Shakeel Ahmad v Rahul Gandhi: राहुल को असुरक्षित नेता बताने वाले पूर्व कांग्रेस सांसद का दावा- मिल रही धमकियां

अब तो मेरी जानकारी बिल्कुल सही साबित हुई। काँग्रेस के पुराने साथियों का बहुत धन्यवाद। हमारे बिहार में एक कहावत कि पुराने दोस्त ही काम आते हैं। क्या यह राहुल जी के आदेश के बिना हो रहा है? pic.twitter.com/qtgBCemfH4 — Dr Shakeel Ahmad (@Ahmad_Shakeel) January 26, 2026 अहमद के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व ने उन पर हमला करने का आदेश दिया है। यह हमला मंगलवार को पटना और मधुबनी में उनके घर पर पुतला जलाने के बहाने हो सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने एक व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें लोगों को उनका पुतला जलाने के लिए कहा गया था।अहमद ने कहा कि उन्हें कांग्रेस के दोस्तों के फोन आए थे, जिन्होंने उन्हें बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को उन पर हमला करने के लिए कहा गया है। उन्होंने दावा किया कि इस आदेश के पीछे कांग्रेस नेतृत्व का हाथ है। अहमद ने कहा, “मेरी राय गलत हो सकती है, लेकिन मुझे बोलने का पूरा हक है।“पिछले शनिवार को अहमद ने राहुल गांधी को असुरक्षित नेता कहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल वरिष्ठ नेताओं के सामने असहज महसूस करते हैं और सिर्फ अपनी तारीफ करने वाले युवाओं को बढ़ाते हैं। अहमद ने यह भी कहा था कि राहुल गांधी के इसी रवैये के कारण वे अपने परिवार की पारंपरिक सीट अमेठी भी हार गए थे। बता दें कि अहमद ने 2025 के बिहार चुनाव के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी।शकील अहमद के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि इन आरोपों ने राहुल गांधी की तानाशाही शैली को उजागर कर दिया है। वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इन बयानों पर सार्वजनिक टिप्पणी करने से इनकार किया और कहा कि पार्टी के अंदरूनी मुद्द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

India Energy Week: पीएम मोदी बोले- भारत-ईयू व्यापार समझौते पर बनी सहमति, वैश्विक सप्लाई चेन को मजबूती मिलेगी

India Energy Week: पीएम मोदी बोले- भारत-ईयू व्यापार समझौते पर बनी सहमति, वैश्विक सप्लाई चेन को मजबूती मिलेगी India Energy Week: पीएम मोदी बोले- भारत-ईयू व्यापार समझौते पर बनी सहमति, वैश्विक सप्लाई चेन को मजबूती मिलेगी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: Published by: रिया दुबे Updated Tue, 27 Jan 2026 10:32 AM IST …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 27, 2026 · 1 min · National Desk

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बढ़ी ठंड, आज के लिए IMD का यलो अलर्ट

Delhi Weather Today, Aaj Ka Mausam: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड के बीच हो रही बारिश ने मौसम के मिजाज को पूरी तरह से बदल दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा पहले ही दिल्ली के मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की गई थी, और 27 जनवरी के लिए बारिश को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया था। मंगलवार की सुबह कोहरे और धुंध के साथ हुई, जिसके बाद तेज बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को फिर से दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली है। तेज हवाओं के साथ शुरू हो गई है। बारिश का यह दौर दिन भर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में खराब मौसम की आशंका को देखते हुए चेतावनी जारी की है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। बीते कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद एक बार फिर बारिश और आंधी-तूफान जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।बारिश के कारण दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के समय दृश्यता भी काफी कम रही, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। बर्फीली हवाओं के चलने से लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर होना पड़ा है। यह स्थिति आने वाले दिनों में भी जारी रहने की उम्मीद है, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।उधर, दिल्ली की हवा की गुणवत्ता एक बार फिर चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 281 दर्ज किया गया है, जो ’ खराब’ श्रेणी में आता है। इससे पहले राजधानी मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Unrest: खामेनेई के खिलाफ नहीं थम रहा आक्रोश, मृतकों का आंकड़ा 6,126 तक पहुंचा; ईरान में हालात चिंताजनक

पश्चिम एशिया में अशांति व्याप्त है। हिंसा और विरोध-प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस्राइली सीमा पर गाजा पट्टी और लेबनान जैसे इलाकों के बाद अब ईरान भी बीते कई हफ्ते से जनाक्रोश का सामना कर रहा है। देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के खिलाफ सड़कों पर उतरी जनता सरकार के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद कर रही है। आलम ये है कि देश की सेना और राजधानी तेहरान में तैनात सुरक्षाबलों को भी कानून-व्यवस्था बरकरार रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। ईरान में हालात कितने चिंताजनक हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश की सरकार ने बीते कई दिनों से फोन और इंटरनेट सेवाओं को बंद कर रखा है। अब तक कितने लोग जान गंवा चुके हैं, इसके आंकड़े भी संदिग्ध हैं, क्योंकि अमेरिकी मानवाधिकार एजेंसी - HRANA का दावा है कि अब तक 6126 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, देश की सरकार का दावा है कि मृतकों की संख्या 3117 है। सरकार के मुताबिक मृतकों में 2427 नागरिकों के अलावा सुरक्षा बलों के जवान भी शामिल हैं। लेबनान में हिजबुल्ला समर्थक खामेनेई के समर्थन में सड़कों पर उतरे देश और पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर आई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ईरान में अशांति का असर पड़ोसी देश लेबनान पर भी दिख रहा है। यहां राजधानी बेरूत के एक दक्षिणी उपनगर में रहने वाली महिलाओं ने ईरानी सरकार के साथ एकजुटता दिखाने का प्रयास किया है। बेरूत में आयोजित एक रैली के दौरान हिजबुल्ला समर्थकों को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीरों के साथ देखा गया। दरअसल, ईरान में सरकार विरोधी आंदोलन विशाल रूप ले चुका है। आर्थिक संकट और बढ़ती महंगाई के असर के चलते शुरू हुए विरोध प्रदर्शन देखते ही …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

कितना बड़ा होगा भारत-ईयू के बीच व्यापार समझौता: कैसे ट्रंप के टैरिफ की बन सकता है काट, इससे कितना होगा फायदा?

कितना बड़ा होगा भारत-ईयू के बीच व्यापार समझौता: कैसे ट्रंप के टैरिफ की बन सकता है काट, इससे कितना होगा फायदा? विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इस पूरे घटनाक्रम के बीच यह जानना अहम है कि भारत और यूरोप के बीच साझेदारी के मौजूदा आंकड़े क्या हैं? यूरोपीय देशों के संगठन- ईयू और भारत के बीच एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर कब से चर्चा चल रही थी? दोनों पक्षों के बीच यह समझौता कितना बड़ा होगा? इससे भारत और यूरोपीय संघ को क्या फायदा होगा? भारत के कौन से सेक्टर इस ट्रेड डील से लाभान्वित होंगे? आगे क्या चुनौतियां हो सकती हैं? आइये जानते हैं… इस पूरे घटनाक्रम के बीच यह जानना अहम है कि भारत और यूरोप के बीच साझेदारी के मौजूदा आंकड़े क्या हैं? यूरोपीय देशों के संगठन- ईयू और भारत के बीच एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर कब से चर्चा चल रही थी? दोनों पक्षों के बीच यह समझौता कितना बड़ा होगा? इससे भारत और यूरोपीय संघ को क्या फायदा होगा? भारत के कौन से सेक्टर इस ट्रेड डील से लाभान्वित होंगे? आगे क्या चुनौतियां हो सकती हैं? देश के 77वें गणतंत्र दिवस पर भारत ने यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सला वॉन डेर लेयन और यूरोपीय आयोग (ईसी) के अधिकारियों को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। इस समारोह के ठीक बाद भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

Bank Strike: 'ग्राहकों को न हो कोई परेशानी, बैंकिंग सेवा...'; यूनियन की हड़ताल को लेकर बैंकों को मिला निर्देश

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बैंक यूनियनों की तरफ से मंगलवार को पूरे दिन की हड़ताल के एलान के बाद सरकार और बैंकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी को लेकर सोमवार एक जरूरी बैठक हुई। इस बैठक में बैंकों को निर्देश दिए गए कि हड़ताल के बावजूद ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो और बैंकिंग सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहें। यह बैठक वित्तीय सेवा विभाग के सचिव की अध्यक्षता में हुई। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के चेयरमैन, सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के प्रमुख शामिल हुए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 1 min · National Desk

TOP News: बैंक यूनियन की हड़ताल आज; रूसी गैस पर EU की रोक; गमोसा पर घमासान तेज; दक्षिण कोरिया पर 'ट्रंप' टैरिफ

1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स 27 जनवरी को बैंक हड़ताल के कारण सरकारी बैंकों का कामकाज ठप रहेगा। इसको लेकर बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो और जरूरी बैंकिंग सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहें। वहीं अमेरिका में सदी की सबसे खतरनाक सर्दी ने जनजीवन को पूरी तरह ठप कर दिया है, जहां भारी बर्फबारी के बीच तापमान -31 डिग्री तक गिर गया और उत्तरपूर्वी इलाकों में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा, गमोसा विवाद को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम सीएम की राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर तीखा पलटवार करते हुए सवाल उठाया कि क्या अब राजनाथ सिंह से भी माफी मंगवाई जाएगी। उधर यूरोपीय संघ ने बड़ा फैसला लेते हुए 2027 तक रूसी गैस आयात पर पूरी तरह रोक लगाने की मंजूरी दे दी है, जिससे रूस पर ऊर्जा निर्भरता खत्म करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। वहीं अलंकार अग्निहोत्री को बंधक बनाए जाने के सिटी मजिस्ट्रेट के आरोपों को डीएम ने खारिज करते हुए कहा कि वह खुद अपनी इच्छा से आवास पर आए थे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… यह वीडियो/ हटाएं 2 of 11 सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI यूनियन की हड़ताल को लेकर बैंकों को मिला निर्देश बैंक यूनियनों की तरफ से मंगलवार को पूरे दिन की हड़ताल के एलान के बाद सरकार और बैंकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी को लेकर सोमवार एक जरूरी बैठक हुई। इस बैठक में बैंकों को निर्देश दिए गए कि हड़ताल के बावजूद ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो और बैंकिंग सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहें। यह बैठक वित्तीय सेवा विभाग के सचिव की अध्यक्षता में हुई। इसमें स्टेट बै …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

Gamosa Row: 'क्या आप राजनाथ सिंह से भी माफी मांगवाएंगे?' असम सीएम के राहुल गांधी की आलोचना पर बरसे पवन खेड़ा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में हुए ‘एट होम रिसेप्शन’ के बाद पटका को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने उत्तर-पूर्व (नॉर्थ ईस्ट) की संस्कृति का अपमान किया, क्योंकि उन्होंने उस कार्यक्रम में पारंपरिक ‘नॉर्थ ईस्ट पटका’ नहीं पहना। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विदेशी मेहमानों सहित सभी ने सम्मान के साथ पटका पहना, लेकिन राहुल गांधी ने ऐसा नहीं किया। इससे नॉर्थ ईस्ट के लोगों के प्रति असंवेदनशीलता दिखती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 1 min · National Desk

अमेरिका के बिना यूरोप असुरक्षित?: NATO प्रमुख का तंज, बोले- खुद रक्षा कर लेंगे, ऐसा सोचने वालों को शुभकामनाएं

यूरोप की सुरक्षा को लेकर चल रही बहस के बीच नाटो (NATO) के महासचिव मार्क रूटे ने साफ शब्दों में कहा है कि अमेरिका की सैन्य मदद के बिना यूरोप खुद की रक्षा करने में सक्षम नहीं है। ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के सांसदों को संबोधित करते हुए रूटे ने कहा कि जो लोग यह सोचते हैं कि यूरोप अकेले खड़ा हो सकता है, वे ख्वाब देख रहे हैं। रूटे ने दो टूक कहा अगर किसी को लगता है कि यूरोपीय संघ या पूरा यूरोप अमेरिका के बिना अपनी सुरक्षा कर सकता है, तो ऐसा कभी नहीं हो सकता। अमेरिका और यूरोप को एक-दूसरे की जरूरत है।हालांकि रूटे ने साफ किया कि अमेरिका के बिना यूरोप अपनी सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल खो देगा। उन्होंने कहा अमेरिका के बिना यूरोप अपनी आजादी का सबसे बड़ा गारंटर अमेरिकी परमाणु सुरक्षा कवच खो देगा। तो हां, फिर गुड लक!नाटो के भीतर तनाव ऐसे समय बढ़ा है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के हफ्तों में ग्रीनलैंड को लेकर आक्रामक बयान दिए। ग्रीनलैंड, जो नाटो सदस्य डेनमार्क का अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र है, अपने खनिज संसाधनों को लेकर रणनीतिक रूप से अहम माना जाता है। ट्रंप ने ग्रीनलैंड के यूरोपीय समर्थकों पर नए टैरिफ लगाने की धमकी भी दी थी, हालांकि बाद में नाटो प्रमुख रूटे की मध्यस्थता से एक फ्रेमवर्क डील पर सहमति बनने के बाद यह चेतावनी वापस ले ली गई। इस समझौते के विवरण अभी सार्वजनिक नहीं हुए हैं।नाटो के 32 सदस्य देशों को वॉशिंगटन संधि के अनुच्छेद 5 (Article 5) के तहत एक-दूसरे की रक्षा करने की कानूनी बाध्यता है। इसका मतलब है कि किसी एक सदस्य देश पर हमला, सभी पर हमला माना जाता है। पिछले साल जुलाई में हेग में हुए नाटो शिखर सम्मेलन में यूरोपीय देशों (स्पेन को छोड़कर) और कनाडा ने ट्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

Alankar Agnihotri: बंधक बनाए जाने के सिटी मजिस्ट्रेट के आरोपों को डीएम ने किया खारिज, बोले- खुद आए थे आवास

सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई चर्चा जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि जब सिटी मजिस्ट्रेट डीएम आवास पर आए थे, तब वहां एडीएम, एसएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। सभी की उपस्थिति में कॉफी टेबल पर सौहार्दपूर्ण और शांत वातावरण में बातचीत हुई। किसी भी प्रकार का दबाव, रोक-टोक या अनुचित व्यवहार नहीं किया गया। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि बातचीत के दौरान किसी भी तरह के अपशब्दों या अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं हुआ। सिटी मजिस्ट्रेट के साथ मानवीय और प्रशासनिक मर्यादाओं का पूरी तरह ध्यान रखते हुए संवाद किया गया। उन्होंने बंधक बनाए जाने जैसी भाषा के इस्तेमाल को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इससे गलत संदेश जाता है। जिलाधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि प्रशासन हमेशा संवाद, सहमति और संवैधानिक मर्यादाओं में विश्वास रखता है और किसी भी अधिकारी के साथ अन्याय या जबरदस्ती का सवाल ही नहीं उठता। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 1 min · National Desk