण क्षमता (विनिर्माण क्षमता) में एक भी रुपये का अतिरिक्त निवेश किए बिना यूरोपीय संघ को 10 से 11 अरब डॉलर का अतिरिक्त निर्यात कर सकता है।यह ‘स्मार्ट शिफ्ट’ अमेरिका को भेजे जाने वाले उच्च-टैरिफ वाले सामानों को यूरोपीय बाजार की ओर मोड़कर संभव होगा। यह विश्लेषण ऐसे समय में सामने आया है जब पिछले तीन वर्षों से भारत-ईयू माल व्यापार लगभग 136.5 बिलियन डॉलर पर स्थिर बना हुआ है और दोनों पक्ष वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच जोखिम को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। रुबिका डेटा साइंसेज की एक रिपोर्ट के अनुसार यह संभावित पुनर्संतुलन द्विपक्षीय व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण समय पर आया है, खासकर तब से जब यूरोपीय संघ ने कुछ श्रम-प्रधान भारतीय वस्तुओं के लिए निर्यात लाभ को निलंबित कर दिया है जो पहले सामान्यीकृत वरीयता योजना (जीएसपी) के अंतर्गत आते थे। बाजार के जानकार कहते हैं, भारत-ईयू एफटीए ऐतिाहसिक होगा क्योंकि इससे भारत के बाहर व्यापार आउटलुक को एक अच्छा संकेत मिलेगा, लेकिन इसे तुरंत लागू करने में थोड़ी परेशानी हो सकती है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नई टैरिफ बयानबाजी सभी के लिए चुनौती बनी हुई है।रिपोर्ट के अनुसार भारत-ईयू का माल व्यापार लगातार तीन वर्षों से (वित्त वर्ष 2023-वित्त वर्ष 2025) तक 136.5 बिलियन डॉलर पर स्थिर रहा, जबकि ईयू वित्त वर्ष 2025 में भारत का सबसे बड़ा द्विपक्षीय माल व्यापार भागीदार बनकर उभरा, जिसने संयुक्त राज्य अमेरिका को मामूली रूप से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 2 min · National Desk

Budget 2026-27: निर्मला सीतारमण के 9वें बजट को आकार देने वाली 'कोर टीम', जानिए कौन हैं इसके मुख्य शिल्पकार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी 1 फरवरी को लोकसभा में अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करने के लिए तैयार हैं। मोदी 3.0 सरकार के इस तीसरे पूर्ण बजट की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह बजट ऐसे समय में आ रहा है जब भारतीय अर्थव्यवस्था 7.4 प्रतिशत की विकास दर दर्ज कर रही है, लेकिन साथ ही वैश्विक भू-राजनीतिक वातावरण अनिश्चित बना हुआ है। बजट 2026-27 को तैयार करने वाले प्रमुख चेहरे बजट तैयार करने में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी अहम भूमिका है। इसके साथ ही, वित्त मंत्रालय में अनुभवी नौकरशाहों की एक टीम वित्त मंत्री को इस महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज को अंतिम रूप देने में सहायता कर रही है। यह टीम राजकोषीय अनुशासन, राजस्व जुटाने और आर्थिक सुधारों के बीच संतुलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वित्त मंत्रालय के छह विभागों के सचिव और मुख्य आर्थिक सलाहकार इस बजट निर्माण प्रक्रिया के प्रमुख स्तंभ हैं: 1. अनुराधा ठाकुर: बजट की मुख्य सूत्रधार आर्थिक मामलों की सचिव अनुराधा ठाकुर इस बजट की प्राथमिक शिल्पकार मानी जा रही हैं। वह बजट दस्तावेजों को तैयार करने वाले बजट प्रभाग का नेतृत्व करती हैं और संसाधनों के आवंटन व मैक्रो-इकोनॉमिक ढांचे को तय करने वाली प्रमुख अधिकारी हैं। 1994 बैच की हिमाचल प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी अनुराधा ठाकुर ने 1 जुलाई, 2025 को विभाग की कमान संभाली थी। विशेष बात यह है कि वह इस विभाग का नेतृत्व करने वाली पहली महिला आईएएस अधिकारी हैं। बतौर सचिव यह उनका पहला बजट होगा।राजस्व सचिव के रूप में अरविंद श्रीवास्तव बजट भाषण के ‘भाग बी’ (Part B) के लिए जिम्मेदार हैं, जिसमें कर प्रस्ताव शामिल होते हैं। उनकी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 2 min · National Desk

UP: बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा, शंकराचार्य के अपमान से हैं आहत; तस्वीर वायरल

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट के पद से अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को इस्तीफा देकर पूरे प्रदेश के प्रशासनिक वर्ग में खलबली मचा दी। यह भी इस्तीफा उन्होंने 26 जनवरी जैसे मौके पर दिया, जब पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा था। अलंकार अग्निहोत्री ने प्रयागराज के माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई घटना को लेकर अपना विरोध जताने के लिए हर किसी को हैरत में डालने वाला तरीका अपनाया है। उन्होंने राज्यपाल और निर्वाचन आयोग को भेजे गए सात पन्ने के अपने इस्तीफा में सबसे नीचे स्पष्ट लिखा है कि अब केंद्र एवं राज्य सरकार में न ही जनतंत्र है और न ही गणतंत्र है, बस भ्रमतंत्र है। देश में अब देशी सरकार नही विदेशी जनता पार्टी की सरकार है। उन्होंने यूजीसी बिल पर भी विरोध जताया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 1 min · National Desk

Uttarakhand: बड़ा फैसला, बदरी केदार समेत बीकेटीसी के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर हिंदुओं की एंट्री होगी बैन

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेशभर में अवैध मजारों को हटाने की कार्रवाई स्वागत योग्य है। यह कदम उत्तराखंड की धार्मिक अस्मिता, सांस्कृतिक विरासत और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। प्रदेश में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार समेत यूसीसी लागू होने, कठोर नकल कानून सहित, अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश से जनमानस का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और मंदिर समिति के समन्वय से देवभूमि की पवित्रता एवं परंपराओं की रक्षा और अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। इसके लिए मंदिर समिति प्रभावी कदम उठाने जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 1 min · National Desk

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा खेल जगत, गंभीर से लेकर रोहित और जय शाह तक ने दी शुभकामनाएं

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं देशभर में आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा इस गौरवशाली लम्हे के साक्षी बने। देश के विभिन्न राज्यों में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया। वहीं, खेल जगत भी गणतंत्र दिवस के जश्न में पीछे नहीं रहा। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह से लेकर तमाम खेल जगत से जुड़े लोगों ने देशवासियों को इसकी शुभकामनाएं दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 1 min · National Desk

Uttarakhand: बदरी केदार के साथ ही बीकेटीसी के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश होगा वर्जित

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेशभर में अवैध मजारों को हटाने की कार्रवाई स्वागत योग्य है। यह कदम उत्तराखंड की धार्मिक अस्मिता, सांस्कृतिक विरासत और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। प्रदेश में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार समेत यूसीसी लागू होने, कठोर नकल कानून सहित, अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश से जनमानस का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और मंदिर समिति के समन्वय से देवभूमि की पवित्रता एवं परंपराओं की रक्षा और अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। इसके लिए मंदिर समिति प्रभावी कदम उठाने जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 1 min · National Desk

कौन हैं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन?: गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि, कहा जाता है आयरन लेडी

कौन हैं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन?: गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि, कहा जाता है आयरन लेडी विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर गणतंत्र दिवस पर इस बार मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित- यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन कौन हैं? उनका शुरुआती जीवन कैसा रहा है? कैसे वे शिक्षा जगत में नाम बनाने के बाद अपने करियर में आगे बढ़ते हुए राजनीति में दाखिल हुईं और फिर 27 देशों के संगठन यूरोपीय संघ (ईयू) की प्रतिनिधि के तौर पर स्थापित हुईं? उनके साथ क्या विवाद जुड़े हैं? इसके अलावा उनका निजी जीवन और उनकी अमीरी से जुड़े क्या किस्से हैं? आइये जानते हैं… भारत के लिए 77वां गणतंत्र दिवस बेहद खास साबित होने वाला है। दरअसल, इस मौके पर भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुफ्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर मुहर लगने की संभावना है। इसके लिए यूरोपीय आयोग (यूरोपियन कमीशन) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन और यूरोपीय परिषद (यूरोपियन काउंसिल) के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि के तौर पर भारत भी पहुंच चुके हैं। उनके साथ यूरोप के दर्जनभर अधिकारी भी भारत आए हैं। माना जा रहा है कि परेड के ठीक बाद भारत और यूरोप के अफसर भारत-ईयू के बीच एफटीए पर हस्ताक्षर कर दोनों पक्षों के रिश्तों को नई दिशाएं दे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 2 min · National Desk

अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ: समारोह में पहुंचे राज्यपाल, बोले- अत्याधुनिक तकनीकी को आत्मसात करें ज्योतिषाचार्य

आठवें अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ के समापन समारोह में पहुंचे राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह (सेनि.) ने कहा कि सभी ज्योतिषी सच्चे साइंटिस्ट हैं। उन्हें एआई, क्वांटम, मेटा वर्ल्ड जैसी अत्याधुनिक तकनीकी को आत्मसात करना होगा। जिससे ज्योतिष विद्या का परचम पूरे विश्व में लहराएगा। रविवार को ग्राफिक एरा विवि में ज्योतिष महाकुंभ के समापन समारोह का शुभारंभ करते हुए राज्यपाल ने कहा कि संस्कृत और कंप्यूटर की भाषा में कोई अंतर नहीं है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, एब्सोल्यूट इंटेलिजेंस की ओर बढ़ेगा, जो कि भविष्य में कॉस्मिक इंटेलिजेंस का रूप लेगा। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भारत का है। लिहाजा, ज्योतिषाचार्यों को भी इन अत्याधुनिक एआई जैसी तकनीकों को आत्मसात करना होगा।राज्यपाल ने कहा, जैसे टीवी आने के बाद सिनेमा को एक और जन्म मिला था वैसे ही एआई हमारी ज्योतिष विद्या को एक और जन्म देने वाला है। आपने जो यहां इस मंथन में सीखा, उसे पूरी मानवता से साझा कीजिए। उन्होंने कहा कि क्वांटम सोच के गुरु हनुमान थे, जिन्होंने पूरा पर्वत ही उठा लिया। हनुमान का आत्मविश्वास ऐसा था कि छाती फाड़ कर अपने मेटा वर्ल्ड के भीतर प्रभु सीता-राम दिखा दिए। हमें शिखर पर पहुंचने के लिए अपनी क्वांटम सोच को बदलना होगा। उन्होंने ज्योतिषाचार्यों से आह्वान किया कि नौ ग्रह, 12 राशियां, 27 नक्षत्र का जो भी संगम है, उससे आने वाले को प्रोत्साहित करें कि वो हनुमान जी का रूप धारण करे। ये भी पढ़ें…ज्योतिष महाकुंभ: बोले सीएम धामी, जनकल्याण का माध्यम बने ज्योतिष, नासा ने भी मानी इसकी ताकत, तस्वीरें राज्यपाल ने कहा कि उन्हें लगता है मुगलों और अंग्रेजों के समय में ज्योतिष को दबाने की कोशिश हुई थी लेकिन अब तो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 2 min · National Desk

Rahul Gandhi: 'मैदान संभालो...', कांग्रेसियों को 2029 के लिए संदेश दे गए राहुल, नेताओं को ये नसीहत भी दी

Rahul Gandhi: ‘मैदान संभालो…’, कांग्रेसियों को 2029 के लिए संदेश दे गए राहुल, नेताओं को ये नसीहत भी दी विस्तार Follow Us Rahul Gandhi 2029 election preparation: कुरुक्षेत्र में आयोजित कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर को केवल संगठनात्मक बैठक नहीं माना जा सकता है। यह शिविर साल 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी का राजनीतिक एलान और भाजपा के खिलाफ कांग्रेस की बदली हुई रणनीति का ट्रेलर रहा है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं राहुल गांधी ने मंच से जिलाध्यक्षों को जो गुर दिए उनका सीधा निशाना भाजपा सरकार, उसकी चुनावी मशीनरी और सत्ता के केंद्रीकरण पर था। राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों से कहा कि भाजपा ने सत्ता के बल पर संस्थाओं को कमजोर किया है। वोटर सूची से लेकर सरकारी तंत्र तक सब पर कब्जा जमाया है। ऐसे में कांग्रेस को अब सिर्फ भाषण नहीं बल्कि हर गली-हर बूथ पर निगरानी और संघर्ष की राजनीति करनी होगी। यह बयान हरियाणा में वोट चोरी और फर्जी मतदाता जैसे मुद्दों को सीधे लोकसभा चुनाव से जोड़ता है। राहुल गांधी ने मंच से जिलाध्यक्षों को जो गुर दिए उनका सीधा निशाना भाजपा सरकार, उसकी चुनावी मशीनरी और सत्ता के केंद्रीकरण पर था। राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों से कहा कि भाजपा ने सत्ता के बल पर संस्थाओं को कमजोर किया है।वोटर सूची से लेकर सरकारी तंत्र तक सब पर कब्जा जमाया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 2 min · National Desk

US-India Trade Deal: 'ट्रंप, वेंस और नवारो बन रहे भारत के साथ व्यापार समझौते में रोड़ा', अमेरिकी सांसद का दावा

क्रूज ने राष्ट्रपति ट्रंप की व्यापार नीति का मजाक उड़ाया था। उन्होंने कथित तौर पर दानदाताओं को चेतावनी दी कि टैरिफ अमेरिकी अर्थव्यवस्था को तबाह कर सकते हैं और राष्ट्रपति के महाभियोग का कारण बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2025 की शुरुआत में ट्रंप की ओर से टैरिफ लागू करने के बाद उन्होंने और कुछ अन्य सीनेटरों ने राष्ट्रपति से फोन पर बात की और उनसे टैरिफ वापस लेने का आग्रह किया। रिपब्लिकन सांसद टेड क्रूज की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसके बाद ट्रंप प्रशासन के भीतर की दरारें सुर्खियों में आ गई हैं। इस रिकॉर्डिंग में अमेरिकी सांसद ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, व्हाइट हाउस के सलाहकार पीटर नवारो और राष्ट्रपति ट्रंप की आलोचना की है। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रोकने के लिए वेंस, नवारो और राष्ट्रपति ट्रंप को दोषी ठहराया।रिपोर्ट के अनुसार करीब 10 मिनट की ये ऑडियो रिकॉर्डिंग एक रिपब्लिकन सूत्र की ओर से सामने आई। इसे बीते साल 2025 के शुरुआती और मध्य समय में रिकॉर्ड किया गया था। इनमें क्रूज निजी दानदाताओं से बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। इसमें रिपब्लिकन सांसद खुद को एक पारंपरिक मुक्त व्यापार समर्थक और हस्तक्षेपवादी रिपब्लिकन के रूप में पेश करते हैं।उन्होंने दावा किया कि आधी रात के बाद तक चली वह बातचीत जाहिर तौर पर अच्छी नहीं रही। क्रूज ने कहा कि ट्रंप ने उन पर चिल्लाया और अपशब्द कहे। क्रूज ने दानदाताओं से कहा, ‘ट्रंप का मूड खराब था। मैंने उनसे कई बार बात की है, जब वे बहुत खुश थे। लेकिन यह उनमें से एक नहीं था।‘रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रूज ने ट्रंप से कहा, ‘मिस्टर प्रेसिडेंट, अगर हम नवंबर (2026) तक पहुंचते हैं। लोगों के खाते में 30 प्रतिशत की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 2 min · National Desk