T20 WC 2026: बैठकों का दौर जारी, फिर भी नहीं कोई नतीजा; पाकिस्तान कब लेगा टी20 विश्व कप पर अंतिम फैसला? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से पहले विवादों का दौर जारी है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की हठ ने उन्हें पहले ही वैश्विक टूर्नामेंट में खेलने से वंचित कर दिया। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) भी ड्रामेबाजी पर उतर आया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सोमवार को पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात के बाद बताया कि आगामी विश्व कप में खेलने के फैसले पर पाकिस्तान शुक्रवार या अगले सोमवार तक फैसला ले सकता है। टी20 विश्व कप पर पाकिस्तान कब लेगा फैसला? पीटीआई के मुताबिक, पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से इस्लामाबाद में मुलाकात की और उनसे टी20 विश्व कप पर चर्चा की। इसके बाद नकवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘उन्होंने (पीएम शहबाज) निर्देश दिया कि हम सभी विकल्पों पर विचार करते हुए इसे हल करें। इस बात पर सहमति बनी कि अंतिम फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार को लिया जाएगा।’ पाकिस्तान कर सकता है भारत के खिलाफ विश्व कप मुकाबले का बहिष्कार सूत्रों के अनुसार, शहबाज शरीफ ने नकवी से कहा कि पाकिस्तान को बांग्लादेश को हर संभव मदद देनी चाहिए। सूत्रों ने बताय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें